महिला स्वास्थ्य की जानकारी

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय – Aurton Ki Kamjori Door Karne Ke Upay in Hindi

औरतों में शारीरिक कमजोरी होना एक आम बात है। चूंकि औरतों के शरीर की संरचना पुरुषों से अलग होती है इसलिए इन्हें कमजोरी भी कुछ अलग ही कारणों से होती है। माना जाता है कि औरतों को हर महीने मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है और बच्चे को जन्म भी देना पड़ता है इसलिए कमजोरी होने पर इनका स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। यही कारण है कि औरतों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी भी स्थिति में शरीर को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। अगर आप भी कमजोरी से ग्रसित हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय क्या हैं।

औरतों की कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय – Aurton Ki Kamjori Door Karne Ke Gharelu Upay in Hindi

आमतौर पर ज्यादातर समस्याओं के घरेलू उपाय हमारे किचन में ही मौजूद होते हैं। आइये जानते हैं औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय क्या हैं।

औरतों की कमजोरी दूर करने के लिए मुलेठी फायदेमंद – Licorice for Weakness in women in Hindi

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय के रूप में मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुलेठी एक जड़ी बूटी है जो औरतों में कमजोरी के विभिन्न लक्षणों को दूर करने में प्रभावी तरीके से काम करता है। यह जड़ी बूटी प्राकृतिक रूप से शरीर में हार्मोन को प्रेरित करता है जिसके कारण मेटाबोलिज्म बढ़ता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। एक चम्मच लीकोरिस पाउडर को दो चम्मच शहद में मिलाएं और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। औरतों की कमजोरी दूर करने का यह एक बेहतर घरेलू उपाय है। लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो लीकोरिस यानी मुलेठी का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर करें।

(और पढ़े – मुलेठी के फायदे और नुकसान…)

आंवले का सेवन औरतों की कमजोरी दूर करने के लिए – Indian Gooseberry for Weakness in women in Hindi

सभी फलों में आंवला एक ऐसा फल है जिसमें बहुत उच्च मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को सुधारने में मदद करता है। आंवला विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस का बढ़िया स्रोत है। दो चम्मच आंवला जूस में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। आप चाहें तो भोजन में भी ताजे आंवले की चटनी, सॉस आदि को मिला सकती हैं। पर्याप्त पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण महज कुछ दिनों में ही औरतों की कमजोरी दूर हो जाती है।

(और पढ़े – आंवला और शहद आपको रखेगे रोगों से दूर, दिनभर रहोगे एनर्जी से ओत प्रोत और एक्टिवेट मूड में.!!!)

औरतों की कमजोरी कैसे दूर करें के लिए टॉनिक दूध – Milk for Weakness in women in Hindi

माना जाता है कि दूध आवश्यक विटामिन बी का एक बेहतर स्रोत है जो औरतों की कमजोरी दूर करने में सहायक होता है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो औरतों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखता है जिसके कारण उन्हें भविष्य में जोड़ों का दर्द या आर्थराइटिस की समस्या नहीं होती है।एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीएं। इसके अलावा एक कप दूध में दो या तीन अंजीर डालकर उबाल लें और रात में सोने से पहले यह दूध पीएं। प्रतिदिन यह नुस्खा आजमाने से शरीर में पर्याप्त खून बनता है और औरतों की कमजोरी जल्द दूर हो जाती है।

(और पढ़े – दूध के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

महिला की कमजोरी दूर करने के लिए बादाम – Almonds for Weakness in women in Hindi

आपको बता दें कि बादाम शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है और औरतों में कमजोरी के सभी लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। औरतों के शरीर में मैग्नीशियम की जरा सी भी कमी होने पर उन्हें कमजोरी हो जाती है। बादाम में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। दो बादाम, एक सूखी अंजीर और थोड़ी सी किशमिश रात को पानी में भिगो दें। सुबह पानी में से इन्हें छानकर वह पानी पी जाएं और बादाम के छिलके उतारकर खाएं। एक महीने तक यह क्रिया अपनाएं, औरतों की कमजोरी दूर हो जाएगी।

(और पढ़े – बादाम को भिगोकर खाने के फायदे और नुकसान…)

लेडीज की कमजोरी दूर करने के लिए केला खाएं – Bananas for Weakness in women in Hindi

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय के रूप में केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। केले में सुक्रोज, फ्रक्टोज, ग्लूकोज जैसी प्राकृतिक शर्करा पायी जाती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है। इसके अलावा केले में पोटैशियम और मिनरल पाया जाता है जो शर्करा को ऊर्जा में बदल देता है। केले में पाया जाने वाला फाइबर खून में ग्लूकोज के लेवल को बनाए रखता है। इसलिए जब भी आपको कमजोरी महसूस हो तो एक या दो केला खाएं। आप चाहें तो बनाना शेक (banana shake) भी पी सकती हैं। इसके अलावा पके केले को शहद के साथ दिन में दो बार खाने से भी औरतों की कमजोरी दूर हो जाती है।

(और पढ़े – रोज सुबह केला और गर्म पानी के सेवन के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप…)

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय अंडा – Eggs for Weakness in women in Hindi

मासिक धर्म के दौरान अधिक ब्लीडिंग के कारण भी औरतों को शारीरिक कमजोरी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कमजोरी दूर करने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में राइबोफ्लेविन, विटामिन ए और फोलिक एसिड पाया जाता है। यदि आपको अधिक कमजोरी महसूस हो तो सुबह नाश्ते में दो उबले हुए अंडे खाएं। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है और कमजोरी भी नहीं महसूस होती है। वैसे भी औरतों को अपनी अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन नाश्ते में अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।

(और पढ़े – अंडे खाने के फायदे और नुकसान…)

औरतों की कमजोरी दूर करने के लिए लहसुन – Garlic for Weakness in women in Hindi

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में अधिक मात्रा में किया जाता है लेकिन इसमें कई तरह के चिकित्सकीय गुण मौजूद होने के कारण यह औरतों की कमजोरी दूर करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको बीमारियां हमेशा घेरे रहेंगी और इसके कारण आपका शरीर भी कमजोर हो जाएगा। लहसुन में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कमजोरी दूर करता है। इसलिए औरतों को प्रतिदिन सुबह खानी पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े – जानिए लहसुन के चमत्कारी स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago