पेय

सेब के सिरके के फायदे, लाभ, गुण और नुकसान – Apple cider vinegar benefits and side effects in hindi

Apple cider vinegar in hindi सेब ऐसा फल है जो कि हम सब लोग जानते हैं कि हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। सेब का सिरका भी हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसलिए बड़े-बुजुर्ग और डॉक्टर भी हमको सेब खाने की सलाह देते हैं। आज हम आपसे बात करेंगे सेब के सिरके के बारे में, सेब के सिरके का क्या फायदा होता है? आज हम आपको बताएंगे कि सेब के सिरके के फायदे ( sab ke Sirke ke fayde) क्या हैं और सेब के सिरके के क्या नुकसान होते है।

अगर हम प्राकृतिक और आम स्वास्थ्य की बात करें तो सेब का सिरका काफी पसंद किया जाता है। जिसको हम एप्पल साइडर विनेगर के नाम से जानते हैं। हमारे भारत देश में इस एप्पल के सिरके का खाने की चीजों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है। जबकि देखें तो पश्चिमी देशों में एप्पल के सिरके का काफी ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि इससे बहुत से फायदे मिलते हैं। जैसे कि बालों को चमकदार बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है, त्वचा को उज्जवल बनाने में और बाकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है।

सेब के सिरके के फायदेSab ke Sirke ke fayde in Hindi

एप्‍पल साइडर विनेगर एक टॉनिक है जो हमें कई प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ दिला सकता है। नियमित रूप से सेब के सिरका का उपयोग करने पर यह न केवल स्‍वास्‍थ्‍य बल्कि त्‍वचा और बालों के लिए भी अच्‍छा होता है।

सेब के सिरके के फायदे बालों के लिए – Apple cider vinegar for hair in Hindi

एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग हम लोग एक कंडीशनर के रूप में भी करते हैं। जैसे पहले एक कप पानी लीजिए और उसमें आधा चम्मच सिरका मिला लीजिए। फिर इससे बालों की मसाज करीए। फिर देखिएगा आपको इस से कितना फायदा मिलेगा।

(और पढ़ें – एप्पल साइडर विनेगर करेगा स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर)

सेब के सिरके के फायदे रूसी दूर करने के लिए Apple cider vinegar for dandruff in Hindi

बालों की समस्या की बात हो तो रूसी का नाम भी बहुत ऊपर आता है। तो हम आपको बताते हैं कि एप्पल के सिरके से आप रुसी को भी दूर भगा सकते हैं। उसके लिए आपको पानी और सिरका दोनों आधा-आधा लेना है और फिर उसको सर में लगाना है। सेब के सिरके में ऐसा केमिकल है जो आपकी सर की पीएच स्तर को बनाए रखता है।

[और पढ़े – रूसी दूर करने के घरेलू उपाय]

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए सेब के सिरके के लाभ – Apple cider vinegar good for Immune System in Hindi

सेब के सिरके का उपयोग हम लोग एंटी-बैक्टीरियल के रूप मैं भी लेते हैं। इससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है और हमारे आंतों की कब्ज और संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है। हम लोगों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर की पाचन शक्ति बढ़ जाएगी।

(और पढ़ें – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सेब का सिरका – Apple cider vinegar good for Digestion in Hindi

सेब का सिरका पाचन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह हमारे पेट में रहने वाले और हमारी पेट की मदद करने वाले बैक्टीरिया को विकसित करने में सहायता करता है और स्वस्थ पाचन को बनाए रखता है। पेट में बनने वाली गैस को कम करने के लिए हमको एक कप पानी के साथ एक चम्मच सेब साइडर का सिरका मिलाएं और फिर खाना खाने से पहले उसको पिए।

(और पढ़ें – पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय)

सेब के सिरके के फायदे पीले दाँतों से छुटकारा पाने के लिए Apple cider vinegar for removing yellow teeth in Hindi

दांतों के ऊपर जमी पीली परत आपके लिए शर्मिदगी का कारण बन सकती है। सेब के सिरके की मदद से आप पीले पीले दांतो से भी छुटकारा पा सकते हैं यह एक उत्तम इलाज है पीले दांतो से छुटकारा पाने का पीले दांतो को दूर करने के लिए सेब के सिरके को अपने दांतो पर रगड़े उसके बाद पानी से कुल्ला कर ले आपको बहुत ही जल्दी फायदा दिखाई देगा।

[और पढ़े – दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक्टिव चारकोल टूथपेस्ट का उपयोग]

सेब के सिरके का फायदा गले की खराश के लिए – Apple cider vinegar for sore throat in Hindi

एप्पल साइडर विनेगर गले की खराश को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको लंबे समय से गले की समस्या रह रही है और खांसी वगैरा भी होती रहती है। आप सिरप नहीं लेना चाहते हैं। तब आपको सेब का सिरका का प्रयोग करना चाहिए। एक कप गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच सेब के सिरके का रस डालें और फिर इससे गरारे करें। इससे आपके गले की समस्या दूर हो जाएगी।

[और पढ़े – गले की खराश को ठीक करने के घरेलू उपाय]

सेब के सिरके के फायदे मांसपेशियों के लिए – Apple cider vinegar for Muscles problem in Hindi

शरीर से बहुत ज्यादा काम लेने से अगर आपके मांसपेशियों में दर्द होता है। तो आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। सेब के सिरके से अपने मांसपेशियों का मसाज करें। इससे आपकी मांसपेशियों की तकलीफ दूर हो।

(और पढ़ें – मांसपेशियों में खिंचाव (दर्द) के कारण और उपचार)

सेब के सिरके के फायदे स्किन के लिए – Apple cider vinegar good for skin in Hindi

एप्पल का सिरका हमारे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। अगर हम नियमित रूप से एप्पल के सिरके का प्रयोग लोशन के रूप में करें तो हमारे चेहरे में होने वाली समस्या जैसे मुंहासे और उम्र के धब्बे सब दूर हो जाएंगे। इससे हमारे चेहरे का रंग भी निखरता है।

[और पढ़े – मुंहासे दूर करने का आयुर्वेदिक उपाय]

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे मोटापा कम करने में – Apple cider vinegar for weight loss in Hindi

मोटापा एक ऐसा रोग है जिससे निजात पाने के लिए इंसान बहुत से तरीके अपनाता है। लेकिन फिर भी उसको मोटापे से निजात नहीं मिलती। सेब के सिरके से आप मोटापे से निजात पा सकते हैं। लेकिन सेब के सिरके का सेवन आपको किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेकर ही रोजाना एक मात्रा में उसका सेवन करना होगा।

(और पढ़े – एप्पल साइडर विनेगर फॉर वेट लॉस इन हिंदी)

सेब के सिरके का फायदा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए – Apple cider vinegar for healthy body in Hindi

एप्पल साइडर विनेगर ग्लूकोज के स्तर को हमारे शरीर में कम करने और कैंसर से लड़ने की क्षमता देता है। सेब के सिरके से हमारे सारे सिस्टम को डिटोक्सिंग करने में मदद मिलती है।

सेब के सिरके के नुकसान – Apple cider vinegar side effects in Hindi

  • एप्पल के सिरके का अगर हम ज्यादा मात्रा में उपयोग करते हैं तो यह हमको पीड़ा दायक सिरदर्द दे सकता है। या फिर इससे मतली की भावना उत्पन्न हो सकती है।
  • अगर हम सेब के सिरके का अत्यधिक प्रयोग करते हैं। तो हमारे शरीर के ब्लड में इसके प्रतिपक्षीय प्रभाव की वजह से हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कम कर सकता है।
  • सेब साइडर का ज्यादा प्रयोग करने से हमारे शरीर की हड्डियों में खनिज को कम कर सकता है। जिससे फिर हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाएगी।
  • अगर इसका उपयोग त्वचा पर सीधे किया जाए तो इससे त्वचा में खुजली, जलन और रैशेज हो सकते हैं।
  • एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग सीधे तौर पर करने की बजाए पानी, शहद आदि के साथ मिलाकर उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
Sneha

Share
Published by
Sneha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago