गर्भावस्था

प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे – Amla Murabba Benefits In Pregnancy In Hindi

प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे - Amla Murabba Benefits In Pregnancy In Hindi

Amla Murabba Benefits In Pregnancy In Hindi: महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान स्वास्थ्य आहार लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के मन में यह प्रश्न होता है कि क्या प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए या नहीं। आज हम आपको प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे के बार में बताएंगे।

आंवला में  विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई प्रकार की समस्याओं जैसे मॉर्निंग सिकनेस, कब्ज से राहत, रक्तचाप और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको आंवले का मुरब्बा बनाने का तरीका और प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे के बार में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि – Amla Ka Murabba Banane Ki Vidhi

आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि - Amla Ka Murabba Banane Ki Vidhi

  • मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवले को पानी में धोकर साफ कर लें।
  • अब साफ किये हुए आंवलों को पानी में कम से कम 10 से 20 मिनिट तक उबाल लें।
  • चासनी तैयार करने के लिए आधा लीटर पानी में आधा किलो शक्‍कर को मिलाकर इस मिश्रण को उबालें, जब तक की यह हल्‍का गाढ़ा न हो जाए।
  • फिर शक्‍कर की चासनी में उबले हुए आंवलों को डालें और 1 से 2 दिन के लिए छोड़ दें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप इस चासनी में इलायची के बीजकेसर और हल्‍के उबले हुए बादाम (blanched almonds) मिलाएं।

आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे प्रेगनेंसी में – Pregnancy Me Amla Ka Murabba Khane Ke Fayde

आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे प्रेगनेंसी में - Pregnancy Me Amla Ka Murabba Khane Ke Fayde

गर्भावस्था के दौरान आंवले के मुरब्बे का सेवन किया जा सकता है यह सीमित मात्रा में खाना पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने से निम्न लाभ होते है।

(और पढ़ें – प्रेगनेंसी में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें क्या होते हैं नुकसान!)

प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे इम्युनिटी में

प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे इम्युनिटी में

आंवले के मुरब्बे में विटामिन सी की अच्‍छी मात्रा हैं। आंवला के मुरब्‍बा में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण भी मौजूद रहते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस से सुरक्षा करते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे कब्ज में

प्रेगनेंसी के दौरान आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे कब्ज में

गर्भावस्था में आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो पाचन क्रिया को ठीक करके मल निकासी में आपकी मदद करता है।

गर्भवती महिलाएं खून की कमी दूर करने के लिए खाएं आंवले का मुरब्बा

गर्भवती महिलाएं खून की कमी दूर करने के लिए खाएं आंवले का मुरब्बा

आंवले के मुरब्बा में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसमें हीमोग्‍लोबिन (Haemoglobin) स्‍तर को बढ़ाने की क्षमता होती है। प्रेगनेंसी के दौरान जिन महिलाओं में खून की कमी होती है उनके लिए आंवला का मुरब्‍बा एक औषधी की तरह कार्य करता है।

इसके साथ साथ यह उन महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है जो मासिक धर्म के समय भारी रक्‍त स्राव से ग्रसित रहती हैं। ऐसी महिलाओं में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आंवला के मुरब्‍बा का सेवन करना चाहिए है।

प्रेगनेंसी में ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आंवले का मुरब्बा खाएं

प्रेगनेंसी में ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आंवले का मुरब्बा खाएं

हम जानते है कि आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवले का मुरब्बा प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। आंवले का मुरब्बा रक्‍त वाहिकाओं को चौड़ा कर ब्‍लड प्रेशर को सामान्‍य बनाए रखने में मदद करता है।

गर्भावस्था में ​सूजन को कम करे आंवले का मुरब्बा

गर्भावस्था में ​सूजन को कम करे आंवले का मुरब्बा

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पैरों में सूजन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंवले के मुरब्बे का सेवन करना आपकी इस परेशानी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। आंवले में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो हाथ और पैरों की सूजन को कम कर सकते हैं।

नोट: प्रेगनेंसी में आंवले के मुरब्बा का अधिक सेवन करने से बचें। इसमें मिठास के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है जो मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था में आंवला का मुरब्बा खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

(और पढ़ें – ये 5 मुरब्बे सेहत के लिए होते है बेहद फायदेमंद)

प्रेगनेंसी में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे (Amla Murabba Benefits In Pregnancy In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration