सेक्स एजुकेशन

इसलिए सर्दी में ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं लोग – Why people do more sex in winters in Hindi

इसलिए सर्दी में ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं लोग - Why people do more sex in winters in Hindi

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि पुरुष सर्दी के महीनों में अधिक सेक्स करना पसंद करते हैं। सेक्स करना बहुत मजेदार और रोमांचक होता है। एक अच्छा सेक्स कपल्स के बीच अपने रिश्तों में सुधार करता हैं। शोध के आंकड़ों से पता चलता है कि पुरुष महिलाओं के प्रति सर्दियों के मौसम में अधिक आकर्षित होते हैं। यह बिलकुल गर्मियों के मौसम के विपरीत होता है, क्योंकि अधिकांश लोग गर्मियों में सेक्स करना पसंद नहीं करते हैं। पुरुष और महिलाएं सर्दियों के महीनों में अधिक से अधिक यौन गतिविधियों में संलग्न होना चाहते हैं। आइये सर्दी के मौसम में हुए इस सेक्स के लिए अध्ययन को विस्तार से जानते है कि क्यों लोग सर्दी में ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं।

विषय सूची

1. क्यों पुरुष गर्मी की अपेक्षा सर्दी में सेक्स करना अधिक पसंद करते हैं – Why Do Men Prefer Winter For Sex Versus Summer in Hindi
2. सर्दी में सेक्स की इच्‍छा के लिए किया गया अध्ययन – Winter study for sex in Hindi
3. सर्दी में सेक्स को लेकर सेक्स इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं – What Do Sex Industry Experts Say in Hindi
4. इन शोध अध्ययनों से किसे लाभ होता है – Who Really Benefits from these Research Studies in Hindi
5. सर्दी में ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं लोग का निष्कर्ष – Conclusion Why people do more sex in winters in Hindi

क्यों पुरुष गर्मी की अपेक्षा सर्दी में सेक्स करना अधिक पसंद करते हैं – Why Do Men Prefer Winter For Sex Versus Summer in Hindi

सर्दियों में पुरुषों में सेक्स की अधिक इच्छा होती है, महिलाओं को भी गर्मी के मौसम की अपेक्षा सर्दी के मौसम में अधिक तरीके से सेक्स के लिए उत्तेजित किया जा सकता है। सर्दियों के अध्ययन में पुरुषों को लड़कियों की फोटो के दो सेट दिखाए गए थे। जिसके एक सेट में महिलाओं के चेहरे थे और दूसरे में महिलाओं के पूरे शरीर थे, जिसमें महिलाओं को स्नान सूट (bathing suits) और बस्ट लाइन क्लोज़-अप (bust line close-ups) के साथ पूरी तरह से ढके हुए चोली के साथ कपड़े पहनाए गए थे। तो पाया गया कि सर्दियों के महीनों में ज्यादातर पुरुष महिलाओं के शरीर की ओर अधिक आकर्षित होते थे। इसका अर्थ है कि सर्दियों में पुरुष सेक्स के लिए महिलाओं को अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में शारीरिक रूप से महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने में अधिक लाभ होता है।

(और पढ़ें – सेक्स करने का सही समय क्या है दिन या रात)

सर्दी में सेक्स की इच्‍छा के लिए किया गया अध्ययन – Winter study for sex in Hindi

लोग सर्दी में ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं। इस बारे में “लवहोनी (Lovehoney)” नामक एक सेक्स टॉय और वयस्क खिलोने उत्पाद कंपनी द्वारा अध्ययन किया गया था। इस अध्ययन में 114 पुरुषों ने भाग लिया था। इसमें अध्ययन में पुरुषों को दो अलग अलग तस्वीरों के सेट दिए गए, जिसमें आकर्षक महिलाएँ थीं। एक ही फोटो सेट को पूरे एक साल के लिए हर 3 महीने में रेट किया गया, और फिर सभी परिणामों को संकलित किया गया और तुलना की गई। इस अध्ययन से निकलने वाले निष्कर्ष कुछ विवाद पैदा कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में कई वैज्ञानिकों ने माना कि लोग गर्मियों की अपेक्षा सर्दी में अधिक सेक्स करना पसंद करते हैं।

(और पढ़ें – सेक्स टॉय क्या होते हैं फायदे और नुकसान )

सर्दी में सेक्स को लेकर सेक्स इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं – What Do Sex Industry Experts Say in Hindi

अध्ययन से पता चलता है कि सर्दी के मौसम में पुरुष अधिक उत्तेजित महसूस करते हैं। सर्दियों के महीनों में लोग अधिक कामुक चीजें, वयस्क उत्पाद और सेक्स खिलौने खरीदते हैं। पुरुषों को सर्दियों में महिलाओं के शरीर तब और अधिक कामुक लगता है जब महिलाएं अधिक खुले हुए कपड़े पहनती है। खुले हुए अंग देख कर उनके मन में अधिक परिकल्पना होती है। इसके अलावा एक संभावना यह है कि पुरुषों में हार्मोनल का स्तर प्रत्येक मौसम में बदलता रहता है, इसलिए यह पुरुषों को ठंड के महीनों के दौरान उत्तेजित बनाता है।

“लवहनी (Lovehoney)” के सह-संस्थापक नील स्लेटफोर्ड ने अपने निष्कर्षों के बारे में यह बात कही है कि, सर्वेक्षण में पाया गया कि पुरुषों का मानना ​​था कि गर्मियों की तुलना में सर्दियों में प्रेमी सेक्स के लिए अधिक गर्म थे। सर्दियों में जोड़े स्पष्ट रूप से अधिक सेक्स करना चाहते हैं और कुछ सेक्स टॉयज के साथ अपनी मस्ती को बढ़ाते हैं। सेक्स के इन अध्ययनों से पता चलता है कि लोग दिसम्बर के महीने में अधिक सेक्स टॉयज और वयस्क उत्पादों को खरीदते है।

(और पढ़ें – जानिए महीने में कितनी बार करना चाहिए सेक्स)

इन शोध अध्ययनों से किसे लाभ होता है – Who Really Benefits from these Research Studies in Hindi

सेक्स से संबंधित हुए इसे शोध से सभी पुरुषों और महिलाओं को लाभ होता है, महिला और पुरुष दोनों ही इस नए शोध से कुछ सीख सकते हैं। इस अध्ययन से अधिकांश पुरुष खुद को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से बेहतर समझने में सक्षम होंगे। उनको अपनी यौन इच्छाओं को अनुमान लगाने में आसानी होगी। पुरुष इस समझ का उपयोग अपनी महिला पार्टनर से बेहतर संबंध बनाने के लिए कर सकते हैं ताकि वर्ष भर में उनकी बदलती यौन उत्तेजना के लिए लाभदायक हो सकें। महिलाएं इस शोध से बहुत लाभान्वित हो सकती हैं, वे समझ जाती हैं कि उनके पुरुष सहयोगियों को मौसम के साथ बदलाव की जरूरत है। महिलाएं सर्दी के मौसम में स्वाभाविक रूप से पुरुषों की यौन इच्छाओं को समझ सकती हैं।

आपको बता दें कि सर्दियों का मौसम आते ही आपको सर्दी और जुकाम जैसी आम समस्याएं होने लगती है। आप अगर सर्दियों में रोज सेक्स करते है तो आप सर्दी और जुकाम जैसी समस्या से बच सकते हैं। इसलिए सर्दी में सेक्स करना हेल्थ के नजरिए से भी अच्छा होता है।

(और पढ़ें – पुरुषों के लिए सेक्‍स करने के फायदे)

सर्दी में ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं लोग का निष्कर्ष – Conclusion Why people do more sex in winters in Hindi

यह एक शोध पर आधारित तथ्य है कि पुरुष सर्दी के महीनों में अधिक सेक्स करना पसंद करते हैं। यह दर्शाता है कि पुरुषों को केवल उनकी वासनाओं से प्रेरित नहीं किया जाता है, बल्कि वैध रूप (legitimately) से वह मौसमी चक्रों से प्रभावित होते हैं। पुरुषों का सेक्स के लिए उत्तेजित होना टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पर निर्भर करता है। हालांकि सर्दी का मौसम आपके हार्मोन को उत्तेजित कर सकता है जिसके कारण आप सेक्स के लिए महिलाओं के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। सर्दी के मौसम का असर पुरुष और महिला दोनों पर प्रभावी हो सकता है।

और पढ़ें –

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration