बजन बढ़ाना

शरीर बनाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए – Sharir Banane Ke Liye Kya Kya Khana Chahiye

Sharir Banane Ke Liye Kya Kya Khana Chahiye: जो लोग शरीर बनाना चाहते है उनके मन में यही प्रश्न होता है कि शरीर बनाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए। शरीर बनाने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी होता है जो आपकी मांसपेशियों के विकास में मदद करता है।

जब भी शरीर बनाने की बात आती है तो लोगों का ध्यान केवल जिम और एक्सरसाइज की तरफ जाता है। लेकिन बॉडी को बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज एक स्वस्थ आहार होता है। संतुलित आहार आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देता है जो सम्पूर्ण शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।

अच्‍छी पर्सनालिटी वाले लोग देखने में आकर्षक लगते है, जब आपके पास एक फिट शरीर होता है तो सभी तरह के कपड़े आपके ऊपर फिट आते है। अच्छे शरीर की वजह से आपके अंदर कॉन्फिडेंस होता है जो आपको अन्य लोगों से अलग बनाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको शरीर बनाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए, इसके बारे में जानकारी देंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

शरीर बनाने के लिए क्या खाना चाहिए – Body Banane Ke Liye Diet In Hindi

वजन बढ़ाने और शरीर बनाने के लिए आप निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को मजबूत करने और बिना किसी दुष्‍प्रभाव के शरीर की ताकत बढ़ाने में सहायक होते हैं।

(और पढ़ें – बॉडी बनाने के लिए अपनाएं ये इंडियन डाइट प्लान)

शरीर बनाने के लिए खाएं प्रोटीन पाउडर – Sharir banane ke liye khay  Protein Powders

बॉडी बनाने के लिए आप प्रोटीन पाउडर का सेवन करें, यह सबसे आसान तरीका है शरीर बनाने का। पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त करने के लिए आप अपनी दिनचर्या में प्रोटीन शेक को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। व्हे प्रोटीन (मट्ठा प्रोटीन) और कैसिइन प्रोटीन जैसे डेयरी प्रोटीन पाउडर सबसे लोकप्रिय हैं। हालाँकि, शरीर मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर अन्य विकल्प भी हैं। कुछ प्रोटीन पाउडर सोया, मटर या चिकन प्रोटीन का उपयोग करते हैं।

शरीर को बनाना है तो खाएं साल्‍मन मछली – Sharir ko banane ke liye khaye salmon Fish in Hindi

साल्‍मन मछली का नियमित सेवन शरीर को बनाने और समग्र स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा उपाय है। साल्‍मन मछली की लगभग 85 ग्राम मात्रा का सेवन करने पर 17 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन B सहित कई महत्‍वपूर्ण विटामिन प्राप्‍त होते हैं। जिसके कारण नियमित रूप से साल्मन मछली का सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े – सालमन मछली के फायदे और नुकसान…)

बॉडी बनाने के लिए अंडा खाएं  – Body Banane Ke Liye Egg Khaye

जो लोग बॉडी बनाना चाहते है उनके लिए अंडा का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प है। अंडों को अपने नियमित आहार में शामिल करें, इसमें उच्‍च गुणवत्‍ता वाले प्रोटीन, स्‍वस्‍थ वसा और अन्‍य पोषक तत्‍व जैसे विटामिन बी और कोलीन आदि होते हैं। यह मुख्‍य रूप से मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन B आपके शरीर की विभिन्‍न क्रियाओं और विशेष रूप से ऊर्जा उत्‍पान में महत्‍वपूर्ण होता है।

शरीर बनाने के लिए क्या खाना जरूरी है केला – Body Banane Ke Liye Kya Khana Zaruri Hai kela

केला का सेवन करके आप आसानी से शरीर को बना सकते है। केला में पोटेशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। एक्सरसाइज के दौरान शरीर में  इलेक्‍ट्रोलाइट की कमी हो सकती है जो थकान और कम ऊर्जा दर्शाता है। एक अध्‍ययन में बताया गया कि व्‍यायाम या कठिन परिश्रम करने वाले लोगों के शरीर में त्‍वरित ऊर्जा प्राप्त करने में केला बहुत ही प्रभावी होता है। केला विभिन्‍न प्रकार के पोषक तत्‍वों और खनिज पदार्थों का प्राकृतिक विकल्‍प है।

शरीर बनाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए में खाएं बादाम – Sharir Banane Ke Liye Kya Kya Khana Chahiye me khaye badam

बादाम को सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। शरीर बनाने के लिए आप बादाम का सेवन करें। इसमें प्रोटीन और उच्‍च मात्रा में विटामिन ई, मैग्‍नीशियम और फॉस्‍फोरस होता है। फॉस्‍फोरस आपके शरीर को आराम दिलाने के लिए व्‍यायाम के दौरान कार्बोहाइड्रेट और वसा दोनों का उपयोग ऊर्जा उत्‍पादन के लिए करता है, जिससे बॉडी बनाने में मदद मिलती है।

शरीर बनाने के लिए उपाय दूध – Sarir Banane ke upaye Milk in Hindi

नियमित दूध का सेवन करके भी आप शरीर को बना सकते है। दूध में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और स्‍वस्‍थ वसा की उच्‍च मात्रा होती है। दूध में दो प्रकार के प्रोटीन होते हैं जो पाचन को तेज और धीमा करते हैं। इसलिए नियमित रूप से दूध का सेवन मांसपेशियों के विकास के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्‍ययनों से पता चलता है कि जो लोग शरीर बनाना चाहते हैं उनके लिए दूध सबसे अच्‍छे विकल्‍पों में से एक है।

बॉडी बनाने के लिए खाएं सोयाबीन  – Body Banane Ke Liye Khaye Soybeans

आधा कप या लगभग 86 ग्राम सोयाबीन में 14 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें स्‍वस्‍थ वसा, और बहुत से विटामिन, खनिज पदार्थ होते हैं। जिनमें विटामिन K, फॉस्‍फोरस और आयरन मुख्‍य रूप से होते हैं। शरीर बनाने के लिए ये सभी पोषक तत्व बहुत जरूरी होते है। आयरन का उपयोग मांसपेशियों को मजबूत बनाने और रक्‍त कोशिकाओं के उत्‍पादन में किया जाता है। इस तरह से आप अपने शरीर में खून को बढ़ा कर और मांसपेशियों को स्‍वस्‍थ रखकर अपने शरीर को बना सकते हैं।

चना खाने के फायदे शरीर बनाने में – Chana Khane ke fayde sharir banane me

चना का सेवन करके भी शरीर को फिट बनाया जा सकता है। चने या छोले कार्ब्स और प्रोटीन दोनों के अच्छा स्रोत है। प्रत्येक 1-कप (240-ग्राम) डिब्बाबंद छोले में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन और 50 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिसमें 10 ग्राम फाइबर भी शामिल है।

हालांकि चने का प्रोटीन, मांस से प्राप्त प्रोटीन की तुलना में कम गुणवत्ता वाला माना जाता है। लेकिन यह एक संतुलित मांसपेशियों के निर्माण के लिए और शरीर बनाने के लिए अच्छा आहार हो सकता है।

शरीर बनाने की दवा है अखरोट – Sarir banana ki dawa hai akhrot in Hindi

ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्‍त करने के लिए अखरोट का सेवन करना चाहिए। अपने शरीर की फिटनेस को बनाए रखने और शरीर की ताकत में वृद्धि करने के लिए भी अखरोट का उपयोग कर सकते हैं। अखरोट में स्‍वस्‍थ वसा के साथ ही ऐसे पोषक तत्‍व और खजिन पदार्थ होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करके शरीर बनाने में सहायक होते हैं।

शरीर बनाने के लिए खाएं फल – Sharir Banane Ke Liye khaye fruits

शरीर बनाने के लिए प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फल खाना अच्छा है। इसके लिए केला और सेब दोनों अच्छे फल हैं। इनसे कार्बोहाइड्रेट के अलावा फैट, मिनरल, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी मिलता है।

(और पढ़ें – बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए)

शरीर बनाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए (Sharir Banane Ke Liye Kya Kya Khana Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago