सेक्स एजुकेशन

नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए – Normal Delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna Chahiye

नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए - Normal Delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna Chahiye

डिलीवरी के बाद महिलाओं को फिर से सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए डॉक्टर आपको डिलीवरी के कुछ समय तक संबंध बनाने के लिए मना करते है। जिन महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ वह जानना चाहती है कि नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए।

महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद भी उसकी सेक्सुअल लाइफ पर इसका प्रभाव पड़ता है। जब तक महिलाओं की बॉडी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो जाती, तब तक शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। डिलीवरी के बाद महिला का शरीर फिजिकल रिलेशन जैसी एक्टिविटी के लिए रेडी नहीं होता है और नॉर्मल डिलीवरी के जल्दी सेक्सुअल एक्टिविटी को जल्दी शुरू करना समस्या का कारण बन सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है और नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए (Normal Delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna Chahiye) यदि डिलीवरी के बाद फिजिकल होने में दर्द महसूस हो तो क्या करना चाहिए? आइये इसे विस्तार से जानते है नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए।

क्या डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है? – Kya delivery baad sharirik sambadh banana safe hai?

क्या डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है? - Kya delivery baad sharirik sambadh banana safe hai?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के शारीरिक बदलाब होते है। नॉर्मल डिलीवरी के समय भी महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के बाद संभोग करने से महिला को संक्रमण होना, योनि में दर्द होना, योनि से रक्तस्राव होना और टांके खुलने का खतरा होता है। इसलिए आपको डिलीवरी के बाद कुछ दिनों तक संबंध बनाने से बचना चाहिए।

(और पढ़ें – डिलीवरी के बाद सेक्सुअल लाइफ पर क्या असर पड़ता है)

नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संभोग करना सुरक्षित है – Normal Delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna safe hai

नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संभोग करना सुरक्षित है - Normal Delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna safe hai

जो महिलाएं पहली बार माँ बनी है उसके मन में यह प्रश्न रहता है कि नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए। डिलीवरी के कितने दिन बाद संभोग करना सुरक्षित है, यह महिला की सेहत और सुविधा पर निर्भर करता है। प्रसव के बाद आमतौर पर डॉक्टर, महिला का शारीरिक परीक्षण करते हैं उसके बाद ही वह महिला को संभोग करने की सलाह देते है।

हर महिला को बच्चे को जन्म देने के बाद दोबारा से यौन जीवन में लौटने से पहले एक बार अपना शारीरिक परीक्षण जरूर करा लेना चाहिए। यदि महिला की नॉर्मल वेजाइनल डिलीवरी हुई हो और उसकी किसी भी प्रकार की समस्या न हो तो वह 6 हफ्ते बाद संबंध बनाना शुरू कर सकती है।

एक अध्ययन के अनुसार पहली बार मां बनने वाली करीब 41 प्रतिशत महिलाएं डिलीवरी के छह हफ्ते बाद संबंध बनाना शुरू कर देती हैं। जबकि लगभग 78 प्रतिशत महिलाएं बच्चे को जन्म देने के 12 हफ्ते बाद संबंध बनाना पसंद करती हैं।

ध्यान रखें कि यह समय के केवल नॉर्मल डिलीवरी वाली महिलाओं के लिए है, यदि आपकी एपिसियोटॉमी (episiotomy) और सी सेक्शन डिलीवरी हुई हो तो संबंध बनाने के लिए कम से कम 12 हफ्ते तक इंतजार करना चाहिए।

(और पढ़ें – सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद फिजिकल रिलेशन का आनंद कैसे लें)

डिलीवरी के बाद संबंध बनाने की इच्छा न होने का कारण – Why don’t I feel like having physical after delivery in Hindi?

डिलीवरी के बाद सेक्स की इच्छा न होने का कारण - Why don't I feel like having sex after delivery in Hindi?

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की योनि ढीली पड़ जाती है और उसमें अधिक लचीलापन (flexibility) आ जाता है। हार्मोन में परिवर्तन (hormonal changes) के कारण योनि में सूखापन और संबंध बनाने के दौरान होने वाले दर्द के डर से महिलाओं को डिलीवरी के बाद संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है।

डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाएं डिप्रेशन (पोस्टपार्टम डिप्रेशन) का शिकार हो जाती हैं। इसके अलवा बच्चे के सोने और जागने का समय फिक्स न होने के कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है जिसके कारण शुरूआत में महिलाओं में तनाव अधिक देखने को मिलता है। इस सब के कारण से डिलीवरी के बाद संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है।

(और पढ़ें – डिलीवरी के बाद डिप्रेशन (पोस्टपार्टम डिप्रेशन) के लक्षण, कारण, इलाज और बचाव)

नॉर्मल डिलीवरी के 6 हफ्ते बाद संबंध बनाने करने की टिप्स – Tips to have physical after 6 weeks of normal delivery in Hindi

नॉर्मल डिलीवरी के 6 हफ्ते बाद सेक्स करने की टिप्स - Tips to have sex after 6 weeks of normal delivery in Hindi

यदि आप नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार संबंध बनाने जा रही है, तो इन बातों का ख्याल रखें।

  • डिलीवरी के बाद संबंध बनाना शुरू करने के लिए अधिक से अधिक फोरप्ले करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे संबंध बनाने का मूड बनने लगता है।
  • डिलीवरी के बाद पहली बार संबंध बनाने के लिए आप अपनी योनि को सम्भोग के लिए तैयार करें, अर्थात् योनि को उंगलियों से गीला करें और खुद को उत्तेजित करें।
  • बच्चे को जन्म देने के बाद योनि शुष्क (dry) हो जाती है इसलिए संबंध बनाने में कठिनाई न हो इसके लिए आपको लुब्रिकेंट योनि में लगाना चाहिए।
  • नॉर्मल डिलीवरी के 6 सप्ताह बाद पहली बार संबंध बनाने में आपको किसी तरह की परेशानी हो रही हो तो अपने पार्टनर को रोक दें और उसे धीरे-धीरे क्लिटोरिस (clitoris) सहलाने के लिए कहें। जब आपको अधिक उत्तेजना (excite) होने लगे तब संबंध बनाने के लिए कहें।

(और पढ़े – क्यों होता है संबंध बनाने के दौरान योनि में दर्द और डिसपेरुनिया क्या है…)

अब तो आप जान गयी होगीं की नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए आपको नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए (Normal Delivery Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration