घरेलू उपाय

आसानी से हाथ से मेहंदी का रंग उतारना – Mehndi Ka Rang Utarna in Hindi

Mehndi Ka Rang Utarna मेंहदी का रंग उतारना भी एक अहम विषय है जो लड़कियों की सुंदरता में अहम भूमिका निभाता है। अक्‍सर आपने देखा होगा कि महिलाएं अपने हाथों में बहुत सुंदर-सुंदर मेंहदी लगाती हैं। जिनका रंग कुछ ही दिनों में फीका हो जाता है। लेकिन ये फीका रंग उन्‍हें पसंद नहीं आता है। जिसके वे जल्‍द से जल्‍द उतारने की कोशिश करती हैं। आज इस आर्टिकल में आप मेंहदी का रंग उताने के घरेलू उपाय जानेगें। जिनका उपयोग कर आप अपनी त्‍वचा से मेंहदी के रंग को साफ कर सकती हैं। आइए इन्‍हें जानें।

विषय सूची

1. त्‍वचा से मेहंदी कैसे हटाएं – Twacha Se Mehndi Kaise Hataye in Hindi
2. मेहंदी का रंग उतारने के टिप्‍स – Mehndi Ka Rang Utarne Ke Tips in Hindi

त्‍वचा से मेहंदी कैसे हटाएं – Twacha Se Mehndi Kaise Hataye in Hindi

मेंहदी त्‍वचा को रंगने वाला एक उत्पाद है जो मेहंदी पौधे की पत्तियों से प्राप्त किया जाता है। प्राचीन समय में मेहंदी का उपयोग त्‍वचा में विभिन्‍न प्रकार के अस्‍थाई टैटू या पैटर्न बनाने के लिए उपयोग किया जाता था। जिसकी लोकप्रियता बढ़ते-बढ़ते हाथों को सजाने के रूप में उपयोग की जाने लगी। सामान्‍य रूप से मेहंदी का रंग त्‍वचा में 2 से 3 सप्‍ताह तक रहता है या इससे पहले ही फीका रंग हो जाता है। ऐसी स्थिति में त्‍वचा से मेहंदी के रंग को दूर करने की इच्‍छा होना स्‍वाभाविक है। मेहंदी का रंग उतारने के लिए आप कुछ सामान्‍य से घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं आइए इन्‍हें जाने।

(और पढ़े – मेहंदी का रंग डार्क करने का तरीका…)

मेहंदी का रंग उतारने के टिप्‍स – Mehndi Ka Rang Utarne Ke Tips in Hindi

यदि आप अपने हाथों से मेहंदी के रंग को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान से टिप्‍स यहां दिये गए हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं और सामान्‍य रूप से आप इनका उपयोग अपने घर पर भी करते हैं। इस कारण से इन्‍हें आसानी से प्राप्‍त किया जा सकता है। आइए जाने किन उपायों को अपनाकर आप मेहंदी का रंग उतार सकते हैं।

मेहंदी का रंग उतारने के उपाय नमक का पानी – Mehndi ka rang utarne ke upay namak ka pani in Hindi

जो लोग मेहंदी का रंग उतारना चाहते हैं उनके लिए नमक वाला या समुद्री पानी बहुत ही उपयोगी होता है। नमक के पानी में एक्‍सफोलीएटिंग गुण होते हैं जिसके कारण यह मेहंदी के दाग हटाने में प्रभावी होता है। इसके लिए आप समुद्री पानी के साथ ही एप्‍सम नमक या आपके द्वारा खाये जाने वाले नमक का भी उपयोग कर सकते हैं। आप एक बर्तन में नमक को पानी में घोलें और मेहंदी लगे भाग को उसमें कुछ देर तक भिगोएं। नमक में मौजूद सोडियम क्‍लोराइड आपकी जीवित त्‍वचा कोशिकाओं को पोषण देने और मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करता है। इस तरह से मेहंदी का रंग उतारना बहुत ही आसान हो जाता है।

(और पढ़े – सोडियम क्या है – स्रोत, मात्रा, फायदे और नुकसान…)

मेहंदी का रंग उतारने का तरीका ब्‍लीच – Mehndi Ka Rang Utarne Ka Tarika Bleach in Hindi

मेंहदी का रंग उतारने के लिए ब्लीचिंग को प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है। यदि आप अपने हाथों से मेहंदी के दाग हटाना चाहते हैं तो नियमित रूप से ब्‍लीच लें। ऐसा करने से आप मेहंदी के रंग को आसानी से दूर कर सकते हैं। जिसके बाद आपनी मनपसंद मेहंदी को फिर से अपने हाथों में लगा सकते हैं।

(और पढ़े – घर पर ब्लीच करने का तरीका, घरेलू ब्लीच कैसे करें…)

मेहंदी हटाने लिए बेकिंग सोडा और नींबू – Mehndi Hatane Ke Liye Baking Soda Aur Nimbu in Hindi

बेकिंग सोडा और नींबू के रस का उपयोग त्‍वचा से मेहंदी हटाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप एक बर्तन में थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लें और इसमें नींबू के रस को मिलाएं। अच्‍छी तरह से पेस्‍ट बनाने के बाद आप इस पेस्‍ट को प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। लगभग सूखने तक या 10 मिनिट का इंतेजार करें और फिर किसी फोम या कपड़े की सहायता से गोलाकर गति में इसे मेहंदी पर रगड़ें और साफ करें। यदि आवश्‍यक हो तो आप अपने हाथों को गर्म पानी से धो लें। हाथ धुलने के बाद आप मॉइस्‍चराइजिंग क्रीम का उपयोग करें। क्‍योंकि यह पेस्‍ट आपकी त्‍वचा को शुष्‍क कर सकता है। इस तरह से मेहंदी के रंग को दूर करने के उपाय में आप बेकिंग सोड़ा और नींबू का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – नींबू पानी के फायदे और नुकसान…)

मेहंदी के दाग के लिए जैतून तेल और नमक – Mehndi Ke Daag Ke Liye Olive Oil Aur Namak in Hindi

कुछ दिनों के बाद मेहंदी का रंग फीका हो जाता है जिसे निकालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन मेहंदी के रंग से छुटकारा पाने के लिए आप जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 कप जैतून तेल लें और इसमें कुछ चम्‍मच समुद्री नमक के पाउडर को मिलाएं। इन दोनों को मिलाकर बनाए गए मिश्रण को अपने हाथों में लगाएं और अच्‍छी तरह से अपने हाथों को साफ करें। इस मिश्रण में मौजूद घटक त्‍वचा से मेहंदी के रंग को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आप इस मिश्रण को मेहंदी के ऊपर लगाने के लिए कपास का भी उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – जैतून के तेल के फायदे और उपयोग…)

मेहंदी उतारने के उपाय एंटीबैक्टीरियल साबुन – Mehndi Utarne Ke Upay Antibacterial Soap in Hindi

आप अपनी मेहंदी के रंग को साफ करने के लिए जीवाणुरोधी साबुन का उपयोग कर सकते हैं। इस साबुन में अल्‍कोहल की मात्रा और एक्‍सफोलीएटिंग गुण होते हैं। जिसके कारण यह आसानी से मेहंदी के रंग को दूर करने में मदद करता है। मेहंदी का रंग उतारने के लिए आप दिन में कई बार साबुन से अपने हाथों को धुलें। यह मेहंदी के रंग को फीका करने और धीरे धीरे इसे दूर करने में सहायक होता है। लेकिन इस प्रकार की साबुन का उपयोग करने के बाद आप अपने हाथों में मॉइस्चराइजिंग क्रीम का उपयोग करें। क्‍योंकि यह आपकी त्‍वचा से नमी को दूर कर सकता है।

(और पढ़े – हाथ धोने का सही तरीका और फायदे…)

मेहंदी हटाने का तरीका मेकअप रिमूवर – Mehndi Hatane Ka Tarika Makeup Remover in Hindi

मेहंदी का रंग हटाने के लिए आप कोई भी सिलिकॉन आधारित मेकअप रिमूवर का उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्‍वचा से सौम्‍य रूप से मेहंदी के रंग को दूर कर सकता है। इसके लिए आप कपास की मदद से मेकअप रिमूवर को अपनी मेंहदी के ऊपर लगाएं। थोडी समय के बाद आप इसे साफ कपड़े से पोंछ सकते हैं। ऐसा आपको दिन में 2 या 3 बार करना है। ऐसा करने पर आप बहुत ही जल्‍दी मेहंदी के रंग से छुटकारा पा सकते हैं।

(और पढ़े – मेकअप हटाने के घरेलू उपाय और मेकअप हटाने का तरीका…)

मेहंदी निकालने के तरीके हाइड्रोजन पेरोक्‍साइड – Mehndi Nikalne Ke Tarike Hydrogen Peroxide in Hindi

हाइड्रोजन पेरोक्‍साइड आपकी त्‍वचा में मौजूद दाग और धब्‍बों को हल्‍का कर सकती है। लेकिन आप इसका उपयोग कर मेहंदी के रंग को भी आसानी से दूर कर सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्‍यान दें कि सौंदर्य उत्‍पाद के रूप उपयोग करते समय हाइड्रोजेन पेरोक्‍साइड को पतला कर उपयोग करना चाहिए। इसे आप अपनी मेहंदी के ऊपर लगाएं और हल्‍की मालिश करें। कई बार उपयोग करने के बाद आप मेहंदी के रंग को आसानी से दूर कर सकते हैं।

(और पढ़े – चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाए…)

मेहंदी के रंग से छुटकारा पाने के लिए टूथपेस्‍ट – Mehndi Ke Rang Se Chutkara Pane Ke Liye Toothpaste in Hindi

आप अपने हाथों से मेहंदी के रंग को हटाने के उपाय में टूथ पेस्‍ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी उंगलियों में टूथ पेस्‍ट लें और मेहंदी लगे स्‍थान पर इसे लगाएं। अच्‍छी तरह से रगड़े जिससे टूथ पेस्‍ट का झाग निकलने लगे। मेहंदी के रंग को दूर करने के लिए आप टूथपेस्‍ट के साथ टूथब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आप मेहंदी के रंग को आसानी से दूर कर सकते हैं।

(और पढ़े – मुंहासों को हटाने के लिए टूथपेस्ट के साथ मिलाएं ये चीजें…)

मेहंदी का रंग हटाने के लिए नारियल तेल और शक्‍कर – Mehndi Ke Rang Hatane Ke Liye Nariyal Tel Aur Sugar in Hindi

आप अपने हाथों से मेहंदी के रंग को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कमरे के तापमान पर रखे नारियल तेल में शक्‍कर को मिलाएं। इस मिश्रण में त्‍वचा को साफ करने वाले गुण होते हैं। इस मिश्रण को मेहंदी के रंग पर रगड़ें। शक्कर के क्रिष्‍टल होने के कारण रगड़ने पर यह त्‍वचा से मेहंदी के रंग को उतारने में सहायक हो सकता है। कुछ देर इस मिश्रण से हल्‍की मालिश करने के बाद साफ कपडे से इसे पोंछ लें। दिन में 2 या 3 बार उपयोग करने पर यह कुछ ही दिनों में मेहंदी के रंग से छुटकारा दिला सकता है।

(और पढ़े – नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के फायदे…)

मेहंदी के रंग से छुटकारा दिलाये गर्म पानी – Mehndi Ke Rang Se Chutkara Dilaye Garam Pani in Hindi

गर्म पानी का उपयोग विभिन्‍न समस्‍याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन आप गर्म पानी का उपयोग कर मेहंदी के रंग को दूर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि गर्म पानी में मेहंदी के कणों की पकड़ त्‍वचा में ढ़ीली होने लगती है। जिसके कारण हाथों को रगड़ने से मेहंदी का रंग आसानी से निकल जाता है। इसके लिए आप हल्‍के गुनगुने पानी में अपने हाथों को 15 से 20 मिनिट तक डुबो कर रखें और पानी में ही अपने हाथों को रगड़ें। यह प्रक्रिया तुरंत ही मेहंदी के रंग को दूर नहीं कर सकती है। लेकिन दिन में 2 या 3 बार करने पर यह अपना असर दिखा सकती है।

(और पढ़े – गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान…)

मेहंदी उतारने का नुस्खा क्‍लोरीन – Mehndi Ke Rang Utarne Ka Nuskha Chlorine in Hindi

मेहंदी के रंग से छुटकारा पाने के लिए क्‍लोरीन का उपयोग भी प्रभावी माना जाता है। इसके लिए आप एक बर्तन में थोड़ा गर्म पानी और क्‍लोरीन मिलाएं। इस मिश्रण में आप मेहंदी बाले हाथों को 2 से 3 मिनिट तक डुबो कर रखें। ऐसा करने पर आपको शुरू में खुजली या जलन महसूस हो सकती है। लेकिन यह जल्‍दी ही ठीक हो जाएगी। इसके बाद आप अपने हाथों को आपस में रगड़ें आप देखेगें कि आपकी मेहंदी का रंग हल्‍का हुआ है। इस तरह से दिन में 1 बार उपयोग करने पर आप कुछ ही दिनों में मेहंदी के रंग को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं।

(और पढ़े – हाथों को गोरा करने के घरेलू नुस्खे इन हिंदी…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago