रिलेशनशिप टिप्स

कैसे पता करें कि लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं

कैसे पता करें कि लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं

Kaise Pata Kare Ki Ladka Pyar Karta Hai Ya Nhi: यदि आप भी लड़कों के प्यार के इशारे समझना चाहती है तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे पता करें कि लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं। लड़कियां भी लड़कों से प्यार करती है लेकिन वह पहले जानना चाहती है कि लड़का प्यार करता है या नहीं।

अगर एक लड़का किसी लड़की से प्यार करता है तो उसके व्यवहार या हरकतों से पता लगाया जा सकता है कि वह आपसे प्यार करता है या नहीं। यदि आपको भी किसी लड़के से प्यार हो गया है, हम आपको लड़कों के प्यार के इशारे समझने के तरीके बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

लड़कों के प्यार के इशारे समझने के तरीके

लड़कों के प्यार के इशारे समझने के तरीके

अगर आप किसी लड़के से प्यार करती है जानना चाहती है कि वह आपसे प्यार करता है तो यहाँ दी गई टिप्स आपको यह समझने में मदद कर सकती है लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं।

(और पढ़ें – 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है)

लड़का आपको इम्प्रेस करने की कोशिश करे

लड़का आपको इम्प्रेस करने की कोशिश करे

यदि लड़का आपको इम्प्रेस करने की कोशिश करता है या ऐसा कोई भी काम करता है जिससे आप उसे नोटिस करे तो समझों लड़का आपसे प्यार करता है। जैसे ही लड़का आपको देख कर कूल, फनी या स्ट्रोंग बनने की कोशिश करता है और आपको इम्प्रेस करना चाहता है, इसका मतलब वह आपसे प्यार है।

(और पढ़े – प्रेम क्या है? और क्यों होता है…)

किसी दूसरे लड़के से बात करने पर जलन होना

जब आप किसी दूसरे लड़के से बात करती है तो उस लड़के को इससे जलन होती है इसका मतलब है की लड़का आपसे प्यार करता है। लड़के को इसलिए जलन होती क्योंकि वह आपको खोना नहीं चाहता है। हालांकि लड़का इस बात को बोलेगा नहीं, आपको लड़कों के प्यार के इशारे समझना होगा। आप लड़के के फेस से और उसकी हरकतों से पता लगा सकती है की लड़के को जलन हो रही है।

(और पढ़े – प्यार और दोस्ती में क्या फर्क होता है…)

लड़का आपसे बात करने का बहाना ढूंढें

लड़का आपसे बात करने का बहाना ढूंढें

यदि लड़का आपसे बात करने का बस कोई न कोई बहाना ही ढूंढता रहता है तो ये उसके प्यार करने के इशारे है। अगर लड़का आपकी क्लास में पड़ता है तो बार-बार नोट्स माँगना, फ्रेंड्स के साथ मूवी देखने का बोले, आपके आसपास हर कहीं दिखाई देना, इसका अर्थ है लड़का आपसे प्यार करता है वह आपको देखने और बात करने के लिए आपके आसपास घूमता है।

(और पढ़े – लड़को को क्या पसंद होता है लड़कियों में…)

अगर लड़का आपके साथ फ्लर्ट करता है

अगर लड़का आपके साथ फ्लर्ट करता है

जब कोई लड़का आपके साथ फ्लर्ट करता है तो हो सकता है वह लड़का आपसे प्यार करता है। हालांकि यह लड़के की उम्र के ऊपर भी निर्भर करता कि वह स्कूल या कॉलेज में पढ़ता है। यदि लड़का अकेले में आपके कपड़ों के रंग, आपके नाम या अन्य किसी भी चीज को लेकर चिड़ाता है इसके मतलब वह आपसे फ्लर्ट कर रहा है। और आपसे प्यार करता है।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

यदि लड़का आपके सामने बनठन के आता हो

यदि लड़का आपके सामने बनठन के आता हो

 

अगर वह लड़का आपके सामने अधिक तैयार होकर आता है, आपको दूर से देख कर बालों को ठीक करने लगता हो, अपने कपड़े ठीक करने लगे, जूतों में लगे दाग को साफ करने लगे आदि तो इसके मतलब लड़का आपसे प्यार करता है और आपके सामने अच्छा दिखने की कोशिश करता है।

और पढ़े – रिश्ते में सच्चे प्यार के 10 संकेत…)

जब लड़का आपको चुपके चुपके देखे

जब लड़का आपको चुपके चुपके देखे

लड़कों के प्यार के इशारे समझना चाहती है तो उसे अपनी ओर देखते हुए पकड़ने की कोशिश करें। जब लड़का आपको चुपके चुपके देखता है और जब आप उसे देखती है तो वह कहीं और देखने लगता है। इसका मतलब लड़का आपसे प्यार करता है, पर बोलने से डरता है।

(और पढ़े – लड़के लड़कियों में सबसे पहले क्या देखते हैं…)

दूसरी लड़कियों की अपेक्षा आपके साथ कुछ अलग बर्ताव करता है

दूसरी लड़कियों की अपेक्षा आपके साथ कुछ अलग बर्ताव करता है

यदि कोई लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं यह जानने के लिए आप उसके बर्ताव को नोटिस करे। अगर वह आपके साथ दूसरी लड़कियों की अपेक्षा कुछ अलग बर्ताव करता है तो हो सकता है कि वह आपसे प्यार करता है। हो सकता कि लड़का आपके सामने सभ्य और सबसे अलग बनना चाहता है इसलिए वह ऐसा करता है।

(और पढ़े – किसी पुरुष को कैसे आकर्षित करें…)

लड़के की बॉडी लैंग्वेज का बदल जाना

लड़के की बॉडी लैंग्वेज का बदल जाना

ज्यादातर लड़के अपनी पार्टनर को चाहते तो बहुत हैं, लेकिन उनसे कहने में उनके ‘पसीने छूट जाते’ हैं। जिससे लड़के अपने दिल की बात कहने में काफी वक्त लगाते हैं। और कुछ तो हिम्मत ही नहीं जुटा पाते हैं लेकिन इस दौरान आप उनकी बॉडी लैंग्वेज से ज़रूर ये अंदाजा लगा सकती हैं कि उनके दिल में आप हैं या और कोई। इन साइन्स से पता करें कि लड़का आपको प्यार करता है।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

सोशल मीडिया पर आपकी हर पोस्ट को लाइक करना

अगर वह आपसे फेसबुक पर जुड़ता है, आपका इंस्टाग्राम फॉलो करता है, तो साफ है की वह आपमें इंटरेस्ट रखता है। लड़का आपको प्यार करता है या नहीं यह जानने के लिए, देखें कि वह ऑनलाइन होने के बाद वह क्या करता है। क्या वह आपके सभी पोस्ट, फोटो, और हर शेयर की गयी चीज को पसंद करता है भले ही आपको लगता है कि इसमें उसके लाइक करने की कोई जरूरत नहीं थी? लड़का हर बार बात करने के लिए खुद ही मेसेज करे, तो समझो वह लड़का आपको लव करता है।

(और पढ़े – जानिए प्यार और पसंद में क्या अंतर होता है…)

मुस्कान से समझें लड़कों के प्यार के इशारे

मुस्कान से समझें लड़कों के प्यार के इशारे

अगर वह आपको देख कर बहुत मुस्कुराता है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह आपको प्यार करता है। यह मुस्कान अन्य चीजों की मुस्कान से अलग होगी, आपको लड़कों के प्यार के इशारे समझना होगा।

यदि कोई लड़का आपको पसंद करता है तो वह आपसे शुरू में बात करने से हिचकता है, पर जब भी वह आपको देखता है, तब वह मुस्कुराता है। तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है। वह आपकी आँखों में देख कर मुस्कुराता है तो समझो लड़का आपसे प्यार करता है।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…)

आँखें भी होती दिल की जुबान

आँखें भी होती दिल की जुबान

अगर कोई लड़का आप से आँखों में आँखे डालकर बात करता है। आपकी हर एक मूवमेंट पर नज़र रखता है। अगर आप ग्रुप में हो तो वो वहां पर कोई जोक या मजाक करता है और आपकी तरफ देखकर यह जानना चाहता है की आप कैसा रिएक्शन देती है। तो ये सब बातें इस ओर इशारा करती हैं की वो लड़का आपको प्यार करता है।

(और पढ़ें – 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है)

कैसे पता करें कि लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं, जानें लड़कों के प्यार के इशारे समझने के तरीके (Kaise Pata Kare Ki Ladka Pyar Karta Hai Ya Nhi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration