सौंदर्य उपचार

घर पर वैक्स कैसे बनाएं – Ghar Par Wax Kaise Banaye In Hindi

Ghar Par Wax Kaise Banaye In Hindi: हमारे शरीर पर होने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। कभी कभी बाजार जाकर वैक्सिंग सामग्री को खरीदना संभव नहीं हो पता हैं, ऐसे में आप घर पर ही वैक्स को तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगें कि कैसे आप घर पर ही वैक्स बना सकती हैं।

बॉडी के अनवांटेड बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग को सबसे अच्छा हेयर रिमूवल तरीका माना जाता है। अब आपको हेयर रिमूवल के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं है कुछ घरेलू सामग्री का उपयोग करके आप आसानी से वैक्स को तैयार कर सकती हैं। आइये जानते है कि घर पर वैक्स कैसे बनाएं।

घर पर वैक्स बनाने के तरीका – Ghar Par Wax Banane ka tarika

वैक्सिंग करने के लिए घर पर वैक्स को कई तरीके से बनाया जा सकता हैं, आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

(और पढ़ें – वैक्सिंग क्या होती है, तरीका, प्रकार, विधि, वैक्स के फायदे और नुकसान)

चीनी और शहद से घर पर बना वैक्स – Homemade Wax with Sugar and Honey in Hindi

घर पर चीनी और शहद से वैक्स बनाने के आपको निम्न चीजों की जरूरत होगी।

सामग्री

वैक्स बनाने का तरीका

  • वैक्स बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चीनी को लेकर उसको धीमी आंच में गर्म करें।
  • थोड़ी देर बाद चीनी पिघल जाएगी और इसमें से एक खुशबू आने लगेगी।
  • इसके बाद इस चीनी में शहद और नींबू का रस मिलाएं और इसे ठंडा कर लें।
  • अब इस मिश्रण को बड़ी चम्मच की मदद से धीरे धीरे हिलाते रहें।
  • जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब आपका वैक्स उपयोग के लिए तैयार है।

(और पढ़े – हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें…)

चॉकलेट, फल और शहद से बना वैक्स – Chocolate, fruit and honey wax in Hindi

चॉकलेट, फलों के जूस और शहद से घर पर वैक्स बनाया जा सकता है। इस प्रकार के वैक्स का उपयोग सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से छोटे धब्बों और संवेदनशील त्वचा पर किया जा सकता है। चॉकलेट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जबकि फलों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं। शहद में भी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी पोषक तत्वों में भी समृद्ध है। यह सभी स्किन के लिए लाभदायक होते हैं।

सामग्री

  • 20 ग्राम कोको पाउडर
  • 20 ग्राम शुद्ध फलों का रस
  • 20 ग्राम शहद

वैक्स बनाने का तरीका

  • चॉकलेट से वैक्स बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में तीनों सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद मिश्रण को गर्म करें और अच्छी तरह से मिलाते जाएं।
  • जब यह मिश्रण वैक्स के सामान गाढ़ा हो जाएं तो इसे ठंडा कर लें।
  • ठंडा होने के बाद आप इस मिश्रण को वैक्सिंग के लिए उपयोग करें।

(और पढ़े – लेजर हेयर रिमूवल प्रक्रिया फायदे और नुकसान…)

घर पर बने वैक्स का उपयोग कैसे करें – How to use Homemade wax in Hindi

  • वैक्सिंग करने से पहले अपने चेहरे को साफ करें
  • वैक्स शुरू करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर टैल्कम पाउडर लगाएं।
  • अब सबसे पहले अपने गालों पर वैक्स लगाएं। इसके लिए वैक्स की पतली लेयर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। आमतौर पर हाथ और पैरों की वैक्सिंग के लिए लंबी स्ट्रिप की जरूरत होती है। कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि ये अच्छी तरह चिपक सके। चेहरे की वैक्सिंग करते समय चेहरे से लेकर गर्दन तक वैक्स लगाएं।
  • अब वैक्स जहां लगाया है, उसके नीचे अपने हाथ को लगाकर त्वचा को खींचें और बाद में पट्टी को बढ़ते बालों की विपरीत दिशा में तेजी से खींचें।
  • पट्टी को ऊपर की ओर से न खींचते हुए नीचे की ओर से खींचें। ध्यान रखें, कि वैक्स आपकी आईब्रो पर न लगे। अगर ऐसा हुआ, तो आईब्रो के बाल भी निकल जाएंगे।
  • ऐसे ही दूसरे गाल की वैक्सिंग करें। इसके बाद अब माथे की और इसी तरह से अपर लिप और ठोड़ी की वैक्सिंग करेंगे। बाद में आप अपनी नाक पर भी वैक्स कर सकते हैं। नाक पर अगर ब्लैकहेड्स होंगे, तो ये वैक्सिंग की मदद से आसानी से साफ हो जाएंगे।

होममेड वैक्स का उपयोग – Use of homemade wax in Hindi

घर पर बने वैक्स को आप शरीर के निम्न जगहों पर उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – हेयर रिमूवल क्रीम से एलर्जी के कारण और बचाव…)

होममेड वैक्सिंग के फायदे – Benefits of homemade waxing in Hindi

घर पर बने वैक्स का इस्तेमाल करने के निम्न फायदे होते हैं।

  • सैलून वैक्सिंग में अधिक पैसे खर्च होते हैं लेकिन होममेड वैक्स को आप कम दाम पर तैयार कर सकते हैं।
  • घरेलू वैक्स स्किन के लिए अधिक फायदेमंद होता हैं, इसमें शहद और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है जो कई स्किन प्रोब्लम को दूर कर सकते हैं।
  • कुछ महिलाओं को किसी अजनबी द्वारा वैक्स करने में बहुत अजीब या शर्म महसूस हो सकती है। घर पर बिकनी वैक्स करने के लिए होममेड वैक्सिंग अच्छी तरीका है।

(और पढ़ें – घर बैठे चेहरे की वैक्सिंग कैसे करें)

घर पर वैक्स कैसे बनाएं (Ghar Par Wax Kaise Banaye In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago