हेल्थ टिप्स

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए – How Many Eggs Can You Safely Eat In Hindi

Ek Din Mein Kitne Ande Khane Chahiye क्या आप जानतें हैं रोज कितने अंडे खाने चाहिए? एक दिन में कितने अंडे खाना सुरक्षित है एक, दो या तीन? आइये हम आपको बताते है। अंडे सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक हैं। वास्तव में, एक पूरे अंडे में वह सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो एक चिकन में पाये जाते है।

हालांकि, अंडे का अत्यधिक सेवन जोखिम दायक हो सकता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल, उच्च मात्र में होता है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल को अधिक मात्रा में प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। जितना अधिक आप कोलेस्ट्रॉल खाते हैं, उतनी कम मात्रा में ही शरीर इसका उत्पादन कर पाता है। यही कारण है कि हर दिन कुछ अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में अधिक वृद्धि नहीं होती है। आज के इस लेख में आप जानेंगे कि 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए।

विषय सूची

  1. अंडे में क्या पाया जाता है – Eggs Nutrition in hindi
  2. शरीर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे नियंत्रित करता है – How Body Regulates Cholesterol Levels in hindi
  3. क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है – kya anda khane se cholesterol badhta hai in hindi
  4. अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए – Ande Ka Peela Bhag Kyo Nahi Khana Chahiye
  5. ओज अंडे खाने और दिल की बीमारी – Eggs and Heart Disease in hindi
  6. अंडे खाने के फायदे – Eggs Benefits in hindi
  7. एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए – How many eggs can you eat in a day in hindi
  8. एक हफ्ते में कितने तक अंडे खाने चाहिए – Hafte Me Kitne Ande Khana Chahiye in hindi

अंडे में क्या पाया जाता है – Eggs Nutrition in hindi

प्रत्येक अंडे में मुख्य रूप से दो भाग होते हैं, जिनमें अलग-अलग खनिज और विटामिन पाए जाते हैं:

अंडे का सफेद भाग (Egg Whites) – अंडे का सफेद भाग प्रोटीन का उच्च स्त्रोत है यह कम कैलोरी और वसा रहित खाद्य पदार्थ है। एक अंडे के सफेद भाग में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन, 55 मिलीग्राम सोडियम और केवल 17 कैलोरी उपस्थित होती है। इसके अतिरिक्त एक अंडे का सफेद भाग व्यक्ति के शरीर को 1.3 माइक्रोग्राम फोलेट, 53.8 मिलीग्राम पोटेशियम, 6.6 मिलीग्राम सेलेनियम (selenium), 3.6 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 2.3 मिलीग्राम कैल्शियम और 4.9 मिलीग्राम फास्फोरस प्रदान करता है।

अंडे का पीला भाग (Egg Yolks) – अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें वसा और संतृप्त वसा दोनों पायी जाती है। इसके अलावा कई पोषक तत्व भी सीमे पाए जाते हैं, जैसे- वसा-घुलनशील विटामिन, आवश्यक फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व। एक अंडे के मध्य भाग में लगभग 210 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल, 55 कैलोरी, 4.5 ग्राम वसा, 1.6 ग्राम संतृप्त वसा, 8 मिलीग्राम सोडियम और 2.7 ग्राम प्रोटीन उपस्थित होता है।

अब सवाल यह आता है अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढेगा की नहीं उसे जानने से पहले हम शरीर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे नियंत्रित करता है उसे समझ लेतें हैं।

(और पढ़े – अंडे खाने के फायदे और नुकसान…)

शरीर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे नियंत्रित करता है – How Body Regulates Cholesterol Levels in Hindi

कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कुछ स्थितियों में अक्सर अस्वास्थ्यकर खाद्य स्रोत के रूप में देखा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ अध्ययनों में हृदय रोग और उससे सम्बंधित मौत को कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर के साथ जोड़ा जाता है।

सच तो यह है कि कोलेस्ट्रॉल शरीर में महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए एक आवश्यक फैटी पदार्थ है। यह कोशिका झिल्ली के लिए एक संरचनात्मक अणु की तरह कार्य करता है। इसका प्रयोग टेस्टोस्टेरोन, एस्ट्रोजेन और कोर्टिसोल (cortisol) जैसे स्टेरॉयड हार्मोन (steroid hormones) को बनाने के लिए भी किया जाता है।

शरीर के लिए एक निश्चित मात्रा में कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। केवल आहार के माध्यम से कोलेस्ट्रॉल प्राप्त करना एक मात्र विकल्प नहीं है, हमारे शरीर में मोजूद यकृत भी शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करता है।

लेकिन जब बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है, तो सम्बंधित व्यक्ति का यकृत शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को अत्यधिक उच्च होने से रोकने के लिए, स्वयं कम उत्पादन करने लगता है। इस वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की कुल मात्रा में बहुत कम परिवर्तन होता है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति के रक्त कोलेस्ट्रॉल स्तर में थोड़ी सी भी वृद्धि होती है, तो उस व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल की अत्यधिक मात्रा के सेवन से बचने की सलाह दे दी जाती है।

अब बात करते हैं क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

(और पढ़े – कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भारतीय घरेलू उपाय और तरीके…)

क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है – kya anda khane se cholesterol badhta hai in Hindi

अंडे खाने से कोलेस्‍ट्रॉल का खतरा नहीं बढ़ता है लेकिन लोगों को अंडे का सेवन एक निश्चित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। एक अंडे के मध्य भाग (पीला भाग) में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पाई जाती है, जो एक व्यक्ति के लिए उपयोगी दैनिक आवश्यकता का 62% है। इसके विपरीत, अंडे के सफेद भाग में अधिक प्रोटीन और कम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। सामान्य अवस्था में एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए प्रति सप्ताह अधिकतम 2 से 6 अंडे या अंडे के बीच के पीले भाग का सेवन करने की सिफारिश की जाती है।

कुछ अध्ययनों में, प्रतिदिन 1-3 अंडे खाने वाले व्यक्तियों और अंडा के वैकल्पिक रूप में अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्तियों के बीच कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जाँच की गई और पाया गया कि:

  • दोनों ही मामलों में, “अच्छा” एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (High-density lipoprotein) का स्थर बढ़ता है।
  • कुल कोलेस्ट्रॉल स्तर और “खराब” एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (Low-density lipoprotein) का स्तर आमतौर पर लगभग अपरिवर्तित रहता है।
  • ओमेगा-3 से समृद्ध अंडे का सेवन करने से रक्त ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर कम होते हैं।
  • ल्यूटिन (lutein) और ज़ेक्सैथीन (zeaxanthin) जैसे कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट (carotenoid antioxidants) के रक्त स्तर में वृद्धि होती है

70% लोगों में, अंडों के सेवन से कुल कोलेस्ट्रॉलया “खराब” एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL cholesterol) के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जबकि, 30% लोगों में इसका स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। अतः अंडे के कारण कुल कोलेस्ट्रॉलऔर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल स्तरों में थोड़ी सी वृद्धि होती हैं, तो यह चिंता का विषय नहीं है। विज्ञान की दृष्टि से प्रति दिन 3 अंडे स्वस्थ लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

(और पढ़े – जानें कि क्या होता है अच्छा (HDL) एवं बुरा (LDL) कोलेस्ट्रॉल…)

अब हम बात करते हैं अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए?

अंडे का पीला भाग क्यों नहीं खाना चाहिए – Ande Ka Peela Bhag Kyo Nahi Khana Chahiye

आपको बता दें अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें वसा और संतृप्त वसा अधिक पाई जाती है। इसलिए डॉक्टरों का मानना है की जिस व्यक्ति में उच्च कोलेस्ट्रॉल का जोखिम है उसे अंडे का पीला भाग नहीं खाना चाहिए।

अंडे और दिल की बीमारी – Eggs and Heart Disease in Hindi

कई अध्ययनों में आहार, धूम्रपान या व्यायाम जैसी अनेक स्थितियों में अंडे के सेवन से जुड़े जोखिमों की जाँच की गई, और पाया गया कि कुछ स्थितियों में बीमारियों का जोखिम अधिक होता है और कुछ स्थितियों में बहुत कम। अंडे का सेवन न करने वाले व्यक्तियों की तुलना में, पूरे अंडे का सेवन करने वाले व्यक्तियों में हृदय रोग के विकसित होने की सम्भावना कम रहती है। कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि, अंडे के उचित सेवन से स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।

लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों जैसे- टाइप 2 मधुमेह की स्थिति में बहुत अधिक अंडे का सेवन, हृदय रोग (heart disease) का कारण बन सकता है। इसके अतिरिक्त एक अध्ययन में पाया गया कि टाइप 2 मधुमेह की स्थिति में तीन महीने तक दो अंडे प्रतिदिन सेवन करने से, रक्त लिपिड के स्तर में कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नही पड़ता है। स्वास्थ्य प्रभाव भी आपके शेष आहार पर निर्भर हो सकता है।

(और पढ़े – दिल मजबूत करने के उपाय…)

अंडे खाने के फायदे – Eggs Benefits in Hindi

अंडों का सेवन सर्वोत्तम पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। इनमें कोलेस्ट्रॉल के अलावा अनेक प्रकार के पोषक तत्वों की उच्च मात्रा पाई जाती है और अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है:

  • अंडे ल्यूटिन (lutein) और ज़ेक्सैथीन (zeaxanthin) में उच्च रहते हैं, ये एंटीऑक्सिडेंट आँखों की बीमारी जैसे- मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद (cataracts) के जोखिम को कम सकते हैं।
  • अंडे में कोलाइन (choline) बहुत अधिक पाया जाता है, कोलाइन (choline) एक पोषक तत्व है, जो सभी कोशिकाओं के कार्यों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • अंडा उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन से परिपूर्ण होते हैं, जो मांसपेशी द्रव्यमान में वृद्धि और हड्डी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होते हैं।
  • अंडे, पेट के भरे होने की भावनाओं को बढ़ावा देता है और वजन कम करने में सहायता करता है।

अंडे खाने के फायदे तो आपने जान लिए अब बात करते हैं 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

(और पढ़े – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय…)

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए – How many eggs can you eat in a day in Hindi

एक स्वास्थ्य व्यक्ति को प्रति दिन अधिकतम तीन अंडे (पूर्ण अंडे) खाने की सलाह दी जाती है। इससे अधिक अंडे का सेवन मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए प्रति दिन अधिक से अधिक तीन अंडे का सेवन करने पर विचार करें, इससे व्यक्ति के कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई विशेष वृद्धि नही होती है। एक स्वास्थ्य स्थिति, दैनिक आहार और अनेक प्रकार के कारकों के आधार पर डॉक्टर द्वारा यह निर्धारित किया जा सकता है, कि एक दिन में कितने अंडे का सेवन लाभकारी होगा। स्वस्थ्य व्यक्ति एक दिन में अधिक से अधिक अंडे का सफेद भाग खा सकते हैं।

बाजार में उपस्थित सभी अंडे एक समान नहीं होते हैं। सुपरमार्केट में उपस्थित अधिकांश अंडे, मुर्गियों को अनाज आधारित भोजन को खिलाकर प्राप्त किये जाते हैं। स्वस्थ अंडे, ओमेगा -3 से समृद्ध अंडे होते हैं, जो चरागाह पर निर्भर मुर्गियों से प्राप्त किये जाते हैं। इन अंडे में महत्वपूर्ण वसा-घुलनशील विटामिन पाए जाते हैं जो स्वस्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

(और पढ़े – ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर 10 खाद्य पदार्थ…)

एक हफ्ते में कितने तक अंडे खाने चाहिए – Hafte Me Kitne Ande Khana Chahiye in hindi

सप्ताह में कितने अंडे खाना लाभदायक है यह तथ्य सम्बंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य और दैनिक आहार पर निर्भर करता है। हालांकि एक दिन में पूर्ण रूप से 3 अंडे और एक सप्ताह में 15 – 20 अंडे एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए लाभदायक होते हैं। अतः सप्ताह में 20 अंडे के सेवन से कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई विशेष वृद्धि नहीं होती है, लकिन इससे अधिक अंडे का सेवन मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।

(और पढ़े – संतुलित आहार के लिए जरूरी तत्व , जिसे अपनाकर आप रोंगों से बच पाएंगे…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें।  आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Sourabh

Share
Published by
Sourabh

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago