सौंदर्य उपचार

लड़कों के लिए गोरा होने के लिए फेस पैक – Best Face Pack For Men’s Fairness Homemade In Hindi

Best Face Pack For Men’s Fairness Homemade In Hindi: यदि आपको लगता है कि केवल लड़कियां ही गोरा होना चाहती हैं तो आप गलत हैं, लड़के भी अपने चेहरे को गोरा करना चाहते हैं। दिन भर धूल, मिट्टी, प्रदूषण और धूप में रहने की वजह से लड़कों का फेस काला पड़ जाता हैं। इसलिए आज हम लड़कों की गोरी स्किन के लिए फेस पैक के बारे में बताएंगे।

ग्लोइंग फेस लड़कों के कॉन्‍फिडेंस को बढ़ा देता है, इसलिए हर लड़का चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार हो और इसके लिए वह बाजारों में मिलने वाले कई प्रकार के मेंस ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन घर पर बने फेस पैक लड़कों की स्किन पर अधिक असरदार होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लड़कों के लिए गोरा होने के लिए फेस पैक के बारे में बताएंगे।

विषय सूची

लड़कों की गोरी स्किन के लिए फेस पैक – Best Face Pack For Men’s Fairness Homemade In Hindi

लड़के अपने चेहरे को गोरा करने के लिए घरेलू फेस पैक को तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़ें – पुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्स, जो उन्हें बनाएंगी जीरो से हीरो)

लड़कों की गोरी स्किन के लिए टमाटर का फेस पैक – Ladko Ki Gori Skin Ke Liye Tamatar Face Pack

लड़कों की स्किन को गोरा करने में टमाटर मदद कर सकता है। टमाटर सन टैन और सनबर्न को ठीक कर सकता है। टमाटर को प्राकृतिक एक्सफोलिएटर (Exfoliators) माना जाता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स स्किन की मृत कोशिकाओं (Dead Cells) और ब्लैक हेड्स (Blackheads) को हटाने में मदद कर सकते हैं।

इसमें शहद का इस्तेमाल त्वचा को गोरा बनाने और मॉइस्चराइज करने का काम करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। एक टमाटर के पेस्ट को लेकर, इसमें एक चम्मच शहद मिलकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनिट के बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें।

लड़कों की ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू का फेस पैक – Lemon Face Pack For Men’s Fairness Homemade In Hindi

नींबू के रस में विटामिन C होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। नींबू के रस में मौजूद एसिड त्वचा के कालेपन को दूर करता है और त्वचा को गोरा करने में मदद करता है। इसलिए लकड़े अपनी स्किन पर नींबू से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर लगाएं और कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। कुछ सप्ताह तक इसका लगातार उपयोग करने से लड़के गोरी स्किन पा सकते हैं।

बेसन से बना फेस पैक लड़कों की गोरी स्किन के लिए – Gram flour Face Pack For Men’s Fairness In Hindi

बेसन से बना फेस पैक लड़कों की स्किन को गोरा करने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग प्राचीन समय से ही त्वचा के रंग को निखारने के लिए किया जाता है। यह त्वचा पर बिना खरोंच पैदा किये त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है और प्राकृतिक रूप से टैनिंग  हटाकर चेहरा गोरा बनाता है। इसके लिए लड़के दो चम्मच बेसन में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर स्क्रब के रूप में इसका इस्तेमाल करें और कुछ देर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

लड़कों के लिए गोरा होने की ब्‍यूटी टिप्‍स आलू का फेस पैक – Potato Pack Face Pack For Men’s Fairness In Hindi

आलू से बना फेस पैक लड़कों के फेस को गोरा करने में मदद का सकता है। आलू में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ, विटामिन बी, सी, मैग्नीशियमपोटेशियम और फास्फोरस आदि खनिज तत्व पाए जाते है जो लड़कों की त्वचा के रंग को गोरा करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक आलू को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद मुंह को धो लें।

पुरुषों के लिए गोरा होने का उपाय चंदन का फेस पैक – Sandalwood Pack Face Pack For Men’s Fairness In Hindi

चंदन का फेस पैक पुरुषों को गोरा करने में बहुत ही प्रभावी होता हैं। चंदन के पाउडर से बना फेस पैक लड़कों के फेस से टैनिंग हटाने और स्किन को गोरा करने के लिए उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन का पाउडर लेकर 4 चम्मच गुलाब जल लेकर मिलाएं और पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट तक सूखाने के बाद नहा लें। सप्ताह में 3 बार इसका उपयोग करने से आसानी से पुरुष गोर हो सकते हैं।

मर्दों को गोरा बनाने वाला एलोवेरा फेस पैक – Aloe vera face pack for male Fairness In Hindi

एलोवेरा से बने फेस पैक का इस्तेमाल करके मर्द अपने चेहरे को गोरा कर सकते है। एलोवेरा में पाये जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्‍व त्‍वचा की सभी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मर्द गोरा होने के लिए एलोवेरा की ताजा पत्तियों से एलोवेरा जेल निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें संतरे के रस की भी मिला सकते हैं। क्‍योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करता है।

लड़कों को गोरा होने के लिए उपाय खीरे का फेस पैक – Ladko ko gora hone ke liye upay khira ka face pack

खीरे का इस्तेमाल लड़के अपने फेस पर गोरा होने के लिए भी खीरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस, खीरे का रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर आपस में मिला लें और कॉटन बॉल की मदद से त्वचा पर लगाएं और कुछ देर बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल रोजाना रात को करने पर लड़के कुछ दिनों में गोरी त्वचा पा सकते हैं।

लड़कों के गोरा होने का उपाय बादाम और दूध का फेस पैक – Almonds And Milk Pack Face Pack For Men’s Fairness In Hindi

बादाम और दूध से बना फेस पैक लड़कों के चेहरे के दाग, पिंपल के निशान और चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को खत्म करके फेस को चमकदार बनाने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सात आठ बादाम को लेकर इसे रात भर के लिए दूध में डालकर रख दें। सुबह इन बादामों को छीलकर दूध के साथ पेस्ट बना लें। तैयार फेस पैक को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से मुंह को धो लें।

(और पढ़ें – सन टैन दूर करने के घरेलू उपाय)

लड़कों की गोरी स्किन के लिए फेस पैक (Best Face Pack For Men’s Fairness Homemade In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago