हेल्थ टिप्स

इस धनतेरस आपको तांबे का बर्तन क्‍यों खरीदना चाहिए – Why should you buy a copper vessel in this Dhanteras in Hindi

धनतेरस या धनत्रियोदशी पांच दिन चलने वाली दीपावली त्‍यौहार का पहला दिन है। इस दिन हिन्‍दू लोग धन के देवता कुबेर की पूजा करते हैं। इस महत्‍वपूर्ण अवसर पर लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके ऊपर कभी भी धन संपदा की कमी न हो। हर वर्ष के दौरान इस वर्ष भी धनतेरस का त्‍यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस उत्‍सव को मनाने की तैयारी कई दिन पहले से शुरु हो जाती है जिसमें घर की साफ-सफाई और साज-सजावट की जाती है। धनतेरस के दौरान सोना या चांदी खरीदने का भी रिवाज है। यदि आप भी इस धनतेरस में कुछ खरीदने का विचार बना रहे हैं तो तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। इस लेख में आप जानेगें कि धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन क्‍यों खरीदना चाहिए।

धनतेरस में तांबे के बर्तन का महत्‍व – Importance of copper vessel in Dhanteras in Hindi

अधिकांश लोग धनतेरस के दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं। ऐसे में क्‍यों न कोई ऐसी चीज खरीदी जाये जो पर्यावरण और स्‍वास्‍थ्‍य के नजरिये से भी अच्‍छी हो। आप इस धनतेरस में तांबे का बर्तन खरीद सकते हैं। क्‍योंकि धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के, मूर्तियां और बर्तन आदि खरीदने का रिवाज है। जिसे पूरा करने के लिए आप तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं।

इस धनतेरस आप अपने लिए एक तांबे का बर्तन खरीद सकतें हैं। तांबा हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज माना जाता है। तांबे के बर्तन में रात भर पानी रखने और सुबह इसे पीने से शरीर के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। जब पानी तांबे के बर्तन में रखा जाता है तो तांबा धीरे-धीरे पानी में प्रवेश करता है और जब इसे पीया जाता है  तो यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इस पानी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह कभी बासा नहीं होता। इसलिए तांबे के बर्तन में लंबे समय तक पानी रखा जा सकता है। आइए विस्‍तार से जाने इस धनतेरस में तांबे का बर्तन खरीदने के फायदे क्‍या हैं।

(और पढ़े – तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान)

आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों पीना चाहिए – Why you should drink water from a copper in Hindi

तांबा हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्‍यक खनिज है। आप अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले बर्तन के रूप में तांबे का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जिससे तांबा के गुण आपके शरीर में सीधे ही पहुंच जाते हैं। जिससे आपको तांबे की कमी से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने की संभावना कम हो जाती है। आइए विस्‍तार से जाने दैनिक जीवन में तांबे के बर्तन उपयोग करने के फायदे क्‍या हैं।

(और पढ़े – धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है और क्या अशुभ)

वजन घटाने में सहायता करे

अगर आप धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन खरीदते हैं तो यह आपके मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यदि केवल डाइट अतिरिक्त चर्बी कम करने में आपकी मदद नहीं कर पा रही है, तो नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने की कोशिश करें। पाचन स्वास्थ्य में सुधार के अलावा, तांबा आपके शरीर की अतिरिक्त वसा को तोड़ने और इसे अधिक कुशलता से जलाने में भी मदद करता है। जिससे आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं।

(और पढ़े – पानी पीकर वजन कम करने के उपाय…)

एंटी-इंफ्लामेटरी गुण दर्द कम करे

कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और अन्य जॉइंट पैन को कम करने में मदद करते हैं। तांबे का यह बर्तन विशेष रूप से सूजन के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द

से राहत दिलाने के लिए बहुत ही अच्छा है। इसके अतिरिक्त, तांबा हड्डियों और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है, जिससे यह गठिया और संधिशोथ के लिए सही घरेलू उपाय बन जाता है। इसलिए आप धनतेरस में अपने बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए तांबे का बर्तन को खरीद सकते हैं।

(और पढ़े – चेहरे की झुर्रियों के कारण और झुर्रियां कम करने के घरेलू उपाय…)

गठिया और सूजन दूर करे

गठिया और संधिशोथ के मामले में सूजन जोड़ों के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए तांबे का बर्तन बहुत अच्छा है। इसके अलावा, तांबे में हड्डी और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले गुण भी होते हैं, जिससे यह गठिया और संधिशोथ के लिए सही उपाय बन जाता है। तांबे के बर्तन में पानी पीना इन रोगों के दर्द से राहत पाने का एक शानदार तरीका है। नियमित रूप से तांबे के बर्तन में पानी पीना आपको गठिया और अन्‍य दर्द संबंधी समस्‍याओं से छुटकारा दिला सकता है।

(और पढ़े – सूजन के कारण, लक्षण और कम करने के घरेलू उपाय…)

बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करे

कॉपर को प्रकृति में ऑलिगोडायनामिक कहा जाता है यानी बैक्टीरिया पर धातुओं के स्टरलाइज़ प्रभाव। यह बैक्टीरिया को बहुत प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकता है। यह उन बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी है जो आमतौर पर हमारे वातावरण में पाए जाते हैं और मानव शरीर में गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह दस्त, पेचिश और पीलिया जैसे आम जल जनित रोगों को रोकने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। तांबा खनिज को उन जगहों पर पानी को साफ करने का सबसे सस्ता उपाय माना गया है, जहां सफाई की अच्छी व्यवस्था नहीं है।

(और पढ़े – क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए…)

धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन खरीदना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बेहतर माना जा सकता है। क्‍योंकि इन बर्तनों का उपयोग आप अपने रोजमर्रा के काम काज में उपयोग करते हैं विशेष रूप से खाने पीने के लिए। इसलिए धनतेर में तांबे के बर्तन खरीदना आपके लिए अच्‍छा हो सकता है।

घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करे

धनतेरस के दिन अधिकांश लोग खरीदी इसलिए करते हैं कि उनके घर में सुख, शांति और संपदा बनी रहे। लेकिन इस दौरान वह अपने स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में शायद नही सोचते हैं। लेकिन यदि आप धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन खरीदते हैं तो यह न केवल आपकी सुख शांति को बढ़ाएगा बल्कि आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा होगा।

(और पढ़े – जीभ पर छाले होने का कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

कॉपर व्यापक रूप से अपने एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। आवश्यक खनिज घावों को जल्दी से ठीक करने का एक शानदार तरीका है। तांबे में नई कोशिकाओं के उत्‍पादन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने की क्षमता होती है। नियमित रूप से तांबे के बर्तन में पानी पीना न केवल बाहरी घावों बल्कि आंतरिक घावों का उपचार करने का सबसे अच्‍छा उपाय है। तांबे को शरीर के भीतर घाव भरने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है, विशेष रूप से पेट। यह कॉपर को बहुत प्रभावी उपचार एजेंट बनाता है।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Jaideep

Share
Published by
Jaideep

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago