फिटनेस के तरीके

पेट साफ करने की एक्सरसाइज – Pet Saaf Karne Ki Exercise

पेट साफ करने की एक्सरसाइज - Pet Saaf Karne Ki Exercise

Pet Saaf Karne Ki Exercise: पेट साफ करने की एक्सरसाइज कब्ज दूर करने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है। एक्सरसाइज की मदद से पेट से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है।

हम में से अधिकांश लोगों ने कभी न कभी कब्ज की असुविधा का अनुभव किया है। पेट का साफ न होना अगर यह रोजमर्रा की समस्या बन जाए, तो यह बहुत ही कष्टदायक होता है। आज कल के हमारे खान-पान और आहार के कारण यह समस्या होना आम हो गयी है।

यदि आप भी पेट साफ न होने वाली समस्याओं से परेशान है और पेट साफ करने की एक्सरसाइज की बारे में जानना चाहते है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे व्यायाम के बारे में बताएंगे जो इसमें मददगार होते है।

पेट साफ करने की एक्सरसाइज – Exercise To Clean Stomach In Hindi

पेट साफ करने की एक्सरसाइज - Exercise To Clean Stomach In Hindi

कब्ज के होने और पेट का पूरी तरह से साफ न होने का कारण आपकी निष्क्रिय लाइफस्टाइल हो सकती है। जब आप अधिक देर तक बैठकर काम करते है और किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते है तो आपको पाचन से जुड़ी प्रोब्लम हो सकती है। पेट को साफ करने के लिए आप निम्न एक्सरसाइज को करें।

(और पढ़ें – पेट साफ करने वाले फल)

पेट साफ करने के लिए पैदल चलें – Pet saaf karne ke liye paidal chale

पेट साफ करने के लिए पैदल चलें – Pet saaf karne ke liye paidal chale

यदि आप पाचन संबंधी समस्‍या से परेशान हैं तो पेट साफ करने के लिए पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से रोज टहलना आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने का सबसे अच्‍छा तरीका है। अमेरिका में हुए एक अध्‍ययन के अनुसार रोज तीस मिनिट की वॉक करना आपके मल त्‍याग को आसान बनाता है। इसके अलावा पेट की सर्जरी वाले रोगी को ठीक होने के बाद विशेष रूप से पैदल चलना चाहिए। क्‍योंकि यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जिससे हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें – रोज सिर्फ 30 मिनट चलने के लाभ)

पेट साफ करने की एक्सरसाइज रस्सी कूदना – Pet Saaf Karne Ki Exercise Rope Jumping

पेट साफ करने की एक्सरसाइज रस्सी कूदना - Pet Saaf Karne Ki Exercise Rope Jumping

कब्ज दूर करने और पेट को साफ करने में एक्सरसाइज में आप रस्सी कूदना व्यायाम को कर सकते है। रस्सी कूदना सबसे सरल और फायदेमंद एक्सरसाइज है जिसको आप आसानी से कर सकते है। यह पाचन तंत्र को मुख्य अंगों को साफ करने में मदद करता है।

पेट साफ करने की क्रंच एक्सरसाइज Crunch Exercise To Clean Stomach In Hindi

पेट साफ करने की क्रंच एक्सरसाइज - Crunch Exercise To Clean Stomach In Hindi

क्रंच एक्सरसाइज एक एब वर्कआउट है जो पेट साफ करने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। सामान्य क्रंच एक्सरसाइज के अलावा आप इसके अन्य रूप जैसे – वर्टिकल लेग क्रंच (vertical leg crunch), लॉन्ग आर्म क्रंच (long arm crunch) और रिवर्स क्रंच (reverse crunch) आदि विभिन्न रूपों को भी आजमा सकते हैं।

क्रंच एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर सीधे ले जाएं। अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर फर्श पर रख लें और हाथों को सिर के पीछे रखें लें। अब अपने सिर और कन्धों को फर्श से ऊपर उठायें और फिर से नीचे रखें। आप इस क्रंच एक्सरसाइज को बार-बार दोहराहएं।

(और पढ़े – क्रंच एक्सरसाइज करने का तरीका और उसके फायदे…)

कब्ज दूर करने के लिए एक्सरसाइज साइकिलिंग – Cycling Exercise To Clean Stomach In Hindi

कब्ज दूर करने के लिए एक्सरसाइज साइकिलिंग - Cycling Exercise To Clean Stomach In Hindi

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए साइकिलिंग एक्सरसाइज करना भी काफी प्रभावी है। साइकिलिंग ना केवल पेट को साफ रखती है, बल्कि इससे पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद मिलती है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप रोज कम से कम 10-15 मिनट के लिए साइकिलिंग एक्सरसाइज करें यह बहुत ही प्रभावी है।

यह भोजन को बड़ी आंत के माध्यम से जल्दी से स्थानांतरित करने और मल में अवशोषित  होने वाले पानी की मात्रा को कम करने में सहायता करती है। इस प्रकार यह एक्सरसाइज एक स्वस्थ पाचन वातावरण बनाकर कब्ज को दूर करती है।

पेट साफ होने के उपाय सिट-अप एक्सरसाइज – Pet Saaf Karne Ki Exercise Sit-ups

पेट साफ होने के उपाय सिट-अप एक्सरसाइज - Pet Saaf Karne Ki Exercise Sit-ups

सिट-अप एक्सरसाइज पेट को साफ करने में हमारी सहायता करती हैं। गैस को बनाने से रोकने के लिए सिट-अप्स एक्सरसाइज अच्छी होती हैं। इसके अलावा यह मल को अधिक कुशलता से बाहर करने में भी योगदान देती है। यह एक क्रंच एक्सरसाइज के समान है, लेकिन सिट-अप में गति और स्थिति और अतिरिक्त मांसपेशियों की एक पूरी श्रृंखला होती है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब पैरों को स्थाई रखे हुए सीधे बैठे और फिर से लेट जाएं। इस सिट-अप एक्सरसाइज को 10-12 रेप्स में 2 सेट करना चाहिए।

(और पढ़े – सिट अप्स एक्सरसाइज करने का तरीका और फायदे…)

पेट साफ करने की एक्सरसाइज ब्रीथिंग एक्सरसाइज – Pet Saaf Karne Ki Exercise Breathing exercise

पेट साफ करने की एक्सरसाइज ब्रीथिंग एक्सरसाइज - Pet Saaf Karne Ki Exercise Breathing exercise

गहरी साँस लेना भी एक प्रकार का व्यायाम है जो आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। ब्रीथिंग एक्सरसाइज में सही श्वास पैटर्न हार्टबर्न और सूजन जैसी समस्याओं में सहायता कर सकता है। ब्रीथिंग एक्सरसाइज से गला और ग्रसनी को मुख्य रूप से लाभ मिलता हैं, साथ में इससे आप पाचन तंत्र के कई हिस्सों में भी सुधार कर सकते हैं।

पेट साफ करने और पाचन की प्रक्रिया को अच्छे से बनाए रखने में ब्रीथिंग एक्सरसाइज मदद कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि सीधे बैठें और अपने पेट की मांसपेशियों का उपयोग करके धीरे-धीरे गहरी साँस को अंदर-बाहर लेने का अभ्यास करें। यह आपको आराम करने में मदद कर सकता है और इस तरह आप तनाव को भी कम कर सकते हैं।

(और पढ़े – कपालभाति करने का तरीका और लाभ…)

पेट साफ करने की एक्सरसाइज (Pet Saaf Karne Ki Exercise) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration