हेल्थ टिप्स

पेट के बल सोने के फायदे और नुकसान – Pet Ke Bal Sone Ke Fayde Aur Nuksan

पेट के बल सोने के फायदे और नुकसान - Pet Ke Bal Sone Ke Fayde Aur Nuksan

Pet Ke Bal Sone Ke Fayde Aur Nuksan: स्वस्थ रहने के लिए एक अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। कुछ लोगों को पेट के बल सोना पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पेट के बल सोने के फायदे और नुकसान के बारे में पता हैं।

सोने के कई तरीके होते हैं जिसमें से कुछ लोगों को उल्टा सोना पसंद होता है, यदि आप भी पेट के बल उल्टा सोते है तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

दिन भर की थकान के बाद जब हम बिस्तर पर जाते है तो यह याद नहीं रहता है कि हम किस पोजीशन में सो रहे है। ऐसे में कुछ लोग पेट के बल भी सो जाते है जिसकी वजह से गर्दन में दर्द, रीढ़ की हड्डी, पीठ और पेट दर्द आदि समस्याएं होने लगती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पेट के बल सोने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। आइये उल्टा सोने के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते है।

पेट के बल सोने के फायदे –  Pet Ke Bal Sone Ke Fayde

पेट के बल सोने के फायदे -  Pet Ke Bal Sone Ke Fayde

  • यदि आप पेट के बल सोते है तो इससे अगर आपको हल्का पेट दर्द होता है तो उल्टा सोने से आपके पेट दर्द में आराम मिलता है।
  • पेट के बल सोने के फायदे में उल्टा सोने से आपके खर्राटे बंद हो सकते है।
  • उल्टा सोने के फायदे यह स्लीप एपनिया (sleep apnea) की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
  • कुछ स्थितियों में आपकी पीठ और गर्दन के लिए भी पेट के बल उल्टा सोना लाभदायक होता है।

पेट के बल सोने के नुकसान  –  Pet Ke Bal Sone Ke Nuksan

पेट के बल सोने के नुकसान  -  Pet Ke Bal Sone Ke Nuksan

उल्टा सोने के फायदे कम और नुकसान अधिक होते है, इसलिए आपको पेट के बल सोने से बचना चाहिए। आइये उल्टे सोने के हानिकारक प्रभाव को विस्तार से जानते है।

(और पढ़ें – ज्यादा सोने के नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव)

पेट के बल सोने के नुकसान गर्दन दर्द होना

पेट के बल सोने के नुकसान गर्दन दर्द होना

उल्टा सोने से आपको गर्दन दर्द की समस्या हो सकती है। जब आप पेट के बल सोते है तो अपने सिर को दायीं या बायीं ओर करके सोना पड़ता है। ऐसा इसलिए करना पड़ता है क्योंकि आप तकिये में से साँस को नहीं ले सकते। साँस को लेने के लिए सिर को घुमाना पड़ता है।

जब आप सिर को घुमा लेते है तो यह रीढ़ की हड्डी की रेखा में नहीं रहता है। इसकी वजह से गर्दन दर्द और इससे जुड़ी अन्य कई प्रकार की परेशानी होने लगती है।

उल्टा सोने के नुकसान सिर में भारीपन रहना

उल्टा सोने के नुकसान सिर में भारीपन रहना

अगर आप पेट के बल सोते है और सुबह उठाने के बाद आपको सिर में भारीपन महसूस होता है तो यह आपके सोने की वजह से हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप पेट के बल सोते है तो आपकी गर्दन मुड़ी होती है। गर्दन के मुड़ने से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से नहीं होता है। इसकी वजह से मस्तिष्क में खालीपन हो जाता है जो सिरदर्द, भारीपन और मितली की समस्या का कारण बनता है।

पेट के बल सोने के नुकसान पीठ दर्द होना

पेट के बल सोने के नुकसान पीठ दर्द होना

जिन लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है, उनमे से अधिकांश लोग बैक पेन की समस्या से परेशान रहते है। जब आप उल्टा सोते है तो आपके रीढ़ की हड्डी नेचुरल शेप में नहीं होती है।

इस तरह सोने से बैक बोन पर अधिक दबाव पड़ता है, जिसके कारण कुछ समय बाद आपकी कमर में दर्द होने लगता है। यह दर्द कमर के किसी भी हिस्से में हो सकता है।

उल्टे सोने के नुकसान स्पाइन पर खिंचाव होना

उल्टे सोने के नुकसान स्पाइन पर खिंचाव होना

जब आप पेट के बल उल्टे सोते है तो इससे आपकी स्पाइन या रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है। उल्टा सोने से आपके पेट पर पूरे शरीर का वजन आ जाता  है जिसकी वजह से स्पाइन पर खिंचाव बढ़ जाता है। रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव की वजह से शरीर के अन्य हिस्से सुन्न पड़ जाते है और फिर पूरे शरीर में दर्द होना लगता है।

पेट के बल लेटने के नुकसान अपच और कब्ज होना

पेट के बल लेटने के नुकसान अपच और कब्ज होना

उल्टा सोने से आपके पेट पर दबाव पड़ता है जिसके कारण आपके द्वारा खाया गया भोजन ठीक तरीके से नहीं पच पाता है। इसलिए पेट के बल सोने से अपच, कब्ज और पेट दर्द आदि की समस्या होने लगती है। अपच और कब्ज से बचने के लिए सीधे या करवट लेकर सोएं।

गर्भवती महिलाओं को पेट के बल सोना पड़ सकता है भारी

गर्भवती महिलाओं को पेट के बल सोना पड़ सकता है भारी

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हार्मोनल परिवर्तनों के कारण पीठ दर्द का अनुभव होता है। पेट के बल सोना माताओं के दर्द को बढ़ाता है। इसलिए गर्भावस्था में इस स्थिति से बचना बेहतर है। पेट क्षेत्र के आसपास अतिरिक्त वजन आपकी रीढ़ पर खिंचाव को बढ़ाता है, मौजूदा दर्द को बढ़ाता है।

एक 2012 के चिकित्सा अध्ययन के अनुसार बाईं ओर करवट लेकर सोना माताओं के लिए सबसे अच्छी नींद की स्थिति है। यह रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है, जिससे माँ और बच्चे दोनों के लिए ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है।

(और पढ़ें – सोने के तरीके बताते हैं महिलाओं का स्वभाव)

उल्टा सोने के नुकसान बच्चों के लिए

उल्टा सोना के नुकसान बच्चों के लिए

पेट के बल सोना बच्चों के लिए भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चें के उल्टे सोने से उसकी हाइट पर असर पड़ता है। यदि बच्चा उल्टा सोता है तो उसकी ऊंचाई अन्य बच्चों की तुलना में कम होती है।

इसके अलावा उल्टा सोने से बच्चों का मानसिक विकास ठीक से न होना और पेट से संबंधित रोगों का कारण बनता हैं।

उल्टा सोने के कारण पेट में कीड़ा होना

उल्टा सोने के कारण पेट में कीड़ा होना

यदि आपको पेट के बल सोए बिना नींद नहीं आती या फिर सोते समय आप पता नहीं कब उल्टा हो जाते है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है, यह आपके पेट में कीड़ा होने के संकेत होते हैं। पेट में कीड़े होने पर आप उल्टा सो जाते है और नींद में आपके मुंह से लार टपकती है। इसे आप सुबह तकिये पर देख सकते है।

(और पढ़ें – बिना तकिये के सोने से होते हैं 10 कमाल के फायदे)

पेट के बल सोने के फायदे और नुकसान (Pet Ke Bal Sone Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration