सौंदर्य उपचार

मैंगो फेस पैक बनाने का तरीका और उसके फायदे – Mango Face Pack Benefits In Hindi

Mango Face Pack In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में अधिक मात्रा में आम देखने मिलने लगते है। आम खाने में हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आम फेस पैक का उपयोग आप स्किन के लिए भी कर सकते है। आज हम आपको मैंगो फेस पैक बनाने का तरीका और उसके फायदे के बारे में बताएंगे।

लगभग सभी को कच्चे या पके आम पसंद होते है, गर्मियों के सीजन में यह हमारे शरीर को ठंडक देने में मदद करते है। आम के साथ साथ इसकी गुठली भी हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मैंगो फेस पैक पिंपल्स हटाने के लिए, टैन हटाने के लिए, डार्क स्पॉट्स के लिए और ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको आम के फेस पैक को घर पर कैसे बनाया जाता है, मैंगो फेस पैक स्किन पर कैसे लगाएं और इससे होने वाले लाभों को विस्तार से बताएंगे।

विषय सूची

मैंगो फेस पैक के फायदे स्किन के लिए – Mango Face Pack Benefits for Skin In Hindi

घर पर आम का फेस पैक बनाने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

(और पढ़ें – होममेड कॉफी फेस पैक बनाने का तरीका और लगाने के फायदे)

बेसन और आम का फेस पैक टैन हटाने के लिए – Gram Flour and mango face pack for tan removal In Hindi

आम के साथ बेसन का उपयोग करना टैन हटाने के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। बेसन के एक्सफ़ोलीएटिंग गुण स्किन से धूप के कालेपन को हटाने में सहायक होते है। इसके साथ साथ ही मैंगों फेस पैक में दही और शहद का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन को गोरा करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है।

सामग्री

  • 4 बड़े चम्मच आम का गूदा
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दही

बनाने का तरीका

  • एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं।
  • एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर फैलाने के लिए अपनी उंगलियों का उपयोग करें।
  • इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

एग व्हाइट और मैंगो फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए – Egg White and Mango face pack for glowing skin In Hindi

अंडे की सफेदी (एग व्हाइट) आपकी त्वचा को टोनिंग के लिए उत्कृष्ट है। जहां आम का गूदा सूखने से बचाता है, वहीं अंडे का सफेद भाग त्वचा के छिद्रों को साफ करता है और आपकी त्वचा को मजबूत बनाता है। यह मैंगो फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

सामग्री

बनाने का तरीका

  • एग व्हाइट को अच्छी तरह फेंट लें और उसमें आम का गूदा मिला लें।
  • अच्छी तरह ब्लेंड करें और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • आँखों की जगह को छोड़कर, फेस पर इस मैंगों फेस पैक को लगाएं और इसे सूखने दें।
  • फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और आम का फेस पैक चमकदार त्वचा के लिए – Multani Mitti and Mango face pack For Bright Skin in Hindi

आम त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है जबकि मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त गंदगी और तेल को हटाती है, ब्लीमिश को कम करती है और आपकी त्वचा को चमकदार बनाती है। आम से बना यह फेस मास्क गर्मियों में ड्राई स्किन के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

सामग्री

  • 1 पका आम
  • 1 चम्मच दही
  • 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आम का गुदा निकालकर इसे अच्छी तरह फेंटें।
  • इसमें मुल्तानी मिट्टी और दही को मिलाएं।
  • अपना चेहरा साफ करने के बाद इस मैंगों फेस पैक को लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक सूखने दें और फिर पैक को पानी से धो लें।

गुलाब जल और आम का फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए – Rose Water And Mango Face Mask For Sensitive Skin In Hindi

गुलाब जल चेहरे की सूजन के लिए उत्कृष्ट है, जो गर्म मौसम में बहुत आम है। आम का यह फेस पैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकता है। आम का यह फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद अच्छा है।

सामग्री

  • 1 पका आम
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • 2 चम्मच दही
  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आम को काटकर उसका गूदा निकाल कर पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाएं।
  • फिर इसमें दही को भी मिला लें।
  • अब तैयार फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से मुंह को धो लें।

दूध और आम से बना फेस फैक डार्क स्पॉट्स के लिए – Milk and mango face pack for dark spots In Hindi

कच्चा दूध काले दाग और धब्बों के इलाज के लिए अद्भुत काम करता है। नियमित से  मिल्क और मैंगों से बना फेस पैक उपयोग करने से यह त्वचा के धब्बों का इलाज करता है और आपके चेहरे को चमकदार और युवा बनाता है।

सामग्री

  • 1 पका आम
  • 2 चम्मच कच्चा दूध

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप कच्चे दूध को गर्म करें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
  • फिर आम को काटकर उसके गूदा का पेस्ट बना लें।
  • गर्म दूध में आम के गूदा का पेस्ट मिलाएं।
  • अब इस मैंगों फेस पैक को चहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

चीनी और आम से बना फेस पैक स्किन एक्सफोलिएट के लिए – Sugar  And Mango Face Pack For Exfoliating Your Skin in Hindi

चीनी एक अच्छा स्क्रब है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा को साफ रखते हैं और संक्रमण और सूजन को रोकते हैं। इसके साथ कच्चा दूध और आम त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने और रंजकता को कम करने में मदद करते हैं।

सामग्री

  • 1 पके आम का गूदा
  • 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर या बारीक पिसी हुई सफेद चीनी
  • 1 चम्मच कच्चा दूध

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में आम का गुदा लीजिए।
  • इसमें दूध डालें और ब्लेंड करें।
  • फिर चीनी डालें और इस अच्छी तरह मिलाएँ।
  • अब अपनी उंगलियों पर थोड़ी मात्रा में इस मिश्रण को लेकर, धीरे- धीरे लगाएं।
  • इसे 10 मिनट तक स्क्रब करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • अंत में ठंडे पानी से मुंह को धो लें।

मैंगो एंड एवोकाडो फेस पैक एक्स्ट्रा हाइड्रेशन के लिए – Mango And Avocado Face Pack For Extra Hydration in Hindi

मैंगो एंड एवोकाडो से बना फेस पैक आपकी त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम रखता है। इसमें शहद का इस्तेमाल धब्बों और निशान को हल्का करने में मदद करता है। एवोकैडो और आम संवेदनशील त्वचा को शांत करते हैं और त्वचा के छिद्रों को बंद करते हैं।

सामग्री

  • 1 पका मैंगो
  • 2 बड़े चम्मच मैश किए हुए एवोकैडो
  • 2 बड़े चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसमें मैश किए हुए एवोकैडो और शहद को डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से फैलाकर लगाएं।
  • इसे सूखने दें, सूखने के बाद पानी से मुंह को धो लें।

आम और ओटमील फेस मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए – Mango And Oatmeal Face Mask for glowing skin in Hindi

आम और ओटमील फेस पैक डेड स्किन सेल्स को हटाने में अच्छा काम करता है। आम जहां त्वचा को मुलायम बनाता है, वहीं ओटमील और बादाम प्राकृतिक स्क्रबर्स की तरह काम करते हैं। इसमें कच्चे दूध का इस्तेमाल आपके रंग को हल्का करने में मदद करता है। इस फेस मास्क का उपयोग करने के बाद आपकी त्वचा तुरंत तरोताजा महसूस करेगी और स्किन ग्लोइंग दिखने लगेगी।

सामग्री

  • 1 पका आम
  • 3 चम्मच दलिया
  • 7-8 बादाम
  • 2 चम्मच कच्चा दूध

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें मैश करें।
  • फिर ओटमील का पाउडर बना लें और बादाम का पेस्ट बनाएं।
  • सभी पदार्थों को अच्छी तरह से मिलाएं और दूध का उपयोग करके अच्छी तरह से मिश्रण करें।
  • अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

दालचीनी, जायफल और मैंगो फेस पैक गोरा होने के लिए – Mango, Cinnamon, And Nutmeg Face Pack For Treating Discoloration in Hindi

आम में विटामिन ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की गंदगी को साफ़ करने में  मदद करते हैं। दालचीनी और जायफल एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है। यह फेस पैक आपकी त्वचा को साफ करके गोरा करने में मदद करता है।

सामग्री

बनाने का तरीका

  • आम के गूदे को दालचीनी और जायफल के पाउडर के साथ मिलाएं।
  • अपने चेहरे को सॉफ्ट क्लीन्ज़र से साफ़ करें और इसे सूखा लें।
  • अब इस मैंगो फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक सूखने दें।
  • अंत में मुंह को ठंडे पानी से धो लें।

गेहूं का आटा और आम का फेस पैक पिंपल्स के लिए – Wheat Flour And Mango Face Pack for pimples in Hindi

गेहूं का आटा आपकी त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाता है, जिसकी वजह से स्किन चिकनी, मुलायम और चमकदार हो जाती है। आम और शहद मुँहासे होने की संभावना को कम करते हैं क्योंकि वे एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं और सूजन को भी रोकते हैं।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच पके आम का गूदा
  • 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
  • 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
  • आप इस मिश्रण को पतला करने के लिए दूध की कुछ मात्रा को भी मिला सकते है।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को अपनी उंगलियों का उपयोग करके लगाएं।
  • अपने चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में पेस्ट को लगाएं।
  • फिर सूखने दें और बाद में ठंडे पानी से मुंह को धो लें।

(और पढ़ें – इंस्टेंट ग्लो और फेयरनेस के लिए होममेड फेस पैक)

मैंगो फेस पैक बनाने का तरीका और उसके फायदे (Mango Face Pack Benefits In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago