हेल्थ टिप्स

शाकाहारियों के लिए स्वस्थ नाश्ता – Healthy Breakfast for Vegetarians in Hindi

Healthy Breakfast for Vegetarians in Hindi: सुबह का नाश्ता करना हमारे लिए बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि रात के खाना के बाद काफी लंबा समय हो जाता है। पौष्टिक नाश्ता आपके शरीर में एनर्जी को बैलेंस करने में मदद करता है। यदि आप माँसाहारी भोजन पसंद नहीं करते है तो हम आपको शाकाहारियों के लिए स्वस्थ नाश्ता के बारे में बताएंगे।

जो लोग नॉन वेजिटेरियन होते है वह ब्रेकफास्ट में अंडे और चिकिन आदि का सेवन करते है जो कि प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते है। लेकिन यदि आप वेजिटेरियन और नाश्ते में खाने के लिए प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ दी गई शाकाहारी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी होता है, यह हमारे शरीर की मांशपेशियों को ऊर्जा देता है, हार्मोन को रेगुलेट करता, ब्लड ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन से भरपूर नाश्ते (vegetarian high protein breakfast in Hindi) के बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

शाकाहारी लोगों के लिए नाश्ता – High protein vegetarian breakfast in Hindi

यदि आप शाकाहारी है तो निम्न प्रोटीन से भरपूर चीजों को अपने नाश्ते में शामिल करें।

(और पढ़ें – वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं)

शाकाहारियों के लिए स्वस्थ नाश्ता है दलिया

दलिया का सेवन नाश्ते में करना बहुत ही लाभदायक होता है। दलिया की 100 ग्राम मात्रा में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए आप रोज नाश्ते में एक कटोरी दलिया का सेवन करे। आप इसे और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए इसमें फलों को काटकर और चिया बीज को भी मिला सकते हैं।

शाकाहारी लोग प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए खाएं पनीर

पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन मांसाहारी खाद्य पदार्थों में अधिक पाया जाता है इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का अच्छा विकल्प होता है। इसमें एक अंडे से भी अधिक प्रोटीन पाया जाता है। मैग्नीशियम और फास्फोरस युक्त पनीर में लेक्सेटिव प्रोपर्टीज होती है जो की पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पनीर खाने से कब्ज जैसी परेशानियां नहीं होती है।

दही है शाकाहारी लोगों के लिए सबसे अच्छा नाश्ता

दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है क्योंकि यह विटामिन और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत है। नियमित दही का सेवन करने से स्वास्थय को कई बड़े फायदे होते हैं। यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और प्रतिरक्षा तंत्र की क्रिया को बेहतर रखता है। 1 कप दही में 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए यदि आप शाकाहारी है और प्रोटीन वाला नाश्ता करना चाहते है तो दही का सेवन जरूर करें।

वेजिटेरियन लोगों के लिए नाश्ता है टोफू

टोफू को बीन दही के नाम से जाना जाता है, क्‍योंकि यह सोयाबीन के दूध से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे सोया पनीर भी कहते हैं। 100 ग्राम टोफू में 8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे अच्छा नाश्ता बनाता है। टोफू का नियमित आधार पर उपभोग करने से यह मोटापे को कम करने, मधुमेह के लक्षणों को दूर करने और हृदय रोग से संबंधित अन्‍य समस्‍याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शाकाहारी लोग अपने नाश्ते में टोफू को अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें।

शाकाहारी नाश्ते में खाएं बादाम और काजू

हम सभी जानते है कि ड्राई फ्रूट हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। इसलिए आपको बादाम और काजू का सेवन नाश्ते में जरूर करना चाहिए। 8 से 10 बादाम खाने पर आपके शरीर को 12 ग्राम प्रोटीन और 100 ग्राम काजू में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। काजू और बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

शाकाहारी लोगों के लिए नाश्ता है मेथी का पराठा

ज्यादातर भारतीय घरों में सुबह नाश्ते में विभिन्न तरह के पराठे बनाये जाते हैं लेकिन इनमें से मेथी (fenugreek) का पराठा सबसे अधिक फायदेमंद होता है। सुबह नाश्ते में मेथी के पराठे खाने से यह पेट में कब्ज की समस्या नहीं होने देता है और शरीर को पोषण भी प्रदान करता है। जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या है उनके लिए नाश्ते में मेथी का पराठा खाना अधिक लाभकारी होता है।

अंकुरित अनाज है शाकाहारी लोगों के लिए सर्वोत्तम नाश्ता

सुबह नाश्ते में अंकुरित चना, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन एक साथ मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है साथ ही एक स्वस्थ आहार भी माना जाता है। अंकुरित चने और मिक्स अन्य अनाजों में डाइटरी फाइबर (dietary fiber), विटामिन और खनिज पाया जाता है। यह अच्छी सेहत के लिए एक स्वस्थ नाश्ता है।

वेजीटेरियन के लिए घर का बना शाकाहारी प्रोटीन शेक

पौष्टिक ब्रेकफास्ट नाश्ता में घर का बना शाकाहारी प्रोटीन शेक के सेवन किया जा सकता है। यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप अनानास के रस, स्ट्रॉबेरी, केला दही, शहद, और जायफल आदि को मिलाकर तैयार कर सकते है। यह आपको दिन भर ऊर्जा देने में मदद करता है।

वेजीटेरियन ब्रेकफास्ट में खाएं सफेद पास्ता

पास्ता एक ऐसा फूड है जो छोटे हो या बड़े सभी को पसंद होता है और इसे  ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है। पास्ता आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है, इसमें कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों से निजात दिलाते हैं। इसमें 200 कैलोरी, 42 ग्राम कार्ब्स और 7 ग्राम प्रोटीन के साथ साथ फाइबर, प्रोटीन , मिनरल्स, विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते है।

मूंग दाल का पराठा है शाकाहारियों के लिए स्वस्थ नाश्ता

मूंग में कम मात्रा में फैट पाया जाता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि आप सुबह नाश्ते में मूंग दाल का पराठा खाते हैं तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इनमें 18-22% ग्राम प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति के लिए नाश्ते में मूंग का पराठा (moong chilla) खाना बहुत अधिक फायदेमंद होता है। नाश्ते में आप मूंग के पराटे के साथ नारियल की चटनी या सॉस खा सकते हैं।

(और पढ़ें – शाकाहारी लोगों के लिए जिम डाइट चार्ट)

शाकाहारियों के लिए स्वस्थ नाश्ता (Healthy Breakfast for Vegetarians in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago