घरेलू उपाय

गर्मी में पेट दर्द का इलाज – Garmi Me Pet Dard Ka Ilaj

गर्मी में पेट दर्द का इलाज - Garmi Me Pet Dard Ka Ilaj

Garmi Me Pet Dard Ka Ilaj: गर्मी के मौसम अक्सर लोगों को पेट दर्द की समस्या होने लगती है, जो कि मौसम में परिवर्तन के साथ साथ हमारे खानपान में बदलाब के कारण होती हैं। गर्मियों का सीजन आते ही हम उन चीजों का सेवन करने लगते हो ठंडी होती हैं, लेकिन इसकी वजह से पेट दर्द की समस्या होने लगती है। आज हम आपको गर्मी में पेट दर्द का इलाज करने का तरीका बताएंगें।

जब मौसम बदलता है तो इसके साथ कई प्रकार की बीमारियाँ भी साथ आती है और गर्मी की वजह से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, अपच, गैस, पित्त का बढ़ जाना और पेट में इंफेक्शन आदि होने लगती हैं।

अगर आप भी समर सीजन में पेट के दर्द से परेशान हैं तो आज यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता हैं। आइये गर्मी में पेट दर्द का इलाज कैसे करें इसे विस्तार से जानते हैं।

गर्मियों में पेट दर्द का घरेलू उपाय – Home remedies for stomach pain in summer in Hindi

गर्मियों में पेट दर्द का घरेलू उपाय - Home remedies for stomach pain in summer in Hindi

समर सीजन में होने वाले पेट दर्द का इलाज आप निम्न घरेलू उपाय से कर सकते हैं।

(और पढ़ें – पेट में गर्मी होने के लक्षण और उपाय)

गर्मी में पेट दर्द का इलाज है दही – Garmi me pet dard ka ilaaj hai dahi

गर्मी में पेट दर्द का इलाज है दही – Garmi me pet dard ka ilaaj hai dahi

दही का सेवन हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होता हैं, आप इसका सेवन गर्मियों में  पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। दही में हेल्दी बैक्टीरिया पाये जाते हैं जो पेट दर्द के इलाज में लाभदायक होते हैं। दही पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाता है और पाचन को बेहतर बनाता है जिसके कारण पेट दर्द ठीक हो जाता है।

गर्मियों में पेट दर्द का घरेलू उपाय एलोवेरा – Garmiyo me pet dard ka gharelu upay Aloe vera

गर्मियों में पेट दर्द का घरेलू उपाय एलोवेरा – Garmiyo me pet dard ka gharelu upay Aloe vera

एलोवेरा कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। आप पेट दर्द में इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट हानिकारक जीवाणुओं से शरीर की रक्षा करते हैं। यदि आप बार-बार सर्दी और बुखार जैसी समस्‍या से परेशान हैं तो एलोवेरा जूस का सेवन आपकी मदद कर सकता है। क्‍योंकि गर्मियों में पेट दर्द की समस्‍याएं कमजोर प्रतिरक्षा शक्ति के कारण भी हो सकती हैं।

गर्मी में पेट दर्द ठीक करने लिए हल्दी खाएं – Garmi me pet dard thik karne ke liye haldi khaye  

गर्मी में पेट दर्द ठीक करने लिए हल्दी खाएं – Garmi me pet dard thik karne ke liye haldi khaye  

पेट दर्द से आराम पाने के लिए हल्दी का उपयोग प्राचीन समय से ही किया जाता रहा है। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते  हैं, जो दर्द से लडऩे में फायदेमंद होते हैं। गर्मी में होने वाले पेट दर्द से जल्द राहत पाने के लिए एक चम्मच हल्दी के साथ काला नमक गुनगुने पानी में मिलाकर पियें। ऐसा करने से गर्मियों में होने वाले पेट दर्द में बहुत आराम मिलेगा।

(और पढ़ें – पेट में एसिडिटी बनने से रोकते हैं ये आहार)

मेथी बीज से करे गर्मी में पेट दर्द ठीक – Fenugreek for stomach pain in summer in Hindi

मेथी बीज से करे गर्मी में पेट दर्द ठीक - Fenugreek for stomach pain in summer in Hindi

मेथी बीज का सेवन उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जो लोग गर्मी का मौसम आते ही पेट दर्द की समस्या से परेशान रहने लगते हैं। इससे पेट में बन रही गैस से भी राहत मिलती है। मेथी डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप मेथी का प्रयोग गर्मी में होने वाले पेट दर्द के उपचार में कर सकते है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी को चुटकीभर हींग के साथ मिलाकर खाएं , इससे पेट दर्द में राहत मिलती है।

समर सीजन में पेट दर्द ठीक करे नारियल पानी – Summer season me pet dard thik kare Coconut water in Hindi

समर सीजन में पेट दर्द ठीक करे नारियल पानी - Summer season me pet dard thik kare Coconut water in Hindi

गर्मी में कभी कभी गर्मियों में ऐंठन की वजह से भी पेट दर्द की शिकायत होने लगती है। ऐसे में नारियल पानी पीना सबसे अच्छा उपाय है। नारियल के पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये पोषक तत्व मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने और पेट दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। गर्मी में पेट दर्द में नारियल पानी सबसे अच्छा घरेलू इलाज है। पेट दर्द की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए चार से छह घंटे में नारियल पानी पीएं।

(और पढ़ें – एसिडिटी (अम्लता) (पेट में जलन) क्या है, लक्षण, कारण, इलाज, और आहार)

गर्मी में पेट दर्द होने पर खाएं संतरा – Garmi Me Pet Dard Ka Ilaj Santra

गर्मी में पेट दर्द होने पर खाएं संतरा - Garmi Me Pet Dard Ka Ilaj Santra

गर्मियों के पेट दर्द में संतरा बहुत लाभकारी है। संतरा फाइबर और एसिड का प्राकृतिक स्त्रोत है। संतरे की अत्यधिक अमलीय प्रकृति आपके पेट के पीएच को कम करके पाचन में सहायता करती है। यह तरीका अप्रत्यक्ष रूप से पेट की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पाने के लिए दो संतरों को पानी के साथ मिक्सी में चलाकर पीस लें और खाने से पहले इस पेय का सेवन करें। दिन में एक बार इस उपाय को आजमाने से पेट दर्द से बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

समर सीजन में पेट दर्द का इलाज करे हींग – Summer season me pet dard thik kare Asafoetida in Hindi

समर सीजन में पेट दर्द का इलाज करे हींग - Summer season me pet dard thik kare Asafoetida in Hindi

गर्मियों में पेट दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में हींग अद्भुत तरीके से काम करता है। यह पेट के गैस को शरीर से बाहर निकालता है और पेट दर्द को गायब कर देता है। गर्मी के मौसम में पेट दर्द होने पर एक कटोरी में पानी गरम कर लें। जब पानी थोड़ा गुनगुना हो जाए, तो इसमें चुटकीभर हींग और सेंधा नमक मिला दें। पेट दर्द की स्थिति में इस हींग वाले पानी को धीरे-धीरे पीएं।

पेट के दर्द का घरेलू उपाय अजवायन – Pet Ke Dard Ka Gharelu Upay Ajvaayan In Hindi

पेट के दर्द का घरेलू उपाय अजवायन – Pet Ke Dard Ka Gharelu Upay Ajvaayan In Hindi

अजवायन से गर्मी में होने वाले पेट दर्द को ठीक किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत मदद करते हैं। इसके आलवा गर्मी में दस्त की समस्या से आराम पाने के लिए भी अजवायन बेहतर तरीका है।आप एक कटोरी में आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच अजवाइन का पाउडर, एक चौथाई चम्मच अदरक का पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर चूर्ण बना लें और एक कप गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें।

(और पढ़ें – पेट की गैस के कारण और दूर करने के आसान घरेलू उपाय)

गर्मी में पेट दर्द का इलाज (Garmi Me Pet Dard Ka Ilaj) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration