फिटनेस के तरीके

महिलाएं इन एक्सरसाइज की मदद से पा सकती है फ्लैट पेट – Exercise To Reduce Belly Fat For Female At Home In Hindi

महिलाएं इन एक्सरसाइज की मदद से पा सकती है फ्लैट पेट - Exercise To Reduce Belly Fat For Female At Home In Hindi

Flat Stomach Exercises for Women in Hindi पेट कम करने की एक्सरसाइज आज इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला प्रश्न हैं। महिलाओं के लिए सपाट पेट (फ्लैट बेली) बनाने के लिए कई तरह के एक्सरसाइज उपलब्ध है पेट की चर्बी कम करने और फिट टमी के लिए महिलाएं इन एक्सरसाइज को रोजाना कर सकती हैं। फ्लैट बेली महिलाओं के शारीरिक आकर्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है। महिलाएं अपने सपाट पेट के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाती है फिर भी वह निराश रहती है। आज के इस आर्टिकल में हम महिलाओं के लिए पेट कम करने की एक्सरसाइज बताने जा रहें जिससे महिलाएं अपने निकले हुए पेट अंदर को अन्दर कर सकती है।

बेली फैट कम करना आज हर महिला का सपना होता है क्योंकि यह आपकी सुंदरता को ख़राब कर देता हैं। फ्लैट पेट महिलाओं की ना केवल सुन्दरता को बढ़ता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता हैं। तो चलिए निकला हुआ पेट अंदर करने के लिए व्यायाम जानते है।

विषय सूची

  1. महिलाओं के पेट कम करने की एक्सरसाइज साइड प्लैंक – Side plank exercise for women flat stomach in Hindi
  2. महिलाएं पेट की चर्बी कम कैसे करे बेसिक पुशअप एक्सरसाइज से – Basic Push Up exercise for women flat stomach in Hindi
  3. महिलाओं के लिए पेट को पतला करने की एक्सरसाइज बोट पोज़ – Boat Pose for women belly fat loss exercise in hindi
  4. महिलाओं का पेट कम करने का व्यायाम प्लैंक क्रोल आउट – Plank crawl out for women flat stomach in Hindi
  5. फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज – Reverse crunch exercise for women stomach fat loss in hindi
  6. महिलाओं का बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज सिट-अप – Sit ups Exercise for women reduce belly fat in hindi
  7. महिलाओं के पेट को अन्दर करने की एक्सरसाइज एलीगेटर ड्रैग – Alligator drag for women tummy fit exercise in Hindi
  8. निकला पेट अंदर करने का उपाय थ्रेड नीडल एक्सरसाइज – Thread Needle for women belly fat loss exercise in Hindi

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम – Mahilao ke Flat pet ke liye vyayam in Hindi

पुरुषों और महिलाओं की मांसपेशियां अधिक अलग नहीं होती हैं, लेकिन पैल्विक एरिया और लंबी कमर महिलाओं को अलग बनती हैं। एक फ्लैट पेट प्राप्त करने के लिए एक स्वच्छ आहार और नियमित व्यायाम दिनचर्या की आवश्यकता होती है। नीचे महिलाओं के लिए पेट कम करने की एक्सरसाइज को करने का तरीका और उसके फायदे दिए जा रहें हैं।

महिलाओं के पेट कम करने वाले व्यायाम कोर में चार मांसपेशी समूहों को लक्षित करता है-

  • बाहरी उदर संबंधी विकार (External abdominal oblique)
  • आंतरिक उदर संबंधी विकार (Internal abdominal oblique)
  • ट्रांसवर्स एब्डोमिनिस (Transverses abdominis)
  • रेक्टस एब्डोमिनिस (Rectus abdominis)

(और पढ़े – मोटापा और वजन कम करने के लिए घर पर की जाने वाली एक्सरसाइज…)

महिलाओं के पेट कम करने की एक्सरसाइज साइड प्लैंक – Side plank exercise for women flat stomach in Hindi

महिलाओं के पेट कम करने की एक्सरसाइज साइड प्लैंक - Side plank exercise for women flat stomach in Hindi

यह साइड प्लैंक तिरछेपन पर जोर देता है जो रीढ़ की हड्डी में स्थिरता, ऊपरी-शरीर और कोर ताकत में सुधार करता है। महिलाओं के फ्लैट पेट के लिए साइड प्लैंक एक्सरसाइज बहुत अच्छा है। इस व्यायाम को करने से पूरे शरीर में संतुलन भी बढ़ता है। और स्वस्थ शरीर की नींव के लिए एक मजबूत कोर की आवश्यकता होती है। इस व्यायाम को करने से पूरे शरीर में संतुलन भी बढ़ता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर दाएं ओर करवट लेकर लेट जाएं। दायं पैर पर बाएं पैर को रखें। अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ कर फर्श पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा कर लें। अब दाएं हाथ पर जोर डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठायें। यह एक्सरसाइज आपको 3 सेट्स में करना है, प्रत्येक सेट में इस व्यायाम को 10-15 बार दोहराएं।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज जानें फायदे और सावधानियाँ…)

महिलाएं पेट की चर्बी कम कैसे करे बेसिक पुशअप एक्सरसाइज से – Basic Push Up exercise for women flat stomach in Hindi

महिलाएं पेट की चर्बी कम कैसे करे बेसिक पुशअप एक्सरसाइज से - Basic Push Up exercise for women flat stomach in Hindi

बेसिक पुशअप एक्सरसाइज महिलाओं के पेट की चर्बी कम करने में फायदेमंद है। यह हाथों की मांसपेशियों को मजबूत करता हैं और उनको फिट रखता है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए पुशअप्स सबसे प्रभावी बॉडीवेट मूव्स में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श पर अपनी छाती के पास रखें। अब दोनों हाथों और पैर की उंगलियों पर वजन डालते हुए शरीर को ऊपर करें और फिर से हाथ की कोहनी को मोड़ें और शरीर को नीचे करें। अब आप इसके 3 सेट पूरा करें। यदि आप अच्छे फॉर्म के साथ एक मानक पुशअप नहीं कर सकते हैं तो अपने घुटनों को आप फर्श पर रख सकते हैं।

(और पढ़े – पुश अप्स एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे…)

महिलाओं के लिए पेट को पतला करने की एक्सरसाइज बोट पोज़ – Boat Pose for women belly fat loss exercise in Hindi

महिलाओं के लिए पेट को पतला करने की एक्सरसाइज बोट पोज़ - Boat Pose for women belly fat loss exercise in hindi

बोट पोज़ को नवासना के नाम से जाना जाता है यह एक प्रकार का योग है। महिलाएं बोट पोज़ एक्सरसाइज करके आसानी से पतला पेट पा सकती हैं। बोट पोज़ तनाव दूर करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। पेट की चर्बी को कम करता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह आसन पैर की मांसपेशियों को टोन करता है। बोट पोज़ करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा और दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। अब दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर उठायें। संतुलन बनाने के लिए आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुक जाएं और हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इस मुद्रा में पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के बीच कमर पर 45 डिग्री का कोण बनेगा।

(और पढ़े – पेट और मोटापा कम करने की एक्सरसाइज…)

महिलाओं का पेट कम करने का व्यायाम प्लैंक क्रोल आउट – Plank crawl out for women flat stomach in Hindi

महिलाओं का पेट कम करने का व्यायाम प्लैंक क्रोल आउट - Plank crawl out for women flat stomach in Hindi

प्लैंक क्रोल आउट व्यायाम महिलाओं के पेट को कम करने में बहुत ही फायदेमंद है। यह व्यायाम अपने हाथों और पैरों की तीव्रता का उपयोग करके प्रतिरोध को बढ़ाता है। प्लैंक क्रोल आउट एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर से नीचे की ओर झुकें और हाथों की उँगलियों से फर्श को छूने का प्रयास करें। जैसे ही आपकी उंगलियां फर्श से टकराती हैं, अपने हाथों को फर्श पर रख कर आगे की ओर ले जाएं, जब तक आप पुश-अप स्थिति तक नहीं पहुंच जाते। अब फिर से अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और अपने हाथों को फर्श ऊपर उठायें। अपनी कमर को सीधा करके सीधे खड़े हो जाएं। यह प्लैंक क्रोल आउट व्यायाम की एक रेप्स है आप इसे बार बार दोहराहएं।

(और पढ़े – वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय…)

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज – Reverse crunch exercise for women stomach fat loss in Hindi

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज - Reverse crunch exercise for women stomach fat loss in hindi

रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज से महिलाएं आसानी से एक फ्लैट पेट पा सकती हैं और इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है। रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज रेक्टस एब्डोमिनस (rectus abdominis) पर जोर देता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले 90 डिग्री कोण पर बैठ जाएं और अपनी रीढ़ को पूरी तरह से सीधा रखें। अपने दोनों पैरों को नीचे घुटनों से मोड़ें और दोनों हाथों को सामने की ओर सीधा कर लें। अब साँस को छोड़ते हुए अपने पेट को अन्दर की ओर करें और अपनी रीढ़ की हड्डी को C आकार में मोड़ें। फिर अपनी साँस को अन्दर की ओर लें और पेट को ढीला करके सामान्य हो जाएं। यह रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज की एक रेप्स है आप इसे 15 बार दोहराहएं।

(और पढ़े – पेट कम करने की एक्सरसाइज हिंदी…)

महिलाओं का बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज सिट-अप – Sit ups Exercise for women reduce belly fat in Hindi

महिलाओं का बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज सिट-अप – Sit ups Exercise for women reduce belly fat in hindi

सिट-अप एक्सरसाइज महिलाओं का पेट कम करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने के लिए एक एब्डोमिनल एंड्यूरेंस ट्रेनिंग एक्सरसाइज है। यह एक क्रंच एक्सरसाइज के समान है, लेकिन सिट-अप में गति और स्थिति अतिरिक्त मांसपेशियों की एक पूरी श्रृंखला होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब पैरों को स्थाई रखे हुए सीधे बैठे और फिर से लेट जाएं। यह क्रिया आपको 3 सेट्स में करना है, प्रत्येक सेट में 15 बार में इस क्रिया को करना है।

(और पढ़े – सिट अप्स एक्सरसाइज करने का तरीका और फायदे…)

महिलाओं के पेट को अन्दर करने की एक्सरसाइज एलीगेटर ड्रैग – Alligator drag for women tummy fit exercise in Hindi

महिलाओं के पेट को अन्दर करने की एक्सरसाइज एलीगेटर ड्रैग - Alligator drag for women tummy fit exercise in Hindi

महिलाओं के निकले हुए पेट को अंदर करने में एलीगेटर ड्रैग एक्सरसाइज बहुत मदद कर सकता हैं। इस व्यायाम को करने के लिए पूरी कोर का उपयोग किया जाता हैं। यह एक्सरसाइज तीव्र मूवमेंट और प्रतिरोध को शामिल करता हैं। एलीगेटर ड्रैग एक्सरसाइज को करने के लिए एक चिकने फर्श और एक तौलिया की आवश्यकता होती है। महिलाएं अपने पेट को कम करने और एलीगेटर ड्रैग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर पुश अप की स्थिति में आ जाएं और अपने दोनों हाथों को पूरी तरह से सीधा रखें। अपने दोनों पैरों की उँगलियों के नीचे एक तौलिया रखें, क्योंकि इसमें आपके पूरे पैर ऊपर रहेंगे केवल पैरों की उंगलियां फर्श पर रहेंगी। अपने कोर और ग्लूट्स को टाइट रखें और अपने पूरे शरीर को सीधा रखें हुए केवल हाथों के सहारे चलें।

आप अपने निचले शरीर को 10 से 20 गज की दूरी पर खींचते हुए आगे बढ़ें। एक मिनट के लिए आराम करें और फिर एलीगेटर ड्रैग एक्सरसाइज को दोहराहएं।

(और पढ़े – घर पर करें आसान वर्कआउट और कम करें वजन…)

निकला पेट अंदर करने का उपाय थ्रेड नीडल एक्सरसाइज – Thread Needle for women belly fat loss exercise in Hindi

निकला पेट अंदर करने का उपाय थ्रेड नीडल एक्सरसाइज - Thread Needle for women belly fat loss exercise in Hindi

थ्रेड नीडल एक्सरसाइज महिलाओं के निकले हुए पेट को कम करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह व्यायाम कूल्हों, बट (butt) और आंतरिक जांघों को फैलाता है। अपने हैमस्ट्रिंग में लचीलापन बढ़ाने के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं और अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़ लें, दोनों हाथों को सीधा फर्श पर रखें। अब अपना दायं पैर को उठा के बाएं पैर के घुटने से थोड़ा ऊपर रख लें। फिर दोनों हाथों से बाएं पैर को पकड़ के अपनी ओर खींच लें। अपने सिर को दायं पैर की पिंडली से लगाने की कोशिश करें। पुनः यह पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर से करें।

(और पढ़े – 36 24 36 सेक्सी फिगर के लिए एक्सरसाइज एवं डाइट…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration