रिलेशनशिप टिप्स

10 बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड – Best Valentine Gift For Girlfriend In Hindi

10 बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड - Best Valentine Gift For Girlfriend In Hindi

Best Valentine Gift For Girlfriend In Hindi: वैलेंटाइन डे को प्यार करने वाले कपल्स का त्योहार कहा जाता है। इस प्यार के त्योहार पर अपनी प्रेमिका को प्यार का तोफा दिया जाता है। इसलिए आपको बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

वैलेंटाइन डे साल भर में एक बार आता है और इसका इंतजार सभी प्यार करने वालों को होता है। वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को कैसा गिफ्ट दें, यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो आज हम आपको बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे।

इस वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए गर्लफ्रेंड को यहाँ दिए गए गिफ्ट को देकर आप अपने प्यार का इजहार कर दें। इन गिफ्ट को पाकर आपकी गर्लफ्रेंड रोमांटिक हो जाएगी। आइये बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड को विस्तार से जानते है।

गर्लफ्रेंड के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट Best Valentine Gift For Girlfriend In Hindi

गर्लफ्रेंड के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट - Best Valentine Gift For Girlfriend In Hindi

इस वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए गर्लफ्रेंड को निम्न गिफ्ट दें।

(और पढ़े – वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है जानें इसके पीछे की रोमांचक कहानी…)

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को कॉफी मग दें

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को कॉफी मग दें

इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कॉफी मग देकर भी उसका दिल जीत सकते है। कॉफी मग को सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है। इसे स्पेशल बनाने के लिए आप कॉफी मग पर उनकी फोटो, नाम या कोई प्यार भरा मैसेज भी प्रिंट करा सकते है।

(और पढ़ें – जानिए प्रपोज डे कब और क्यों मनाते हैं, प्रपोज डे पर क्या गिफ्ट दें)

गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे गिफ्ट में अच्छी ड्रेस दें

गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे गिफ्ट में अच्छी ड्रेस दें

सभी लड़कियों को नए-नए कपड़े पहनना अच्छा लगता है। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे के मौके पर उनको एक नईं ड्रेस खरीद कर उनको गिफ्ट में दें। यदि आपकी गर्लफ्रेंड जींस और टी शर्ट पहनती है तो उसको ऐसे टी शर्ट जिसमें दिल या गुलाब के फूल बने हों। इस तोफा को पाकर आपकी प्रेमिका खुश हो जाएगी।

गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे पर अंगूठी गिफ्ट करें

गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे पर अंगूठी गिफ्ट करें

लड़कियों को अंगूठी पहनना पसंद होता है। अपने अधिकांश लड़कियों के हाथों में अंगूठी देखी होगी, इससे पता चलता है कि गर्ल्स को अंगूठी पहनना अच्छा लगता है। वैलेंटाइन डे के अवसर पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसी अंगूठी गिफ्ट करें जिसमें नग पर दिल बना हो। इसके लिए आप आर्टिफिशियल अंगूठी या सोने और चांदी की अंगूठी भी अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते है।

(और पढ़े – लड़की को प्रपोज करने के बेस्ट तरीके…)

वेलेंटाइन डे के गिफ्ट में गर्लफ्रेंड को फोटो फ्रेम दें

वेलेंटाइन डे के गिफ्ट में गर्लफ्रेंड को फोटो फ्रेम दें

फोटो फ्रेम एक खास तरह का तोहफा है जिसे देने वाले के नाम से हमेशा याद किया जाता है। अगर आप वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेड को फोटो फ्रेम गिफ्ट करेंगे तो वह जरूर खुश हो जाएगी। उस फोटोफ्रेम में आप अपनी और उसकी किसी यादगार लम्हे की फोटो लगाकर दें ताकि यह तस्वीर उसके दिल में उतर जाए और यादों से उसका कमरा भर जाए।

वाच वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड

वाच वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड

आप अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे गिफ्ट में घड़ी भी दे सकते है, लड़कियों को घड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। मार्केट में ब्रांडेड घड़ियों के साथ कई तरह की फैशनेबल घड़ियां मिलती हैं। इन घड़ियों में डिफरेंट कलर का चेन लगाकर पहना जा सकता है। गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट में ऐसी घड़ी चुनें जिसमें दिल की डिजाइन बनी हो। इसके अलावा आप गर्लफ्रेंड को स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। स्मार्ट वॉच आज मार्केट में कम कीमत में भी उपलब्ध है।

हैंड बैग वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड

गर्लफ्रेंड के लिए हैंड बैग अच्छा वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है, यह एक यूजेबल चीज है जिसके बिना लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं। इसलिए इस प्यार के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को हैंड बैग दें। आपकी गर्लफ्रेंड किसी भी तरह के पर्स या हैंड बैग यूज करती है तो फिर उसके लिए पर्स या बैग चूज करना बहुत आसान हो जाएगा। इससे आपको उसकी पसंद का अंदाजा हो जाएंगा।

गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन गिफ्ट में मेकअप का सामान दें

गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन गिफ्ट में मेकअप का सामान दें

आमतौर पर हर लड़की को सजना-संवरना ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को हमेशा सजे-संवरे देखना चाहते हैं तो वेलेंटाइन डे पर उसे देने के लिए मेकअप किट से बेहतर तोहफा कोई और नहीं हो सकता। इस दिन अच्छी कंपनी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट वाले मेकअप किट अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें। ताकि वह आपसे मिलने आने से पहले शीशे के सामने तैयार होने बैठे तो यह जरूर गुनगुनाए कि..सजना है मुझे, सजना के लिए।

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को ज्वेलरी गिफ्ट करें

सभी लड़कियों को ज्वेलरी पहनना खूब पसंद होता है। आपने अपनी गर्लफ्रेंड को भी जींस और कुर्ता, सूट और सलवार पर डिफरेंट टाइप की ज्वैलरी पहने देखा होगा। इसके अलावा कुछ लड़कियां जितनी बार ड्रेस चेंज करती हैं उतनी बार अपनी इयरिंग्स और चेन भी बदलती हैं। इस वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को आप कानों के खूबसूरत झुमके, टॉप्स, बालियां, रिंग और चेन या फिर नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट में जर्मन सिल्वर ज्वैलरी का खूब चलन है और लड़कियों को यह खूब भाता भी है।

बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड में दें परफ्यूम

बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड में दें परफ्यूम

लड़कियों को अलग-अलग तरह के परफ्यूम या बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करना पसंद होता हैं। चाहे आपकी गर्लफ्रेंड ऑफिस जाती हो या फिर कॉलेज जाती हो, उसे आपका दिया हुआ यह गिफ्ट जरूर पसंद आएगा। कहा जाता है कि परफ्यूम देने से प्यार गहरा होता है और उसकी भीनी खूशबू उसे हमेशा आपकी याद दिलाएगी। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड के लिए या तो ऐसा परफ्यूम लें जो वह खुद यूज करती हो या फिर हल्की खुशबू वाला परफ्यूम उसे गिफ्ट करें ताकि वह आपको हमेशा महसूस करती रहे।

वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को मोबाइल कवर दे

वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को मोबाइल कवर दे।

आज हर लड़की के पास अपना मोबाइल होता है, जिस पर वह कवर लगाकर रखती है। इस वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल कवर गिफ्ट करें। लड़कियों रंगबिरंगे, क्रिस्टल वाले और दिल वाले कवर बहुत पसंद होते है। आपको मार्केट में कई प्रकार की स्टाइल के मोबाइल आसानी से मिल जायेंगे। मोबाइल कवर लेने से पहले आप अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल कंपनी का नाम और मॉडल नंबर पता कर लें।

(और पढ़ें – वेलेंटाइन डे के लिए 10 खास गिफ्ट)

बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट फॉर गर्लफ्रेंड (Best Valentine Gift For Girlfriend In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration