रिलेशनशिप टिप्स

6 टिप्स, अब आएगा अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज का मजा

6 टिप्स, अब आएगा अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज का मजा

शादी एक महत्वपूर्ण सामाजिक नियम है और प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए एक परफेक्ट मैच चाहता है। लव मैरिज में व्यक्ति अपने दम पर साथी चुनते हैं, जबकि अरेंज मैरिज में परिवार द्वारा पार्टनर को चुना जाता है। लव मैरिज अच्छी होती है या अरेंज मैरिज, इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग होता है। क्योंकि सभी लोगों की राय अलग-अलग होती हैं। दोनों तरह की शादी के अपने फायदे और नुकसान हैं।

हमारे भारत में आज भी अरेंज मैरिज एक आम प्रथा है जिसको अच्छा और सफल माना जाता हैं । इसके कारण माता पिता भी अपने बच्चे की अरेंज मैरिज कर देते हैं। उस टाइम आप शादी तो कर लेते है लेकिन बाद में आपको असहजता महसूस होती है। ऐसे में असहज होना स्वाभाविक है क्योंकि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहते जिसे आप ठीक से जानते भी नहीं हैं। हालाँकि समय के साथ कपल्स के दुसरे को समझने लगते हैं।

आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अरेंज मैरिज से शादी के बंधन में बंधे हैं या बंधने जा रहें हैं, आप इन टिप्स की मदद से अपने रिश्ते में लव मैरिज का मजा पा सकते हैं।

(और पढ़े – लव मैरिज के फायदे और नुकसान…)

पहली टिप्स: सबसे जरूरी बात करना

किसी भी रिश्ते को प्यार से साथ मजबूत बनाने और उसे लंबे समय तक चलाने के लिए बातचीत एक महत्पूर्ण हिस्सा है। कपल्स जितनी अधिक एक दुसरे से बात करेंगे, वह उतने बेहतर तरीके से एक-दूसरे के बारे जान और समझ पाएंगे। बात करने से आपको एक दूसरे की आदतों, शौक, पसंद और नापसंद के बारे में पता चलता है जो आपको लव मेरिज में पता होता हैं। बात करने से आप उनसे जुड़ी सभी चीजों के बारे में वो जानकारी ले पाएंगे जो आवश्यक है।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

दूसरी टिप्स: एक-दूसरे में दिलचस्पी दिखाएं

दूसरी टिप्स: एक-दूसरे में दिलचस्पी दिखाएं

अपनी अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज का मजा लेने के लिए आपको एक-दूसरे में दिलचस्पी दिखाना बहुत ही जरूरी हैं। शादी के बाद आपको हमेशा एक दूसरे के साथ ही रहना है इसलिए पार्टनर में आपका इंटरेस्ट होना आवश्यक होता हैं। यदि आपको वाइफ की छोटी सी दुनिया में कदम रखना है, तो अपने साथी में दिलचस्पी दिखाएं। नहीं तो आपका रिश्ता नीरस से भर जाएगा और आप अपनी लाइफ में शादी के आनंद का लाभ नहीं उठा पायेंगें। अपने पार्टनर से जुड़ी चीजों में दिलचस्पी दिखाएं, तब आप दोनों अरेंज मैरिज में भी एक दूसरे के बारे में नई चीजें सीख पाएंगे।

(और पढ़े – पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं के कारण और समाधान…)

तीसरी टिप्स: नई राहें बनाएं

अरेंज मैरिज के बाद नई राहें बनायें और सोचें की रिश्ते को अपने जीवन में कैसे आगे बढ़ाना है। अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज का मजा लेने के लिए अपने साथी के साथ खुद को सहज बनाएं और अपने साथी को सहज होने का मौका दें। यह आपका एक बेहतर कदम हो सकता है।

(और पढ़े – पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय…)

चौथी टिप्स: शिकायतें ना करें

चौथी टिप्स: शिकायतें ना करें

जब आप अरेंज मैरिज करते है तो उसमें जिम्मेदारियां और उम्मीदें अधिक होती हैं, इसके साथ ही दोनों पार्टनर पर रिश्ते को संभालने का दबाव भी ज्यादा होता है। अनजान होने के कारण आपका पार्टनर अपनी हर एक पसंद और नापसंद को शेयर नहीं कर पाता हैं। जरूरी नहीं कि आप जो चाहते हो वो सभी काम आपके पार्टनर से आते हों, आपको बहुत सी नई चीजें सीखनी भी पड़ सकती हैं। लेकिन इन सभी बातों को लेकर अपने पार्टनर से शिकायतें करना शुरू ना करें।

अरेंज मैरिज में लव मैरिज की तुलना में सामंजस्य बनाना बहुत ही जरूरी है, इसके लिए अपने पार्टनर से बात करें। उसके साथ शेयर करें कि कौन सी चीजें है जो आपको चिंतित कर रही हैं और उन्हें किस प्रकार से ठीक किया जा सकता है।

(और पढ़े – रिश्ते में सच्चे प्यार के 10 संकेत…)

पांचवी टिप्स: समय भी जरूरी है

लव मैरिज में कपल्स एक-दूसरे से पहले से मिले होते हैं और एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन अरेंज मैरिज में आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से अनजान होते हैं। ऐसे में आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे रहे हैं तो एक दूसरे को समझना और भी मुश्किल हो जाता है। अपने पार्टनर को जानने के लिए और बातें करने लिए समय देना बहुत जरूरी है। आप अपने परिवार के साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी समय निकालें। और इस समय में अपने संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

(और पढ़े – एक अच्छी पत्नी कैसे बने जाने अच्छी जीवनसाथी बनने के 34 टिप्स…)

छटवी टिप्स: प्यार का जादू

छटवी टिप्स: प्यार का जादू

किसी भी रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी है, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए तो यह और भी जरूरी होता है खासकर अरेंज मेरिज में। रिश्ते में प्यार आप दोनों के बीच दूरियों को कम करता है। हालाँकि यह जरूरी है नहीं कि किसी को पहली नजर में ही प्यार हो जाएं, इसमें थोड़ा समय भी लग सकता हैं। धीरज रखें, अपने पार्टनर की भावनाएं समझें और सोचें कि आप उनके प्यार को किस प्रकार पा से सकते हैं। फिर जब आप अरेंज मैरिज में धीरे-धीरे आप एक-दूसरे को प्यार करने लगेंगे तब आपको अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज का मजा आने लगेगा।

(और पढ़े – शादी की रस्में और शादी के सात फेरों का मतलब…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 

  1.  पार्टनर गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आपका स्वभाव बताएगा आपका रिलेशनशिप स्टेटस्
  2.  रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर
  3.  परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट
  4.  शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें
  5.  इन कारणों से आती है वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration