फिटनेस के तरीके

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज – Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Exercise

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज - Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Exercise

Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Exercise: आँखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दिन भर कंप्यूटर पर काम करने, अधिक समय तक मोबाइल या टीवी देखने से आँखों में थकावट आ जाती है।

अधिक थकावट आँखों की रोशनी को कम करने के लिए भी जिम्मेदार होती है। आई की रोशनी बढ़ाने में एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यदि आपको कम आँखों की रोशनी के कारण चश्मा लगा है तो इन व्यायाम को करने से आपको इसे हटाने में मदद मिल सकती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और आंखों के लिए व्यायाम करने के लाभ के बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

आंखों के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे – Benefits of exercising for the eyes in Hindi

आंखों के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे - Benefits of exercising for the eyes in Hindi

आई की रोशनी बढ़ाने के लिए व्यायाम करने से आपको निम्न नेत्र रोग संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

  • निस्टेगमस (nystagmus) और स्ट्रैबिस्मस (strabismus) जो एक आंख मूवमेंट की कंडीशन है
  • कम दिखाई देना
  • पास का कम दिखाई देना (निकट दृष्टि दोष)
  • दृश्य क्षेत्र दोष (visual field defects)
  • डिस्लेक्सिया (dyslexia)
  • नेत्र संबंधी गतिशीलता की स्थिति
  • निस्संक्रामक रोग (accommodative dysfunction)
  • नेत्रावसाद (asthenopia)
  • अभिसरण अपर्याप्तता (convergence insufficiency)
  • मस्तिष्क की चोट के बाद दृश्य क्षेत्र की कमी होती है
  • मोशन सिकनेस
  • पढ़ने में कठिनाई होना

(और पढ़े – मोतियाबिंद के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव…)

आंखों के लिए एक्सरसाइज – Eye Ke Liye Exercise in Hindi

आंखों के लिए एक्सरसाइज - Eye Ke Liye Exercise in Hindi

आई की रोशनी बढ़ाने के लिए आप निम्न एक्सरसाइज को करें।

(और पढ़ें – आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग)

फोकस को बदलकर आँखों की एक्सरसाइज करें – Focus change exercise to your eyes in Hindi

अपनी आँखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज को करने में आप फोकस बदलने का व्यायाम करें।

  • इसे करने के लिए आप सबसे पहले अपनी उंगली को कुछ इंच की दूरी पर रखें।
  • फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करें।
  • अब इस उंगली पर अपना ध्यान केंद्रित करे हुए धीरे-धीरे अपनी उंगली को अपने चेहरे से दूर ले जाएं।
  • कुछ सेकंड इस दूरी पर ही उंगली पर फोकस रखें।
  • फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करे हुए, धीरे-धीरे अपनी आंख की ओर वापस लाएं।
  • अब किसी दूरी में स्थित चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें।
  • इस क्रिया को तीन बार दोहराएं।

(और पढ़े – क्या आँखों की इन बीमारियों को जानते हैं आप…)

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज में पास और दूर फोकस करे – Near and far focus exercise to your eyes in Hindi

यह भी एक प्रकार का फोकस व्यायाम है, लेकिन इसमें फोकस किसी स्थाई वस्तु पर किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच पकड़ें।
  • अब इस अंगूठे पर 15 सेकंड के लिए ध्यान केंद्रित करें।
  • इसके बाद लगभग 10 से 20 फीट दूर एक वस्तु का पता लगाएं, और उस पर 15 सेकंड के लिए ध्यान केंद्रित करें।
  • अब फिर से अपना ध्यान अपने अंगूठे पर लौटाएं।
  • इस क्रिया को आप पांच बार दोहराएं।

(और पढ़े – कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते समय कैसे करें आंखों की देखभाल…)

चश्मा हटाने के लिए एक्सरसाइज फिगर 8 Chasma Hatane Ki Exercise Figure Eight In Hindi

यदि आपको आँखों की रोशनी कम होने की वजह से चश्मा लग गया है तो इसे हटाने में व्यायाम आपकी सहायता कर सकता है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक स्थान पर सीधे बैठ जाएं।
  • अब अपने सामने लगभग 10 फीट की दूरी पर एक बिंदु चुनें।
  • इस बिंदु पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
  • अब अपनी आँखों से उन स्थान पर एक काल्पनिक आठ की आकृति बनाएं।
  • मन में कल्पना करने की यहाँ पर 8 बना हुआ है और आपको इस की लाइन पर अपनी आँखों को घुमाना है।
  • इस प्रक्रिया को 30 सेकंड के लिए करे रखें, फिर थोड़ी देर कहीं ओर देखें।

(और पढ़े – कंजंक्टिवाइटिस एलर्जी (आँख आना) के कारण, लक्षण और ठीक करने के घरेलू उपाय…)

आँखों की रोशनी तेज करने की एक्सरसाइज में 20-20-20 नियम को फॉलो करें – Aankhon ki roshni tez karne ki exercise me 20-20-20 rule follow kare

आँखों की रोशनी तेज करने की एक्सरसाइज में 20-20-20 नियम को फॉलो करें - Aankhon ki roshni tez karne ki exercise me 20-20-20 rule follow kare

20-20-20 नियम उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जो लोग कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करते है। यह आँखों के तनाव को कम करने में मदद करता और उनको आराम देता है। डिजिटल आई स्ट्रेन को रोकने में यह नियम बहुत ही मददगार होता है।

20-20-20 नियम को कंप्यूटर चलाने के दौरान ही किया जाता है। इसमें आप 20 मिनट तक कंप्यूटर पर काम करे, फिर 20 सेकंड तक 20 फीट की दूर पर रखी वस्तु को देखें।

(और पढ़े – आंखों की थकान दूर करने के घरेलू उपाय…)

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रिलैक्सेशन एक्सरसाइज – Relaxation (Palming) exercise to increase eyesight in Hindi

आप आँखों का भारीपन और थकान को दूर करने के लिए रिलैक्सेशन एक्सरसाइज को करें। इसे करने के लिए आप सबसे पहले दोनों हाथों को आपस में रगड़ें, इससे आपके हाथ थोड़े गर्म हो जायेंगें। अब हाथों को तुरंत ही अपनी आँखों पर कुछ सेकंड के लिए रखें। फिर हाथों को हटाकर धीरे धीरे ऑंखें खोलें। इस एक्सरसाइज को 2-3 बार करें।

(और पढ़े – आँखों को स्वस्थ रखने के लिए 10 सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ…)

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलक झपकाएं – Eyes Blink exercise to increase eyesight in Hindi Eyes Blink

अपनी आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आँखों की पलकों को बार बार झपकाना आवश्यक होता हैं, यह एक बहुत ही सरल एक्सरसाइज हैं। कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी आदि को लम्बे समय तक प्रयोग करते समय हम अपनी आँखों की पलकों को झपकाना भूल जाते हैं।

  • आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आप किसी स्थान पर आराम से बैठ जाएं।
  • अपनी आँखों को खुला रखें।
  • अब 10 बार अपनी आँखों को जल्दी जल्दी से झपकाएं।
  • इसके बाद आप अपनी साँस को सामान्य रखें और 20 सेकंड का आराम करें।
  • उसके बाद फिर से इस व्यायाम को करें।
  • इसे आपको 5 बार करना हैं।

(और पढ़े – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय…)

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज (Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Exercise) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration