सेक्स एजुकेशन

क्या आप जानते है योनि की गहराई कितनी होती है – Vagina- How deep it is in Hindi

क्या आप जानते है योनि की गहराई कितनी होती है - Vagina- How deep it is in Hindi

Yoni ki Size, Gehrai in Hindi योनि क्या है, उसका क्या काम है? और उसकी गहराई कितनी होती है? और योनि की गहराई का सेक्स पर क्या असर पड़ता है, इन सब सवालों के बारे में लोगों के मन में अनेक भ्रांतियां होती हैं। मुख्य रूप से योनि की गहराई को लेकर लोगों की गलत धारणाएं हैं। जैसे – कुछ लोग सोचते हैं कि योनि की गहराई असीमित है, जो कभी खत्म नहीं होती है, परन्तु यह सत्य नहीं है। औसतन स्त्री की योनि की गहराई और व्यास कितना होता है? इस प्रकार के अनेक प्रश्न होते है जिनका लोगों के पास सही उत्तर नहीं होता है। तो आइये आज के इस लेख से हम जानते हैं योनि से जुड़े तथ्यों की सही जानकारी।

विषय सूची

1. योनि की गहराई कितनी होती है – Yoni Ki Gehrai kitni hoti hai
2. योनि की गहराई का सेक्स पर प्रभाव – Yoni Ki Gehrai Ka Sex Par Prbhav Hindi
3. लड़की की योनि की गहराई पर उत्तेजना का प्रभाव – Yoni Ki Gehrai par Uttejna Ka Prbhav in Hindi
4. प्रसव के समय योनि में फैलाव – Vaginal stretch during childbirth in Hindi
5. योनि स्थायी रूप से नहीं फैलती – Vagina not permanently stretched out in Hindi
6. योनि को टाइट करने के लिए Kegels एक्सरसाइज – Should you do Kegels in hindi
7. क्या सभी महिलाओं की वजाइना समान होती है – Kya Sabhi Ki Yoni Same hoti hai
8. योनि का रंग अलग क्यों होता है? – Why color of Vagina is dark In Hindi
9. योनि के ऊपर के बाल की क्या आवश्यकता है – Is pubic hairs necessary for Vagina in Hindi
10. क्या मुझे अपनी योनि की सफाई करनी चाहिए – Should I take Vaginal douche in Hindi
11. योनि से गंध क्यों आती है – Vaginal odor in hindi

योनि की गहराई कितनी होती है – Yoni Ki Gehrai kitni hoti hai

वेजाइना/योनि की गहराई/लम्बाई उम्र के अनुसार बदलती रहती है। जैसे-जैसे लड़कियों की उम्र बढ़ती जाती है उनकी योनि की गहराई भी बढ़ती जाती है। वयस्क अवस्था में लड़कियों की योनि की गहराई औसत 3.5 – 5.5 इंच तक होती है। दरअसल, स्‍त्री की योनि की औसत गहराई लगभग 6 इंच होती है। योनि की लम्बाई गर्भावस्था या प्रसव के दौरान बदलती रहती है।

(और पढ़े – योनि से जुड़े रोग और उपचार)

योनि की गहराई का सेक्स पर प्रभाव – Yoni Ki Gehrai Ka Sex Par Prbhav Hindi

वेजाइना/योनि की गहराई कितनी है इस बात का सेक्स से कोई संबंध नहीं है। योनि की गहराई का सेक्स पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यह ठीक उसी प्रकार है, जैसे पेनिस की लम्बाई का सेक्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन कभी-कभी कुछ महिलाओं/लड़कियों के मामलों में उनकी योनि का विकास ही कम होता है, तो सेक्स करने के दौरान उनको दर्द का अनुभव हो सकता है।

(और पढ़े – जाने पेनिस का एवरेज साइज कितना होता है)

लड़की की योनि की गहराई पर उत्तेजना का प्रभाव – Yoni Ki Gehrai par Uttejna Ka Prbhav in Hindi

लड़की की योनि की गहराई पर उत्तेजना का प्रभाव - Yoni Ki Gehrai par Uttejna Ka Prbhav in Hindi

जब आप उत्तेजित होते हैं और सेक्स करते हैं, तो आपकी योनि (vagina) उत्तेजना के आधार पर अपने आकार और गहराई में परिवर्तन करती है। यह परिवर्तन 2-3 inch हो सकता है।  जिससे आपको सेक्स करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और और आप सेक्स का भरपूर आनंद ले सकें।

(और पढ़े – वैजाइना को इन तरीकों से करें टच लड़की को जल्दी उत्तेजित करने के लिए)

प्रसव के समय योनि में फैलाव – Vaginal stretch during childbirth in Hindi

अलग-अलग औरतों में प्रसव के समय योनि में फैलाव अलग-अलग होता है। क्योंकि प्रसव के समय योनि का फैलाव गर्भाशय में विकसित बच्चे के आकार और वजन पर निर्भर करता है। प्रसव के समय योनि में जो बदलाव होता है, उसे गर्भवती महिला महसूस कर सकती है, जिसके कारण दर्द होना स्वाभाविक है। प्रसव के बाद योनि में ढीलापन आ जाता है, जो कुछ महीनों बाद पुनः सिकुड़ जाती है, परन्तु पूर्णतः अपनी स्थिति में नहीं आ पाती है।

(और पढ़े – जानिए सामान्य प्रसव के बाद योनि में होने वाले बदलाव के बारे मे)

योनि स्थायी रूप से नहीं फैलती – Vagina not permanently stretched out in Hindi

वेजाइना/योनि को लेकर लोगों की सबसे बड़ी भ्रान्ति यह है, कि योनि का फैलाव स्थायी होता है, किन्तु ऐसा बिलकुल भी नहीं है। योनि एक रबर की भांति लचीली होती है जो आवश्यकता होने पर फैलती है और फिर सिकुड़ कर पुनः अपनी पूर्व स्थिति में आ जाती है। यदि आपकी योनि ढीली होने का कारण प्रसव नहीं है तो आप समझ जाइये कि आपकी योनि की flexibility कम हो गई है।  ऐसा अक्सर असंतुलित भोजन या अत्यधिक मदिरापान या फिर अन्य नशा के कारण हो सकता है।

(और पढ़े – योनि के साथ कभी नहीं करना चाहिए ये 7 चीजें)

योनि को टाइट करने के लिए Kegels एक्सरसाइज – Should you do Kegels in hindi

समय के साथ आपकी योनि की मांसपेशियों में असाधारण ढीलापन आ जाता है जिसके निम्न कारण हो सकते हैं –

  • प्रसव (childbirth)
  • सर्जरी (surgery)
  • उम्र बढ़ने (Age)
  • कब्ज या खांसी से तनाव (Constipation or cough stress)
  • भार बढ़ना (weight gain)

उपरोक्त कारणों के कारण योनि में ढीलापन आ जाता है, जिसको नियंत्रित करने के लिए आपको kegles ( एक प्रकार का व्यायाम ) करना चाहिए। kegles करके आप योनि के असामान्य फैलाव को कंट्रोल कर सकते हैं।

(औरे पढ़े – पुरुषों के लिए Kegel Exercise अब जल्दी स्‍खलन की समस्‍या को भूल जाओ)

क्या सभी महिलाओं की वजाइना समान होती है – Kya Sabhi Ki Yoni Same hoti hai

नहीं! ऐसा बिलकुल नहीं है, क्योंकि सभी महिलाओं के प्रजनन अंग जैसे- योनि, लैबिया, क्लिटोरिस, और जननांग के अन्य सभी हिस्से अन्य से भिन्न होते हैं। इसलिए सभी महिलाओं की योनि समान नहीं होती है और ना ही उसकी गहराई समान होती है।

(और पढ़े – जानें, मां बनने में महिला के अंगों की क्या है भूमिका)

योनि का रंग अलग क्यों होता है? – Why color of Vagina is dark In Hindi

आपके जननांग का रंग आपकी त्वचा से अलग है, ऐसा केवल आपके साथ नहीं  है, बल्कि ऐसा होना स्वाभाविक है। अर्थात ऐसा सभी महिलाओं के साथ होता है आपकी लेबिया ( योनि का सबसे बहरी भाग) का रंग ब्राउन या हल्का गुलाबी रंग का हो सकता है। और आपकी योनि का अंदरूनी भाग सामान्यतः गुलाबी रंग (Pink color) का होता है। अतः आपकी योनि का रंग आपकी त्वचा से अलग है इस बात का आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परन्तु याद रखें की यदि आपकी योनि का रंग बैंगनी रंग का है, तो आपको बेक्टेरिअल संक्रमण हो सकता है, इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेने की जरुरत है।

(और पढ़े – योनी के रंग को प्राक्रतिक तरीके से गोरा बनाते है ये 5 उपाय )

योनि के ऊपर के बाल की क्या आवश्यकता है – Is pubic hairs necessary for Vagina in Hindi

योनि के आसपास उगने वाले बालों को प्यूबिक बाल कहते हैं। प्यूबिक हेयर्स योनि के लिए बिलकुल भी उपयोगी नहीं है। pubic hairs केवल किशोर अवस्था का प्रमाण मात्र है। अर्थात आप ये समझ सकते हैं कि, यदि आपके प्यूबिक हेयर निकल आये हैं, तो आप सेक्सुअली परिपक्व हो चुके हैं।

(और पढ़े – प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे करें)

क्या मुझे अपनी योनि की सफाई करनी चाहिए – Should I take Vaginal douche in Hindi

डॉक्टर इस बात के लिए बिलकुल मना करता है, क्योंकि योनि स्वयं अपनी सफाई प्राकृतिक रूप से करती है। इसलिए आपको अलग से vaginal douche नहीं करना चाहिए। वेसे कुछ मामलों में आप डॉक्टर की सलाह से आप योनि की सफाई कर सकते हैं।

(और पढ़े – योनी कि झिल्ली और वर्जिनिटी की जानकारी)

योनि से गंध क्यों आती है – Vaginal odor in hindi

आपकी योनि महीने के अलग–अलग दिनों में अलग गंध देती है तो इसमें चिंता करने की बात नहीं है, ऐसा अक्सर आपके आहार के कारण हो सकता है। पीरियड्स के दौरान भी अलग प्रकार की गंध आ सकती है।  योनि का आकर, योनि की गहराई, गंध, और योनि की त्वचा का रंग, सभी औरतों के लिए एक समान नहीं होता है । लेकिन अगर आप अपनी योनि के बारे में चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह लें। यदि कोई चिकित्सा समस्या है, तो आपको उपचार लेने की आवश्यकता है।

(और पढ़े – योनि से बदबू आने के कारण और दूर करने उपाय)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration