रिलेशनशिप टिप्स

लड़कियों की कौन सी आदत पर लड़के जान छिड़कते हैं?

लड़कियों की कौन सी आदत पर लड़के जान छिड़कते हैं? - Ladkiyon ki kaun si aadat par ladke jaan chhidkte hain in Hindi

हर लड़की में कोई ना कोई ऐसी आदत जरुर होती है जो लड़कों को बहुत अच्छी लगती है और लड़के उस पर जान भी छिड़कते हैं। हालांकि यह अलग बात है कि लड़के उस आदत को लड़कियों से जल्दी बताते नहीं और ना ही तारीफ करते हैं। किसी लड़की की स्माइल बहुत प्यारी होती है, किसी की आंखें तो किसी के बाल। लेकिन नैचुरल ब्यूटी के अलावा लड़की की आदतें उसकी पर्सनालिटी के बारे में बताती हैं और कोई भी लड़का उस लड़की के गुणों और आदतों को देखकर अट्रैक्ट हो सकता है। कुछ आदतें बहुत कॉमन होती हैं और हर लड़के को भाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कियों की कौन सी आदत पर लड़के जान छिड़कते हैं ?

केयरिंग नेचर वाली लड़कियों पर जान छिड़कते हैं लड़के

केयरिंग नेचर वाली लड़कियों पर जान छिड़कते हैं लड़के

केयरिंग नेचर आखिर किसे नहीं अच्छा लगता। इसमें एक अपनापन छिपा हुआ होता है। लड़के केयरिंग नेचर वाली लड़कियों पर अपनी जान छिड़कते हैं। जब लड़की अपने पार्टनर से यह पूछती है कि तुम्हारा काम कैसा चल रहा है, तबियत कैसी है, खाना खाए कि नहीं या फिर ध्यान से जाना और अपना ख्याल रखना। इस तरह के शब्दों से लड़के के मन में लड़की के लिए बस प्यार उमड़ता है और वह उसे सीने से लगा लेना चाहता है। कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो अपने पार्टनर की बहुत ज्यादा देखभाल करती हैं। वो उन्हें सर्दी जुकाम होने या फिर हल्की सी तबीयत खराब होने पर परेशान हो जाती है। उन्हें अपने हाथों से रोजाना कुछ ना कुछ बनाकर टिफिन में देती हैं। इस तरह की आदत वाली लड़कियों से लड़के बहुत खुश रहते हैं।

(और पढ़ें – लड़के लड़कियों की इन 10 चीजों पर फिदा होते हैं )

हंसमुख लड़कियों पर जान छिड़कते हैं लड़के

हंसमुख लड़कियों पर जान छिड़कते हैं लड़के

जो लड़कियां अपने हंसमुख स्वभाव से सबको खुश कर देती हैं और माहौल को खुशनुमा बना देती हैं उन लड़कियों को लड़के सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वास्तव में लड़के लड़कियों के नखरे और बात बात में गुस्सा हो जाने के स्वभाव को लेकर सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। उन्हें हमेशा टेंशन रहती है कि जब तक वो अपनी गर्लफ्रेंड को मनाएंगे नहीं तब तक वो उनसे बात नहीं करेगी। ऐसे में हर लड़का एक चंचल और हंसमुख लड़की चाहता है और इस तरह की लड़कियां पाकर लड़के खुद को खुशनसीब समझते हैं और लड़की को खूब सम्मान देते हैं।

(और पढ़ें – अनजान लड़की से दोस्ती कैसे करें)

अपना काम खुद करने वाली लड़कियों पर लट्टू हो जाते हैं लड़के

ज्यादातर लड़कियां अपना काम लड़कों से करवाती हैं और मतलब निकल जाने के बाद फिर उन्हें पूछती भी नहीं हैं। लेकिन जो लड़कियां अपना काम खुद करती हैं, दूसरों की मदद करती हैं और काम करवाने के लिए कहीं भी अपने पापा या भाई को लेकर नहीं जाती हैं, उन लड़कियों की इस आदत को लड़के बहुत पसंद करते हैं। इस तरह की लड़कियों की एक अलग क्वालिटी होती है और उन्हें देखकर लगता है कि वो लाइफ में बहुत आगे जाएंगी। लड़के भी अपने हिसाब से ऐसी लड़कियों को जज कर लेते हैं और चाहते हैं कि ऐसी ही लड़की उनकी गर्लफ्रेंड बने।

(और पढ़ें – लड़के जरूर पढ़ें लड़कियों की गुप्त बातें)

इमोशनल लड़कियां लड़कों को खूब भाती हैं

जो लड़कियां बहुत इमोशनल होती हैं लड़के उनके ऊपर अपनी जान छिड़कते हैं। इमोशन ही एक ऐसी चीज होती है जो पार्टनर के साथ रिलेशनशिप को बेहतर करती है। लड़की अपने पार्टनर से जब कोई बात शेयर करते हुए उसके कंधे पर अपना सिर टिका देती है तो लड़का भी उसकी इमोशन की कद्र करता है और उसे पूरा सपोर्ट करता है। लड़कियां जब इमोशनल होती हैं तो अपने दिल की सारी बात खुलकर कह देती हैं और लड़कों को बस इसी का इंतजार होता है। कई बार लड़की सोचती है कि लड़का उसे खुद प्रपोज करेगा लेकिन जब लड़का उसे लंबा इंतजार कराता है तो लड़की इमोशन में आकर उससे अपने दिल की बात कह डालती है। लड़कियों की  यह अदा लड़कों को खूब भाती है।

(और पढ़ें – लड़कों को क्या पसंद होता है लड़कियों में)

रोमांटिक लड़कियों पर जान देते हैं लड़के

रोमांटिक लड़कियों पर जान देते हैं लड़के

प्यार में रोमांस खूब सारा भरा हो तो फिर हर तरह की फिक्र दूर हो जाती है। जब लड़की अपने पार्टनर से रोमांच करती है और उसका हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खिंचती है और उसे प्यार से छेड़ने की कोशिश करती है तो उसे लड़की की यह आदत बहुत अच्छी लगती है। जब पार्टनर का मूड खराब होता है या फिर उसका काम अच्छा नहीं चल रहा होता है तो रोमांटिक टाइप की लड़कियां अपने पार्टनर की सारी प्राब्लम को कुछ समय के लिए दूर कर देती हैं और खूब प्यार करके तनाव को कम कर देती हैं। इसके अलावा लड़के रोमांटिक लड़कियों को इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ऐसी लड़कियां तनाव कम लेती हैं और अपने पार्टनर को भी टेंशन फ्री कर देती हैं।

(और पढ़ें – लड़के लड़कियों में सबसे पहले क्या देखते हैं)

शर्मीली लड़कियां लड़कों को बहुत पसंद आती हैं

कहा जाता है कि शर्म और हया लड़कियों का गहना होता है। जब लड़के की किसी बात पर लड़की शरमाकर नजरें झुकाती है तो लड़का उसकी इस आदत पर अपनी जान छिड़कता है। कुछ लड़कियों में नजाकत नहीं दिखती है और वो शर्माने की बजाय हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहती हैं। लड़का जब लड़की को यह कहता है कि वह उसे पसंद करता है तब लड़की का शरमा जाना बहुत अनोखा होता है। जब लड़का उसे प्रपोज करता है तो भी लड़की का शरमाना देखते ही बनता है। इसके अलावा जब लड़की छुपकर किसी लड़के को निहारती है और जब लड़का उसे पलटकर देखता है तो लड़की शरमा जाती है और नजरें झुका लेती है। ऐसी नजाकत और शर्म बहुत सी लड़कियों में देखने को मिलता है और लड़कियों की इसी आदत पर ही लड़के अपना दिल हार बैठते हैं।

(और पढ़ें – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है)

कॉन्फिडेंट लड़कियों को बहुत पसंद करते हैं लड़के

आत्मविश्वास से भरे हुए चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है। कॉन्फिडेंट लड़कियों को देखकर हर लड़का लट्टू हो जाता है। इस तरह की लड़कियां दूसरों को मोटिवेट करती हैं और हमेशा पॉजीटिव रहती हैं। कॉन्फिडेंस हो तो लाइफ में किसी भी चीज को बहुत आसानी से हासिल किया जा सकता है। लड़के हमेशा चाहते हैं कि उन्हें आत्मविश्वास से लबरेज लड़की मिले और जब लड़कों को इस तरह की लड़कियां दिखायी देती हैं तो वे उन पर अपनी जान छिड़कते हैं और उन्हें पाने की कोशिश भी करते हैं।

(और पढ़ें – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं)

अपनी पहचान बनाने वाली लड़कियां पसंद आती हैं लड़कों को

आजकल लड़कियां सिर्फ मेकअप करने और ब्वॉयफ्रेंड बनाने में ही अपना समय नहीं बिताती हैं बल्कि उन्हें अपने करियर की भी चिंता रहती है। ऐसी लड़कियों के गुण ही काफी अलग होते हैं और उन्हें देखकर कोई भी लड़का आसानी से पहचान लेता है कि यह लड़की करियर ओरिएंटेड है। खूब मेहनत करके अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली लड़कियों पर लड़के अपनी जान छिड़कते हैं। इस तरह की लड़कियां भीड़ में भी अलग दिखती हैं और कुछ बनकर समाज में खुद को साबित करती हैं और अपने पैरेंट्स का नाम रोशन करती हैं। कोई भी लड़का ऐसी लड़की के बारे में सुनता है तो काफी अट्रैक्ट फील करता है और मन ही मन उस लड़की पर लट्टू हो जाता है।

(और पढ़ें – अनजान लड़की से दोस्ती कैसे करें)

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration