सेक्स एजुकेशन

बेहतरीन फोरप्ले कैसे करें – How To Do Good Foreplay In Hindi

बेहतरीन फोरप्ले कैसे करें - How To Do Good Foreplay In Hindi

Good Foreplay In Hindi सेक्स के समय फोरप्ले लोगों को टाइम की बर्बादी लग सकती है लेकिन क्या आपको पता है सेक्स के दौरान फोरप्ले आपके और आपकी पार्टनर को सेक्स का पूरा आनंद दिला सकता है। लेकिन इसके लिए आपको बेहतरीन फोरप्ले कैसे करते हैं के बारे में पता होना चाहिए। आमतौर पर फोरप्ले को सेक्स का एक अभिन्न हिस्सा (important part) माना जाता है। यह व्यक्ति को संभोग के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से तैयार करने का एक तरीका है। अगर पार्टनर के साथ सही तरीके से फोरप्ले न किया जाए तो संभोग का सुख वैसा नहीं मिल पाता है जैसा मिलना चाहिए। महिलाओं में ऑर्गेज्म की कमी हो या फिर पुरुषों में उत्तेजना (erection) की, इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए फोरप्ले को रामबाण माना जाता है।

जिन महिलाओं या पुरुषों को सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है, उन्हें भी फोरप्ले के माध्यम से जागृत या सेक्स के लिए उत्तेजित किया जा सकता है। वास्तव में फोरप्ले अपने आप में ही एक बड़ी चीज है। क्या आप अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड को सेक्स का चरम आनंद प्रदान करना चाहते हैं? लेकिन अगर आप सही तरीके से फोरप्ले करना नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेहतरीन फोरप्ले कैसे करें।

विषय सूची

1. फोरप्ले जरूरी क्यों है? – Why is foreplay so important in Hindi
2. फोरप्ले करने का बेहतरीन तरीका – Best ways to do foreplay in hindi

फोरप्ले जरूरी क्यों है? – Why is foreplay so important in Hindi

फोरप्ले जरूरी क्यों है? - Why is foreplay so important in Hindi

सेक्स से पहले फोरप्ले पुरुषों के लिए यह सुनिश्चित करने का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है कि वह अपने पार्टनर को कैसे और किस तरीके से उत्तेजित करें। इसका कारण यह है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष जल्दी उत्तेजित होते हैं जबकि महिलाओं को फोरप्ले करके उत्तेजित करना पड़ता है। फोरप्ले सेक्स का वह हिस्सा है जो मुख्य यौन क्रिया से पहले होता है। यह महिलाओं में सेक्स करने के मन (mood) को बनाए रखता है और मस्तिष्क में उन सभी रसायनों का निर्माण करता है जिसके कारण व्यक्ति मानसिक रुप से सेक्स करने के लिए उत्तेजित होता है। वास्तव में फोरप्ले सेक्स की पहली कुंजी (key) है। सेक्स को सुखद बनाने और इसके मजे को कई गुना तक बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ सेक्स से पहले फोरप्ले बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

(और पढ़े – फोरप्ले क्या होता है करने के तरीके, फायदे और नुकसान…)

फोरप्ले करने का बेहतरीन तरीका – Best ways to do foreplay in Hindi

फोरप्ले करने का बेहतरीन तरीका - Best ways to do foreplay in hindi

सेक्स हमेशा से ही आनंद देने वाला अनुभव होता है। लेकिन इस आनंद को पाने के लिए आपको कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आप इस रात अपने साथी को सेक्स का चरम सुख प्रदान करना चाहते हैं तो यकीनन इन तरीकों से फोरप्ले करने के बाद आप अपने पार्टनर को सही तरीके से उत्तेजित कर सकते हैं। और उन्हें सेक्स के दौरान सनतुष्ट कर पायेगें, आइये जानते हैं फोरप्ले करने का बेहतर तरीका क्या है।

कानों को छूकर करें बेहतरीन फोरप्ले – Touch Earlobes to do good foreplay in Hindi

कानों को छूकर करें बेहतरीन फोरप्ले - Touch Earlobes to do good foreplay in hindi

कुछ महिलाओं का कान और इसके नीचे का अंदरुनी हिस्सा बेहद संवेदनशील  (sensitive) होता है। इसे छूने पर सेक्स के दौरान उत्तेजना पैदा होती है। इसलिए फोरप्ले करने का बेहतर तरीका यह है कि आप अपने साथी के कानों को पीछे से चाटें (licking), कान के अंदर वाले भाग को जीभ से सहलाएं और कान में सेक्सी बातें कहें। इस तरह से फोर प्ले करने से उत्तेजना चरम पर होती है और यह बेहतर फोरप्ले करने का एक सही तरीका माना जाता है।

(और पढ़े – सेक्स के लिए अपनी महिला साथी को ऐसे करें उत्तेजित…)

सिर को सहलाकर करें बेहतरीन फोरप्ले – Sar ko sahlakar kare foreplay in Hindi

सिर को सहलाकर करें बेहतरीन फोरप्ले - Sar ko sahlakar kare foreplay in hindi

आपने अक्सर इस बात पर ध्यान दिया होगा कि सेक्स करते समय ज्यादातर महिलाएं अपने साथी के बालों को कसकर पकड़ लेती हैं या सिर में उंगलियां फेरती हैं। वास्तव में यही बात पुरुषों पर भी लागू होती है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सिर की त्वचा में लाखों तंत्रिकाएं (nerve endings) होती हैं और जब कोई पुरुष महिलाओं के बालों में अपनी उंगलियां फेरता है तो उन्हें एक अलग तरह की उत्तेजना होती है और फिर वे अपने साथी के गर्दन को चूमना शुरू कर देती हैं।

(और पढ़े – महिलाएं सेक्स के दौरान पुरुषों से क्या चाहती है…)

पीठ पर उंगलियां फेरकर करें बेहतरीन फोरप्ले – Lick Back of the neck to do good foreplay in Hindi

पीठ पर उंगलियां फेरकर करें बेहतरीन फोरप्ले - Lick Back of the neck to do good foreplay in hindi

आमतौर पर हम सभी जानते हैं कि फोरप्ले की शुरूआत गर्दन, कंधे और पीठ से की जाती है। अपने पार्टनर को पीछे की तरफ यानि पीठ की तरफ से पकड़कर उसे चूमें और उसके गर्दन और कंधे पर उंगलियां फेरकर (scrolling) उसे छेड़ें। वास्तव में पीठ, कंधा और गर्दन वाला क्षेत्र इतना अधिक संवेदनशील होता है कि इन पर उंगलियां फिराते ही शरीर के अंदर एक अजीब सी सनसनाहट (sensation) होने लगती है। अगर इस दौरान आप यहां प्यार से दांतों से हल्का सा छूते हैं तो फिर उत्तेजना चरम पर हो जाती है।

(और पढ़े – जानिए किन अंगों को छूने पर महिलाओं में जागती है सेक्स करने की चाह…)

फोरप्ले करने के लिए जांघों को सहलाएं – Stimulate pubic bone to do good foreplay in Hindi

फोरप्ले करने के लिए जांघों को सहलाएं - Stimulate pubic bone to do good foreplay in hindi

अगर आप बेहतर तरीके से फोरप्ले करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के जांघों (thigh) को अपने हाथों से सहलाएं। आमतौर पर ज्यादातर पुरुष पैरों के निचले हिस्से से उंगलियां फेरते हुए जांघों तक ले जाते हैं। पैरों, जांघों और जननांगों (genitals) तक उंगलियां फेरने से कामुक भावनाएं (erotic feeling) पैदा होती हैं और महिलाओं की योनि में अपने आप गीलापन आ जाता है। जिससे चरम सुख (orgasm पाने की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि हमेशा सेक्सोलॉजिस्ट भी बेहतर तरीके से फोरप्ले करने के लिए जांघों से ही शुरूआत करने के लिए कहते हैं।

(और पढ़े – वैजाइना को इन तरीकों से करें टच लड़की को जल्दी उत्तेजित करने के लिए…)

बेहतरीन फोरप्ले करने के लिए निप्पल रगड़ें – Rub nipples to do good foreplay in Hindi

बेहतरीन फोरप्ले करने के लिए निप्पल रगड़ें - Rub nipples to do good foreplay in hindi

फोरप्ले करने में निप्पल की बहुत बड़ी भूमिका होती है। वास्तव में निप्पल में कई तरह की ग्रंथियां होती हैं जो महिलाओं को बेहतर तरीके से उत्तेजित करने का कार्य करती हैं। इसलिए शुरूआत हमेशा निप्पल से ही करना चाहिए। फोरप्ले को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ज्यादातर पुरुष अपनी महिला पार्टनर के स्तनों पर चॉकलेट, शहद या फिर कोई अन्य मीठा पदार्थ लगाकर इसे होठों से चाटते हैं। यह फोरप्ले करने का एक अनूठा तरीका माना जाता है। ज्यादातर जवान एवं शादीशुदा पुरुष अपने पार्टनर की यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए यही तरीका अपनाते हैं।

(और पढ़े – स्तनों से चरम सुख (निप्पल ऑर्गैज़्म) प्राप्त करना…)

बेहतरीन फोरप्ले करने के लिए चुंबन करें – Behtarin foreplay karne ke liye kiss kare in Hindi

बेहतरीन फोरप्ले करने के लिए चुंबन करें - Behtarin foreplay karne ke liye kiss kare in hindi

चूमना या किस करना फोरप्ले करने का एक ऐसा तरीका है जिससे किसी भी महिला को बड़ी आसानी से एवं जल्दी उत्तेजना होने लगती है। वास्तव में बार बार चुंबन करने से महिलाओं को एक बड़ी ही कामुक खुशी (erotic pleasure) मिलती है। फोरप्ले करने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आप सिर्फ होठों को ही चूमें बल्कि आप अपनी जीभ से पार्टनर की नाक, आंख और माथे को भी अच्छे तरीके से चूम सकते हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोग स्मूच करके भी फोरप्ले करते हैं।

(और पढ़े – किसी लड़की को किस कैसे करें…)

अच्छा फोरप्ले करने के लिए क्लिटोरिस को सहलाएं – Good foreplay karne ke liye clitoris sahlayen in Hindi

अच्छा फोरप्ले करने के लिए क्लिटोरिस को सहलाएं - Good foreplay karne ke liye clitoris sahlayen in hindi

भगशेफ (clitoris) योनि का एक ऐसा हिस्सा है जिसके बिना फोरप्ले अधूरा माना जाता है। ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि क्लिटोरिस को सहलाने (rubbing) से सिर्फ चरम सुख प्राप्त करने में मदद मिलती है लेकिन वास्तव में यह पूरे शरीर में उत्तेजना पैदा करने एवं मूड बनाने में भी काफी सहायक है। माना जाता है कि महिलाएं अपनी क्लिटोरिस को छूकर या सहलाकर हस्तमैथुन करती हैं लेकिन जब पुरुष इसे छूते हैं तो महिलाओं को एक अलग ही प्रकार की अनुभूति होती है। शायद यही कारण है कि हर पुरुष क्लिटोरिस से ही बेहतर तरीके से फोरप्ले करना चाहता है।

(और पढ़े – क्लिटोरिस क्या है और चरम सुख में इसकी क्या भूमिका है…)

ओरल सेक्स के जरिए करें बेहतरीन फोरप्ले – Oral sex to do good foreplay in Hindi

ओरल सेक्स के जरिए करें बेहतरीन फोरप्ले - Oral sex to do good foreplay in hindi

आमतौर पर ओरल सेक्स भी फोरप्ले के अंतर्गत ही आता है। इसमें हाथों के बजाय मौखिक (oral) रुप से पार्टनर को सहलाकर, चाटकर या फिर छूकर उत्तेजित किया जाता है। ओरल सेक्स काफी लोकप्रिय है और ज्यादा कपल्स प्रेगनेंसी से बचने के लिए फोरप्ले के रूप में ओरल सेक्स करते हैं। इसमें योनि, क्लिटोरिस, योनि के आसपास के क्षेत्र एवं जननांगों को जीभ से चाटना (licking) और छूना शामिल है। सेक्सोलॉजिस्ट ओरल सेक्स को एक बेहतर फोरप्ले मानते हैं। यही कारण है कि ओरल सेक्स ज्यादा पसंद किया जाता है। महिलाओं को चरम सुख प्राप्त होने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा समलैंगिक (homosexual) लोग भी विशेषरुप से ओरल सेक्स से ही फोरप्ले करते हैं।

(और पढ़े – ओरल सेक्स क्या होता है करने के तरीके, फायदे और नुकसान…)

बेहतरीन फोरप्ले करने के लिए गंदी बातें करें – Dirty talk to do good foreplay in Hindi

बेहतरीन फोरप्ले करने के लिए गंदी बातें करें - Dirty talk to do good foreplay in Hindi

जब किसी महिला या पुरुष के जननांगों (reproductive organs) या शरीर में सही तरीके से उत्तेजना नहीं होती है तब डॉक्टर आमतौर पर संभोग से पहले पार्टनर के साथ सेक्स से जुड़ी गंदी बातें करने की सलाह देते हैं। शारीरिक संबंध बनाने से पहले की गई हर तरह की गतिविधियां (act) फोरप्ले के अंतर्गत आती हैं। गंदी और अंतरंग बातें करने से शरीर में एक सनसनाहट (sensation) पैदा होती है जो व्यक्ति को मानसिक रुप से संभोग की तरफ ले जाती है। यह पुरुषों को उत्तेजित करने का काम करती ही है लेकिन कानों में इस तरह के शब्द पड़ते ही महिलाएं भी गीली हो जाती हैं। यही कारण है कि बेहतर फोरप्ले करने के लिए गंदी बातों का भी सहारा लिया जाता है।

(और पढ़े – सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, घरेलू उपाय और तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration