योग

फेशियल योगा को दें सिर्फ 10 मिनट, चेहरे से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी दूर

फेशियल योगा को दें सिर्फ 10 मिनट, चेहरे से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी दूर

Facial Yoga in Hindi अपने चेहरे से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए, पूरे दिन भर में फेशियल योगा के लिए 10 मिनट तो निकल ही सकती हैं। इस 10 मिनट में आपको चेहरे के योग करने हैं जिन्हें करना बहुत आसान है। क्या आपने कभी ध्यान से बॉलीवुड अभिनेत्रियों का चेहरा देखा है? फिर चाहे वो शिल्पा शेट्टी हों या करीना कपूर खान, किसी की उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। योग करना हर तरह से अच्छा है, चाहे वह स्वास्थ्य के लिए हो या सौंदर्य के लिए। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं, विशेष रूप से चेहरे का योग यानी फेशियल योगा (Facial Yoga in Hindi), तो चेहरे की त्वचा युवा और स्वस्थ रहती है।

इसके साथ ही आपको चेहरे की समस्याओं जैसे पिंपल्स, डार्क सर्कल और समय से पहले झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है। हर दिन केवल 10 मिनिट फेस एक्सरसाइज करने से चेहरे पर कसाव भी है। फेशियल योगा के फायदे जानने के बाद, आप इसे हर रोज 10 मिनट जरुर देगें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं फेशियल योगा कैसे करें।

फेशियल योगा गाल की चर्बी कम करें

फेशियल योगा गाल की चर्बी कम करें

आप चेहरे की सुन्दरता  के साथ फेशियल योगा से अपने गालों की चर्बी को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दोनों हाथों से अपने गालों की ऊपर की ओर मालिश करनी होगी। हर रोज 5 मिनट तक ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके चेहरे पर कसाव आने लगेगा और आपके गालों को चर्बी से छुटकारा मिलेगा। यह आसान है, सिर्फ रोज 5 मिनट देने से आपके चेहरे में चमक और कसाव आ जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह खुलकर हँसना

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह खुलकर हँसना

अगर आप किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को देखते हैं, तो वह अक्सर आपको खुलकर मुस्कुराते हुए दिखेगी। वैसे भी, मुस्कान से हमारा क्या जाता है। जोर से हंसें, हंसी से शरीर की सभी मांसपेशियों का व्यायाम होता है। खुलकर हंसने से फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन जाती है, जो रक्त को शुद्ध करती है और इसके कारण चेहरे पर चमक आ जाती है। जब भी आपको समय मिलता है, तो आप हर सुबह 5 मिनट या पूरे दिन खुलकर हंस सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिए – चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं

फेशियल योगा से फाइन लाइनों से छुटकारा पाएं

फेशियल योगा से फाइन लाइनों से छुटकारा पाएं

गाल और आंखों के आसपास कुछ लकीरें होती हैं जिन्हें महीन रेखाएं कहा जाता है। महीन रेखाएं आपके चेहरे की सुंदरता को कम करती हैं लेकिन आप इसे फेशियल योगा करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले गहरी सांस लेनी चाहिए और फिर मुंह में बहुत सारी हवा भरनी चाहिए। इस मुद्रा में कुछ मिनट तक रहें। आप देखेंगे कि आपका चेहरा गुब्बारे की तरह पूरी तरह से फूला हुआ है। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा टाइट हो जाती है और चेहरे से फाइन लाइन्स भी हट जाती हैं।

आपको ये भी जानना चाहिए

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration