घरेलू उपाय

बार बार छींक आने का घरेलू उपाय – Bar Bar Chhik Aane Ka Gharelu Upay

Bar Bar Chhik Aane Ka Gharelu Upay: छींक का आना किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए अच्छी मानी जाती है। छींक का आना यह दर्शाता है कि हमारे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम अच्छा है और यह वायरस, बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम है। लेकिन लगातार छींक आना आपको परेशान कर सकता है। इसलिए आज हम आपको बार बार छींक आने का घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे।

लगातार या बार बार छींक आने से व्यक्ति के सिर में भी दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से वह परेशान और चिड़चिड़ा भी हो जाता है। बार बार छींक आने की वजह एलर्जी होना, गले या नाक में कुछ दूषित पदार्थ का चला जाना, रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होता और किसी भी प्रकार की बीमारी होना आदि कारण होते है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बार बार छींक आने का घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, आइये इसे विस्तार से जानते है।

विषय सूची

आपको छींक क्या आती है? – What makes you sneeze in Hindi?

जब कुछ भी जो आपकी नाक को परेशान करता है तो उसकी वजह से आपको छींक आने लगती है। छींकने को स्टर्न्यूटेशन (sternutation) भी कहा जाता है, आमतौर पर छींक की समस्या धूल, पराग, जानवरों के डैंडर और इस तरह के कणों से उत्पन्न होती है।

यह आपके शरीर के अनचाहे कीटाणुओं को बाहर निकालने का भी एक तरीका है, जो आपके नाक मार्ग को परेशान करते है और आपके छींकने का कारण बनते है।

जैसे पलक झपकना या सांस लेना, छींकना एक सेमी ऑटोनॉमस रिफ्लेक्स (semiautonomous reflex) है। इसका मतलब है कि आपका इस पर कुछ सचेत नियंत्रण है। एक ऊतक को कंट्रोल करके आप अपनी छींक को कुछ देर के लिए रोक सकते हैं। लेकिन इसे पूरी तरह से रोकना मुश्किल है।

(और पढ़ें – एलर्जी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं)

छींक आने के कारण – Sneezing Causes in Hindi

अपने बार बार छींकने के कारण की पहचान करें ताकि आप उसके अनुसार इलाज कर सकें। आपको छींक आने के निम्न कारण हो सकते है-

  • धूल
  • पराग
  • फफूंद
  • पालतू पशुओं की रूसी
  • तेज प्रकाश
  • इत्र
  • चटपटा खाना
  • काली मिर्च
  • सामान्य कोल्ड वायरस

अगर आपको लगता है कि आपकी छींक किसी चीज से एलर्जी के कारण है और आपको यह निर्धारित करने में परेशानी हो रही है कि आपकी एलर्जी क्या है, तो आपका डॉक्टर एलर्जी परीक्षण कर सकता है।

बार बार छींक आने का घरेलू उपाय – Home Remedies for Sneezing in Hindi

लगातार छींक आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्न घरेलू उपायों को करें।

(और पढ़ें – एलर्जी के घरेलू उपाय और उपचार)

बार बार छींक आने का इलाज है अदरक – Ginger to Stop Sneezing in Hindi

अदरक का इस्तेमाल बार बार छींक आने की समस्या को दूर करने में किया जा सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो किसी भी वजह से होने वाले इंफेक्शन्स को कम करने में मदद करते है। छींक को दूर करने के लिए आप एक चम्मच अदरक का रस लेकर इसमें इसमें आधा चम्मच गुड़ के साथ सुबह-शाम को खाएं।

हल्दी के सेवन से करे बार बार आने वाली छींक का इलाज – Turmeric for Sneezing in Hindi

हल्दी कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरा हुआ है। हल्दी में कुरकुमिन (curcumin) नाम का यौगिक पाया जाता है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके साथ ही हल्दी का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। छींक की समस्या को दूर करने के लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी को मिलाकर पियें। आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

बार बार छींक आने का घरेलू उपाय दालचीनी – Bar Bar Chhik Aane Ka Gharelu Upay Dalchini

यदि आप बार बार छींक आने की समस्या से परेशान है तो इसमें दालचीनी

आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लेकर इसमें आधा चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद को मिला लें। अब इस मिश्रण का सेवन करें, आपको जल्दी ही छींक आने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

बार बार छींक आने का इलाज है पुदीना – Pudina leaves help in sneezing in Hindi

पुदीने की पत्तियों से कई तरह के रोगों का इलाज किया जाता है। अगर आपको लगातार छींके आती हैं तो कुछ पुदीने के पत्ते रोज चबाने से आपको छींको से आराम मिलेगा। साथ ही आप पुदीने के पत्ती को लेकर इसकी चाय बनाकर पी सकते है, इससे भी आपकी छींके आना बंद हो जाएंगी।

बार-बार छींक आने पर नींबू का उपाय फायदेमंद – Lemon to Treat Sneezing  in Hindi

नींबू से छींक का उपचार करने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें। जब भी आपको बार बार छींक आना शुरू हो तब आप इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी।

लहसुन है बार बार छींक आने का घरेलू उपाय – Lehsun hai Bar Bar Chhik Aane Ka Gharelu Upay

लहसुन का उपयोग करके भी आप बार बार छींक आने की परेशानी से बच सकते है। लहसुन में ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने और वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करता है। छींक आने पर आप 3-4 लहसुन की कली को कुचल कर इसे एक गिलास पानी में उबाल लें। फिर इस पानी का सेवन दिन में दो बार करें।

बार बार छींक आने का आसान उपाय तुलसी –  Bar Bar Chhik Aane Ka Upay Tulsi

तुलसी के पत्ते खाने से आप छींक आने जैसी एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल तुलसी का पत्ता एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण से भरपूर है, जिसकी वजह से ये एलर्जी जैसी बीमारियों के लिये रामबाण साबित होता है। आप अगर तुलसी के पत्ते की चाय बनाकर पियेंगे तो छींक के अलावा अन्य रोगों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

लगतार छींक आने पर विटामिन C वाले फलों का सेवन करें – Vitamin C fruits for Sneezing in Hindi

विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए आप लगतार छींक आने पर विटामिन C वाले फलों का सेवन करें। इसके लिए आप खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, मौसंबी, अमरूद, बेरीज और कीवी आदि का सेवन करें।

बार बार छींक आने पर सौंफ की चाय पियें – Fennel tea for Sneezing in Hindi

सौंफ में भी एंटीहिस्टामिन, एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते है जो एलर्जी को दूर करके छींक को दूर करने में मदद करते है। बार बार छींक आने पर एक कप पानी में दो चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। अब इस सौंफ की चाय को दिन में तीन बार पियें आपको जल्दी आराम मिलेगा।

बार बार छींक आने पर अपनी नाक साफ करें – Blow your nose to Sneezing in Hindi

जब हमारी नाक या साइनस में कोई ऐसा पदार्थ पहुँच जाता है जो हमारी नाक को परेशान करता है तो इस वजह से भी छींक आने लगती है। बार बार छींक आने का घरेलू उपाय में आप अपनी नाक को अच्छी तरह से साफ़ करें। ऐसे करने से नाक में गया पदार्थ बाहर निकल जाता है और छींक आना बंद हो जाता है।

(और पढ़ें – छींक से हैं परेशान तो, अपनाये कुछ घरेलू समाधान)

बार बार छींक आने का घरेलू उपाय (Bar Bar Chhik Aane Ka Gharelu Upay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago