हेल्थ टिप्स

सेब की ऊपरी परत से मोम (वैक्स) कैसे निकालें – How to remove wax from apples in Hindi

Apple Ki Upari Parat Se Wax Kaise Nikale In Hindi: सेब से मोम कैसे निकालें? हम सभी बचपन से यह सुनते आ रहे हैं कि प्रतिदिन 1 सेब खाना आपको डॉक्‍टर से दूर रख सकता है। लेकिन सावधान रहें यही सेब खाने की आदत कहीं आपको डॉक्‍टर के पास न ले जाए। क्‍योंक‍ि अक्‍सर सेब में कृत्रिम वैक्‍स या मोम की परत चढ़ाने की खबरें सुनाई देती हैं। सेब पर मोम की परत चढ़ा देने से एप्पल खूबसूरत दिखने लगता हैं और जल्दी खराब नहीं होता हैं। जो हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

यह हानिकारक वैक्‍स हमारे बृहदान्‍त्र और श्वसन तंत्र (colon and respiratory) को प्रभावित कर सकती है। इस प्रकार के हानिकारक पदार्थ युक्‍त फलों का सेवन हमें कई गंभीर संक्रमण से भी संक्रमित कर सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि ताजे दिखने वाले सेब के ऊपर मोम की परत चढ़ाई जाती है जिससे लंबे समय तक उनकी चमक बनी रहती है।

आमतौर पर किसान या व्‍यापारी सेब पर खाद्य सिंथेटिक मोम (edible synthetic wax) की एक परत चढ़ाते हैं। इसलिए हमें खाने के लिए सेब का उपयोग करने से पहले इन्‍हें अच्‍छी तरह से धोना चाहिए। सेब के ऊपर मोम की परत को इसलिए चढ़ाया जाता है क्‍योंकि यह सेब को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखती है। इसके अलावा यह सेब की नमी को भी सील करने में मदद करती है जिससे सेब जल्‍दी खराब नहीं होता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वैक्‍स का उपयोग किये जाने वाले सेब साल भर पुराने होने के बाद भी देखने पर ताजे लगते हैं। आपको पता होना चाहिए कि वैक्स के रूप में उपयोग किया जाने वाला मोम खाद्य ग्रेड मोम होता है। जिसे एफएसएसएआई (FSSAI) द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह उपभोग करने के लिए सुरक्षित होता है। हालांकि एक संभावना यह भी है कि आपके सेब में खाद्य मोम की अपेक्षा दूसरे प्रकार के मोम का उपयोग किया गया हो जो आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हो सकती है। यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके सेब में हानिकारक मोम (Noxious wax) का उपयोग किया गया है तो उपभोग करने से पहले इसे हटा लेना एक अच्‍छा विकल्‍प है।

कैसे चेक करें कि सेब पर वैक्स लगा हुआ है? – How to check if apple is waxed in Hindi

यदि आपको बहुत ज्यादा चमकदार सेब दिखे तो समझ जनन चाहिए कि इस पर वैक्स की पर्त चढ़ाई गई है। सेब पर वैक्स चेक करने का दूसरा तरीका यह है कि आप सेब के छिलके को किसी चाकू से हलके हथों से कुरेदें। यदि ऐसा करने से आपको किसी प्रकार का सफेद पाउडर जैसा पदार्थ नजर आता है, तो ये सेब पर चढ़ाई गई वैक्स हो सकती है। इसके अलावा वैक्स लगे सेब को अपनी हथेलियों के बीच रगड़ने पर आपको हथेली में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई देगा, जो यह बताता है की सेब में मोम की परत चढ़ाई गई है। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि सेब पर वैक्स की कोटिंग की गई है या नहीं।

कुछ लोग सेब से मोम हटाने के लिए सेब के छिलके को ही हटा देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि सेब का छिलका अलग करने से इसके अधिकांश पोषक तत्‍व भी सेब से दूर हो जाते हैं। इसलिए जब भी आप लाल और चमकदार सेब खरीदें तो उनके छिलके हटाने के आलावा भी वैक्‍स को हटाने के लिए दूसरे उपाय भी अपना सकते हैं। कुछ आसान से तरीके होते हैं जिनका उपयोग कर आप सेब के ऊपर उपयोग किये जाने वाले वैक्‍स या मोम को आसानी से दूर कर सकते हैं।

(और पढ़े – सेब के फायदे और नुकसान…)

सेब से मोम या वैक्स हटाने के तरीके – Ways to Remove Wax From Apple in Hindi

सेब से वैक्स कैसे हटाएं? आपके द्वारा खरीदे गए चमकदार सेब में मौजूद वैक्‍स सामान्‍य रूप से खाद्य मोम होते हैं। लेकिन कुछ लोग इस मोम का उपयोग करने के बजाये साधारण मोम का उपयोग करते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस प्रकार के वैक्‍स या मोम को हटाने के उपाय निम्न हैं। सेब से वैक्स साफ करने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं।

सेब से वैक्स हटाने का उपाय गर्म पानी

सेब से वैक्स हटाने के लिए आप सेब को 1 मिनिट के लिए गर्म या उबलते पानी छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप सेब को साफ करने के लिए मोटे तौलिए से रगड़ कर सेब को अच्‍छी तरह से साफ करें। इससे सेब पर चढ़ी मोम की परत आसानी से निकल जाएगी।

(और पढ़े – गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान…)

सेब से मोम हटाने का तरीका नींबू और बेकिंग सोडा

आप वैक्‍स की कोट को हटाने के लिए पानी में नींबू के रस और बेकिंग सोडा को मिलाएं। इस मिश्रण से आप अपने सेब को अच्‍छी तरह से रगड़ते हुए धो लें। ऐसा करना सेब के ऊपर वैक्‍स की परत को हटा सकता है।

(और पढ़े – बेकिंग सोडा के फायदे और नुकसान…)

सेब से वैक्‍स हटाने का उपाय सेब के सिरका

आप सेब के ऊपरी परत में मौजूद वैक्‍स को हटाने के लिए सेब को धोने वाले पानी में सेब के सिरका को भी मिला सकते हैं। सेब के सिरका की प्रकृति भी सेब के ऊपर मोम की परत को दूर करने में असरदार हो सकता है।

(और पढ़े – सेब के सिरके के फायदे, लाभ, गुण और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago