हेल्दी रेसपी

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए – Anda Khane Ke Baad Kya Nahi Khana Chahiye

Anda Khane Ke Baad Kya Nahi Khana Chahiye: अंडे खाना तो सभी को पसंद होता है लेकिन क्या आपको पता कि अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? अंडा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अनेक पोषक तत्वों से भरा हुआ है। सुबह के समय नाश्ते में दो अंडा का सेवन आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता।

अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके शरीर को ऊर्जा देते है, हड्डियों को मजबूत करता है और आंखों की देखभाल भी करता है। अपने पोषक तत्वों की उच्‍च मात्रा के कारण ही अंडे को पौष्टिक आहार की श्रेणी में रखा जाता है।

लेकिन अंडे के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। गलत कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते है। स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस्ड डाइट को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। आज के इस आर्टिकल में अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी दी गई है, आइये इसे विस्तार से जानते है।

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए – Anda Khane Ke Baad Kya Na Khaye

जो लोग बॉडी बनाने के लिए रोज जिम जाते है वे नियमित रूप से उबले अंडे का सेवन करते है। अंडा खाने से उनके शरीर को इससे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। यदि आप भी अंडा खाते और उसके बाद कुछ भी खा लेते है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अंडा खाने के बाद आप निम्न चीजों के सेवन से बचें।

(यह भी पढ़ें – अंडे खाने के फायदे और नुकसान)

अंडा खाने के बाद नींबू न खाएं – Do not eat lemon after eating egg in Hindi

लोग अक्सर अपना टेस्ट बढ़ाने के लिए अंडे के साथ नींबू को डाल कर खाते है। ऐसा करने से अंडा खाने में स्वादिष्ट लगने लगता है और अंडा शरीर में अधिक गर्मी नहीं करता है। लेकिन आपको अंडे के साथ या बाद में नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर की ब्लड वेसेल्स (Blood vessels) को नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी रहता है।

अंडा खाने के बाद केला नहीं खाना चाहिए – Banana should not be eaten after eating egg in Hindi

अधिकांस लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अंडा खाने के बाद केला खाना चाहिए कि नहीं? उबले अंडे खाने के बाद या साथ में केले के सेवन से बचना चाहिए। यदि आप अंडा और केले को एक साथ में खाते है इससे पेट से जुड़ी समस्या जैसे- कब्ज होना, गैस बनना और आंतो से सम्बंधित परेशानी आदि हो सकती है। इसलिए आपको केला खाने के तुरंत बाद और अंडे के साथ केला नहीं खाना चाहिए।

अंडा खाने के बाद पनीर नहीं खाना चाहिए – Paneer should not be eaten after eating egg in Hindi

पनीर और अंडा को साथ में या अंडे खाने के तुरंत बाद में पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंडा और पानी दोनों में ही प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जब आप अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते है तो इसे पचाना हमारे पेट के लिए मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इसलिए आप अंडा खाने के बाद पनीर खाने से बचें।

(और पढ़ें – एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए)

अंडा खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए – Milk should not be drunk after eating eggs in Hindi

अंडा और दूध दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत माने जाते है। जब आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते है तो इससे आपके शरीर को अधिक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। सीधेतौर पर प्रोटीन की अधिक मात्रा लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।  इससे आपकी पाचन शक्ति कमज़ोर हो सकती है, इसलिए आपको अंडा खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।

(और पढ़ें – दूध और अंडा खाने के नुकसान)

उबला अंडा खाने के बाद मछली न खाएं – Do not eat fish after eating boiled egg in Hindi

यदि अपने अभी अभी अंडे खाएं है तो तुरंत बाद मछली का सेवन न करें। ये दोनों ही गर्म तासीर के होते है जिसकी वजह से इन दोनों को साथ में खाने से आपको स्किन से जुड़ी समस्या जैसे चेहरे पर कील, मुंहासे और सफेद दाग हो सकते है। इसलिए आपको अंडा खाने के बाद मछली नहीं खाना चाहिए।

(और पढ़ें – मछली खाने के फायदे और नुकसान)

अंडे खाने के बाद खट्टी चीजें न खाएं – Do not eat sour things after eating eggs in Hindi

अगर आप अंडा खाते है तो उसके तुरंत बाद किसी भी खट्टी चीज का सेवन न करें। जब आप अंडे के साथ या तुरंत बाद में किसी भी खट्टे पदार्थ का सेवन करते है तो पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा दिल के दौरे का भी खतरा हो सकता है। इसलिए इन सभी परेशानियों से बचने के लिए बैलेंस्ड डाइट को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है।

(और पढ़ें – उबले अंडे खाने के फायदे और नुकसान)

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए (Anda Khane Ke Baad Kya Nahi Khana Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago