हेल्थ टिप्स

एयर पॉल्यूशन मास्क लेने से पहले, जानें कुछ जरूरी बातें – Before Buying Air Pollution Mask, Know Some Important Things In Hindi

एयर पॉल्यूशन मास्क लेने से पहले, जानें कुछ जरुरी बातें - Air Pollution Mask Buying Guide In Hindi

Air Pollution Mask Buying Guide In Hindi: वायु प्रदुषण के बढ़ते स्तर के कारण अनेकों स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ रहा हैं जिसके कारण व्यक्तिओं को जेहरीली हवा में साँस लेने के लिए एयर प्यूरीफायर या एंटी पॉल्यूशन मास्क का उपयोग करना पड़ रहा हैं। हालाँकि, आज के समय में बाजार में अनेकों प्रकार के एंटी पॉल्यूशन मास्क उपलब्ध है। व्यक्तियों को इनके इस्तेमाल और प्रकार के बारे में सही जानकारी न होने के कारण वह किसी भी प्रकार के मास्क का उपयोग कर रहे हैं, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से मददगार नहीं हो सकते हैं। इसलिए यह जानना आवश्यक है कि किस स्थिति में व्यक्ति के लिए कौन सा एयर पॉल्यूशन मास्क अच्छा है।

वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, मतली, सर्दी, खांसी और अनेक साँस सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदुषण के बढ़ते स्तर के कारण व्यक्तियों को घर के अंदर रहना, एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना, ऐसे पौधों को रखना जो हवा को शुद्ध करते हैं और एंटी पॉल्यूशन मास्क खरीदना अनिवार्य हो गया है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए विभिन्न प्रकार के और अलग अलग रेटिंग के एंटी एयर पॉल्यूशन मास्क का निर्माण किया गया है, जो व्यक्तियों को वायु प्रदूषण के प्रभाव से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

लोगों को अच्छा मास्क खरीदने में मदद करने के लिए इस लेख में विभिन्न प्रकार के एंटी पॉल्यूशन मास्क, उनकी कीमत, आकार और प्रभावशीलता के बारे में बताया गया है।

N99 और N100 एयर मास्क – N99 and N100 air masks in Hindi

N99 और N100 एयर मास्क 99 से 99.97 प्रतिशत दक्षता के साथ PM 2.5 एयरबोर्न पार्टिकुलेट मैटर को फ़िल्टर करने में सक्षम होता है। लेकिन ये मास्क तेल आधारित प्रदूषकों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाते हैं, अर्थात यह तेलीय कणों को फ़िल्टर नहीं कर पाते हैं। जबकि N100 मास्क कठिनाई से हासिल हो सकता है। N99 और N100 मास्क से सम्बंधित कुछ तथ्य इस प्रकार हैं, जैसे:

  • कुछ प्रमुख ब्रांड, जो N99 एयर पॉल्यूशन मास्क को बेचते हैं, वोगमास्क (Vogmask), कैम्ब्रिज मास्क (Cambridge mask), स्मार्ट एयर (Smart air mask), इत्यादि हैं।
  • N99 मास्क की कीमत 1800 से 2800 रूपये हो सकता है।
  • N99 मास्क का आकार- यह लगभग सभी आकारों में उपलब्ध हैं, जैसे- XS to XL आदि।
  • पुन: प्रयोज्य – N99 मास्क को धोया जा सकता है और पुन: उपयोग में लाया जा सकता है। नियमित रूप से उपयोग में लेन पर, यह 5 से 6 महीने तक काम करता है।

N95 मास्क – N95 mask in hindi

N95 मास्क - N95 mask in hindi

N95 मास्क, प्रदूषित वायु में उपस्थित उन पार्टिकुलेट मैटर को 95% तक फिल्टर करने में सक्षम होता है, जिनका साइज 0.3 से 2.5PM तक रहता है। यह सबसे आम और पुन: उपयोग में लाये जाने वाले मास्क है। इसके अतिरिक्त N95 एंटी एयर पॉल्यूशन मास्क से सम्बंधित कुछ तथ्य निम्न हैं, जैसे:

  • इनका मूल्य 90 से 150 रूपये तक होता है।
  • नियमित रूप से उपयोग किए जाने पर यह 2 से 3 दिनों तक ही प्रभावी रह सकते हैं।
  • यह केवल एक ही आकार में उपलब्ध हैं।

P95 मास्क – P95 mask in Hindi

मुख्य रूप से P और N मास्क के बीच अंतर यह है कि P मास्क तेल आधारित प्रदूषकों को भी फ़िल्टर कर सकता हैं, जबकि N मास्क तेलीय प्रदूषकों को फ़िल्टर करने में सक्षम नहीं होता है। P मास्क N मास्क की तुलना में अधिक महंगा होता है।

  • P95 मास्क का मूल्य – P95 मास्क के एक पैकेट (10 मास्क) की कीमत 10,900 रूपये हो सकती है।
  • P95 मास्क को पुन: उपयोग में लाया जा सकता है।
  • मास्क को एक बार में 8 घंटे तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

एयर प्यूरिफिकेशन मोशन मास्क Air purification motion mask in Hindi

एयर प्यूरिफिकेशन मोशन मास्क - Air purification motion mask in hindi

प्राण एयर मास्क (prana air mask), एक 6 परत वाला एयर प्यूरिफिकेशन मोशन मास्क है, जो लगभग सभी प्रदूषणकारी सामग्रियों को फ़िल्टर कर देता है। यह मास्क प्रदूषण की गंभीर स्थिति वाले शहरों में रहने वाले व्यक्तयों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। इसके अतिरिक्त यह मास्क उन लोगों के लिए भी उपयोगी है, जो मास्क का उपयोग कर खेल, दौड़, जॉगिंग या किसी अन्य ज़ोरदार गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। एयर प्यूरिफिकेशन मोशन मास्क से जुड़े कुछ तथ्य निम्न हैं, जैसे:

  • मास्क की शुद्धिकरण क्षमता 99.95 प्रतिशत होती है।
  • इसका मूल्य 3000 से 3500 रूपये तक हो सकता है।
  • यह केवल एक ही आकार में उपलब्ध है।
  • इस मास्क में फिल्टर को प्रतिस्थापित कर पुनः उपयोग में लाया जा सकता है।
  • इस मास्क को चार्ज करना आवश्यक होता है।
  • इसे पूर्ण चार्ज होने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है।

टोटोबोबो मास्क – Totobobo mask in Hindi

इस मास्क का हीट मोल्डिंग सॉल्यूशन (heat moulding solution) और बदलने योग्य फ़िल्टर, इसे अद्वितीय बनाता है। यह एक उच्च तकनीक पर आधारित एंटी पॉल्यूशन मास्क है, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं रहता है।

  • मूल्य 2000 से 2500 रूपये तक हो सकता है।
  • यह नॉन एलर्जिक इलास्टोमर का बना होता हैं, अर्थात इसमें उपयोग किये जाने पदार्थ से एलर्जी उत्पन्न नहीं होती है।
  • इस तरह के मास्क विभिन्न आकारों में उपलब्ध है।
  • यह चेहरे में ठीक से फिट बैठता है।
  • इसे पुन: उपयोग किया जा सकता है।

रेसप्रो मास्क – Respro mask in Hindi

यह PM 10 रेटिंग की पार्टिकुलेट मैटर को फिल्टर करता है। यह मास्क फैला हुआ रहता है, जो सबसे अच्छा और आसानी से फिट हो जाता है।

  • इसे 69 घंटे तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह मुख्यतः तीन मूल आकारों में उपलब्ध है।
  • इसकी कीमत 750 से 1000 रूपये तक हो सकती है।

N95 आभा कण श्वासयंत्र – N95 aura particulate respirator in Hindi

2.5 PM रेटिंग की पार्टिकुलेट मैटर को फिल्टर करता है। यह मास्क उन लोगों के लिए अच्छा होता है, जो मास्क पहनने के बाद घुटन महसूस करते हैं। यह मास्क एक अच्छा वेंटिलेशन (ventilation) प्रदान करने में मदद करता है।

  • इस मास्क का इस्तेमाल 4 से 5 दिनों तक के लिए किया जा सकता है।
  • इस मास्क की कीमत 150 से 200 रूपये तक हो सकती है।
  • यह मास्क केवल एक आकार में ही उपलब्ध है।

सर्जिकल मास्क – Surgical mask in Hindi

सर्जिकल मास्क - Surgical mask in hindi

यह मास्क वायु प्रदूषण के प्रति सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। इस मास्क को एक बार उपयोग करने के बाद, दोबारा इस्तमाल में नहीं लाना चाहिए। इसका कोई आकार नहीं होता है, तथा इसकी कीमत 3 से 10 रूपये तक हो सकती है।

एंटी-पॉल्यूशन मास्क का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें – Things to keep in mind before using Anti Pollution Mask in Hindi

एंटी-पॉल्यूशन मास्क का उपयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें - Things to keep in mind before using Anti Pollution Mask in hindi

  • वायु प्रदुषण की स्थिति में कम से कम N95 रेटिंग वाले मास्क उपयोग में लाना चाहिए।
  • ठीक तरह से फिट होने वाले और अधिकतर फेस को कवर करने वाले मास्क को खरीदना चाहिए।
  • घुटन महसूस होने की स्थिति में उचित वेंटिलेशन वाले मास्क को चुनें।
  • मास्क द्वारा PM 5 या छोटे कणों को फ़िल्टर करने की जांच करें।

(और पढ़े – एंटी-पॉल्यूशन मास्क, रेटिंग, प्रकार, कार्य, विशेषता और कीमत)

(और पढ़े – वायु प्रदूषण से बचने के उपाय)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration