सेक्स एजुकेशन

क्या आप गे हैं? खुद को पहचानें – How To Know Gay Signs In Hindi

क्या आप गे हैं? खुद को पहचानें, गे होने के कारण, नुकसान, लक्षण, पहचान - How To Know Gay Signs In Hindi

Gay Hone Ke Lakshan आमतौर पर दुनिया में सभी इंसानों की शारीरिक संरचना (physical structure) लगभग एक जैसी होती है। लेकिन इसके बावजूद उनकी लैंगिक पहचान (sexual identity) के लिए उन्हें गे, लेस्बियन, स्ट्रेट, होमोसेक्सुअल, हेट्रोसेक्सुअल और बाइसेक्सुअल आदि नामों एवं शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तव में अपनी लैंगिक पहचान अपने हाथ में नहीं होती है बल्कि यह जन्म के साथ ही जुड़ी होती है। आप चाहे जो भी सेक्सुअल ओरिएंटेशन के हों या फिर कोई भी लैंगिक पहचान रखते हों, इसमें आपकी कोई भूमिका नहीं होती है और ना ही आपका कोई दोष होता है। इसलिए अपनी लैंगिकता (sexuality) को स्वीकार करना चाहिए और समाज में अन्य लोगों की तरह की जीना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे पता करें, कि आप गे (Gay) हैं? खुद को पहचानें।

विषय सूची

  1. ऐसे समझें अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में – What Is Sexual Orientation in Hindi
  2. इन लक्षणों से जानें आप गे हैं या नहीं – Symptoms that determine you are gay or not in Hindi

ऐसे समझें अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में – What Is Sexual Orientation in Hindi

यौन अभिविन्यास शब्द का तात्पर्य लिंग (यानी पुरुष या महिला) से है जिससे व्यक्ति आकर्षित होता है। यौन अभिविन्यास आमतौर पर कई प्रकार के होते हैं जिनके आधार पर आप अपनी लैंगिकता की पहचान कर सकते हैं।

विषमलैंगिक पहचान – Heterosexual Orientation in Hindi

विषमलैंगिक पहचान - Heterosexual Orientation in Hindi

जो लोग विषमलैंगिक होते हैं, वे विपरीत लिंग (opposite sex) के सदस्यों के प्रति रोमांटिक महसूस करते हैं और शारीरिक रूप से आकर्षित होते हैं। जैसे कि पुरुष महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं, और महिलाएं पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं। विषमलैंगिकों को अक्सर स्ट्रेट (straight) कहा जाता है।

(और पढ़े – किसी पुरुष को कैसे आकर्षित करें…)

समलैंगिक पहचान – Homosexual Orientation in Hindi

समलैंगिक पहचान - Homosexual Orientation in Hindi

जो लोग समलैंगिक हैं, वे एक ही लिंग या समान लिंग (same sex) के लोगों के प्रति शारीरिक रूप से आकर्षित होते हैं और रोमांटिक महसूस करते हैं। जैसे कि महिलाएं अन्य महिलाओं की ओर आकर्षित होती हैं एवं पुरुष अन्य पुरुष की ओर आकर्षित होते हैं। अगर महिला, महिला की ओर आकर्षित होती है तो उसे लेस्बियन (lesbian) और यदि पुरुष, पुरुष की तरफ आकर्षित होता है तो उसे गे (gay) कहा जाता है।

(और पढ़े – समलैंगिकता (होमोसेक्सुअलिटी) के कारण, लक्षण और इलाज…)

उभयलिंगी पहचान – Bisexual Orientation in Hindi

उभयलिंगी पहचान - Bisexual Orientation in Hindi

जो लोग उभयलिंगी होते हैं वे शारीरिक रूप से महिला एवं पुरुष दोनों लिंगों (gender) के सदस्यों के प्रति आकर्षित होते हैं और रोमांच का अनुभव करते हैं।

(और पढ़े – सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा))

इन लक्षणों से जानें आप गे हैं या नहीं – Symptoms that determine you are gay or not in Hindi

वास्तव में गे लोग किसी दूसरी दुनिया के इंसान नहीं होते हैं और ना ही वे दूसरों से अलग दिखते हैं। वे भी स्ट्रेट लोगों की तरह ही होते हैं लेकिन अंतर सिर्फ इतना होता है कि वे यौन रुप से (sexually) समान लिंग के प्रति आकर्षित होते हैं। आपके कपड़े, बाल, शरीर और दृष्टिकोण आपकी लैंगिकता को नहीं दर्शाते बल्कि आपकी आंतरिक भावनाएं (internal feeling) ही इसका निर्धारण करती हैं। नीचे दिए गए लक्षणों से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि आप गे हैं या नहीं।

यदि आप समान लिंग के प्रति आकर्षित हैं तो आप गे हैं – If u sexually attracted to the same sex you are gay in Hindi

यदि आप समान लिंग के प्रति आकर्षित हैं तो आप गे हैं - If u sexually attracted to the same sex you are gay in Hindi

यदि आपको लड़कों में ज्यादा दिलचस्पी (interest) होती है और लड़कियों से ज्यादा कोई मतलब नहीं होता हो तो आप गे हो सकते हैं। कहने का अर्थ यह है कि जब लड़के लड़कियों को देखते हैं तो उनकी तरफ यौन रुप से आकर्षित होते हैं लेकिन जो लड़के लड़कियों की तरफ यौन रुप से आकर्षित होने के बजाय लड़कों की तरफ यौन रुप से आकर्षित होते हैं, उन्हें गे माना जाता है। इसलिए आप खुद को जांचे (examine) की आप किस जेंडर के प्रति क्या महसूस करते हैं, इसके आधार पर तय करें कि आप गे हैं या नहीं।

(और पढ़े – यौन क्रिया व लैंगिकता की शिक्षा…)

यदि आपका किसी लड़के के साथ मजबूत भावनात्मक जुड़ाव है तो आप गे हैं – Strong emotional bonds to the same sex mean you are gay in Hindi

वैसे तो कोई भी लड़का आपका दोस्त हो सकता है और दोस्त होने के नाते उसके साथ भावनात्मक जुड़ाव (emotional attachment) होना लाजिमी है। लेकिन यदि आप बहुत दुखी या परेशान होते है तो आप अपनी मां, बहन या किसी महिला मित्र के साथ इसे शेयर करने की बजाय अगर आप सिर्फ किसी लड़के की तलाश करते हैं या फिर आप लड़कों से ही भावनात्मक (emotionally) रुप से इतने जुड़े होते हैं कि आपको कोई और दिखायी ही नहीं देता है तो आप गे हो सकते हैं। वास्तव में इस तरह के लोग विपरीत लिंग (opposite sex) के प्रति भरोसा कम करते हैं और जो कुछ भी कहना चाहते हैं वह समान लिंग यानि लड़कों के सामने ही साझा करते हैं।

(और पढ़े – हर महिला को पता होनी चाहिए हेल्दी सेक्स से जुड़ी ये बातें…)

यदि आप मर्द की ओर शारीरिक रुप से आकर्षित हैं तो यह गे होने का लक्षण है – Physically attracted to the same sex sign of gay in Hindi

यदि आप मर्द की ओर शारीरिक रुप से आकर्षित हैं तो यह गे होने का लक्षण है - Physically attracted to the same sex sign of gay in Hindi

गे लड़कों को अपने ही बीच के लड़के ज्यादा आकर्षित करते हैं। जिस तरह से स्ट्रेट लड़के किसी लड़की की मोहक मुस्कान, खूबसूरत चेहरा, सुंदर बाल और शरीर की काया देखकर आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह गे लड़के भी किसी लड़की की बजाय किसी लड़के में यही गुण देखकर आकर्षित होते हैं। जब कोई लड़का किसी लड़के के शारीरिक बनावट (physical appearance) एवं सुंदरता के प्रति आकर्षित होता है तो उसे गे कहा जा सकता है। इस तरह के लड़के जब किसी लड़के को देखते हैं तो देखते ही रह जाते हैं, कभी कभी उसे छूने (touch) या चूमने (kiss)  की कोशिश करते हैं और उसके साथ समय भी बिताना चाहते हैं। यह सब गे होने का लक्षण (gay sign) है। यदि आपके अंदर भी ये लक्षण दिखायी देते हैं तो यह कहा जा सकता है कि आप गे हैं।

(और पढ़े – खूबसूरती के अलावा महिलाओं की ये 6 ख़ूबियाँ जो पुरुषों को करती हैं आकर्षित…)

यदि आप किसी पुरुष के साथ यौन संबंध रखने के बारे में सोचते हैं तो आप गे हैं – Considered having sexual relationship with someone of the same sex is gay in Hindi

यदि आप किसी पुरुष के साथ यौन संबंध रखने के बारे में सोचते हैं तो आप गे हैं - Considered having sexual relationship with someone of the same sex is gay in Hindi

आमतौर पर देखा जाता है कि कुछ पुरुष खूबसूरत महिलाओं या ऑफिस में अपनी महिला सहकर्मी (colleague) के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन यदि इसी तरह की इच्छा (desire) एक पुरुष एक पुरुष को लेकर रखे तो वह गे हो सकता है। यदि कोई लड़का या आदमी किसी दूसरे लड़के या आदमी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इशारे (indication) करता है, उससे सीधे जाकर कहता है, उससे सेक्स करने के बारे में सोचता रहता है या फिर उसे याद करके हस्तमैथुन (masturbation) करता है तो वह गे हो सकता है।

वास्तव में ऐसे लोगों को लड़कियों के साथ कभी भी सेक्स करने का मन नहीं होता है और वह किसी न किसी तरह लड़के के साथ संभोग (intercourse) करने के बारे में सोचते रहते हैं। हालांकि सेक्स एक शारीरिक एवं मानसिक जरुरत है इसलिए गे लड़के भी इसे पाने की खातिर हर संभव कोशिश करते हैं।

(और पढ़े – लड़के हस्तमैथुन कैसे करते हैं जानें मास्टरबेशन का सही तरीका…)

यदि आपने किसी लड़के के साथ सेक्स किया है तो आप गे हैं – You had sexual same sex experiences in the past means you are gay in Hindi

यदि आपने किसी लड़के के साथ सेक्स किया है तो आप गे हैं - You had sexual same sex experiences in the past means you are gay in Hindi

यदि आपने किसी लड़के के साथ सेक्स किया है तो यह लक्षण बताता है कि आप वास्तव में गे हैं। जिस तरह से स्ट्रेट पुरुष अपने जीवन में कई महिलाओं के साथ सेक्स करते हैं या करने की इच्छा रखते हैं, ठीक उसी तरह गे लड़के भी कई लड़कों के साथ सेक्स करते हैं या किसी एक गे पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं एवं गुदा सेक्स (anal sex) करते हैं। यदि आपने पहले कभी किसी लड़के के साथ संभोग या एक दूसरे का हस्तमैथुन किया हो तो आप सच में गे हैं क्योंकि ये गे होने का मुख्य संकेत है।

(और पढ़े – गुदा मैथुन से जुड़े मिथक और तथ्य…)

यदि लड़कों को देखकर उत्तेजना होती है तो आप गे हैं – Men gets you aroused means you are gay in Hindi

अगर आप किसी लड़के को देखकर उत्तेजित हो जाते हैं तो आप गे हो सकते हैं। इसकी जांच करने के लिए आप प्लेबॉय या कोई अन्य कामुक मैगजीन लें। यदि किसी नंगे मर्द (nude) या लिंग की फोटो देखकर आपके पेनिस में इरेक्शन होने लगता है और आपकी यौन उत्तेजना (sexual stimulation)  इतनी अधिक बढ़ जाती है कि आपकी मांसपेशियों में अकड़न होने लगती है तो आप गे हैं। इस तरह के लड़के दूसरे लड़कों की लिंग पर अपनी नजर रखते हैं और दूसरे लड़कों के गुप्तांगों को देखकर उन्हें खूब उत्तेजना होती है।

(और पढ़े – महिला पुरुष के गुप्तांगों की जानकारी और कार्य…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration