घरेलू उपाय

मेहंदी का रंग डार्क करने का तरीका – Mehndi Ka Rang Dark Karne Ka Tarika in Hindi

मेहंदी का रंग डार्क करने का तरीका - Mehndi Ka Rang Dark Karne Ka Tarika in Hindi

Mehndi Ka Rang Dark Karne Ka Tarika मेहंदी का रंग डार्क करने का तरीका जानना महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। क्‍योंकि मेहंदी महिलाओं की सुंदरता बढ़ाने में अहम योगदान देती है। प्राचीन समय से लोगों में यह अवधारणा भी बनी है कि मेहंदी का रंग जितना डार्क होगा उसका प्रेमी उसे उतना ही अधिक प्यार करेगा। हालांकि यह केवल एक अवधारणा है। लेकिन मेहंदी का डार्क करने के कई तरीके भी मौजूद हैं। जिनका उपयोग कर आप भी अपनी मेहंदी को सुंदर रंग प्रदान कर सकते हैं। आज इस लेख में आप मेहंदी के रंग को डार्क करने के तरीके और उपाय जानेगी, आइए इन्‍हें जानें।

विषय सूची

1. मेहँदी डार्क कलर टिप्स इन हिंदी – Mehndi Dark Color Tips in Hindi

2. मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए क्‍या न करें – Dark Mehndi Ke Liye Kya Na Kare in Hindi

मेहँदी डार्क कलर टिप्स – Mehndi Dark Color Tips in Hindi

प्राचीन समय से ही मेहंदी भारतीय महिलाओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय रही है। किसी भी शुभ अवसारों पर या शादी जैसे कार्यक्रमों पर मेहंदी का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। लेकिन आज प्रतिस्‍पर्धा के दौर में सभी अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के प्रयोग करते हैं। मेहंदी भी इसी प्रकार के सौंदर्य उत्‍पादों में से एक है। लेकिन अक्‍सर देखने में आता है कि मेहंदी लगाने के बाद उसका रंग गहरा या डार्क नहीं होता है। साथ ही यह कुछ ही दिनों में अपने आप चला जाता है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय कर मेहंदी के रंग को डार्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेहँदी डार्क कलर टिप्‍स क्‍या हैं।

डार्क मेहंदी लगाने से पहले हाथ साफ करें – Dark Mehndi Lagane Se Pehle Hath Saf Kare in Hindi

डार्क मेहंदी टिप्स लगाने से पहले हाथ साफ करें - Dark Mehndi Tips Lagane Se Pehle Hath Saf Kare in Hindi

यदि आप चाहते हैं कि आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो तो इसे लगाने से पहले आपको कुछ सावधानिया रखनी चाहिए। अपने हाथों में मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्‍छी तरह साफ कर लें। हाथ धुलने के बाद किसी भी प्रकार की मॉइस्‍चराइजिंग क्रीम आदि का उपयोग न करें। क्‍योंकि यह मेहंदी के रंग को त्‍वचा में पूरी तरह से अवशोषित होने से रोकता है। जिसके कारण आपको मेहंदी का डार्क रंग प्राप्‍त नहीं होता है।

(और पढ़े – हाथ धोने का सही तरीका और फायदे…)

डार्क मेहंदी के लिए नीलगिरी तेल का उपयोग – Dark Mehndi Ke Liye Eucalyptus Oil Ka Upyog in Hindi

डार्क मेहंदी के लिए नीलगिरी तेल का उपयोग - Dark Mehndi Ke Liye Eucalyptus Oil Ka Upyog in Hindi

मेहंदी के डार्क रंग के लिए नीलगिरी तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्‍छी तरह से साफ करें और इसके बाद नीलगिरी तेल की कुछ बूंदों को हाथ में लगाएं। लेकिन नीलगिरी तेल हाथों में लगाने के बाद इस बात का ध्‍यान रखें कि तेल पूरी तरह से अवशोषित हो गया है। इसके बाद आप अपनी हथेलियों में मेहंदी लगाएं। ऐसा करने पर आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो सकता है। यह मेहंदी का रंग गहरा करने का असान तरीका है।

(और पढ़े – नीलगिरी तेल के फायदे और नुकसान…)

मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए लंबा समय दें – Dark Mehndi Ke Liye Lamba Samay De in Hindi

मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए लंबा समय दें - Dark Mehndi Ke Liye Lamba Samay De in Hindi

आप अपने हाथों की मेहंदी को डार्क रंग देने के लिए पर्याप्‍त समय दें। इसका मतलब यह है कि मेहंदी लगाने के बाद आप इसे 1 या 2 घंटों के बाद अलग न करें। ऐसा करने पर आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा या डार्क नहीं होता है। इसलिए जब भी आप मेहंदी लगाएं इसे लगभग 8 या 9 घंटों तक अपने हाथ में लगे रहने दें। मेहंदी का डार्क रंग प्राप्‍त करने का अच्‍छा उपाय यह है कि मेहंदी को रात में सोने से पहले लगाएं और अगली सुबह ही इसे साफ करें। ऐसा करने पर आप अपनी मेहंदी को डार्क रंग दिला सकते हैं।

(और पढ़े – मेंहदी के फायदे उपयोग और नुकसान…)

मेहंदी डार्क करने का उपाय नींबू और शक्‍कर – Mehndi Dark Ka Upay Lemon And Sugar in Hindi

मेहंदी डार्क करने का उपाय नींबू और शक्‍कर - Mehndi Dark Ka Upay Lemon And Sugar in Hindi

आपकी मेहंदी को सुंदर और डार्क रंग प्रदान करने के लिए आप नींबू के रस और चीनी के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में कुछ चीनी को उबालें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। मेहंदी लगाने के बाद जब मेहंदी पूरी तरह से सूख जाए तब इस मिश्रण को मेहंदी के ऊपर लगाएं। यह मिश्रण त्‍वचा में मेहंदी के रंग को डार्क करने में सहायक होता है। इस तरह से आप मेहंदी का डार्क रंग प्राप्‍त करने के लिए नींबू और चीनी के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – गोरी त्वचा पाने के लिए चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने का तरीका…)

मेहंदी को डार्क करने के लिए सरसों का तेल – Mehndi dark karne ke liye mustard oil in Hindi

मेहंदी को डार्क करने के लिए सरसों का तेल - Mehndi dark karne ke liye mustard oil in Hindi

आप अपने हाथों की मेहंदी को डार्क रंग दिलाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों में सरसों का तेल अच्‍छी तरह से लगाएं और हाथों को मलें। जब तेल पूरी तरह से अवशोषित हो जाए तो साफ कपड़े से अपने हाथों को पोंछ लें। सरसों का तेल लगाने के लगभग आधा धंटे के बाद आप अपने हाथों में मेहंदी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी आपको डार्क रंग दिला सकती है।

(और पढ़े – सरसों के तेल के फायदे स्वास्थ्यवर्धक लाभ और नुकसान…)

मेहंदी का कलर डार्क करे लौंग का धुंआ – Mehndi Ka Rang Dark Kare Laung Ka Dhuan in Hindi

मेहंदी का कलर डार्क करे लौंग का धुंआ - Mehndi Ka Rang Dark Kare Laung Ka Dhuan in Hindi

नींबू और चीनी के मिश्रण के अलावा आपकी मेहंदी को डार्क रंग देने के लिए लौंग का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ लौंग और एक कढ़ाई की आवश्‍यकता है। आप अपने हाथों में मेहंदी लगाएं और इसे सूखने दें। पूरी तरह से सूखने के पहले आप लौंग का धुंआ मेहंदी को दें। यह आपकी मेहंदी के रंग को काला करने में सहायक होता है। इसके लिए कढ़ाई को आंच में रखें और इसमें 5 से 6 लौंग को ड़ालें। जब इससे धुंआ निकलने लगे तब आप अपने हाथ को धुंआ के ऊपर रखें। इस तरह से लौंग के धुंऐ को दिन में 2 से 3 बार लेने पर आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो सकता है।

(और पढ़े – लौंग के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान…)

मेहंदी को काला करने का उपाय विक्‍स लगाएं – Mehndi Ko Kala Karne Ka Upay Vicks in Hindi

विक्‍स का उपयोग कर आप अपनी मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर सकते हैं। इसके लिए आप मेहंदी को रात भर अपने हाथों में लगे रहने दें। इसके बाद सुबह मेहंदी को अपने हाथों से ही कुरोदें और साफ करें। मेहंदी को साफ करने के लिए पानी का उपयोग न करें। जब मेहंदी साफ हो जाए तो हाथों में विक्स लें और अच्‍छी तरह से हाथों को मलें। ऐसा माना जाता है कि यह मेहंदी के रंग को डार्क करने का प्रभावी उपाय है।

(और पढ़े – विक्स वेपोरब के हैरान करने वाले फायदे बजन कम करने और स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए…)

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पानी से बचें – Mehndi Ka Rang Gehra Karne Ke Liye Pani Se Bache in Hindi

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पानी से बचें - Mehndi Ka Rang Gehra Karne Ke Liye Pani Se Bache in Hindi

सामान्‍य रूप से हम देखते हैं कि मेहंदी लगाने के कुछ ही घंटों बाद हम मेहंदी को पानी से धो लेते हैं। लेकिन यदि विशेषज्ञों की बात माने तो मेहंदी को डार्क रंग दिलाने के लिए कम से कम 24 घंटों का समय देना चाहिए। इससे पहले मेहंदी को पानी से धोने पर यह त्‍वचा में मेहंदी के रंग को चढ़ने से रोक सकता है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि मेहंदी का रंग प्राकृतिक रूप से डार्क हो तो इसके लिए आपको अधिकतम समय देना चाहिए।

(और पढ़े – प्रेगनेंसी में मेहंदी लगाना चाहिए या नहीं…)

मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए क्‍या न करें – Dark Mehndi Ke Liye Kya Na Kare in Hindi

मेहंदी को डार्क रंग दिलाने के लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। क्‍योंकि ऐसा न करने पर आपकी मेंहदी का रंग फीका हो सकता है। आइए जाने मेहंदी लगाने के दौरान किस प्रकार की सावधानियां रखना चाहिए।

मेहंदी धोने के लिए साबुन का उपयोग न करें – Mehndi Dhone Ke Liye Soap Ka Upyog Na Kare in Hindi

मेहंदी धोने के लिए साबुन का उपयोग न करें - Mehndi Dhone Ke Liye Soap Ka Upyog Na Kare in Hindi

आप अपने हाथों से सूखी हुई मेहंदी हटाने के लिए साबुन का उपयोग न करें। क्‍योंकि साबुन का उपयोग करने से आपकी मेहंदी का रंग छूट सकता है। साथ ही यह डार्क मेहंदी के प्रभाव को भी कम कर सकता है। इसलिए मेहंदी लगाने के लगभग 8 से 9 घंटे (अधिकतम 24 घंटे) के बाद भी मेहंदी को धोने के लिए साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए।

(और पढ़े – इन तरीको से चुने बालों के लिए सही शैंपू…)

मेहंदी के बाद हाथ शेव न करें – Mehndi Ke Baad Haath Shave Na Kare in Hindi

मेहंदी लगाने के बाद आप अपने हाथों को शेव न करें। क्‍योंकि ऐसा करने से मेहंदी के रंग और त्‍वचा की ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा डार्क रंग प्राप्‍त करने के लिए मेहंदी लगाने के तुरंत बाद ही अपने हाथ भी साफ नहीं करने चाहिए।

(और पढ़े – हाथों को गोरा करने के घरेलू नुस्खे इन हिंदी…)

मेहंदी सुखाने के लिए ब्‍लो ड्रायर का उपयोग न करें – Mehndi Sukhne Ke Liye Blo Dryer Ka Upyog Na Kare in Hindi

मेहंदी सुखाने के लिए ब्‍लो ड्रायर का उपयोग न करें - Mehndi Sukhne Ke Liye Blo Dryer Ka Upyog Na Kare in Hindi

कुछ लोगों के लिए मेहंदी लगाने का पर्याप्‍त समय नहीं होता है। इसलिए वे मेहंदी को लगाने के बाद ब्लो ड्रायर की मदद से मेहंदी को सुखाने का प्रयास करते हैं। जबकि ऐसा करने से आपको मेहंदी का डार्क रंग प्राप्‍त नहीं हो सकता है। क्‍योंकि मेहंदी को प्राकृतिक रूप से त्‍वचा को रंगने में 8 से 9 घंटे लगते हैं। साथ ही ब्‍लो ड्रायर का उपयोग करने पर यह त्‍वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

(और पढ़े – बाल कैसे ब्लो ड्राई करें…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration