रिलेशनशिप टिप्स

8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है – His Body Language Reveals He Likes You Hindi

8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है - His Body Language Reveals He Likes You Hindi

Kaise pata kare ki koi ladka like karta hai कैसे जानें कि कोई लड़का आपको पसंद करता है या नहीं? चाहे आप सहमत हों या नहीं, हर लड़की एक समय में यह सोचती है, क्या वह लड़का मुझे पसंद करता है या नहीं? हो सकता है आप भी उसे चाहती हों, लेकिन आपको यह पता नहीं है कि क्या यही भावना उसके दिल में भी है। या फिर किसी लड़के का बिहेवियर आपके प्रति अलग है जो आपको समझ नहीं आ रहा है। ईमानदारी से कहा जाए तो यह पता लगाना मुश्किल नहीं है कि कोई लड़का आपको एक दोस्त से भी बढ़कर पसंद करने लगा है या नहीं। लेकिन उसके कार्य या व्यवहार ही आपको यह बताने के लिए काफी होंगें कि वह आपको पसंद करता है या नहीं।

अगर आप पहले से ही इस उलझन में हैं और सोच रहीं हैं कि आप इस स्थिति में क्या कर सकतीं हैं तो और अधिक न सोचें। यहां हमने ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जो दिखाते हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

  1. लड़के का आपसे सवाल पर सवाल करना बताता है की वह आपको चाहता है – Signs He Likes You If He Asks You Endless Questions In Hindi
  2. लड़के के बदले व्यवहार से जाने वह आपको पसंद करता है – His Changed Behaviour Is A Sign He Loves You In Hindi
  3. उसकी मुस्कान बताएं कि लड़का आपको पसंद करता है – His Smile A Telltale Sign He Likes You In Hindi
  4. अगर कोई लड़का आपको पसंद करता तो वह आपको इग्नोर करेगा – He Ignores You If He Likes You In Hindi
  5. आपका फोन नंबर पूछना यह बताएं कि एक लड़का आपको पसंद करता है – If He Asked Your Number Shows He’s Into You In Hindi
  6. लड़के का सोशल मीडिया पर आपके हर पोस्ट को वेवजह लाइक करना, संकेत है कि वह आपको पसंद करता है – If A Guy Loves You He Likes Every Single Post Of You On Social Media In Hindi
  7. अगर लड़का आपसे पूछे की आप सिंगल हैं या नहीं, यह बताएं कि वह आपमें रूचि रखता है – If He’s In Love With You He Enquires If You Are Single In Hindi
  8. गलती से लड़के का स्पर्श करना बताये कि लड़का आपको लाइक करता है – Accidental Touching Is A Sign A Guy Likes You In Hindi

इन संकेतो से जानें कोई लड़का आपको पसंद करता है – How To Know If A Guy Likes You In Hindi

यदि आप जानना चाहती है कि कोई लड़का आपको पसंद करता है तो आप निम्न संकेतों को ध्यान में रखें।

लड़के का आपसे सवाल पर सवाल करना बताता है की वह आपको चाहता है – Signs He Likes You If He Asks You Endless Questions In Hindi

लड़के का आपसे सवाल पर सवाल करना बताता है की वह आपको चाहता है – Signs He Likes You If He Asks You Endless Questions In Hindi

यदि कोई लड़का आपको आपके बारे में प्रश्न पर प्रश्न पूछता रहता है तो यह संकेत है कि वह शायद वह आपको पसंद करता है और वह आपको और करीब से जानना चाहता है या फिर वह आपसे वार्तालाप जारी रखना चाहता है।

इसके अलावा, यह भी देखें कि वह आपसे कैसे व्यवहार करता है, क्या वह आपसे बात करने में विशेष रुचि लेता है या वह सामान्य मित्र की तरह ही रहता है? लेकिन यह जानने के लिए आपको पहले कुछ मजबूत संकेतों की पहचान करने की आवश्यकता होगी।

(और पढ़े – लड़की से बात कैसे शुरू करें…)

लड़के के बदले व्यवहार से जाने वह आपको पसंद करता है – His Changed Behaviour Is A Sign He Loves You In Hindi

लड़के के बदले व्यवहार से जाने वह आपको पसंद करता है - His Changed Behaviour Is A Sign He Loves You In Hindi

जब आप उनके आस-पास होती हैं तो वह अलग तरह का व्यवहार करता है। एक लड़का ऐसा तब तक नहीं करेगा जब तक कि वह आपको पसंद न करे। अगर कोई लड़का आपको चाहता है, तो वह आपके सामने कूल और स्टाइलिश व्यवहार करने की कोशिश करेगा। उदाहरण के तौर पर वह आपके आस-पास या तो कूल बनने का प्रयास करेगा या फिर बहुमुखी होने के बावजूद आपके सामने शांत रहने का प्रयास करेगा।

(और पढ़े – स्कूल में लड़की को कैसे इम्प्रेस करें…)

उसकी मुस्कान बताएं कि लड़का आपको पसंद करता है – His Smile A Telltale Sign He Likes You In Hindi

उसकी मुस्कान बताएं कि लड़का आपको पसंद करता है - His Smile A Telltale Sign He Likes You In Hindi

अगर वह आपको देख कर बहुत मुस्कुराता है, तो यह एक और सकारात्मक संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है। कुछ लोग हर दूसरी चीज पर और किसी के भी साथ मुस्कुराते हैं, लेकिन यह उनका नेचर होता है और यह एकदम अलग मामला है।

यदि कोई लड़का आपको पसंद करता है पर वह आपसे शुरू में बात करने से हिचकता है, पर जब भी वह आपको देखता है, वह मुस्कुराता है। तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है। वह आपको अपमानित करने या मजाक उढ़ाने के तरीके में नहीं मुस्कुराता है।

उसकी मुस्कान पर ध्यान दें और देखें कि क्या वह आंखों के संपर्क को बनाए रखता है, और यदि वह आपसे आंखों से सम्पर्क बनाये रखे तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है जो बताता है कि वह लड़का आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – प्यार जताने के अनोखे तरीके…)

अगर कोई लड़का आपको पसंद करता तो वह आपको इग्नोर करेगा – He Ignores You If He Likes You In Hindi

अगर कोई लड़का आपको पसंद करता तो वह आपको इग्नोर करेगा - He Ignores You If He Likes You In Hindi

हालांकि यह थोड़ा कॉमप्लीकेटेड हो सकता है, लेकिन बहुत से लोग अपनी पसंद की लड़की को अनदेखा करते हैं। ऐसा दो कारणों से किया जाता है। वह या तो जानना चाहता है कि आपको उसकी परवाह है या नहीं, ऐसा इसलिए है क्योंकि वह आपको टेस्ट करना चाहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कारण क्या है, लेकिन अगर वह बिना कारण के आपको अनदेखा करता है, तो यह संभव हो सकता है कि वह आपको चाहने लगा है।

दूसरी ओर, यह भी संभव है कि वह पूरी तरह से आप को नहीं चाहता है।  वह आपको इग्नोर करता है क्योंकि उसे आपकी कुछ विशेषतायें (qualities) पसंद हैं और कुछ पसंद नहीं हैं। यह पता लगाने के लिए अपने दोस्तों से मदद लें और यह जानने की कोशिश करें कि वह आपके प्रति किस प्रकार की भावनाएं रखता है।

(और पढ़े – इन आदतों से जानें कि आपका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की को चाहता है…)

आपका फोन नंबर पूछना यह बताएं कि एक लड़का आपको पसंद करता है – If He Asked Your Number Shows He’s Into You In Hindi

आपका फोन नंबर पूछना यह बताएं कि एक लड़का आपको पसंद करता है – If He Asked Your Number Shows He’s Into You In Hindi

जब तक कि लड़के ने फ्लर्टिंग में डिग्री नहीं ली है, तब तक उसका आपका फोन नंबर पूछना एक बड़ा संकेत है कि लड़का आपको पसंद करता है। कोई लड़का आपसे नंबर यूहीं नहीं पूछेगा जब तक कि उसको आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण काम न हो या उसे आपसे किसी अन्य तरीके से मदद न चाहिए हो।

हालांकि, यह भी स्थिति पर निर्भर करता है। कोई लड़का आपसे आपका फोन नंबर मांग सकता है अगर यह एकमात्र तरीका है जिससे वह आपसे संपर्क कर सकता है, तब यह एक पूरी तरह से अलग बात है। दूसरी तरफ, यदि वह आपको पूछता है कि क्या वह आपको रोज मिल सकता है या क्या वह आपको रोज कॉल कर सकता है, तो शायद यह एक संकेत है कि वह आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप क्या है, फायदे, नुकसान और बनाए रखने के उपाय…)

लड़के का सोशल मीडिया पर आपके हर पोस्ट को वेवजह लाइक करना, संकेत है कि वह आपको पसंद करता है – If A Guy Loves You He Likes Every Single Post Of You On Social Media In Hindi

लड़के का सोशल मीडिया पर आपके हर पोस्ट को वेवजह लाइक करना, संकेत है कि वह आपको पसंद करता है - If A Guy Loves You He Likes Every Single Post Of You On Social Media In Hindi

अगर वह आपसे फेसबुक पर जुड़ता है, आपका इंस्टाग्राम फॉलो करता है, तो साफ है की वह आपमें रूचि रखता है। इससे अधिक निष्कर्ष निकालने के लिए, देखें कि वह कनेक्ट होने के बाद वह क्या करता है।

क्या वह सामान्य रहता है या दोस्ती को एक नए स्तर पर ले जाता है? क्या वह आपके सभी पोस्ट, फोटो, और हर शेयर की गयी चीज को पसंद करता है भले ही आपको लगता है कि इसमें उसके लाइक करने की कोई जरूरत नहीं थी? ऐसे मामले में, शायद वह आपके लिए पागल है। साथ ही, अपने मेसेजिस पर एक नजर रखें, अगर वह हर बार वार्तालाप शुरू करता है और इसे जारी रखता है, तो यह एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है की वह लड़का आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

अगर लड़का आपसे पूछे की आप सिंगल हैं या नहीं, यह बताएं कि वह आपमें रूचि रखता है – If He’s In Love With You He Enquires If You Are Single In Hindi

अगर लड़का आपसे पूछे की आप सिंगल हैं या नहीं, यह बताएं कि वह आपमें रूचि रखता है – If He’s In Love With You He Enquires If You Are Single In Hindi

कोई लड़का आपको सीधे नहीं पूछेगा की आप सिंगल हैं या नहीं, वह प्रश्न को  थोड़ा मॉडिफाई कर सकता है जैसे “क्या आप किसी को देख रहे हैं” या “क्या आप रूम मेट के साथ रहतीं हैं?”। ये छोटे से प्रश्न आपको उसकी भावनाओं की एक बड़ी तस्वीर दिखाने में मदद कर सकते हैं और आप जान सकतीं हैं की वह लड़का आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स जो हर महिला को जानना जरूरी है…)

गलती से लड़के का स्पर्श करना बताये कि लड़का आपको लाइक करता है – Accidental Touching Is A Sign A Guy Likes You In Hindi

गलती से लड़के का स्पर्श करना बताये कि लड़का आपको लाइक करता है - Accidental Touching Is A Sign A Guy Likes You In Hindi

क्या आपको अक्सर उसकी छुअन का अहसास होता है जब भी आप उसे पेन या पेपर पास करतीं हैं या जब वह आपके पास आकर बैठता है? जब तक यह सब गलत तरीके से नहीं बल्कि सिर्फ सभ्यता से और मजाक में ही किया जाये तो यह सबसे महत्वपूर्ण संकेतों में से एक हो सकता है। लड़कों को अपने क्रश को छूना पसंद होता है, यहां तक ​​कि थोड़े से भी संभव तरीके से। कभी किसी खेल के दौरान लड़के का आपको छूना, या कोई और गतिविधि जिससे की वह आपको महसूस कर सके। अगर उसे आपको छूने के कई बहाने मिलते हैं, तो तैयार रहें, एक लव प्रपोजल आने को है।

(और पढ़े – महिलाओं को रोमांटिक बनाने के आसान तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration