घरेलू उपाय

सूजन पर क्या लगाएं? – Sujan Aane Par Kya Lagana Chahiye

सूजन पर क्या लगाएं? – Sujan Aane Par Kya Lagana Chahiye

Sujan Aane Par Kya Lagana Chahiye: जिन लोगों को चोट, मोच और मधुमक्खी के काटने या किसी अन्य वजह से सूजन हो जाती है उसके मन में एक ही प्रश्न होता है कि सूजन पर क्या लगाएं? सूजन और उसके साथ होने वाला दर्द आपको अधिक परेशान कर सकता है। पैर में होने वाली सूजन आपको चलने और हाथ में होने वाली सूजन आपको किसी भी काम को करने में परेशानी का कारण बनती है।

यदि आपको भी किसी कारण से सूजन हो गई है तो उसे ठीक करने के लिए सूजन पर क्या लगाएं, आज हम इसके बारे में बताएंगे। अधिकांश सूजन कुछ समय बाद अपने आप ही ठीक हो जाती है, लेकिन यदि आप इसे जल्दी ठीक करना चाहते है तो कुछ घरेलू उपायों को कर सकते है। आइये सूजन कम करने के घरेलू उपाय (What to apply on inflammation in Hindi) को विस्तार से जानते है।

हाथ पैर में सूजन का कारण – Cause of swelling in Hindi

हाथ पैर में सूजन का कारण - Cause of swelling in Hindi

सूजन होने के कई कारण होते है जिसमें कुछ प्रमुख कारण निम्न है –

  • क्षतिग्रस्‍त क्षेत्र में रक्‍त की आपूर्ति करते समय धमतियों की छोटी शाखाएं बढ़ जाती है जिससे परिणामस्‍वरूप रक्‍त प्रवाह बढ़ जाता है।
  • इस दौरान तरल पदार्थ और प्रोटीन आदि का केशिकाओं (Capillaries) के अंदर जाना आसान हो जाता है। इसका मतलब यह है कि प्रोटीन और तरल पदार्थ रक्‍त और कोशिकाओं के बीच स्‍थानांतरित हो सकता है।
  • सूजन होने के दौरान हमारा शरीर न्‍यूट्रोफिल (neutrophils) रिलीज करता है। न्‍यूट्रोफिल एक प्रकार की सफेद रक्‍त कोशिका होती है जो छोटे थैलियों से भरी होती हैं। इसमें एंजाइम होते हैं जो सूक्ष्‍मजीवों को पचाते हैं।

सूजन पर क्या लगाएं – What to apply on inflammation in Hindi

सूजन पर क्या लगाएं - What to apply on inflammation in Hindi

सूजन के उपचार में आप निम्न चीजों को सूजन पर लगाएं, इससे आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

(और पढ़ें – चोट की सूजन का इलाज)

सूजन होने पर लगाएं हल्दी – Sujan hone par lagaye haldi

सूजन होने पर लगाएं हल्दी – Sujan hone par lagaye haldi

सूजन को ठीक करने में हल्दी का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। हल्दी में कुरकुमिन नामक एक यौगिक होता है, इसके साथ हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिंग के गुण होते हैं। यह सभी हाथ पैर की सूजन को कम करने में मदद करते है। सूजन को दूर करने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच हल्दी पाउडर को लेकर इसमें कुछ बुँदे पानी की मिला लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। जल्दी राहत पाने के लिए आप इसे कुछ दिनों तक सुबह शाम को लगाएं।

सूजन पर क्या लगाएं में सरसों का तेल इस्तेमाल करें – Sujan par kya lagaye me sarso ka tel istemal kare

सूजन पर क्या लगाएं में सरसों का तेल इस्तेमाल करें – Sujan par kya lagaye me sarso ka tel istemal kare

सरसों का तेल हमारी स्किन के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है, आप सूजन को ठीक करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। आपने देखा होगा कि लोग अक्सर सूजन को कम करने के लिए उस स्थान पर सरसों के तेल के साथ मालिश करते हैं। क्योंकि सरसों के तेल में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई सूजन को कम करने के गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह के दर्द और सूजन को दूर करने में किया जाता है। सरसों के तेल का इस्तेमाल सूजन दूर करने के लिए लहसुन की पोथियों को मिलाकर गर्म कर लिया जाता है और इसको हल्के गर्म अवस्था में ही उस स्थान पर लगाया जाता है। जहां दर्द हो रहा होता है जिससे कुछ देर की मालिश के बाद दर्द से आराम प्राप्त हो जाता है।

सूजन के घरेलू उपचार में लगाएं टी ट्री ऑयल – Tree tea oil for swelling in Hindi

सूजन के घरेलू उपचार में लगाएं टी ट्री ऑयल - Tree tea oil for swelling in Hindi

टी ट्री ऑयल किसी भी वजह से होने वाली सूजन को ठीक करने में मदद करता है। इसमें जीवाणुरोधी और एंटी-इन्‍फ्लामेट्री गुण पाए जाते है जो सभी प्रकार की सूजन को कम करने में बहुत ही प्रभावी होते है। इसके लिए आप सबसे पहले एक कॉटन पैड को लेकर इसमें 5-6 बूदें टी ट्री ऑयल को डालें। अब इस कॉटन पैड सूजन से प्रभावित क्षेत्र पर रखें। आप इन उपाय को दिन में दो-तीन बार कर सकते है। इससे आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

सूजन कम करने के लिए लगाएं आलू  – Potato for swelling home remedy in Hindi

सूजन कम करने के लिए लगाएं आलू  – Potato for swelling home remedy in Hindi

सूजन को ठीक करने के लिए आलू का उपयोग किया जा सकता है। इसमें सूजन रोधी गुण पाए जाते है। इसके लिए आप एक मध्‍यम आकार के आलू को पतले-पतले स्‍लाइस में काटे और सूजन प्रभावित जगहों पर इन आलूओं को लगाएं। आधा घंटें के बाद आप इसे साफ पानी से धो लें। आवश्‍यकता होने पर आप इसे फिर से दोहरा सकते हैं। यह आपके शरीर की सूजन को कम करने में मदद करेगा।

पैर की सूजन कम करे अरंडी का तेल – Pero ki sujan kam kare castor oil in Hindi

सूजन पर लगाएं अरंडी का तेल - Sujan par lagaye castor oil in Hindi

अगर आपको किसी वजह से सूजन आ गई है और जानना चाहते है कि सूजन पर क्या लगाएं तो इसमें आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। कैस्टर ऑयल में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल, रिसिनोलिक एसिड और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों की रोकथाम में मदद करते हैं। इस तेल का उपयोग आमतौर पर दवाओं और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। अरंडी के तेल को लेकर आप इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इस इससे आपको जल्दी ही राहत मिलेगी।

सूजन पर क्या लगाएं में इस्तेमाल करें सेब का सिरका – Sujan par kya lagaye me istemaal kare Apple vinegar

सूजन पर क्या लगाएं में इस्तेमाल करें सेब का सिरका – Sujan par kya lagaye me istemaal kare Apple vinegar

सेब का सिरका प्रकृति में क्षारीय होता है जिसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इस कारण चोट की सूजन को दूर करने के लिए सेब के सिरका का उपयोग किया जाता है। चोट की सूजन का उपचार करने के लिए आप सेब के सिरका और पानी की बराबर मात्रा लें और इसे गर्म करें। इसके बाद किसी सूती कपड़े को इस गुनगुने मिश्रण में भिगोएं। फिर इस कपड़े को सूजन प्रभावित क्षेत्र में अच्‍छी तरह लपेटें। सूजन से छुटकारा पाने के लिए आप इस विधि का दिन में 2 से 3 बार उपयोग कर सकते हैं।

सूजन ठीक करने के लिए सिकाई करना चाहिए – Apply hot and cold compress on inflammation in Hindi

सूजन ठीक करने के लिए सिकाई करना चाहिए - Apply hot and cold compress on inflammation in Hindi

सूजन आने के शुरुआती 24 से 72 घंटों के बीच में कोल्ड कंप्रेस (Cold Compress) दिया जाना चाहिए। यह चोट की सूजन को कम करने का सबसे प्रभावी घरेलू नुस्‍खा है। ठंड़ा तापमान नसों और सूजन प्रभावित क्षेत्र पर एक आरामदायक प्रभाव प्रदान करता है।इसके अलावा ठंड़ा संपीड़न सूजन को कम करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। ठंडी सिकाई करने के लिए किसी साफ कपड़ें में कुछ बर्फ के तुकड़े लें और 10 मिनिट तक चोट की सूजन प्रभावित क्षेत्र पर रखें। इस प्रक्रिया को हर 2 से 4 घंटों के बीच में दोहराते रहें।

सूजन कम करने के लिए लगाएं गुड़हल – Sujan kam karne ke liye lagaye Gulhad

सूजन कम करने के लिए लगाएं गुड़हल – Sujan kam karne ke liye lagaye Gulhad

गुड़हल का फूल सूजन को कम करने लिए एक आयुर्वेदिक औषधि है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो सूजन पर बहुत प्रभावी होते है। इसके लिए आप सबसे पहले गुड़हल का फूल लेकर इसे पीस ले और एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सूजन वाली जगह पर लगाएं।

(और पढ़ें – सूजन के कारण, लक्षण और कम करने के घरेलू उपाय)

सूजन पर क्या लगाएं? (Sujan Aane Par Kya Lagana Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration