सेक्स एजुकेशन

क्या अंतरिक्ष में सेक्स करना मुमकिन है – Sex In Space Is It Possible In Hindi

क्या अंतरिक्ष में सेक्स करना मुमकिन है? - Sex In Space Is It Possible In Hindi

Sex in Space in Hindi स्‍पेस या अंतरिक्ष में सेक्स करना एक रोमांचकारी विचार लग सकता है लेकिन जितना आप सोच भी नहीं सकते हैं यह व्यावहारिक रुप से उतना ही ज्यादा कठिन (harder) हो सकता है। कभी आपने सोचा है अंतरिक्ष में कैसे किया जा सकता है सेक्स? अंतरिक्ष में ‘सेक्स सुख’ लेना आसान काम नहीं है विचार कीजिए कि हम जैसे जैसे ऊंचाई पर पहुंचते हैं हमें मितली आना चक्कर आना (dizziness), पसीना और थकान की समस्या होने लगती है। फिर ऐसी स्थिति में तो सेक्स करना वास्तव में एक बड़ी चीज हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंतरिक्ष में सेक्स करना मुमकिन है या नहीं।

सेक्स एक अद्भुद चीज है। सेक्स को पागलों की तरह, तीव्र और मजेदार तरीके से किया जा सकता है बशर्ते कि वातावरण परिचित (familiar) और अनुकूल हो। लोग बंद आंखों से ही सेक्स के बारे में सोचकर रोमांचित हो उठते हैं। लेकिन जरा सोचिए अंतरिक्ष में सेक्स पार्टनर को छूना और उससे लिपटना कितना सुखद होता होगा। आइये जानतें हैं क्या अंतरिक्ष में सेक्स करना मुमकिन है?

विषय सूची

1. अंतरिक्ष में सेक्स करना क्यों है असंभव – Space main sex karna kyon nhi hai possible in Hindi
2. अंतरिक्ष में सेक्स करना इस कारण से नहीं है मुमकिन – kis karan se space mein sex karna impossible hai in Hindi
3. अंतरिक्ष में सेक्स करने में कौन सी समस्याएं आती हैं – Sex problems in space in Hindi

4. अंतरिक्ष में सेक्स करने से होता है यह नुकसान – Side effect of sex in space in Hindi

अंतरिक्ष में सेक्स करना क्यों है असंभव – Space main sex karna kyon nhi hai possible in Hindi

अंतरिक्ष में सेक्स करना क्यों है असंभव - Space main sex karna kyon nhi hai possible in Hindi

भौतिक विज्ञान की दृष्टि से अंतरिक्ष में सेक्स करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है। इसका कारण यह है कि अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अंतरिक्ष यात्रियों का भार या गुरुत्वाकर्षण (gravity) कम हो जाता है जिसके कारण उन्हें अंतरिक्ष में रहने और काम करने के अलावा अन्य गतिविधियों में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंतरिक्ष में खाना, सोना और यहां तक की एक्सरसाइज करना भी कई प्रकार की समस्याओं का कारण बनता है जो कि धरती पर काफी सामान्य होता है। यही कारण है कि अंतरिक्ष में सेक्स करना काफी जटिल कार्य है।

(और पढ़े – सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा))

अंतरिक्ष में सेक्स करना इस कारण से नहीं है मुमकिन – kis karan se space mein sex karna impossible hai in Hindi

वास्तव में दोनों लिंगों (महिला और पुरुष) के शरीर में रक्त का प्रवाह बहुत महत्वपूर्ण होता है, विशेषरुप से पुरुषों के शरीर में। लेकिन अंतरिक्ष में कम गुरुत्व (Low gravity) के कारण रक्त का प्रवाह (blood flow) उस तरीके से नहीं हो पाता है जिस तरह से धरती पर होता है। जिसके कारण पुरुषों के लिंग में इरेक्शन नहीं होता है। हम सभी जानते हैं कि लिंग में उत्तेजना के बिना शारीरिक संबंध नहीं बनाया जा सकता है। शायद यही कारण है जिसकी वजह से अंतरिक्ष में सेक्स करना मुश्किल होता है। हालांकि सेक्स से संबंधित अन्य गतिविधियां (activities) अंतरिक्ष में करना संभव है।

इसके अलावा भी अन्य कई कारण हैं। आइये जानते हैं अंतरिक्ष में सेक्स  करने में किन मुख्य कारणों से कठिनाई आती है।

(और पढ़े – सेक्स करने के लिए सबसे रोमांचक जगह…)

अंतरिक्ष में सेक्स करने में कौन सी समस्याएं आती हैं – Sex problems in space in Hindi

वास्तव में जमीन और अंतरिक्ष के जीवन में बहुत अंतर होता है। अंतरिक्ष में इंसान धरती की तरह सामान्य जीवन नहीं जी पाता है इसलिए उसे हर तरह की गतिविधियों में समस्या आती है। आइये जानते हैं कि अंतरिक्ष में सेक्स करने में किन समस्याओं (difficulties) का सामना करना पड़ता है।

पसीने के कारण अंतरिक्ष में सेक्स करने में आती है अड़चन – Sweat problem in space during sex in Hindi

पसीने के कारण अंतरिक्ष में सेक्स करने में आती है अड़चन - Sweat problem in space during sex in Hindi

अंतरिक्ष में सेक्स मुमकिन न हो पाने के पीछे एक बड़ी समस्या है पसीना। जब अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में व्यायाम करते हैं, तो उनका पसीना उनके शरीर के चारों ओर की परतों के रुप (layers) में जम जाता है, जिससे उनका पूरा शरीर चिपचिपा (sticky) और गीला हो जाता है। इसे अंतरिक्ष में भाप से भरा (steamy) नाम से जाना जाता है और इसके कारण संभोग के दौरान निजी अंगों में फिसलन होती है जिसके कारण सेक्स काफी असुविधाजनक बन सकता है। चूंकि रक्त माइक्रोग्रविटी में उसी तरह प्रवाहित नहीं होता है जैसा कि पृथ्वी पर होता है, इसलिए इसके कारण जननांगों से महत्वपूर्ण तरल पदार्थों (vital fluids) का प्रवाह भी बाधित होता है।

(और पढ़े – ज्यादा पसीना आने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाए…)

गति की समस्या के कारण अंतरिक्ष में सेक्स नामुमकिन है – Motions problem in space for sex in Hindi

गति की समस्या के कारण अंतरिक्ष में सेक्स नामुमकिन है - Motions problem in space for sex in Hindi

अंतरिक्ष में सेक्स करने में अन्य तरह की जो समस्या आती है वह है गति की समस्या। वास्तव में संभोग करने के लिए योनि में लिंग को प्रवेश कराकर धक्का (push) देना पड़ता। लेकिन चूंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण शक्ति बहुत ही कम होती है जिसके कारण सेक्स तो क्या किसी भी चीज पर धक्का देने या उसे खिंचने (pull ) में गति या हलचल होती है और इसके कारण शरीर के अंगों पर चोट लग सकती है। इस कारण से अंतरिक्ष में सेक्स करने में कठिनाई आती है।

(और पढ़े – आउटडोर सेक्‍स के लिए टिप्‍स…)

क्लिटोरिस में सूजन के कारण अंतरिक्ष में सेक्स करना संभव नहीं है – Swollen in clitoris during sex in space in Hindi

क्लिटोरिस में सूजन के कारण अंतरिक्ष में सेक्स करना संभव नहीं है - Swollen in clitoris during sex in space in Hindi

एक रिपोर्ट के अनुसार अंतरिक्ष में जब महिलाओं को उत्तेजना होती है तब उनके गुप्तांगों (genitals) में खून उतर आता है जिसके कारण भगशेफ (clitoris) में सूजन आ जाती है और सारे चिकनाई निकल जाती है जिसके कारण वे अंतरिक्ष में सेक्स नहीं कर पाती हैं।

(और पढ़े – क्लिटोरिस क्या है और चरम सुख में इसकी क्या भूमिका है…)

गीलेपन की समस्या के कारण अंतरिक्ष में सेक्स मुमकिन नहीं है – Due to Vaginal wetness issue sex in space is not possible in Hindi

गीलेपन की समस्या के कारण अंतरिक्ष में सेक्स मुमकिन नहीं है - Due to Vaginal wetness issue sex in space is not possible in Hindi

अंतरिक्ष में सेक्स मुमकिन न होने के पीछे योनि का गीलापन एक मुद्दा हो सकता है। वास्तव में गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति के कारण योनि से तरल पदार्थ नहीं निकलता है जिसके कारण महिलाओं की उत्तेजना आवश्यक रुप से बाधित होती है जिसके कारण वह असुविधा महसूस करती हैं।

(और पढ़े – योनी में गीलापन होने के कारण और उपाय…)

मांसपेशियों में कमजोरी के कारण अंतरिक्ष में सेक्स करना नहीं है मुमकिन – Muscles weakness problem during sex in space in Hindi

मांसपेशियों में कमजोरी के कारण अंतरिक्ष में सेक्स करना नहीं है मुमकिन - Muscles weakness problem during sex in space in Hindi

सेक्स करते समय आमतौर पर हृदय गति तेजी से बढ़ जाती है और सांसे भी अधिक तेज चलने लगती हैं। चूंकि अंतरिक्ष में कम गुरुत्व के कारण हमारा हृदय शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त को पंप नहीं कर पाता है इसलिए समय के साथ सिकुड़ जाता है। जिसके कारण हमारी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और अधिक थकान का अनुभव होता है। यही कारण है कि अंतरिक्ष में सेक्स करना नामुमकिन है।

लेकिन इस सारी समस्याओं के बावजूद कहीं न कहीं अंतरिक्ष में सेक्स करना मुमकिन हो सकता है। वास्तव में अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में एक्सरसाइज करनी पड़ती है। व्यायाम करने के लिए अंतरिक्ष यात्री खुद को हार्नेस (harnesses) से बांधते हैं और अंतरिक्ष यान (spacecraft walls) की दीवारों पर खुद को जगड़ लेते हैं। इसके बाद जब तक अंतरिक्ष में सब कुछ सुचारू रुप से चल रहा हो, अंतरिक्ष यात्री सेक्स कर सकते हैं।

(और पढ़े – कमजोरी और थकान के कारण, लक्षण और इलाज…)

अंतरिक्ष में सेक्स करने से होता है यह नुकसान – Side effect of sex in space in Hindi

अंतरिक्ष में सेक्स करने से होता है यह नुकसान - Side effect of sex in space in Hindi

अंतरिक्ष में गर्भवती होना एक दिलचस्प प्रयोग हो सकता है, लेकिन यह संभव है या नहीं, कोई नहीं जानता है। अगर अंतरिक्ष में सेक्स करना मुमकिन भी हो गया तो गर्भधारण करने के बाद भारहीनता (weightlessness ) के कारण महिला को गर्भपात (miscarriage) या फिर एक्टोपिक प्रेगनेंसी का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अंतरिक्ष में उच्च स्तर के विकिरण (radiation) के कारण भ्रूण (fetus) की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं या फिर उत्परिवर्तन (mutation ) हो सकता है। साथ ही कम गुरुत्व के कारण भ्रूण की हड्डी की संरचना खराब हो सकती है। अगर अंतरिक्ष यात्री सेक्स करने में सफल भी रहा तो भ्रूण पूर्ण गर्भावस्था तक बच (survive) नहीं पाता है।

अंतरिक्ष में सेक्स एक पेचीदा सवाल है जिसकी बहुत कम संभावना है जो उत्तर की तुलना में अधिक प्रश्न प्रस्तुत करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह असंभव है या ऐसा कभी नहीं होगा। आखिरकार, हम एक बार आश्वस्त थे कि हमारी पृथ्वी सपाट है, लेकिन ज्ञान की हमारी प्यास भुझ गई।

आखिरकार, हमें पता चला कि हम अपने स्वयं के वातावरण से कैसे बच सकते हैं। हम चंद्रमा की सतह पर चले गए और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए घर अंतरिक्ष स्टेशनों का निर्माण किया।

मनुष्य एक जिद्दी इंसान है। हम सीमाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे। सेक्स एक मौलिक मानवीय अनुभव है, और हम इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे साथ अंतिम सीमा तक जाएगा।

(और पढ़े – गर्भपात (मिसकैरेज) के कारण, लक्षण और इसके बाद के लिए जानकारी…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration