मेकअप

होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के तरीके – How To Use Lipstick For Long Time In Hindi

Lipstick Jyada Der Tak Kaise Tike: होंठो को सुंदर बनाने के लिए लिपस्टिक का उपयोग किया जाता है। यह एक सामान्‍य सौंदर्य उत्‍पाद है जो महिलाओं के वैग में सामान्‍य रूप से मिल जाता है। हालांकि महिलाओं के लिए होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखना मुश्किल होता है। सुबह जब होंठो पर यह लगाया जाता है तब इसकी चमक अच्‍छी होती है। लेकिन दोपहर आते तक इसका रंग फीका पड़ने लगता है। लेकिन लिपस्टिक एक ऐसा उत्‍पाद है जो आपके चेहरे को सुंदर दिखा सकता है और आपको अन्‍य मेकअप उत्‍पादों की आवश्‍यकता भी नहीं होती है। आज इस आर्टिकल में आप होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिका कर रखने के तरीके संबंधी जानकारी प्राप्‍त करेगें।

होंठों को एक्‍सफोलिए और मॉइस्‍चराइज करें – Exfoliate and moisturise your lips in Hindi

होठों पर लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आप होठों को मॉइस्‍चराइज रखें। इसके अलावा समय समय पर होठों की मृत त्‍वचा को भी साफ करते रहें। क्‍योंकि फटे हुए और सूखे होंठ लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठ में नहीं रहने देते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठो में बनी रहे तो मॉइस्‍चराइजर क्रीम का उपयोग करें। इससे आपके होंठ नरम बने रहेगें। इसके लिए आप रात में सोने से पहले अपने होंठों में लिप बाम या नारियल तेल लगाएं। इसके अलावा होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले परतदार त्‍वचा को हटाएं। इसके अलावा लिपस्टिक लगाने के कुछ समय पहले भी लिप बाम या नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है।

(और पढ़ें – लिपस्टिक के फायदे, नुकसान और लिपस्टिक लगाने का सही तरीका)

अल्‍ट्रा लक्‍स लिप बाम का उपयोग करें – Ultra Luxe Lip Balm ka Upyog kare in Hindi

एक्‍सफोलिएटिंग के बाद होंठ को मॉइस्‍चराइज करना आवश्‍यक है। इसके लिए आप अपने होंठ की परतदार त्‍वचा को दूर करने के बाद विटामिन ई, प्राकृतिक तेल या पैट्रोलियम जैली आदि का उपयोग कर सकते हैं। ये सभी उत्‍पाद होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। साथ ही इन उत्‍पादों के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होंठों की सूजन आदि को भी कम करने में सहायक होते हैं। आप अपने होंठों को एक्‍सफोलिएट करने के तुरंत बाद इन उत्‍पादों का उपयोग करें। इसके अलावा नियमित रूप से सोने के पहले भी आप इन उत्‍पादों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं जो आपके होंठ को स्‍वस्‍थ और सुंदर रखने में सहायक होते हैं।

(और पढ़ें – घरेलू उपचार से पाएं कटे-फटे होंठों से छुटकारा)

होंठो पर कंसीलर का उपयोग करें – Hoto par Concealer ka Upyog kare in Hindi

अपने होंठो को सुंदर बनाने के लिए कंसीलर से होंठो पर आउट लाइन बनाएं। यह एक लिप प्राइमर के रूप में काम करता है। इसकी मदद से आप होंठ के किनारों के दाग धब्‍बों को भी छिपा सकते हैं। होंठो किनारों पर कम रक्‍त परिसंचरण होता है। जिससे स्‍वाभाविक रूप से लिपस्टिक ऐसी जगहों पर लंबे समय तक बनी रहती है। आप भी अपने होंठो पर लिपस्टिक को लंबे समय टिका कर रखने के लिए कंसीलर (Concealer) का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़े – होठों को गुलाबी बनाने के घरेलू नुस्खे…)

लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करें – Use a brush for lipstick in Hindi

आप अपने होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए हमेशा ब्रश का उपयोग करें। क्‍योंकि केवल एक परत में लगाने पर लिपस्टिक आपके होंठों में लंबे समय तक नहीं टिक सकती है। इसलिए अपने ऊपरी और निचले होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करें। जिससे लिपस्टिक कई परतों में आपके होंठ पर लगाई जा सके। होंठ के बाहरी किनारों में सावधानी के साथ ब्रश का उपयोग करें और फिर बीच के हिस्‍से में अच्‍छी तरह से लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक आपके होंठों में अधिक देर तक लगी रहती है।

(और पढ़ें – न्यूड लिपस्टिक क्या है, स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुने बेस्ट न्यूड लिपस्टिक)

लिपस्टिक लगाने के लिए टिशू ट्रिक – Lipstick lagane ke liye tissue trick in Hindi

यह आपके होंठो में लिपस्टिक लगाने का सबसे अच्‍छा तरीका है। इस उपाय को बहुत से मेकअप डिजायनरों द्वारा उपयोग किया जाता है। आप अपने होंठो में लिपस्टिक लगाने के बाद टिशू पेपर का एक टुकड़ा लें और इसे अपने होंठो के बीच दबाएं। ऐसा करने पर यह आपके होंठ में लगे अतिरिक्‍त लिपस्टिक को अवशोषित कर लेता है। इसके बाद आप टिशू पेपर का दूसरा टुकड़ा लें और इस पर थोड़ा सा पाउडर लगाएं। अब इस टुकडे को भी अपने होंठो के बीच में दबाएं। इसके बाद आप अपने होंठो के मध्‍य फिर से एक परत लिपस्टिक की लगाएं। ऐसा करने से आप अपने होंठो में लिपस्टिक को लंबे समय तक लगा कर रख सकते हैं।

(और पढ़े – मेकअप के सामान की लिस्ट और इस्तेमाल करने का तरीका…)

लिप लाइनर का उपयोग करें – Use nude lip liner in Hindi

आप अपने होंठो पर अच्‍छी तरह से लिपस्टिक लगाने के लिए लिप लाइनर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह विशेष रूप से आपके होंठो के किनारों पर लीपापोती को रोकने में सहायक होता है। आप अपने लिप कलर से मैच करता हुआ लाइनर लगाने से पहले अपने होंठो को आउटलाइनर करने के लिए न्‍यूड लिप लाइनर का उपयोग करें। इसे रिवर्स लाइनिंग कहा जाता है। यह आपको अपनी लिप लाइन को बेहतर तरीके से ट्रेस करने में मदद करता है। इस तरह से आप अपने चेहरे को सुंदर बनाने और लंबे समय तक होंठ में लिपस्टिक लाए रखने के लिए लिप लाइनर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़े – बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखें जानें 20 आसान टिप्स)

लिपस्टिक के लिए उंगलियों का इस्‍तेमाल करें – Use your finger to apply Lipstick in Hindi

आपकी उंगली होंठो पर लिपस्टिक लगाने के सबसे अच्‍छे साधनों में से एक है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि जब आप अपने होंठो पर उंगलिया घिसते हैं तो शरीर की प्राकृतिक गर्मी के कारण लिपस्टिक समान रूप से पिघलकर फैलती है। आप भी अपने होंठो में लिपस्टिक को अच्‍छी तरह से लगाने के लिए उंगलियों का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – पार्लर जाने की बजाय घर पर ही करें अपना मेकअप…)

लिक्विड लिपस्टिक का उपयोग करें – Try a Liquid Formula in Hindi

आपके लिए निश्चित रूप से लिक्विड लिपस्टिक एक अच्‍छा विकल्‍प है। क्‍योंकि इस प्रकार की लिपस्टिक आपके होंठो में लंबे समय तक टिकी रहती हैं। कोई भी लिक्विड लिपस्टिक अन्‍य प्रकार के उत्‍पादों की तुलना में अधिक देर तक होंठो से चिपकी रहती है। साथ ही लिक्विड लिपस्टिक की चमक भी बहुत देर तक बनी रहती है जो आपके होंठो को सुंदर रंग प्रदान करते हैं।

(और पढ़ें – कपड़ों से कैसे हटाएं लिपस्टिक और नेल पॉलिश के दाग)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago