घरेलू उपाय

रेजर बर्न क्या है? रेजर बर्न को ठीक करने के उपाय – How To Prevent And Treat Razor Burn In Hindi

रेजर बर्न क्या है? रेजर बर्न को ठीक करने के उपाय - How To Prevent And Treat Razor Burn In Hindi

Razor Burn In Hindi: सभी पुरुष जो शेविंग करते है उनको रेजर बर्न की समस्या का सामान करना ही पड़ता है। कितना भी कोशिश करे बचने की लेकिन सेविंग से कभी न कभी कट लग ही जाता है। यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान है और रेजर बर्न से बचना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेजर बर्न से बचने और इसे ठीक करने के उपाय (How To Prevent And Treat Razor Burn In Hindi) के बारे में जानकारी देंगें।

रेजर बर्न क्या है? – What is razor burn in Hindi?

रेजर बर्न क्या है? रेजर बर्न किसी भी व्यक्ति को शेविंग के दौरान होने वाली समस्या है। यह शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है जिस हिस्से पर शेविंग की जाती है। यदि आपको कभी शेविंग के बाद लाल चकत्ते पड़े हैं, तो आपने भी रेजर बर्न का अनुभव किया होगा। रेजर बर्न में आपको निम्न परेशानी हो सकती है-

  • कोमलता (tenderness)
  • एक जलन या गर्म सनसनी (burning)
  • खुजली (itching)
  • छोटे लाल चकत्ते

आप शरीर के जिस भी हिस्से में सेविंग करते है जैसे चेहरा, पैर, अंडरआर्म्स या बिकनी एरिया आदि तो वहां पर इन लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। रेजर बर्न आमतौर पर अस्थायी होता है और समय के साथ ठीक भी हो जाता है। यदि रेजर बर्न के ये लक्षण आपकी परेशानी का कारण बन रहे हैं, तो यह पर कुछ उपाय और इससे बचने के तरीके दिए गए है, जिनसे आप राहत पा सकते हैं।

(यह भी पढ़ें – दाढ़ी रखना फायदेमंद है या नुकसानदायक)

रेजर बर्न के कारण – Causes of razor burn In Hindi

शेविंग रैश या रेजर बर्न आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है, हालांकि इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। लेकिन आपको इससे बचने के लिए इसके होने का कारण पता होना बहुत ही जरूरी है। जब आप जल्दबाजी में शेव करते है और अपने हाथों को तेजी से चलाते है तो इससे कट लगने की संभवना अधिक होती है। शेव करते समय अधिक जोर लगाने की जरूरत नहीं होती है बस आपको  सपोर्ट और डायरेक्शन देने की जरुरत होती है। रेजर बर्न के कारण ड्राय शेविंग भी होता है, इससे बचें और शेविंग के दौरान ब्रश से शेविंग जेल, क्रीम, सोप या फोम को स्किन पर लगाने के थोड़ी बाद शेविंग करें।

रेजर बर्न से बचने के लिए शेविंग का सही समय – Best time to shave to avoid razor burn In Hindi

रेजर बर्न से बचने के लिए शेविंग का सही समय - Best time to shave to avoid razor burn In Hindi

शेविंग करने का सबसे अच्छा समय शॉवर के बाद का माना जाता है। यानि कि आपको रेजर बर्न जैसी समस्याओं से बचने के लिए नहाने के बाद शेव करना चाहिए। क्योंकि नहाने के बाद आपके बाल अधिक सॉफ्ट रहते है, जिसकी वजह से आप एक स्मूथ शेविंग कर पाते है।

(यह भी पढ़ें – मोटी और घनी दाढ़ी बढ़ाने के घरेलू उपाय और तरीके)

रेजर बर्न का इलाज कैसे करें – How To Treat Razor Burn in Hindi

रेजर बर्न का इलाज कैसे करें - How To Treat Razor Burn in Hindi

इसका का इलाज बहुत ही सरल होता है। अपने रेजर बर्न के लक्षणों को कम करने के लिए आप निम्न घरेलू उपायों को अपना सकते है।

  • रेजर बर्न होने पर आप उस जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके लिए आप एलोवेरा की पत्तियों से ताजा जेल निकाल लें और इसे 20 मिनिट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
  • शेविंग के दौरान होने वाले रेजर बर्न को ठीक करने के लिए आप सेब का सिरका लेकर इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब इसे जलन होने वाली जगह पर लगाएं।
  • रेजर बर्न से तुरंत राहत पाने के लिए शेविंग के बाद उस जगह को ठंडे पानी से धो लें। इससे कट और जलन से राहत मिलती है। ध्यान रखें की शेविंग के बाद गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  • यदि आपको शेविंग के बाद रेजर बर्न जैसे जलन और लाल चकत्ते आदि दिखाई देते है तो उन पर आप आइस क्‍यूब्‍स का प्रयोग करें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
  • शेविंग के बाद फेस को ठंडे पानी से धोने के बाद पेट्रोलियम जेली या मॉइस्‍चराइजर का उपयोग करें। यह आपके रेजर बर्न को ठीक करके फेस को सॉफ्ट रखता है।

(और पढ़े – दाढ़ी बढ़ाने के उपाय और तरीका…)

रेजर बर्न से बचने के उपाय – How To Prevent Razor Burn In Hindi

रेजर बर्न से बचने के उपाय - How To Prevent Razor Burn In Hindi

शेविंग की अच्छी आदतों का अभ्यास करके रेजर बर्न को रोका जा सकता है।


कुछ सावधानियों को रख कर आप रेजर बर्न की समस्या से बच सकते है। आइये जानते है कि शेविंग से होने वाले रेजर बर्न से बचने के लिए आपको क्या-क्या उपायों को करना चाहिए।

  • सावधानी के साथ शेविंग करें। आपके चेहरे की स्किन अन्य बॉडी पार्ट की अपेक्षा सॉफ्ट होती है, जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
  • रेजर बर्न से बचने के लिए आप शेविंग से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें, फिर शेविंग क्रीम को लगाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे के पोर्स खुल जायेंगें, इससे शेविंग करने में आसानी होगी।
  • शेविंग करते समय आपको यदि थोड़ा भी डिस्कम्फर्ट फील हो, तो आपको शेविंग ब्लेड को बदल लेना चाहिए, इससे आपको हाथों को अधिक जोर से खींचने करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • बार बार एक ही जगह शेविंग न करें। कुछ आकड़ों के अनुसार जब आप शेविंग करते तो लगभग 170 स्ट्रोक्स लगाते हैं, जिसमें से 120 री-स्ट्रोक होते हैं। इसकी जरूरत नहीं होती है क्योंकि इसके कारण से स्किन पर रैशेज हो जाते है।
  • स्किन के कट जाने पर या जलन होने पर तब तक शेव ना करें जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है।

(और पढ़े – दाढ़ी और मूंछ बढ़ाने के आसान तरीके…)

रेजर बर्न क्या है? रेजर बर्न को ठीक करने के उपाय (How To Prevent And Treat Razor Burn In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration