अध्यात्म

मन को काबू कैसे करें – How To Control Mind In Hindi

मन को काबू कैसे करें - How To Control Mind In Hindi

Control mind in Hindi मन को कैसे कंट्रोल करें? कहा जाता है कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। यह प्रचलित मुहावरा (phrase) कई मायनों में इसलिए भी सत्य है क्योंकि सब कुछ मन और इंद्रियों के कारण ही होता है। मन कभी एक स्थान पर नहीं रहता है और हमेशा किसी न किसी वजह से भटकता रहता है। कुछ लोगों का मन अधिक भटकता है और कुछ लोग अपने भटकते हुए मन पर काबू पा लेते हैं। लेकिन यह सबके साथ नहीं होता है। वास्तव में मन भटकने के कई कारण होते हैं, इसमें एक खराब वातावरण, आपके अतीत की घटनाओं (old memories) सहित कई अन्य चीजें भी शामिल होती हैं।

लेकिन जब मन तेजी से भटकता है तो व्यक्ति के कार्यों पर इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है और कई बार वह समय पर अपने कार्यों को संपादित नहीं कर पाता है। अगर आपका भी मन बहुत तेजी से भटकता है तो इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि मन को काबू कैसे करें।

विषय सूची

  1. मन क्या है – What is mind in Hindi
  2. मन पर काबू पाने के लिए मेडिटेशन करें – Do Meditation to control mind in Hindi
  3. अपने काम से प्यार करके मन पर पाएं काबू – Apne kaam se pyar karke mann par paye kabu in Hindi
  4. दिमाग को शांत रखके मन पर पाएं काबू  – Make peace with your mind in hindi
  5. अपने विचारों पर गौर करके मन को कंट्रोल करें – Watch your thoughts to control your mind in Hindi
  6. खुद को सुनकर अपने मन पर पाएं काबू – Mann ko control karne ke liye khud ko sune in Hindi
  7. अपना अवलोकन करके मन पर काबू पाएं – Observe yourself to control your mind in Hindi
  8. बाहरी चीजों को हावी न होने देने से मन पर होता है काबू – Avoid external factors to control your mind in Hindi

मन क्या है – What is mind in Hindi

मन क्या है - What is mind in Hindi

मन हमेशा आनंद (pleasure) की तलाश में रहता है। माइंड हमेशा कहता है “मुझे यह चाहिए। मैं इसका आनंद लेना चाहता हूं।” मन वहां हमेशा होता है जहां न्यूनतम प्रयास (minimum efforts) और अधिकतम योजनाएं होती हैं। हमारी पांचों इंद्रियां (sense) हमारे आसपास के अनुभवों को एकत्रित करती हैं और मन को सिग्नल भेजती हैं।

जब ये अनुभव इंद्रियों के माध्यम से आते हैं, तो उन अनुभवों से मन को नियंत्रित किया जा रहा है। मन भोग और पीड़ा के अनुभवों से जुड़ा होता है। कभी मन कहता है मुझे ये चीज नहीं चाहिए क्योंकि यह दुख (suffering) का कारण  है तो कभी मन हर वस्तु हासिल कर लेना चाहता है क्योंकि उसी से उसे आनंद मिल सकता है। मन यह नहीं देखता है कि कौन सी चीज सही है और कौन सी गलत। आइये जानें मन को कैसे कंट्रोल करें

(और पढ़े – मन की शांति के उपाय हिंदी में…)

मन पर काबू पाने के लिए मेडिटेशन करें – Do Meditation to control mind in Hindi

मन पर काबू पाने के लिए मेडिटेशन करें - Do Meditation to control mind in Hindi

प्राचीन काल से ही ध्यान के सहारे लोग अपने मन पर काबू करते आए हैं। यही कारण है कि आज भी लोग एक दूसरे को मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं। वास्तव में देखा जाए तो यह सिर्फ एक सलाह नहीं है बल्कि ध्यान या मेडिटेशन करने से सच में बहुत फर्क पड़ता है। जब कोई व्यक्ति मेडिटेशन करने बैठता है तो उसका मन और दिमाग बहुत तेजी से इधर उधर भटकता (wanders off) है लेकिन आपको अपने ध्यान सत्र (meditation session) को पूरा करने के लिए इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है। इसी प्रक्रिया में आप धीरे धीरे अपने मन पर काबू (restraint) पाना सीखते हैं और फिर आपको अपने में बहुत फर्क नजर आता है।

(और पढ़े – मेडिटेशन क्या होता है, प्रकार और करने के फायदे…)

अपने काम से प्यार करके मन पर पाएं काबू – Apne kaam se pyar karke mann par paye kabu in Hindi

अपने काम से प्यार करके मन पर पाएं काबू - Apne kaam se pyar karke mann par paye kabu in Hindi

कई बार ऐसा होता है कि मन पर काबू न होने के कारण काम में मन नहीं लगता है और व्यक्ति या  तो वह काम अधूरा छोड़ देता है या फिर उसे शुरु ही नहीं करता है। अगर आप अपने दिमाग को नियंत्रित करना एवं मन पर काबू पाना चाहते हैं तो जब आपको कुछ करने का मन नहीं करता है तो उसी समय उस काम को पूरा करने का प्रयास करें। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी इच्छाशक्ति (willpower) बेहतर (improve) होती है बल्कि आपको अपने मन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलता है। यह आपके दिमाग की मांसपेशियों (mind muscles) का व्यायाम करने जैसा है ताकि वे मजबूत बन सकें। इसके अलावा इससे मस्तिष्क की एक्सरसाइज होती है जिससे आप यह समझ पाते हैं कि आप क्या करना चाहते और और क्या नहीं करना चाहते हैं।

(और पढ़े – अकेले खुद के साथ खुश रहना सीखें और जानें अकेले कैसे खुश रहें…)

अपने दिमाग को शांत रखके मन पर पाएं काबू – Make peace with your mind in Hindi

अपने दिमाग को शांत रखके मन पर पाएं काबू  - Make peace with your mind in hindi

जब भी कभी आपका अपने दिमाग पर नियंत्रण न रहे या आपका मन भटके तो आपको अपने मस्तिष्क के साथ जुड़ने (Engage) की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आप अपने आप से बात करें। अपने मन और मस्तिष्क को अपना दोस्त बनाएं। इसके साथ ही अपने इंटेलिजेंस और मस्तिष्क को जोड़ने की कोशिश करें। वास्तव में इंटेलिजेंस बेहतर समझ (Understanding) से आता है। जब आप अपने मस्तिष्क से जुड़े रहेंगे और खुद से बातें करेंगे तो इससे आप इन दोनों के अधिक करीब होगें और इन्हें समझने में आपको काफी हद तक मदद मिलेगी। इसलिए जब कभी भी भटकाव हो तो अपने मस्तिष्क को शांत रखें इससे मन पर काबू पाना आसान हो जाएगा।

(और पढ़े – मेडिटेशन के दौरान ध्यान केंद्रित करने के बेहतर तरीके…)

अपने विचारों पर गौर करके मन को कंट्रोल करें – Watch your thoughts to control your mind in Hindi

अपने विचारों पर गौर करके मन को कंट्रोल करें - Watch your thoughts to control your mind in Hindi

जब कभी आपको लगे कि आपका अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण नहीं है। आपके दिमाग में फिजूल की बातें आ रही हैं और आपका मन इतना तेज भटक रहा है कि इसपर काबू पाना मुश्किल है तो आराम से बैठ जाएं और यह सोचें कि आपके मन या दिमाग में जो बातें आ रही हैं वह एक भ्रम (illusion) है जो भटकाने की कोशिश कर रही है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। वास्तव में मन या मस्तिष्क में कोई भी विचार हमारे पिछले अनुभवों (past experience) से ही आते हैं। इसलिए बहुत परेशान (frustrate ) होने की बजाय यह सोचें कि आपके मन में आखिर ऐसे विचार क्यों आ रहे हैं। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए नयी नयी चीजें सीखें और करें जो आपके मन और दिमाग दोनों के लिए स्वस्थ हो।

(और पढ़े – गुस्से को कंट्रोल और मन शांत करने के आसान उपाय…)

खुद को सुनकर अपने मन पर पाएं काबू – Mann ko control karne ke liye khud ko sune in Hindi

खुद को सुनकर अपने मन पर पाएं काबू - Mann ko control karne ke liye khud ko sune in Hindi

आमतौर पर हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग मन में आ रहे विचारों से घबरा जाते हैं। अगर आप अपने मन पर काबू पाना चाहते हैं तो अपने दिमाग और मन को समझने की कोशिश करें। शांतिपूर्वक (peacefully) इस बात का अवलोकन करें कि किसी भी तरह की चीज घटित होने या उसका अनुभव होने के बाद आपका मन कैसे प्रतिक्रिया (react) करता है। अपने मन और मस्तिष्क में आ रहे विचारों को सुने। अपने आप से सवाल पूछें कि आप क्या सोच रहे हैं और पता लगाने की कोशिश करें कि ये विचार (thoughts) आपके दिमाग में कहां से आ रहे हैं। उस स्रोत (source) या कारण का पता लगाएं और फिर इस स्थिति से उबरने के लिए समाधान निकालें। इससे आप खुद को नियंत्रित कर पाएंगे।

(और पढ़े – अपनी सोच को सकारात्मक बनाने के 5 तरीके…)

अपना अवलोकन करके मन पर काबू पाएं – Observe yourself to control your mind in Hindi

अपना अवलोकन करके मन पर काबू पाएं - Observe yourself to control your mind in Hindi

अक्सर ऐसा होता है कि हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें घटित हो रही होती हैं जिसके प्रभाव हमारे मन पर बहुत गहरायी से पड़ता है और हमारा दिमाग इधर उधर भटकने लगता है। इसलिए मन पर काबू पाने के लिए आसपास की चीजों से सचेत (conscious) रहें। इसके अलावा अपने मन में आ रहे विचारों से भी पूरी तरह अवगत (aware) रहें। अपने मस्तिष्क को आदेश देते रहें और कुछ अलग कार्य (diff task) करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद अवलोकन करें कि आपका दिमाग कैसे प्रतिक्रिया कर रहा है। इससे आपको बहुत फायदा होगा और आपका फोकस बेहतर होगा।

(और पढ़े – जीवन में हमेशा सकारात्मक कैसे बने रहें…)

बाहरी चीजों को हावी न होने देने से मन पर होता है काबू – Avoid external factors to control your mind in Hindi

बाहरी चीजों को हावी न होने देने से मन पर होता है काबू - Avoid external factors to control your mind in Hindi

कुछ बाहरी कारक होते हैं जिन पर व्यक्ति का नियंत्रण नहीं होता है, इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। उदाहरण के लिए जब आप घर से बाहर निकलते हैं और विभिन्न लोगों से मिलते हैं तो हर व्यक्ति का व्यवहार (human behaviour) अलग अलग होता है। इसमें से आपको कुछ अच्छा लगता है और कुछ बुरा लगता है। लेकिन आप यह तय नहीं कर सकते कि किस व्यक्ति को कैसा व्यवहार (behaviour) क्या कैसा कार्य (action) करना चाहिए। बल्कि इसके बजाय आपको अपनी मानसिक स्थिति (mental state) बदलने की जरूरत होती है। यह आसान नहीं होता है और इसमें कुछ समय लगता है लेकिन यह संभव है और आप इसका फर्क (effect) देख सकते हैं। लगातार अभ्यास करने से आपके मस्तिष्क का नियंत्रण बढ़ता है और आपका मन काबू में रहता है।

(और पढ़े – नकारात्‍मक विचारों से मुक्ति पाने के उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration