फिटनेस के तरीके

जिम में एक सेट से दूसरे सेट की एक्सरसाइज करने के बीच रेस्ट लेना है जरूरी, जानें एक्सरसाइज के हिसाब से रेस्ट लेने का सही तरीका

जिम में एक सेट से दूसरे सेट की एक्सरसाइज करने के बीच रेस्ट लेना है जरूरी, जानें एक्सरसाइज के हिसाब से रेस्ट लेने का सही तरीका

जिम में जल्दी-जल्दी एक्सरसाइज करने का मतलब यह नहीं है कि इससे आपकी मसल्स (मांसपेशियाँ) जल्दी बन जाएंगी। सही तो यही है कि आप जिम में एक सेट से दूसरे सेट की एक्सरसाइज करने के बीच रेस्ट लेकर व्यायाम करें, ताकि आपको इसका सही फायदा मिल सके। आइये जानतें हैं जिम में एक्सरसाइज करने के बीच रेस्ट लेना क्यों जरूरी है, (How Long Should You Rest Between Sets Rest Between Exercises In Hindi)और एक्सरसाइज के हिसाब से रेस्ट लेने का सही तरीका क्या है।

बहुत सारे लोग व्यायाम करने के लिए इतने जुनूनी होते हैं कि वह बिना ब्रेक लिए लगातार एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे लोग किसी भी दिन को खुद के लिए छुट्टी का दिन नहीं मानते हैं और एक ही समय में बिना रुके नियमित एक्सरसाइज करते रहते हैं। कभी-कभी आपको ऐसे लोग व्यायाम के आदी भी लग सकते हैं। यहां तक कि अगर आप उन्हें जिम में एक्सरसाइज करते देखते हैं, तो आप पाएंगे कि वे अपने एक्सरसाइज के एक सेट से दूसरे सेट के बीच में आराम नहीं करते हैं, जो एक अच्छी आदत नहीं है। दरअसल, शरीर की दक्षता को देखते हुए और एक्सरसाइज का अधिक लाभ लेने के लिए, हमें एक्सरसाइज का एक सेट करने के बाद रुकना चाहिए और फिर दूसरा सेट या एक्सरसाइज करनी चाहिए।

एक्सरसाइज करने के बीच में रेस्ट लेना क्यों जरूरी है?Why is it important to take rest in between exercises in Hindi?

एक्सरसाइज करने के बीच में रेस्ट लेना क्यों जरूरी है? - Why is it important to take rest in between exercises in Hindi?

व्यायाम के बीच थोड़ा गैप लेने से शरीर को रिलेक्स होने का मौका मिलता है। यह शरीर को खर्च हुयी ऊर्जा को रिकवर करने की अनुमति देता है और आपको फिर से अन्य सेट या एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यदि आप एक सेट या एक्सरसाइज से दूसरे सेट या एक्सरसाइज के बीच नहीं रुकते हैं, तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं के भीतर ऊर्जा को कम करता है। इससे कोशिकाओं का नुकसान भी होता है और शरीर कमजोर भी महसूस कर सकता है।

(और पढ़ें – व्यायाम (एक्सरसाइज) के प्रकार, महत्व, करने का तरीका, लाभ और हानि)

एक्सरसाइज के हिसाब से रेस्ट लेने का तरीका Rest between workouts in Hindi

आइये जानते है कि किस एक्सरसाइज के एक सेट के बाद कितना रुकना चाहिए।

(और पढ़े – वर्कआउट क्या होता है कितनी देर तक करें फायदे और नुकसान…)

शॉर्ट रेस्ट पीरियड्स Short Rest Periods in Hindi

(और पढ़े – वर्कआउट क्या होता है कितनी देर तक करें फायदे और नुकसान…) शॉर्ट रेस्ट पीरियड्स - Short Rest Periods in Hindi

एक्सरसाइज करते समय छोटी आराम अवधि या शॉर्ट रेस्ट पीरियड्स लगभग 30 सेकंड का होता है। यानी आपको एक एक्सरसाइज से दूसरी एक्सरसाइज में करीब 30 सेकेंड का अंतर रखना चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि आप किन एक्सरसाइज के बीच यह वाला अंतर लेगें। दरअसल, जब आप वेट लिफ्टिंग कर रहे हों, तब इस अंतर को दो सेटों के बीच लिया जा सकता है। हालाँकि, आपको यह समय बहुत कम लग सकता है, लेकिन यदि आप बहुत देर तक रिलेक्स करते हैं, तो आपका मनोबल कम हो जाएगा और आप इसे अच्छी तरह से नहीं कर पाएंगे और जल्दी थक जाएंगे।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

लोंग रेस्ट पीरियड्स Long Rest Periodsin Hindi

लोंग रेस्ट पीरियड्स - Long Rest Periodsin Hindi

एक्सरसाइज करते समय लंबी अवधि में, आप 2 मिनट से 5 मिनट तक लोंग रेस्ट पीरियड्स में आराम कर सकते हैं। इस लोंग रेस्ट पीरियड्स का प्राथमिक लाभ यह है कि यह आपकी ऊर्जा को रिकवर करने में आपकी मदद करता है। इसके बाद आप अधिकतम वजन वाले जिम उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप आपकी मांसपेशियां बेहतर होंगी। हालांकि, लोंग रेस्ट पीरियड्स का नुकसान यह है कि आप अक्सर अपनी मांसपेशियों को पर्याप्त रूप से नहीं थकाते हैं और धीरे-धीरे में अधिक थक जाते हैं।

(और पढ़े – वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज क्या है, कैसे करें और फायदे और नुकसान…)

मॉडरेट रेस्ट पीरियड्स Moderate Rest Periodsin Hindi

मॉडरेट रेस्ट पीरियड्स - Moderate Rest Periodsin Hindi

मध्यम आराम अवधि यानी मॉडरेट रेस्ट पीरियड्स लगभग 60-90 सेकंड का होता है। मसल्स बनाने के लिए मध्यम आराम फायदेमंद होता है। यही कारण है कि मांसपेशियों के निर्माण के लिए मध्यम आराम अवधि को सबसे अच्छा माना जाता है। यह मसल्स के टिसू के बढ़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

एक्सरसाइज के आलावा यदि आप सामान्य योग भी कर रहे हैं, तो एक योग से दूसरे योग को करने के बीच में संयमित आराम करें। इसके बाद, फिर से एक और मुद्रा का अभ्यास शुरू करें। इस तरह यह आपके शरीर पर काफी असर दिखाएगा। इसलिए जल्दी-जल्दी एक्सरसाइज न करें। आराम से रेस्ट करें और जिम में एक सेट से दूसरे सेट की एक्सरसाइज करने के बीच रेस्ट के सही नियमों के साथ एक्सरसाइज करें।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए सिर्फ दस मिनट में किए जाने वाले वर्कआउट और एक्सरसाइज…)

जिम में जल्दी-जल्दी एक्सरसाइज करने का मतलब ये नहीं है कि इससेआपके मसल्स जल्दी सेबन जाएंगे। सही ये है कि आप एक सेट से दूसरे सेट के बीच रेस्ट लेकर एक्सरसाइज करें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration