हेल्थ टिप्स

हाई हील्स पहनने से पहले इसके नुकसान के बारे में जान लें – High Heels Side Effects in Hindi

हाई हील्स पहनने से पहले इसे पहनने के नुकसान के बारे में जान लें - High Heels Side Effects in Hindi

High Heels Side Effects in Hindi: क्या आप जानना चाहेंगी कि हाई हील पहनने से कौन-कौन से नुकसान होते हैं। ज्यादातर महिलाओं के लिए हाई हील्स की सैंडिल पहनना आजकल फैशन का एक हिस्सा बन गया है। यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी लंबी या छोटी हैं, ज्यादातर लड़कियां हाई हील्स पहनकर ही घर से बाहर निकलना पसंद करती हैं। हाई हील्स कुछ महिलाओं को इतनी पसंद होती है कि उनके वार्ड रोब में कई जोड़ी डिजाइनर और फैशनेबल हाई हील्स रखी होती हैं। क्या आप भी हाई हील्स पहनने की शौकीन हैं? लेकिन क्या आपको मालूम है कि हाई हील्स आपके लिए कितना नुकसानदायक है? (Side Effects Of Wearing High Heels in Hindi) पैरों एवं अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं के पीछे हाई हील्स पहनना एक बड़ा कारण हो सकता है।

महिलाओं को ऊंची हील वाली सैंडल को सिर्फ इसे फैशन मानकर ही नहीं चलना चाहिए बल्कि आने वाले समय में हाई हील्स पहनने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में भी सोचना चाहिए। हाई हील्स पहनने से महिलाओं के पैरों और एड़ियों में तो दर्द होता ही है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाई हील्स पहनने से पैर के आगे वाले हिस्सों पर अतिरिक्त भार पड़ता रहता है, जिससे समय के साथ कई तरह की बीमारियां घर कर लेती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको हाई हील्स पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

हाई हील्स किसे कहते है? – What are High Heels in Hindi

हाई हील्स किसे कहते है? - What are High Heels in Hindi

पैरों में पहनी जाने वाली सैंडिल की हील जब सतह से कई इंच ऊपर होती है तो इसे हाई हील्स कहते हैं। हाई हील्स का मतलब बहुत ऊंची एड़ी के सैंडिल से नहीं है। आमतौर पर मार्केट में कई तरह की ऊंची हील वाली सैंडल आती हैं। इनका आकार और बनावट भी अलग अलग होता है। कुछ तरह की हील्स एक बराबर रहती हैं और उन्हें पैरों में पहनने पर एड़ी ऊपर और उंगलियां नीचे नहीं होती हैं। इस तरह की हील काफी सुविधाजनक होती है। एक से 3 इंच की हील को कंफर्टेबल माना जाता है और ज्यादातर महिलाएं इन्हें पहनकर आसानी से चल लेती हैं। लेकिन जब आप तीन या पांच से छह इंच का हील पहनती हैं तो इससे आपके पैरों पर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है जिससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जितनी ज्यादा ऊँची हील होती है, पैरों के आगे वाले हिस्से पर उतना ही अधिक भार पड़ता है। इससे पैरो में थकान और दर्द जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। हाई हील पहनने से घुटनों पर लगभग 26 फीसदी तक दबाव बढ़ जाता है।

हाई हील सैंडिल पहनने के ये हैं बड़े नुकसान – High Heels pehnne ke nuksan in Hindi

हाई हील सैंडिल पहनने के ये हैं बड़े नुकसान - High Heels pehnne ke nuksan in Hindi

वास्तव में यह मायने नहीं रखता है कि आप हाई हील्स पहनकर आराम से चल पा रही हैं या नहीं। कभी-कभी किसी खास मौके पर हाई हील की सैंडिल पहनने में कोई बुराई नहीं है लेकिन इसका हर रोज नियमित रूप से इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप लंबे समय तक हाई हील्स पहने रहती हैं या घर से बाहर हमेशा हाई हील्स ही पहनकर निकलती हैं तो आने वाले समय में आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हाई हील्स पहनने से पहले एक बार इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर पढ़ें। आइये जानते हैं हाई हील्स पहनने के क्या साइड इफेक्ट होते हैं।

हाई हील्स पहनने से नुकसान पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है

यदि आप पीठ के निचले हिस्से में गंभीर दर्द से पीड़ित हैं तो आपकी हाई हील इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। हाई हील्स में पैरों को उतना आराम नहीं मिलता जितना की नॉर्मल हील में। यह पैरों को पूरी तरह से सपोर्ट नहीं दे पाती है जिसके कारण पीठ में दर्द, सूजन और अकड़न पैदा होने लगती है। इसके अलावा हाई हील बॉडी के पूरे वजन को भी बैलेंस नहीं कर पाती जिसके कारण आपकी पीठ में गंभीर दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर हाई हील की बजाय आरामदायक स्लीपर या सैंडल पहनने की सलाह देते हैं।

(और पढ़े – पीठ दर्द से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय)

ऊंची हील की सैंडल पहनने के नुकसान के कारण रक्त वाहिकाएं ब्लॉक हो सकती हैं

हाई हील्स पहनने पर पैर पतले और लंबे दिखते हैं। इसलिए महिलाएं हाई हील सैंडल पहनना पसंद करती हैं। हाई हील अलग अलग शेप में आती है जो हमारे पैरों को प्रभावित कर सकती है। इसे पहनने से पैरों की हड्डियों और उंगलियों में तनाव पैदा होता है जिससे ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो जाती हैं और कुछ गंभीर परिस्थितियों में रक्त वाहिकाएं टूट भी जाती हैं जिससे पैरों में असहनीय दर्द होता है और पैरों में बहुत बेचैनी होती है। इसलिए पैरों की सेहत का ध्यान रखते हुए हाई हील पहनने से जितना संभव हो बचना चाहिए।

हाई हील्स पहनने के साइड इफेक्ट्स से टखने में मोच आ सकती है

ऊंची हील वाली सैंडल पहनने पर टखने में मोच आने की संभावना सबसे ज्यादा होती है क्योंकि हील की शेप के कारण पैरों को उचित सरफेस नहीं मिल पाता है। महिलाएं अपने वार्डरोब में कई जोड़ी डिजाइनर हाई हील्स रखती हैं और एक ग्लैमरस लुक पाने के लिए हमेशा हाई हील्स पहनती हैं। वास्तव में हाई हील्स तभी पहनना चाहिए जब आपको सतह (surface) पर ही टहलना या चलना हो। अगर आपको गड्ढों से भरे और उबड़ खाबड़ असमतल रास्ते पर चलना हो तो हाई हील पहनना भारी पड़ सकता है। आपको कभी भी पहले से पता नहीं होता है कि हील पहनने से कब आपके टखने में मोच आ जाएगी या कब आपके पैरों में छाले पड़ जाएगें।

(और पढ़े – मोच को ठीक करने के घरेलू उपाय)

ऊंची हील वाली सैंडल पहनने के नुकसान से कॉफ मसल्स में हो सकता है दर्द

कॉफ मसल्स में दर्द या सूजन हाई हील पहनने का एक अलग साइड इफेक्ट है। हाई हील के कारण कॉफ की मांसपेशियों की नसें सूज जाती है जिससे पैरों में बहुत अधिक दर्द होता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि चलने फिरने में काफी तकलीफ होती है और डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। हाई हील्स पैरों को सिर्फ पीड़ा ही नहीं पहुंचाती बल्कि यह आपके टोन्ड पैरों की सुंदरता को भी खराब करती है। जब तक आप हाई हील पहनी रहती हैं तब तक आपके पैरों में कसाव और दबाव अधिक रहता है। इस कारण दर्द होना लाजिमी है।

पैरों में दर्द का कारण बन सकता है हाई हील्स पहनना

हाई हील्स एक निश्चित आकार और डिजाइन का होती है जो फैशनेबल दिखती है। पूरे दिन हाई हील्स पहनकर घूमने फिरने से पैरों में दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। खास बात यह है कि पैरों में असुविधा और बेचैनी महसूस होने के बाद भी कोई अपने पैरों से हाई हील्स जल्दी निकालता नहीं है क्योंकि घर के बाहर पैरों में दूसरी चीज पहनने के ऑप्शन नहीं होते हैं। हील पहनने के कुछ घंटों बाद ही पैरों में दर्द महसूस होने लगता है और लंबे समय तक पहने रहने पर पैर की उंगलियों, पंजे, तलवे और एड़ी में भी तेज दर्द होता है।

(और पढ़े – पैरों की सूजन के घरेलू उपाय)

हाई हील्स पहनने के नुकसान से मुड़ सकता है पैर

हील्स पहनना जितना स्टाइलिश लगता है, उतना ही ये हमें नुकसान भी पहुंचाती है। पैरों की उंगलियों में चोट लगना हाई हील पहनने का एक अन्य साइड इफेक्ट हो सकता है। कई बार हाई हील्स पहनकर सभी महिलाएं सही तरीके से नहीं चल पाती हैं और चलते समय बार बार पैर असंतुलन खो बैठता है और पैर मुड़ जाता है या हील वाली सैंडल जमीन पर पैरों सहित मुड़ जाती है। यह बार बार होता है जो उंगलियों, पंजों और तलवों को भी प्रभावित करता है। पैर मुड़ने के कारण इसमें तनाव पैदा होता है और पैरों की हड्डियों में दर्द होने लगता है।

(और पढ़े – पैरों की देखभाल के लिए अपनाएं कुछ आसान टिप्स)

लिंगामेंट कमजोर होने का कारण है हाई हील्स

ऊंची एड़ी के सैंडल पहनने की आदत के कारण लिंगामेंट्स समय से पहले ही कमजोर हो जाते हैं जिससे आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आमतौर पर महिलाओं की उम्र बढ़ने पर उन्हें जोड़ों एवं हड्डियों में दर्द का सामना करना पड़ता है लेकिन हाई हील्स पहनने के कारण यह समस्या एक उम्र में पहुंचने से पहले ही उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने पैरों को चोट से बचाने के लिए ग्लैमरस हाई हील सैंडल पहनने से बचना चाहिए ताकि आपको भविष्य में पैरों में गंभीर दर्द का सामना न करना पड़े।

हाई हील्स पहनने से उंगलियों में होता है हाइपर टेंशन

हाई हील्स पहनने का अन्य एडवर्स इफेक्ट यह होता है कि आपकी उंगलियों में स्थायी रुप से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है। जिसके कारण किसी भी समय पैरों की उंगलियों में अकड़न और दर्द का अनुभव हो सकता है। एक बार उंगलियों में हाइपरटेंशन की समस्या होने पर यह भले ही कुछ देर के लिए ठीक हो जाए लेकिन स्थायी रुप से खत्म नहीं होती है। इसलिए अपने पैरों का ध्यान रखें और रोजाना लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से बचें।

(और पढ़े – हाथों और पैरों में झनझनाहट के घरेलू उपचार)

ये तो आपने जानें हाई हील्स पहनने के नुकसान लेकिन आपको बता दें इतने सारे नुकसान के आलावा हाई हील्स पहनने के कुछ फायदे भी होते है तो चलिए जानतें हैं हाई हील्स पहनने के फायदे क्या हैं।

हाई हील्स पहनने के फायदे – Benefits of wearing High Heels in Hindi

हाई हील्स पहनने के फायदे - Benefits of wearing High Heels in Hindi

हाई हील्स पहनने से पैर लंबे दिखते हैं जिसके कारण आपका लुक ग्लैमरस दिखता है।

ऊंची हील वाली सैंडल पहनकर चलने से आपकी चाल और लुक दोनों सेक्सी दिखता है।

(और पढ़े – सेक्सी कैसे दिखें, सेक्सी दिखने का तरीका)

लंबा दिखने के लिए भी हाई हील्स पहनना फायदेमंद होता है।

हाई हील्स व्यक्ति के सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है जिससे आप पार्टी या सार्वजनिक जगहों पर आत्मविश्वास से भरी हुई दिखती हैं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration