रिलेशनशिप टिप्स

लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े – Girl Has These Qualities You Should Never Let Her Go In Hindi

आप भी अपने सपनों की रानी को ढूंड सकते हैं, अगर आपको पता है कि लड़कियों में कौन से गुण देखना जरुरी है। जब आप डेटिंग कर रहे होते हैं और जानना चाहते हैं कि अपने सपनों की लड़की को कैसे पाया जाए, तब आप लड़कियों के पर्सनालिटी और फिजिकल विशेषताओं की एक लिस्ट बना लेते हैं। और इससे पहले कि आप रोमांटिक रिश्ते को लाइफ टाइम के लिए फिक्स करें इसकी मदद से कई लड़किओं में इन विशेषताओं को ढूंढा करते हैं।

आप सोच सकते हैं कि शारीरिक रूप से आकर्षक, स्मार्ट, हंसमुख और साहसी महिलाएं, यही कुछ क्वालिटीज हैं जिन्हें आप अपनी फ्यूचर प्रेमिका या पत्नी के रूप में देख सकते हैं। लेकिन सोचिये क्या ये सभी वास्तव में सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं जिनको पहचान के आप सच्चे प्यार को ढूँढ सकते हैं, और अपने जीवन के लम्हों को खुशी के साथ जी सकते हैं?

लोग अक्सर आश्चर्य करते हैं कि क्या उन्होंने अपने साथी के लिए सही विकल्प चुना है। उन्हें कभी-कभी यकीन नहीं होता है कि क्या वे उस व्यक्ति के साथ अपना बाकी जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। प्यार और रिश्तों की साईकोलोजी ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों को परेशान कर रखा है। वे यह जानने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि वे कौनसी चीजें हैं जो लोगों को एक साथ जोड़े रखती हैं और रिश्ते को आखिर तक निभाने और खुश रहने में मदद करती हैं। इन अध्ययनों के अनुसार, निम्नलिखित 14 महिलाओं के गुण और व्यवहार दिखाते हैं कि आपके द्वारा चुनी गयी महिला साथी सही है या नहीं।

विषय सूची

  1. अगर लड़की अपने लक्ष्यों के प्रति उत्साहित है तो उसे कभी न छोड़े
  2. लड़की में ईमानदारी के गुण हैं तो रिश्ते में देरी बिल्कुल ना करें
  3. अगर आपके पार्टनर का दिल खुला हुआ है, तो शादी में देरी बिल्कुल ना करें
  4. महिला का समझौता करना है सही जीवन-साथी चुनने के लिए सबसे बढ़ा गुण
  5. महिला का सबसे अच्छा गुण होता है जब वह आपकी खामियों को भी स्वीकार करती है
  6. अगर आपकी महिला पार्टनर आपके चुटकुले पर हंसती है तो वह आपके लिए ही बनी है
  7. महिला जीवन-साथी चुनने के लिए सबसे सही गुण उसकी दयालुता
  8. अगर लड़की में हो माफ करने के गुण तो उसे कभी न जाने दें
  9. अगर लड़की आपसे ज्यादा स्मार्ट है तो सात फेरे लेने में संकोच ना करें
  10. अगर आपकी पार्टनर झगड़े में शांत रहती है तो रिश्ता बनाये रखें
  11. अगर लड़की है बिंदास, तो उस लड़की को लाइफ पार्टनर बना लें
  12. अगर लड़की का माता-पिता के साथ है अच्छा रिश्ता तो उसे कभी न छोड़े
  13. अगर आपके पार्टनर की खुद की लाइफ है तो आपको प्यार में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता
  14. अगर आपके पार्टनर का दृष्टिकोण सकारात्मक है तो आप रिश्ता जोड़े रखें

आइए जानते हैं वो 14 गुण जो किसी लड़की में दिखें तो उसे अपना बनाने में बिल्कुल देर ना करें

यदि आपको किसी लकड़ी में नीचे दिए गए सभी गुण दिखाई देते है तो आप उससे शादी करने में बिलकुल भी देरी न करें।

अगर लड़की अपने लक्ष्यों के प्रति उत्साहित है तो उसे कभी न छोड़े

वैज्ञानिकों ने यह निर्धारित करने की कोशिश की है कि पुरुष कमज़ोर महिलाओं से शादी करना पसंद करते हैं या नहीं। हालांकि, इस मिथक को खारिज कर दिया गया था और यह पता चला कि सफल और शिक्षित महिलाएं दूसरों के समान ही शादी करती हैं। आपके साथ ऐसी महिला होने से आपको एक बेहतर व्यक्ति बनने के लिए सपोर्ट मिलता है और वह खुद का भी ख्याल रख पाती है।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

लड़की में ईमानदारी के गुण हैं तो रिश्ते में देरी बिल्कुल ना करें

हम सभी समय-समय पर खराब विकल्प और गलतियां करते हैं। हालांकि, एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहना जो हमेशा सुनिश्चित करेगा कि आप सही रास्ते पर वापस जाएं और आपको अपनी गलतियां बताए जब आप गलत हों। यदि आप लंबे समय के स्थायी संबंध बनाना चाहते हैं तो साथी का ईमानदार होना महत्वपूर्ण है।

(और पढ़े – रिश्ता टूटने की वजह बन सकती है आपकी ये गलतियां…)

अगर आपके पार्टनर का दिल खुला हुआ है, तो शादी में देरी बिल्कुल ना करें

खुले दिल वाले लोग और जो व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं उन्हें अधिक आकर्षक माना जाता है। एक अध्ययन से पता चला है कि खुले दिल वाले लोगों को दूसरों द्वारा अधिक आकर्षक माना जाता है।

(और पढ़े – लड़की को प्रपोज करने के बेस्ट तरीके…)

महिला का समझौता करना है सही जीवन-साथी चुनने के लिए सबसे बढ़ा गुण

एक स्वस्थ रिश्ते में होने का मतलब है कि आप अपने साथी से समय-समय पर असहमति और मामूली तर्क का सामना करेंगे। जब तक दोनों साझेदार एक दुसरे के साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं, तब तक वे रिश्ते में पूरी तरह से सामान्य हैं। बलिदान करने की इच्छा आपके रिश्ते और विवाह को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।

(और पढ़े – पार्टनर गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आपका स्वभाव बताएगा आपका रिलेशनशिप स्टेटस्…)

महिला का सबसे अच्छा गुण होता है जब वह आपकी खामियों को भी स्वीकार करती है

अपने साथी की आलोचना करना निश्चित रूप से उन्हें आप से दूर कर देगा। और आपको कभी भी इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। अगर आपकी महिला साथी आपको आप जैसे हैं वैसे स्वीकार करती है, तो आप वाकई भाग्यशाली व्यक्ति हैं।

(और पढ़े – 7 चीजें जो पुरुष महिलाओं से चाहते है…)

अगर आपकी महिला पार्टनर आपके चुटकुले पर हंसती है तो वह आपके लिए ही बनी है

पुरुषों के लिए, यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि उनकी महिला साथी उनके चुटकुले पर हंसती हैं। अगर आपकी साथी पहले से ही ऐसा करती है, तो उसकी अच्छी तरह से देखभाल करें।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

महिला जीवन-साथी चुनने के लिए सबसे सही गुण उसकी दयालुता

स्वस्थ संबंधों के लिए दयालुता और उदारता बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप अपने रिश्ते या विवाह को लंबे समय तक बनाना चाहते हैं तो अपने साथी का साथ होने के लिए और वह जो कुछ भी आपके लिए करती हैं, उसके लिए आभारी हों और इसके अलावा उन्हें बताये की आप उनकी सराहना करते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है।

(और पढ़े – रिलेशनशिप जिसे आप प्यार समझ रहे हैं, शायद वो प्यार नहीं धोखा हो…)

अगर लड़की में हो माफ करने के गुण तो उसे कभी न जाने दें

एक औरत जो दुसरों को माफ़ करना जानती है, उसके साथ होने से निश्चित रूप से आप अपने जीवन में एक साथी को लंबे समय तक रखेंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उसका लाभ उठाना चाहिए क्योंकि वह आपको सीमा कभी पार नहीं करने देगी। हम सभी गलतियां करते हैं, प्रायः इरादे के बिना, और एक माफ करने वाला साथी होने से आपको जल्द ही अच्छा महसूस करने में मदद मिलेगी और आप गलतिओं को सही करने का मौका पाएंगे।

(और पढ़े – पार्टनर के कंट्रोलिंग स्वभाव को कैसे हैंडल करें…)

अगर लड़की आपसे ज्यादा स्मार्ट है तो सात फेरे लेने में संकोच ना करें

यदि आप अपने बाकी जीवन को अपने जीवनसाथी के साथ बिताना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह स्मार्ट और बुद्धिमान है। स्मार्ट महिलाएं बाद के जीवन में पुरुषों को डिमेंशिया से बचने में मदद करती हैं। एक स्मार्ट पार्टनर आपको बुद्धिमानी से चुनौती देगा, जिसका मतलब है कि आपकी मानसिक क्षमताएं स्वस्थ रहेंगी।

(और पढ़े – प्यार और दोस्ती में क्या फर्क होता है…)

अगर आपकी पार्टनर झगड़े में शांत रहती है तो रिश्ता बनाये रखें

हर रिश्ते के लिए कभी-कभी झगड़े सामान्य होते हैं और असहमति की कमी एक स्थिर रिश्ते का संकेत नहीं है। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि आप असहमति को कैसे संभालें और एक सामान्य रिश्ते में तेजी से वापस कैसे आएं। एक अध्ययन के मुताबिक, अगर महिला तर्क के दौरान पहली बार शांत हो जाती है तो वह आदमी को भी शांत होने में मदद कर सकती है, लेकिन इसका विपरीत रूप मुमकिन नहीं है।

(और पढ़े – पत्नी को हैंडल करने के आसान तरीके…)

अगर लड़की है बिंदास, तो उस लड़की को लाइफ पार्टनर बना लें

मिशिगन विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक अध्ययन से 4864 विवाहित व्यक्तियों में पता चला कि सबसे खुश जोड़े वे थे जो शराब एक दुसरे के साथ पीते थे। बेशक इसका मतलब यह नहीं है कि अल्कोहल खुश होने के लिए ज़रूरी है। अध्ययन के लेखक किरा बर्डिट कहते हैं, “यह हो सकता है कि वे जोड़े जो अवकाश का समय एक दुसरे के साथ बिताते थे वे बेहतर वैवाहिक गुणवत्ता रखते हैं।”

(और पढ़े – इन आदतों से जानें कि आपका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की को चाहता है…)

अगर लड़की का माता-पिता के साथ है अच्छा रिश्ता तो उसे कभी न छोड़े

जब आप किसी से शादी करने पर विचार कर रहे होते हैं, तो पहले आपको देखना होगा कि वह अपने माता-पिता के साथ कैसा व्यवहार करती है। क्योंकि आपको भविष्य में अपने साथ में अच्छे व्यवहार की उम्मीद रखनी चाहिए। वैज्ञानिकों ने पाया है कि माता-पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध संबंध घनिष्ठ संबंधों पर भी दिखाई पड़ते हैं, भले ही यह सकारात्मक हो या नकारात्मक हो।

(और पढ़े – आखिर क्यों मिलता है प्यार में धोखा, प्यार में धोखा खाने के बाद क्या करे…)

अगर आपके पार्टनर की खुद की लाइफ है तो आपको प्यार में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता

दोनों पार्टनर के लिए अपनी निजी जगह, समय,अलग-अलग रुचियों, दोस्तों  और शौकों का होना जरूरी है। चीजे दोनों के एक ही होने की ज़रूरत नहीं है। यह एक संकेत है कि आप स्वतंत्र व्यक्ति हैं जिसकी अपनी खुद की मान्यतायें और हित हैं। आप एक जोड़े हैं क्योंकि आप एक दूसरे को पूरा करते हैं, न कि क्योंकि आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

(और पढ़े – जब आपका प्यार एकतरफा (वन साइडेड लव) हो तो क्या करें…)

अगर आपके पार्टनर का दृष्टिकोण सकारात्मक है तो आप रिश्ता जोड़े रखें

यदि आपकी साथी हमेशा हर स्थिति की सिल्वर लाइनिंग (उम्मीद) ढूंढने की कोशिश करती है, तो उसे कभी ना जाने दो। नकारात्मक लोगों के आस-पास होने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

(और पढ़े – प्यार जताने के अनोखे तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anvita

Share
Published by
Anvita

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago