फिटनेस के तरीके

दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए – Daud Ke Baad Kya Khana Chahiye

Daud Ke Baad Kya Khana Chahiye: रनिंग करना हमारे संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए? रनिंग स्टेमिना बढ़ाने के लिए और दौड़ने के बाद खर्च ऊर्जा को रिकवर करने के लिए सही भोजन करना जरूरी है।

दौड़ना हृदय रोगों, मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, अवसाद और चिंता के खतरों में कमी करता है। रनिंग करना हमारे शरीर को फिट रखने का सबसे सरल उपाय है और इसे एक अच्छा व्यायाम भी माना जाता है।

रनिंग करने पर बहुत अधिक एनर्जी का उपयोग होता है। जब आप सुबह सुबह दौड़कर घर आते है तब आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अधिक मात्रा वाला ब्रेकफास्‍ट करना चाहिए जो आपको फिर से ताकत और ऊर्जा दें। आइये जानते है कि दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए।

रनिंग के बाद क्या खाना चाहिए What to eat after running in Hindi

आइये जानते कि सुबह दौड़ने के बाद घर आते ही ब्रेकफास्‍ट में क्या खाना चाहिए।

(और पढ़ें – रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए क्या खाये)

दौड़ने के बाद केला खाना चाहिए – Daud Ke Baad kela Khana Chahiye

रनिंग करने के बाद केला खाना बहुत ही फायदेमंद है। केला कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्त्रोत है, यह हमारे शरीर में ग्लाइकोजन संश्लेषण करने में मदद करता है। केले से आपको कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ पोटेशियम में बहुत अच्छी मात्रा में मिलता है।

दौड़ने के बाद खाएं बादाम  – Daud Ke Baad khaye Badam

बादाम एक बहुत लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स है। बादाम में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। यह आपको रनिंग के बाद एनर्जी लौटने में मदद करता है। आप ब्रेकफास्ट में भी बादाम शेक का सेवन कर सकते है।

रनिंग के बाद दही खाना चाहिए Eat yogurt after running in Hindi

सुबह सुबह दौड़ कर घर आने के बाद आपको दही खाना चाहिए। इसलिए दही कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, पोटेशियम और मैग्नीशियम का महत्वपूर्ण स्रोत है। दही में उतना ही पोटैशियम पाया जाता है जितना कि केले में पाया जाता है। यह मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और आपके शरीर की एनर्जी को रिकवर करता है।

रनिंग के बाद खाएं ओटमील – Eat Oatmeal after running in Hindi

ओटमील को दौड़ने के बाद खाना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। उच्च मात्रा में प्रोटीनयुक्त

ओटमील शरीर में लंबे समय तक एनर्जी को बनाए रखने में बहुत मदद करता है। चाहे आप अधिक देर तक ट्रेडमिल पर दौड़कर आये हों या फिर रनिंग ग्राउंड में पसीना बहाकर आए हों, एनर्जी के लिए ब्रेकफास्ट में ओटमील खाएं।

दौड़ने के बाद हरी सब्जियां खाना चाहिए – Daud Ke Baad hari sabjiya Khana Chahiye

सब्जियों में विटामिन, फाइबर और खनिज पदार्थ उच्‍च मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इन हरी सब्जियों में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व भी भरपूर होते हैं। विटामिन सी शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने में प्रभावी माना जाता है। इसलिए आपको दौड़ने के बाद हरी सब्जियां खाना चाहिए।

दौड़ने के बाद खाएं फ्रूट सलाद  – Daud Ke Baad khaye Fruit salad

फ्रूट सलाद मे विटामिन-सी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और पानी की अधिक मात्रा होती है। फ्रूट सलाद बनाने के लिए रसभरी, अंगूर, सेब और संतरा का उपयोग करें। दौड़ने के बाद फ्रूट सलाद का सेवन पानी की कमी दूर करके इसका कार्बोहाइड्रेट आपको एनर्जी देने में मदद करता है। फलों में प्रोटीन की मात्रा भी होती है जो आपकी थकान दूर करने में सहायक होता है।

रनिंग के बाद खाएं चिकन – Eat Chicken after running in Hindi

दौड़ने के बाद चिकन खाना सबसे अच्छा माना जाता है। चिकिन में प्रोटीन, ओमेगा-3 तथा अमीनोएसिड अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा मांस खाने से आपको विटामिन बी-6 भी प्राप्त होता है। ये सभी आपको दौड़ने के बाद ऊर्जा देकर शरीर को फिट रखने में मदद करते है।

रनिंग के बाद अंडा खाएं – Eat Eggs after running in Hindi

सुबह सुबह दौड़ने के बाद ब्रेकफास्ट में अंडा खाना लाभदायक होता है। अंडा प्रोटीन का भी बढ़िया स्रोत होता है। अपनी फिटनेस बेहतर बनाने के लिए जिम और रनिंग करने वाले एथलीट अंडे का सेवन करते हैं। इसलिए दौड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अंडे का ऑमलेट या उबले हुए अंडे खाना चाहिए। यह साथ में शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

(और पढ़ें – रनिंग स्टैमिना और स्पीड बढ़ाने का तरीका)

दौड़ने के बाद क्या खाना चाहिए (Daud Ke Baad Kya Khana Chahiye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago