महिला स्वास्थ्य की जानकारी

महीने के ‘उन द‍िनों’ में भी ठहर सकता है गर्भ, पीर‍ियड सेक्‍स के दौरान रखें इन बातों का ध्‍यान

क्‍या पीर‍ियड के दौरान भी ठहर सकता है गर्भ? - Can You Get Pregnant on Your Period in Hindi

क्‍या पीर‍ियड के दौरान भी ठहर सकता है गर्भ? (Can You Get Pregnant on Your Period in Hindi) अधिकांश महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिनों का होता है। इसमें, ओव्यूलेशन प्रक्रिया आपके 28-दिवसीय मासिक चक्र के बीच में 14 वें दिन से शुरू होती है। इसमें, आपके अंडे पहले दिन से 24 घंटे तक जीवित रहते हैं। वहीं, 5 से 7 दिनों तक पुरुष के शुक्राणु जीवित रह सकते हैं। इस प्रक्रिया के अनुसार, ओव्यूलेशन प्रक्रिया 13 वें, 14 वें, 15 वें और 16 वें दिनों में सबसे अधिक सक्रिय होती है। जब आप प्रेग्ननेट हो सकती हैं।

ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सबसे सुरक्षित है। वह इस दौरान बिना सुरक्षा के सेक्स करने पर भी कभी भी गर्भवती नहीं हो सकती। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है क्योंकि पीरियड्स में भी सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का खतरा हमेशा बना रहता है। स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, पीर‍ियड में सेक्‍स करने पर गर्भधारण की संभावना 1 से 15 प्रतिशत तक होती है।

ये होती है मासिक धर्म की प्रक्रिया

हम इस बात को ऐसे समझ सकते हैं ओवरी से एग के बाहर निकलने की प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहा जाता है। अंडा फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से गर्भाशय तक पहुंचता है। फैलोपियन ट्यूब वह जगह है जहां अंडे शुक्राणु के संपर्क में आने पर निषेचित होते हैं। लेकिन यदि गर्भाधान नहीं होता है, तो अंडा रक्तस्राव के रूप में शरीर से बाहर निकलता है। जिसे हम पीरियड या माहवारी कहते हैं।

(और पढ़ें – मासिक धर्म चक्र: मेंस्ट्रुअल साइकिल कैसे काम करती है)

छोटी साइकिल वाली महिलाएं रखें  विशेष ध्‍यान

लेकिन कभी-कभी पीरियड्स साइकिल छोटी होती है। यदि यह अंतराल 22 दिनों से कम है, तो पीरियड्स के तुरंत बाद ओव्यूलेशन होता है। यह अंतर केवल तीन से चार दिनों के लिए भी हो सकता है। इसका मतलब है कि यदि आपने बिना सुरक्षा के मासिक धर्म के आखिरी दिन या पांचवें दिन संभोग किया है और फिर ओव्यूलेशन होता है, तो अंडे को शुक्राणु द्वारा निषेचित किया जा सकता है। यह स्पष्ट है कि छोटे पीरियड साइकल वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर गर्भावस्था का खतरा अधिक होता है।

पीर‍ियड में सेक्‍स करते हुए बरते सावधानी

वहीं, एक सर्वे के मुताबिक, लड़के पीरियड्स के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करने से बचते हैं। ऐसी स्थिति में, दोनों पार्टनर्स को यौन समस्याएं जैसे एसटीडी और हेपेटाइटिस का खतरा होता है। इसीलिए गर्भावस्था और इन संक्रमणों से बचने के लिए हमेशा कंडोम का उपयोग करें। इसके अलावा, पीर‍ियड में सेक्‍स करने के बाद खुद को साफ भी करें।

आपको यह भी जानना चाहिए-

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

2 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration