हेल्थ टिप्स

हमें प्रतिदिन क्यों नहाना चाहिए जानें नहाने के फायदे और नुकसान – Why we bath daily, Benefits and side effects of bathing in Hindi

हमें प्रतिदिन क्यों नहाना चाहिए जानें नहाने के फायदे और नुकसान - Why we bath daily, Benefits and side effects of bathing in Hindi

रोजाना नहाना वास्तव में बॉडी के लिए फायदेमंद माना जाता है। नहाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं रोगाणुओं से शरीर का बचाव होता है। आमतौर पर गर्म या ठंडे पानी से नियमित नहाना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। शरीर की गंदगी दूर करने, आलस भगाने और तरोताजा महसूस करने के लिए नहाना जरुरी होता है। कहा जाता है कि शरीर को स्वच्छ रखना भी एक जरुरी काम है और नहाना ही एक माध्यम है जिससे संपूर्ण शरीर की सफाई होती है। कुछ लोग शरीर की शुद्धिकरण के लिए नहाते हैं जबकि कुछ लोग नियमित नहाकर अपने मन एवं शरीर को पवित्र करते हैं और फिर साधना करते हैं। इसलिए नहाने के बहुत से फायदे होते हैं। हालांकि अगर आप बहुत ज्यादा नहाना भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

हमें प्रतिदिन क्यों नहाना चाहिए – Daily kyon nahana chahiye in Hindi

हमें प्रतिदिन क्यों नहाना चाहिए - Daily kyon nahana chahiye in Hindi

हमें प्रतिदिन इसलिए नहाना चाहिए क्योंकि रोज नहाने से हमारा शरीर साफ सुथरा रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। एक अच्छी जीवनशैली के लिए भी प्रतिदिन नहाना आवश्यक है। हम सभी के शरीर से कम या ज्यादा पसीना निकलता है और फिर शरीर से दुर्गंध आने लगती है। रोज नहाने से शरीर की दुर्गंध दूर हो जाती है और शरीर में खुजली नहीं होती। कुछ लोगों के चेहरे, बाल और शरीर के अन्य अंगों की ग्रंथियों से ऑयल निकलता है जिससे बॉडी में टॉक्सिन जमने लगता है। नहाने से बॉडी का अपियरेंट मेंटेन रहता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यही कारण है कि हमें प्रतिदिन नहाना चाहिए।

नहाने का सही समय क्या है – Right time to take bath in Hindi

नहाने का सही समय क्या है - Right time to take bath in Hindi

आमतौर पर हमें रोजाना सुबह के समय नहाना चाहिए। सुबह नहाने से मन तरोताजा होता है और आलस एवं सुस्ती खत्म हो जाती है और काम करने के लिए बॉडी एक्टिव हो जाती है। गर्मी के मौसम में सुबह शाम दोनों समय नहाना फायदेमंद होता है। हालांकि नहाने का कोई निर्धारित समय नहीं होता है और आप अपनी सुविधा और जरुरत के अनुसार किसी भी समय नहा सकते हैं।

अगर आप दफ्तर जाते हैं या फिर पूजा पाठ करते हैं तो आपको तड़के सुबह नहाना चाहिए।

अगर आप कोई क्रिएटिव काम करते हैं या फिर कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें एकाग्रता की बहुत जरुरत पड़ती है तो आपको रोजाना सुबह के समय नहाना चाहिए।

शाम को ऑफिस से लौटन के बाद आपको बहुत थकान लगती है और आप धूल मिट्टी एवं शरीर की गंदगी को हटाकर रिफ्रेश होना चाहते हैं तो आपको शाम के समय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।

यदि आपको अनिद्रा की समस्या है, रात में आपकी नींद खुल जाती है और आप अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं तो बार बार नहाने की बजाय आपको रात में सोने से पहले नहाना चाहिए।

अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है और हमेशा रैशेज या मुंहासे निकलते हैं तो आपको रात के समय नहाना चाहिए।

यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है और रोज नहाने से स्किन के अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं जिससे इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है तो आपको हर दो दिन बाद सुबह के समय नहाना चाहिए।

नहाने के नियम – Nahane ke niyam in Hindi

नहाने के नियम - Nahane ke niyam in Hindi

आमतौर पर ज्यादातर लोगों को नहाने का नियम नहीं मालूम होता है। अधिकांश लोग नहाते समय पहले अपने सिर पर पानी डालते हैं। जबकि नहाने का यह नियम बिल्कुल गलत है। नहाने के सही नियम यह है कि आराम से बैठकर पहले आपको अपने पैरों पर पानी डालना चाहिए, फिर जांघों पर, फिर पेट पर और अंत में सिर पर पानी डालना चाहिए। नहाने के नियम का क्रम हमेशा शरीर के निचले हिस्से से शुरू होकर ऊपर की ओर होना चाहिए। वास्तव में सिर के आसपास का पार्ट गर्म होता है जबकि शरीर का निचला यानि पैरों के आसपास का पार्ट ठंडा होता है। बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन करने के लिए ही नहाने का क्रम नीचे से ऊपर होना चाहिए। नियम के अनुसार नहाने से मानसिक शांति और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

(और पढ़ें – गर्म पानी से नहाना सही या ठंडे पानी से, जानिए विज्ञान क्या कहता है)

नहाने के नियम तो आपने जान लिए आइये अब जानतें हैं नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

नहाने के फायदे – Nahane ke Fayde in Hindi

नहाने के फायदे - Nahane ke Fayde in Hindi

नहाने के एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे हैं। नहाने से शरीर की सफाई होती है, मांसपेशियों में  तनाव कम होता है और शरीर से पसीने की दुर्गंध नहीं आती है। आइये जानते हैं नहाने के कुछ मुख्य फायदे।

डिप्रेशन और तनाव भगाने के लिए नहाने के फायदे – Depression aur stress ke liye nahane ke fayde in Hindi

डिप्रेशन और तनाव को दूर करने के लिए स्नान करना फायदेमंद होता है। वास्तव में नहाने के बाद कॉर्टिसोल और क्रोमोग्रेनिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिसके कारण तनाव से मुक्ति मिलती है और सिर में भारीपन महसूस नहीं होता है। डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के लिए भी नियमित नहाने के बहुत फायदे हैं। ठंडे पानी से स्नान करने से नर्वस सिस्टम एक्टिवेट होता है और ब्लड में बीटा एंडोर्फिन एवं नोराड्रेनेलिन जैसे रसायनों का स्तर बढ़ता है जिसके कारण डिप्रेशन कम होता है। इसके अलावा कोल्ड शॉवर मस्तिष्क से इलेक्ट्रिकल इम्पल्स को भेजता है जो माइंड पर एंटी डिप्रेसिव इफेक्ट डालता है।

नहाने के फायदे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए – Bathing improve heart health in Hindi

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नहाने के कई फायदे होते हैं। रोजाना गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का सर्कुलेशन बेहतर होता है और रक्त वाहिकाओं की कार्य प्रणाली सुधरती है। नहाने के फायदे के कारण ही कहा जाता है कि गुनगुने पानी  से नहाना अपने आप में एक वर्कआउट है। अगर आप एकदम  स्वस्थ हैं और आपको हृदय रोग नहीं है तो रोजाना वार्म वाटर बाथ लेने से आपका हार्ट हमेशा हेल्दी रहेगा और आपका लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होगी।

(और पढ़े – सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान…)

सोने से पहले नहाने के फायदे अनिद्रा दूर करने में – Achhi need ke liye nahane ke fayde in Hindi

अध्ययनों से पता चला है कि सोने से पहले नहाने से अच्छी नींद आती है। यह हर कोई जानता है। यही कारण है कि दफ्तर या दिन भर के काम की थकान के बाद लोग सोने से पहले नहाते हैं और एक क्वालिटी नींद लेते हैं। वास्तव में सोने से पहले नहाने का फायदा यह होता है कि यह थकान को मिटा देता है जिससे इंसोम्निया यानि अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है और आपके नींद की गुणवत्ता भी बढ़ती है। सोने से पहले नहाना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

प्रतिदिन नहाने के फायदे फेफड़े की कार्यक्षमता सुधारने में – Bathing Improves lung function in Hindi

नहाना बॉडी के लिए इसलिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि नहाने के लिए जब आप अपने सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो उसमें आटोमैटिक रिफ्लेक्स एक्शन होता है।  यह आपको एक तेज गति के साथ गहरी सांस लेने के लिए मजबूर करता है। जब ठंडा पानी शरीर पर पड़ता है तो आप तुरंत गहरी सांस छोड़ने के बाद कुछ सेकंड के लिए अपनी सांस रोकते हैं। इससे फेफड़े खुलते हैं और ऑक्सीजन का बहाव बढ़ता है जिससे फेफड़े की कार्यक्षमता बेहतर होती है और आपको सांस संबंधी परेशानी नहीं होती है।

(और पढ़े – गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान)

रोज नहाने के फायदे तरोताजा दिखने के लिए – Nahane ke fayde refresh feel karne ke liye in Hindi

गर्म या ठंडे पानी से नहाना शरीर की सफाई करने का एक प्राकृतिक तरीका है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को खोलता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और त्वचा को कोमल एवं मुलायम बनाता है। जिसके कारण त्वचा जवान लगती है और नहाने के बाद आप तरोताजा और अच्छा दिखते हैं। इसके अलावा रोज नहाने से शरीर को राहत मिलती है और यदि आप साल्ट वाटर में नहाते हैं तो बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां, स्किन ढीली पड़ना सहित अन्य लक्षण कम हो जाते हैं।

बॉडी के टॉक्सिन को निकालने में नहाने के फायदे – Bathing Removes toxins in Hindi

नहाने का फायदा हर मायने में सेहत को पहुंचता है। नहाने से बचने के लिए चाहे कितना भी आप अपने शरीर पर डियो या स्प्रे छिड़क लें, ना नहाने से शरीर से आने वाली एक अलग तरीके की महक परेशान करती ही है। अगर आपको पसीना ज्यादा होता है तो रोजाना स्नान करना आपके लिए बेहद जरूरी है। पसीना  शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और नहाने से पसीने की बदबू दूर हो जाती है। गुनगुने पानी से नहाने से ना सिर्फ बॉडी के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं बल्कि बॉडी में इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस भी मर जाते हैं। इसी कारण नहाने का फायदा होता है।

(और पढ़ें –रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)

नहाने के फायदे शुगर लेवल घटाने में – Bath Reduces sugar levels in Hindi

यह जानकर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना गर्म पानी से नहाना बेहद फायदेमंद है। एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरकर अपने शरीर को 20 से 30 मिनट तक पानी में डुबोए रखें। लगातार तीन हफ्तों तक ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल 13 प्रतिशत घट जाता है। मधुमेह के रोगियों के लिए रोज नहाना एक बेस्ट हॉट थेरेपी है।

नहाने के फायदे इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए – Nahane ke fayde for boost immune system in Hindi

सिर्फ गर्म पानी से ही नहाने के फायदे नहीं होते हैं बल्कि ठंडे पानी से नहाने के भी कई फायदे हैं। रोजाना ठंडे पानी से स्नान करने से वैस्कुलर और लिम्फ सिस्टम स्टीमूलेट होता है अधिक संख्या में प्रतिरक्षा कोशिकाएं बनती हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा नहाने का फायदा यह भी है कि इससे जल्दी बीमार पड़ने की संभावना कम होती है।

(और पढ़े – स्टीम बॉथ के इन बड़े फायदों को जानते हैं आप…)

नहाने के नुकसान – Side effects of bathing in Hindi

नहाने के नुकसान - Side effects of bathing in Hindi

नहाने से शरीर स्वच्छ रहता है और हम बीमारियों से बचे रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है इसलिए जरुरत से ज्यादा नहाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अधिकांश लोग नहाते समय शरीर से धूल और कीटाणुओं को साफ करने के लिए रोजाना साबुन, बॉडी शॉवर जेल और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी बॉथिंग प्रोडक्ट में अधिक मात्रा में केमिकल मिले होते हैं जो त्वचा के पीएच लेवल को डिस्टर्ब कर देते हैं। इसलिए अधिक नहाने से भी नुकसान होता है। आइये जानतें हैं नहाने के नुकसान क्या हैं-

  • नहाने के दौरान शरीर को स्क्रब लगाकर नियमित रगड़ने से स्किन की ऊपरी सतह में मौजूद सीबम प्रभावित होता है। जिसके कारण त्वचा पर झुर्रियां आ जाती हैं।
  • आवश्यकता से अधिक नहाने से त्वचा के रोम छिद्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और स्किन का नैचुरल ऑयल सूख जाता है। इसके कारण स्किन की रक्त वाहिकाएं टूट जाती हैं और त्वचा ड्राई हो जाती है।
  • अधिक नहाने से जब त्वचा ड्राई हो जाती है तो हम अपनी त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाते हैं। जिसके कारण ब्लडस्ट्रीम में टॉक्सिन तेजी से बढ़ते हैं जो हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इसलिए अधिक नहाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।
  • स्किन पर ऐसे भी अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। रोज नहाने से अच्छे बैक्टीरिया मर सकते हैं। रोज नहाने का यह एक बड़ा साइड इफेक्ट है।
  • रात में नहाने के नुकसान भी होते हैं यदि आप खाना खाने के बाद तुरंत नहाते हैं तो उससे आपका पाचन ख़राब हो सकता है।

ऊपर लेख में आपने जाना हमें प्रतिदिन क्यों नहाना चाहिए और नहाने के नियम क्या हैं, इसके आलावा आपने नहाने के फायदे और नुकसान भी जानें। यदि आपके पास नहाने को लेकर कोई सवाल या सुझाब हों तो हमें कमेंट्स कर बताएं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration