बजन घटाना

भूमि पेडनेकर के वजन कम करने का राज – Secrets of Bhoomi pedanekar weight loss in hindi

Bhoomi pedanekar weight loss in hindi भूमि पेडनेकर एक जानी मानी हस्ती है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा में अपना वजन कम से कम 85 किलो तक बढ़ाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया, वैसे हम आपको बता दें कि भूमि ने केवल इसी फिल्म में अपना वजन बढ़ाया था। फिर बाद में उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। उनका वजन अन्य अभिनेत्रीयों की तरह हो गया है। अगर आप भी भूमि की तरह अपना वजन कम कर अन्य अभिनेत्रियों की तरह दिखना चाहते हैं, तो आज हम आपको भूमि पेडनेकर की डाइट प्लान के बारे में बतायेंगे। जिसको फोलो करके आप भी अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

तो आइये जानते हैं भूमि पेडनेकर के वजन कम करने का राज

वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट करना है जरूरी

अक्सर लडकियां वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ भी नहीं खातीं हैं या फिर जो भी खाती हैं, वो बहुत ही कम होता है। जिससे उनके शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता, लेकिन ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। वजन को कम करने के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह के फलों के जूस को और अण्डों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मिस्सी रोटी या पोहा और उपमा को अपने आहार में शामिल करती है। जिससे आपके शरीर को हर तरह के पौष्टिक तत्व मिलेंगे।

(और पढ़े – वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं)

भूमि पेडनेकर के वजन कम करने खाने में क्या शामिल किया

अगर आप ये सोच रहे हैं कि भूमि ने अपने वजन को कम करने के लिए खाने से दुरी बनाई या खाने से परहेज किया है, तो ऐसा नहीं है उन्होंने खाने में किसी प्रकार की दुरी नहीं बनाई। बल्कि उसके स्थान पर उन्होंने अपने खाने में कई तरह की चीजों को शामिल किया जैसे की गेहूं की रोटी के स्थान पर मल्टीग्रेन की रोटी चावल के स्थान पर राजगिरा का प्रयोग। वैसे अक्सर देखा गया है कि लडकियां वजन कम करने के लिए तला हुआ या भुना हुआ खाना छोड़ देती है, पर ऐसा करने के स्थान पर आप उन्हीं चीजों को ऑइल में फ्राई कर के खा सकती है।

भूमि के खाने का डेली रूटीन

आपको जानकर हैरानी होगी कि भूमि ने अपने वजन को कम करने के लिए अपने डेली रूटीन को भी काफी बदल दिया था। वो रोज सुबह मॉर्निंग वाक पर जाती हैं, तो वहीँ दोपहर में कई बार वो बॉलीबाल, स्विमिंग

आदि कई तरह के खेल खेलती थी। कई बार वो जिम में वर्क आउट भी कर लेती थी। इतना ही नहीं भूमि ने वजन कम करने के लिए डांस भी किया।

(और पढ़े – जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो करें जुंबा डांस)

भूमि पेडनेकर ने अपनायी जूस रेस्पी

वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करना भी जरूरी है। इसके लिए भूमि ने एक सिक्रेट जूस को पीना शुरू किया था। उन्होंने सेब, अदरक, पालक, धनिया, नींबू को मिलाकर एक जूस बनाया, जिसे वो रोज पीती थी। इस जूस की मदद से उनके चेहरे का ग्लो बना रहता था। इसके अलावा भूमि को जब तेज भूख लगती है, तो वो उस समय दही, शहद और ताज़ी बैरी का जूस बना कर पी लेती थी। इस तरह उन्हें फिर लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे उनका वजन भी कम होने लगा।

(और पढ़े – बॉडी को डिटॉक्स (विषैले पदार्थ को बाहर) कैसे करें)

भूमि पेडनेकर डिनर में क्या खाती हैं

वजन को कम करने के लिए भूमि ने अपने डिनर का समय 8.30 किया और उसमें भी उन्होंने पनीर, टोफू,ग्रिल्ड फिश या स्टीम की बनी हुई सब्जियों को और चिकन को इसमें शामिल किया। इसके साथ ही वो एक कप ब्राउन राइस को भी इसमें शामिल करती थी। जब भी उन्हें हल्की भूख का अहसास होता था तब वो डार्क चाकलेट का सेवन कर लेती थी। जिससे उन्हें भूख नहीं लगती थी और उनके शरीर को भी ताकत मिल जाती थी।

भूमि का कहना है कुछ चीजों से दुरी होती है जरूरी

अगर आप भी भूमि की तरह वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों से दुरी बनाकर रखनी चाहिए जैसे कि बटर, चीज, मीठा या फिर बाहर का जंक फ़ूड जब आप इन सभी चीजों को छोड़ देते है। तब आप अपने शरीर से अतिरिक्त फैट को कम कर सकते हैं, क्योंकि यह सभी चीजे वजन को बढ़ती है।

भूमि ने मॉम और इंटरनेट से ली मदद

भूमि अपने वेट लॉस का सारा क्रेडिट मां और इंटरनेट को देती हैं क्‍योंकि पोषण और स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में काफी अच्‍छी तरह से जानती हैं। वहीं इंटरनेट पर दुनियाभर की जानकारी हांसिल करने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य और सेहत से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए टॉपिक पर क्लिक करें

हेल्थ टिप्स | घरेलू उपाय | फैशन और ब्यूटी टिप्स | रिलेशनशिप टिप्स | जड़ीबूटी | बीमारी | महिला स्वास्थ्य | सवस्थ आहार |

Tina singh

Share
Published by
Tina singh

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago