फल

बरसात के मौसम में खाएं ये 6 फल – Rainy season Fruits For Boost Immunity in Hindi

Rainy season Fruits list in Hindi: जिस प्रकार हम सभी को बरसात का मौसम बहुत पसंद होता है, उसी तरह से बैक्टीरिया और वायरस के लिए भी यह मौसम संक्रमण फैलाने के लिए बहुत अनुकूल होता है। बारिश अपने साथ कई प्रकार कि बिमारियों को साथ लेकर आती है। दूषित भोजन और पानी के कारण आज मानसून संक्रमण और बीमारियों का भी पर्याय बन गया है। बारिश का मौसम आते ही बाजारों में कई प्रकार फल मिलना शुरू हो जाते है। बरसात के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आपको फलों का सेवन करने से पहले बहुत ही अधिक सावधानी रखने की जरूरत होती हैं। अच्छे फलों का सेवन आपको कई प्रकार की बिमारियों से दूर रखने में आपकी मदद कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहें है जो कि आपको मानसून में स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

फ्रूट जो आपको बरसात में रखें स्‍वस्‍थ – Fruits that keep you healthy in the rainy season in Hindi

बरसात के मौसम में अपनी प्रतिरक्षा को बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समय आपके बीमार पड़ने का ख़तरा अधिक रहता हैं। बारिश के मौसम में स्वस्थ फलों को खाने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और आप स्वस्थ रहते है। इसके लिए आप निम्न प्रकार के फलों का सेवन करें।

बरसात के मौसम में खाएं सेब – Eat apple in rainy season in Hindi

सेब में भी वो सब गुण मौजूद हैं, जो आपको बीमार होने से बचाते हैं। बारिश के मौसम में हर रोज एक सब का सेवन करने से पाचनतंत्र सही रहता है। सेब में पाए जाने वाले विटामिन से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना काफी कम हो जाती है। एक मध्यम आकार के सेब में 75 कैलोरी और 3 ग्राम फाइबर होता है। सेब में फ्लेवेनॉइड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डायबिटीज और अस्थमा के विकास की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, कि सेब एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर भी है।

(और पढ़े – सेब के फायदे और नुकसान…)

बारिश के मौसम में खाएं अनार – Pomegranate for rainy season in Hindi

अनार बरसात के फलों में सबसे अच्छे माना जाता है। अनार के रोजाना सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है, जिससे कमजोरी दूर होती है। यह आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के साथ कैंसर से लड़ने में भी मददगार है। यह विटामिन ए और पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है। अनार में टैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो हार्ट की रक्षा करता है। अनार वैसे तो हर मौसम का फल है लेकिन बारिश में ये और भी अधिक लाभदायक होता है। अनार के रस का रोजाना सेवन करने से रक्तचाप के स्तर को बढ़ावा मिल सकता है और इससे दिल के दौरे के जोखिम को कम किया जा सकता है।

(और पढ़ें – 7 दिन अनार खाने के फायदे)

आलूबुखारा खाने के फायदे बरसात में – Plums for rainy season in Hindi

बरसात के मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों और फलों का सेवन करना चाहिए जो संक्रमण के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। बरसात के फलों में आलूबुखारा (Plums) भी शामिल है। आलूबुखारा में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। बरसात के मौसम में आलूबुखारा आपके लिए एक लाभदायक फल है जो न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) संतुलन बनाने में भी सहायता करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी बारिश के दिनों में संक्रामक रोगों की रोकथाम करने में भी सहायक होता है। यदि आप भी बरसात के मौसम में खाए जाने वाले फलों को खोज रहे हैं तो आलूबुखारा एक अच्‍छा विकल्‍प है। आप आलू बुखारा को बारिश में खाए जाने वाले फलों की सूची में शामिल कर सकते हैं।

(और पढ़े – आलूबुखारा के फायदे और नुकसान…)

बरसात में खाएं लीची –  Eat Lychee in rainy season in Hindi

बारिश के दौरान शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लीची फल एक अच्‍छा विकल्‍प है। लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा लीची खाना पाचने में सहायक होती है इसलिए इसे अपनी मानसून डाइट में जरूर जोड़ लें। बारिश के दौरान शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लीची फल एक अच्‍छा विकल्‍प है। लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं। लीची में सभी प्रकार के पोषक तत्‍व जैसे विटामिन, प्रोटीन, साइट्रिक एसिड, वसा आयरल और फस्‍फोरस आदि की उच्‍च मात्रा होती है। इसके अलावा यह खाना पाचने में सहायक होती है इसलिए इसे आज से ही अपनी मानसून डाइट में जरूर शामिल करें।

(और पढ़े – लीची खाने के फायदे और नुकसान…)

बारिश के मौसम में खाएं पपीता – Papaya for rainy season in Hindi

पपीते में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसके कारण इसका बारिश में मौसम में बहुत लाभदायक हैं। पपीता काफी हल्का और जल्दी पचने वाला फल होता है। यह विटामिन ए और सी का अच्छा स्त्रोत भी है। पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में सहायक है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आपको भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल में रहता है। आधे पपीते में 59 कैलोरी और 3 ग्राम फाइबर होता है। साथ ही इनकी उच्च विटामिन ए सामग्री बरसात में आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है।

(और पढ़े – पपीता खाने के फायदे और नुकसान…)

जामुन खान एक लाभ बरसात में – Eat Java Plum in rainy season in Hindi

यदि आप बरसात में खाए जाने वाले फलों को खोज रहें है तो आपके लिए जामुन अच्छा फल हो सकता है यह आपको बारिश के मौसम में भी भरपूर मात्रा में मिल जाता हैं। जामुन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह एक मानसून फल ही है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। जामुन आयरन, फोलेट (folate), पोटेशियम (Potassium) और विटामिन आदि पोषक तत्वों से भरा होता है। इसलिए इसे अपनी मानसून डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(और पढ़ें – जामुन के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

रैनी सीजन में खाएं चेरी – Cherries for rainy season in Hindi

मानसून के मौसम में चेरी भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो संक्रमण और सूजन से लड़ने में मदद करती हैं। इनके अलावा, यह कैलोरी में कम होती हैं जो आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। चेरी खराब कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को कम करने में भी मदद करती हैं। इसमें एंटी-कार्सिनोजेनिक (anti-carcinogenic) गुण होते हैं जो उच्च रक्तचाप और यूरिक एसिड स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी की अधिकता होती है जिससे बारिश के मौसम में चेरी के सेवन से आप सभी तरह के इन्फ़ेक्शन से भी बचे रह सकते हैं।

बरसात के मौसम में खाएं ये 6 फल (Rainy season Fruits For Boost Immunity in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago