अध्यात्म

महिलाएं क्‍यूं पहनती हैं मंगलसूत्र – Why Women Wear Mangalsutra in Hindi

महिलाएं क्‍यूं पहनती हैं मंगलसूत्र, महत्व और इसके फायदे क्या हैं - Mangalsutra kyu pehna jata hai in Hindi

Mangalsutra kyu pehna jata hai हिंदू परंपराओं और संस्कृति में शादी के बाद एक महिला को विवाह से जुड़ी पांच चीजें पहननी होती हैं। महिला की वैवाहिक स्थिति के पांच लक्षण मंगलसूत्र, पैर की बिछिया (toe rings), सिंदूर, चूड़ियाँ (bangles) और नाक की लौंग (nose ring) है। इन पांचों में से मंगलसूत्र सबसे महत्वपूर्ण है। आज के आधुनिक समय में जहां तरह तरह के आभूषण (jewellery) पहनना एक फैशन बन गया है, वहीं हमारे देश में महिलाएं एक प्रतीक के रूप में मंगलसूत्र पहनती हैं जो उनके पति के साथ उनके पवित्र बंधन को परिभाषित करता है। मंगलसूत्र की डिजाइन को विकसित होने में भले ही वर्षों का समय लगा हो लेकिन इसका दिव्य महत्व (divine significance) अब भी बना हुआ है। हालांकि, इसके पीछे की कहानी आधुनिकीकरण के रूप में लुप्त होती दिख रही है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाएं मंगलसूत्र क्यों पहनती हैं और इसके फायदे क्या हैं।

विषय सूची

  1. मंगलसूत्र क्या है? – What is Mangalsutra in Hindi
  2. महिलाएं मंगलसूत्र क्यों पहनती हैं? – Why Do Women Wear Mangalsutra in Hindi
  3. मंगलसूत्र पहनने के फायदे – Benefits of wearing a Mangalsutra in hindi
  4. मंगलसूत्र पहनने का महत्व – Importance of Wearing Mangalsutra in hindi

मंगलसूत्र क्या है? – What is Mangalsutra in Hindi

मंगलसूत्र क्या है? - What is Mangalsutra in Hindi

‘मंगल’ शब्द का अर्थ है पवित्र (sacred) और सूत्र ’का अर्थ है धागा (thread)। इसलिए मंगलसूत्र का अर्थ है’ एक पवित्र धागा (sacred thread) । लेकिन मंगलसूत्र सिर्फ एक धागा ही नहीं है बल्कि इसका महत्व एक धागे से कहीं अधिक है। यह शक्ति, पवित्रता (sanctity) और दिव्य ऊर्जा (divine energy) का प्रतीक है।

पति इसे अपनी पत्नी के गले में शादी की रस्म के रूप में बाँधता (wedding ritual) है और पत्नियां आमतौर पर इसे जीवन भर पहनती हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दुल्हन के लिए मंगलसूत्र बनवाता है। यदि कोई व्यक्ति सोने या चांदी (silver) का मंगलसूत्र बनवाने में असमर्थ है तो वह एक धागे में मोतियों को पिरोकर शादी के दिन उसे मंगलसूत्र के रुप में दुल्हन के गले में पहनाता है। लेकिन शादी के दिन दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाना जरूरी होता है।

(और पढ़े – शादी की रस्में और शादी के सात फेरों का मतलब…)

महिलाएं मंगलसूत्र क्यों पहनती हैं? – Why Do Women Wear Mangalsutra in Hindi

महिलाएं मंगलसूत्र क्यों पहनती हैं? - Why Do Women Wear Mangalsutra in Hindi

मंगलसूत्र से बहुत मूल्य (value) और महत्व (significance) जुड़ा हुआ है। यह एक ऐसा धागा है जो जीवन के शुभ संबंधों (auspicious relationship) में एक पुरुष और उसकी पत्नी को एक साथ जोड़ता है। यह आभूषण दोनों के मिलन का संकेत देता है और प्रतिज्ञा (vows) करता है जो उन्होंने एक साथ जीवन जीने की कसमें ली हैं। यह न केवल महिलाओं की वैवाहिक स्थिति का प्रतीक है, बल्कि युगल के जीवन की सुरक्षा के लिए भी शुभ माना जाता है। इन्ही कारणों से हिंदू विवाह रीति रिवाज (wedding customs) के अनुसार महिलाएं शादी के बाद मंगलसूत्र पहनती हैं।

माना जाता है कि मंगलसूत्र में दैवीय शक्तियां (divine powers) होती हैं। मंगलसूत्र की प्रत्येक काली मोती बुरी शक्तियों (evil power) से सुरक्षा का संकेत देती हैं और माना जाता है कि यह युगल दंपत्ति की शादी की रक्षा करता है।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

मंगलसूत्र पहनने के फायदे – Benefits of wearing a Mangalsutra in Hindi

आमतौर पर मंगलसूत्र को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे विवाहित महिला के सुहाग से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि जो महिला जितने हमेशा अपने गले में मंगलसूत्र पहनती है उसके पति की उम्र उतनी ही लंबी होती है। आइये जानते हैं मंगलसूत्र पहनने के क्या फायदे हैं।

मंगलसूत्र पहनने के फायदे कष्टकारी स्पंदनों को दूर करने के लिए – Mangalsutra destroys distressing vibrations in Hindi

मंगलसूत्र पहनने के फायदे कष्टकारी स्पंदनों को दूर करने के लिए - Mangalsutra destroys distressing vibrations in Hindi

मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं को एक बड़ा फायदा यह होता है कि यह मंगलसूत्र ब्रह्मांड में मौजूद कष्टकारी स्पंदनों (distressing vibrations) को अपनी पूर्ण अग्नि तत्व के माध्यम से नष्ट कर देता है। कहा जाता है कि काले मनके (bead) घर एवं आसपास से सभी नकारात्मक कंपन (negative vibrations) को अवशोषित करते हैं, इससे पहले कि वह विवाहित महिला तक पहुंच जाए। जिसके कारण वैवाहिक जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि मंगलसूत्र पहनना फायदेमंद होता है और शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं।

(और पढ़े – कम उम्र में शादी के फायदे और नुकसान…)

मंगलसूत्र पहनने के फायदे सूर्य नाड़ी को जागृत करने के लिए – Mangalsutra Stimulates Sun channel in Hindi

शास्त्रों के अनुसार मंगलसूत्र पहनने से स्त्री के शरीर में सूर्य नाड़ी या सूर्य चैनल एवं उसमें निहित ऊर्जा जागृत होती है। जिससे महिला रोगों से निर्मुक्त रहती है। इसलिए मंगलसूत्र पहनना कई मायनों में फायदेमंद साबित होता है।

(और पढ़े – पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय…)

मंगलसूत्र के फायदे नए परिवार में घुलने मिलने के लिए – Mangalsutra integrate into the new family in Hindi

जिस तरह मंगलसूत्र बनाने के लिए एक धागे या एक तार में मोती को पिरोए जाता है। माना जाता है कि ठीक उसी तरह जब शादी के बाद महिला मंगलसूत्र पहनती है तो उसे नई जगह एवं नए लोगों अर्थात् अपने ससुराल के लोगों के साथ घुलने मिलने (integrate ) और तालमेल बिठाने में बहुत आसानी होती है। मंगलसूत्र लोगों के साथ रिश्तों को खूबसूरत बनाने एवं लंबे समय तक इसे संभालने का कार्य करता है।

(और पढ़े – एक अच्छी पत्नी कैसे बने जाने अच्छी जीवनसाथी बनने के 34 टिप्स…)

मंगलसूत्र के फायदे काली ऊर्जा तरंगों को दूर करने के लिए – Mangalsutra decreasing the black energy waves in Hindi

मंगलसूत्र के फायदे काली ऊर्जा तरंगों को दूर करने के लिए - Mangalsutra decreasing the black energy waves in Hindi

मंगलसूत्र पहनने से काली ऊर्जा तरंगों (black energy waves) से उत्पन्न समस्याएं जैसे दर्द, बेचैनी, चक्कर आना और अन्य चिंताओं को कम करने में भी मदद मिलती है। काली ऊर्जा की तरंगें पूर्ण रुप से पृथ्वी और जल तत्वों से जुड़ी होती हैं। यह मंगलसूत्र के काले मोतियों से आकर्षित होता है। मंगलसूत्र की काली मालाओं से काली ऊर्जा की तरंगें पर्यावरण में उत्सर्जित होती हैं। जिसके कारण महिला के शरीर पर इन काली तरंगों का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। जब तक आप मंगलसूत्र पहने रहती हैं तब तक आपकी इन नकारात्मक तरंगों से रक्षा होती है जिसके कारण आप कई शारीरिक समस्याओं से भी दूर रहती हैं।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

मंगलसूत्र पहनने के लाभ अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए – Mangalsutra for good immune system in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) विकसित एवं बेहतर होती है। जो महिलाएं कमजोर इम्युनिटी से पीड़ित हैं उन्हें शादी के बाद अपने गले से कभी भी मंगलसूत्र नहीं उतारना चाहिए।

(और पढ़े – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय…)

मंगलसूत्र महिलाओं के शरीर पर आभा पैदा करता है – Mangalsutra creates an aura around the body of the woman in Hindi

मंगलसूत्र में सोने की माला या सोने के मनके (gold beads) ब्रह्मांड में पूर्ण अग्नि तत्व की तरंगों को आकर्षित करती है, इस प्रकार यह मंगलसूत्र पहनने वाली महिला के शरीर के चारों ओर एक आभा (aura) पैदा करती है। यह आभा महिला के शरीर के चारों ओर एक सुरक्षा कवच (protective shield) की तरह काम करती है और उसे सभी प्रतिकूल या नकारात्मक ऊर्जाओं (adverse energies) से दूर रखती है। इससे महिला को काफी सुख शांति का अनुभव होता है और उसका मन अंदर से प्रसन्न रहता है। जब महिला खुश रहती है तो उसका परिवार भी उन्नति करता है। यही कारण है कि महिलाएं मंगलसूत्र पहनती हैं और इससे लाभ प्राप्त करती हैं।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

मंगलसूत्र के फायदे रक्त के प्रवाह को नियमित करने में – Mangalsutra regularises blood flow in Hindi

मंगलसूत्र के फायदे रक्त के प्रवाह को नियमित करने में - Mangalsutra regularises blood flow in Hindi

माना जाता है कि मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं के शरीर में रक्त का प्रवाह नियमित एवं बेहतर तरीके से होता है। इससे महिलाएं खुद को हमेशा तरोताजा एवं एनर्जेटिक महसूस करती हैं। मंगलसूत्र पहनने का यह एक बड़ा फायदा है।

(और पढ़े – ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के घरेलू उपाय…)

मंगलसूत्र पहनने का महत्व – Importance of Wearing Mangalsutra in hindi

मंगलसूत्र शिव (पति) और शक्ति (पत्नी) के मिलन के बंधन का प्रतीक है। असल में, यह पति और पत्नी के बीच एक अविभाज्य बंधन (inseparable bond) है। कहा जाता है कि विवाह की तीन गांठ तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाती है।

  • पहली गाँठ उसके पति की आज्ञाकारिता (obedience) का प्रतिनिधित्व करती है
  • दूसरी गाँठ (knot) पति के माता-पिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है
  • और तीसरी गाँठ भगवान के लिए सम्मान का प्रतिनिधित्व करता है।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration