रिलेशनशिप टिप्स

लड़की की जन्म तारीख से पता लग जाएगा उसका कैरेक्टर, आप भी जान लीजिए!

लड़की की जन्म तारीख से पता लग जाएगा उसका कैरेक्टर, आप भी जान लीजिए - Ladki Ki Janm Tarikh Se Pata Lagg Jaega Usaka Kairektar In Hindi

लड़की को समझने का इससे बेहतर तरीका शायद ही आपको मिले। महिला के स्वभाव को समझने का यह सबसे आसान तरीका है। यदि आपको ऐसा लगता है कि दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है तो एक बार किसी लड़की के स्वभाव को समझने की कोशिश कीजिए। इससे आपका सारा भ्रम दूर हो जाएगा। किसी लड़की को समझना इतना आसान काम नहीं है। अब आप सोचेंगे कि फिर लड़की का कैरेक्टर पता करने के लिए क्या किया जाए?

घबराइए मत। एक तरीका है। वो है ज्योतिष शास्त्र। जी हां। यह एक ऐसा शास्त्र है जो हमें जीवन की कई अनजानी बातें बताता है। किसी महिला या लड़की का स्वभाव और चरित्र को समझने में भी यह काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको उस महिला या लड़की का मूलांक पता करना होगा जिसके कैरेक्टर के बारे में आप जानना चाहते हैं।

बाकी सारी बातें तो उस मूलांक के बूते ही पता लग जाएगी। तो फिर देर किस बात की है। आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी का मूलांक पता कर लीजिए। और बचा हुआ काम ज्योतिष से हो जाएगा।

यदि आप सोच रहे है कि किसी लड़की की जन्म तारीख कैसे उसका भविष्य बता देगी। तो इसका तरीका हम आपको बताते है। अंकज्योत‌िष के अनुसार लड़की का जन्म ज‌िस‌ त‌िथ‌ि में होता है वह उनका मूलांक होता है उस अंक का उसके जीवन के हर क्षेत्र में प्रभाव द‌िखता है। चाहे वह रिलेशनशिप हो या कैरियर इसल‌िए लड़की के मूलांक को जानकर उसके कैरेक्टर को समझा जा सकता है। अगर लड़की का जन्मद‌िन 9 तारीख के बाद आता है तो उसके जन्मांक को आपस में जोड़ लें और जो नया अंक प्राप्त होगा वह उसका मूलांक होगा जैसे किसी लड़की का 25 तारीख को जन्मद‌िन आता है तो उसका मूलांक 2+5 =7 होगा।

मूलांक 1

जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 को हुआ है, उनका मूलांक एक होता है। इस मूलांक वाली महिलाएं या लड़कियां बहुत सोशल होती हैं। और समझदार भी होती हैं। आपको जानकर ख़ुशी होगी की ये अपने घर व परिवार को अच्छे से संभालती हैं।

(और पढ़े – जन्म की तारीख से ऐसे जानें कैसा है आपका पार्टनर…)

मूलांक 2

जिनका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं। लेकिन उनमें सुंदर और आकर्षक दिखने की बहुत चाहत होती है, इसके लिए बह खर्चे भी बहुत करती हैं। तो अब आप समझ लीजिये आपकी जेब ढीली तो नहीं होने वाली।

मूलांक 3

तीन मूलांक के अंतर्गत 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियां आती हैं। इनके चेहरे की हल्की सी मुशकान और मिश्री सी मीठी बोली सबका दिल जीत लेती है। तीन मूलांक की लड़कियां अपने घर परिवार के सदस्यों का बहुत ध्यान रखती हैं और सभी इनके प्रभाव में रहते हैं।

(और पढ़े – मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं…)

मूलांक 4 

4, 13, 22 और 31 को जिनका जन्मदिन आता है उन लड़कियों का दिमाग बहुत तेज होता है। वो पढ़ाई के मामले में दूसरों की तुलना में तेज होती हैं। लेकिन पढाई के साथ इन्हें सजने-धजने में भी बड़ी दिलचस्पी होती हैं।

मूलांक 5

5, 14 और 23 मूलांक वाली लड़कियां सुलझे विचारों वाली और विनम्र होती हैं। उनके मन में सबका साथ सबका विकास वाला फार्मूला होता है। यह खुद के साथ ही अपने परिवार को भी आगे बढ़ाने में मदद करती हैं।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…

मूलांक 6

6, 15 और 24 दिनांक को जन्मी लड़कियां बेहद खूबसूरत होती हैं। खूबसूरती के साथ ही वो अच्छी माँ और पत्नी भी होती ही हैं। उनका परिवार और समाज में बहुत सम्मान भी होता है। तो आप सोच रहें होगें ऐसी लड़की को कौन नहीं चाहेगा।

मूलांक 7 

7 मूलांक के अंतर्गत 7, 16 और 25 तारीख को जन्मी लड़कियां आती हैं। इन्हें अक्सर अकेले रहना और घूमना पसंद होता है, लेकिन इन्हें लोगों की अटेंशन की भी चाहत होती है। इनकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होती है।

(और पढ़े – लड़की के प्यार के इशारों को कैसे समझें…)

मूलांक 8

जिन लड़कियों का जन्म 8, 17 और 26 तारीख को होता है, वो बड़ी ही मेहनती और किसी भी काम को पूरे मन से करने वाली होती हैं। इन्हें ऊपरी दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये अपने घर परिवार के सदस्यों का बहुत ख्याल भी रखती हैं।

मूलांक 9

9 मूलांक वाली लड़कियों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है। ये बेफिक्र रहना पसंद करती हैं और अपनी ही मर्जी की मालिक होती हैं। इनके विचार मोर्डन होते हैं, लेकिन इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है।

ऊपर लिखी बातें लड़कियों के कैरेक्टर के बारे में सच हो सकती हैं। लेकिन हर लड़की का स्वभाव बदलता रहता है। ऐसे में ये बिंदु हमेशा ही आपके काम आएं यह जरूरी नहीं है। फिर भी यदि आप कोशिश करना कहते हैं तो इसमें कोई बुरे नहीं है क्योंकि लड़की को समझने की कोशिश तो हम सभी कर सकते हैं।

(और पढ़े – एक अच्छी पत्नी कैसे बने जाने अच्छी जीवनसाथी बनने के 34 टिप्स…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration