फिटनेस के तरीके

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे -Hand grip exercise steps and benefits in Hindi

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे - Hand grip exercise steps and benefits in Hindi

Hand grip exercise in Hindi ग्रिप स्ट्रेंथ को विकसित करने का सबसे आसान तरीका हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज है। एक मजूबत पकड़ आपको दैनिक जीवन के कई प्रकार के कार्यों को करने में मदद करती है। आप अपनी जेब में हमेशा हैंड ग्रिपर रखें और जब भी आप बेकार बैठे हों तब उनका उपयोग करें। सभी लोग जो अपनी बॉडी को मजबूत करना चाहते है और अपने मांसपेशियों का विकास करना चाहते है वह अक्सर उँगलियों की मजबूती और उनकी पकड़ को मजबूत करने के बारे में भूल जाते हैं। हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज एक ऐसी एक्सरसाइज जो आपकी पकड़ को मजबूत करती है साथ साथ आपके पूरे हाथों की मांसपेशियों को मजबूत करती हैं। आइये हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने के तरीके और उसके फायदे विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

1. हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज क्या हैं – What is Hand grip exercise in Hindi
2. हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने का तरीका – Steps to do Hand grip exercise in Hindi
3. ग्रिप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज के प्रकार – Types of Grip Strength Exercises in Hindi
4. हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे – Hand grip Exercise Benefits in Hindi
5. हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करते समय यह सावधानियां रखें – Precautions to do Hand grip Exercise in Hindi

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज क्या हैं – What is Hand grip exercise in Hindi

हैण्ड ग्रिप एक हाथों की उँगलियों की एक्सरसाइज हैं जो कि आपके हाथों की पकड़ को मजबूत करती है। आपके हाथों की पकड़ आपको अन्य एक्सरसाइज जैसे वेट लिफ्टिंग और पुल अप एक्सरसाइज आदि को करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपके पास हैण्ड ग्रिप उपकरण होना आवश्यक होता हैं। आइये उँगलियों की इस एक्सरसाइज को करने तरीके को विस्तार से जानते हैं।

(और पढ़ें – वेट लिफ्टिंग (वजन उठाने) के फायदे और नुकसान)

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने का तरीका – Steps to do Hand grip exercise in Hindi

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज को करना बहुत ही सरल है और कोई भी व्यक्ति इसे बहुत आसानी से कर सकता हैं। आपको इस एक्सरसाइज को करने के लिए बस एक हैण्ड ग्रिप डिवाइस की आवश्यकता होती हैं जिसे आप आसानी से बाजार या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। आइये इसे करने के तरीके को निम्न स्टेप्स में जानते है।

  • हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज को करने के लिए आप कुर्सी बैठ सकते है या इसे खड़े होकर भी कर सकते हैं।
  • अब अपने एक हाथ में एक हैण्ड ग्रिप डिवाइस को पकड़ें।
  • आप इस हैण्ड ग्रिप को इस प्रकार से पकड़ें कि हैण्ड ग्रिप डिवाइस के एक हेंडिल पर आपकी चारों उंगलियां हो तथा इसके दूसरे हेंडिल पर आपका अंगूठा हों।
  • आप हैण्ड ग्रिप को मजबूती से पकड़ें जिससे आप इसे आसानी से दबा सकें।
  • अपने हाथ की उँगलियों को हैण्ड ग्रिप उपकरण पर अच्छी तरह से रखने के बाद आप इस हैण्ड ग्रिप डिवाइस को दबायें।
  • जब आप अपनी साँस को छोड़ें और तब हैण्ड ग्रिप को दबायें और जब आप अन्दर साँस लें तब आप इसे छोड़ दें।
  • आप इस क्रिया को धीरे-धीरे करते हुए बार-बार दोहराएं।
  • हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज को आप अपनी क्षमता के अनुसार अधिक समय तक कर सकते हैं।

ग्रिप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज के प्रकार – Types of Grip Strength Exercises in Hindi

ऊपर हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज को करने का सामान्य तरीका दिया गया है, आप इसे और भी कई प्रकार से कर सकते हैं। ग्रिप स्ट्रेंथ  के लिए एक्सरसाइज के अन्य प्रकार निम्न हैं।

बॉल स्क्वीज एक्सरसाइज – Ball Squeeze Exercise in Hindi

बॉल स्क्वीज एक्सरसाइज करने के लिए आप एक बॉल को अपने हाथ में पकड़ें। अब उस बॉल की चारों ओर अपनी उँगलियों और अंगूठे को लपेटें। अब अपने हाथ को कोहनी से मोड़कर ऊपर की ओर सीधा करें। अब अपनी उँगलियों पर जोर डालते हुए इस गेंद को दबायें। आप इस क्रिया को कुछ देर तक बार-बार दोहराहएं।

क्रश ग्रिप – Crush Grip in Hindi

क्रशिंग (crushing) आपके हाथ को किसी चीज के चारों ओर बंद करने और निचोड़ने की क्रिया है। क्रश ग्रिप एक्सरसाइज करने के लिए आपको डंबल की आवश्यकता होती हैं। आप डम्बल को अपने हाथों से पकड़ कर इसका अभ्यास कर सकते सकते है।

बैंड हैंड एक्सटेंशन्स – Band Hand Extensions in Hindi

बैंड एक्सटेंशन सभी 5 उंगलियों के चारों ओर एक रबर बैंड को लपेट कर किया जाता है। आप इसके लिए प्रोफेशनल रबर बैंड का प्रयोग करें।  बैंड को उँगलियों पर लपेटने के लिए बाद आप अपनी उँगलियों को बाहर को ओर फैलाएं।

सपोर्ट क्रश ग्रिप – Supporting Crush Grip in Hindi

सपोर्ट क्रश ग्रिप एक्सरसाइज किसी किसी वस्तु को सपोर्ट करने की क्रिया है, जहां आप अपनी उंगलियों से लोड का सबसे अधिक समर्थन करते हैं। उदाहरण के लिए एक डम्बल, डेडलिफ्टिंग या यहां तक ​​कि अपने किराने की थैलियों को संभाल कर ले जाना आदि।

ओपन क्रश ग्रिप – Open Crush Grip in Hindi

ओपन क्रश ग्रिप एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी मोटी वस्तु या बार को पकड़ने की आवश्यकता होती है। यह तब होता है जब आप क्रश ग्रिप का उपयोग कर रहे होते हैं लेकिन आपकी उंगलियां पूरी तरह से स्पर्श या ओवरलैप नहीं होती हैं। जब आपकी उंगलियां खुली होती हैं आप उस वस्तु को मजबूती से पकड़ने के लिए अपनी उँगलियों का प्रयोग अधिक करते हैं।

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने के फायदे – Hand grip Exercise Benefits in Hindi

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक है। आइये इसके लाभों को विस्तार से जानते हैं।

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज के फायदे हाथों की शक्ति बढ़ाने में – Hand grip Exercise for Increased Hand Strength in Hindi

अपनी कलाई, भुजाओं और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए हैंड ग्रिप एक्सरसाइज एक अच्छा काम करती हैं। इस हैंड ग्रिप एक्सरसाइज को करने वाले व्यक्ति को टेनिस खेलते समय काफी मदद मिलती है। क्योंकि इस दौरान आपके हाथों की शक्ति का अधिक उपयोग किया जाता हैं। यदि आप जिमनास्टिक (gymnastics) या माउंटेन क्लाइम्बिंग (mountain climbing) में हैं, तो हाथ की अच्छी पकड़ आपको अपने स्वयं के शरीर के वजन का समर्थन करने मदद कर सकती हैं।

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज के लाभ बेहतर अग्र-भुजाओं में – Hand grip Exercise for Improved Forearm Muscularity in Hindi

अपनी अग्र-भुजाओं (Forearm) या बांहों की मांसपेशियों को बेहतर बनाने के लिए हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज बहुत ही लाभदायक होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी कलाई को बार-बार खोलना बंद करना होता हैं जिससे आपके पूरे हाथ की मांसपेशियों की कसरत हो जाती हैं। यह कसरत आपकी अग्र-भुजाओं को मजबूत करती है, जिससे आपकी बाहें शक्तिशाली होती हैं।

धैर्य को बढ़ाएं हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज – Hand grip Exercise Benefits for Endurance in Hindi

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करने से आपके धैर्य में भी बढ़ावा मिलता है। यदि आप पूरे दिन हाथ से पकड़ कर सामान ढोते हैं, परन्तु दिन भर की थकान के कारण भी अपने अपनी पकड़ नहीं खोई है तो आपके अन्दर धैर्य है। जब आप हैंडग्रेप अभ्यास के दौरान अपने हाथ की मांसपेशियों को काम करते हैं, तो आपके लिए उन गतिविधियों को अंजाम देना आसान हो जाता है जिनके लिए आपको निश्चित समय के लिए एक निश्चित मात्रा में ग्रिप लगाने की आवश्यकता होती है।

ग्रिप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज पकड़ मजबूत करे – Grip Strength Exercises for Strong hold in Hindi

ग्रिप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज को करने से आपके कलाई और हथेलियों की उंगलियां मजबूत होती है जिससे आप किसी भी वस्तु को मजबूती से पकड़ सकते हैं। जब आपकी पकड़ मजबूत होती है तो आपका जिम में प्रदर्शन अच्छा होता है और आप वेट लिफ्टिंग और पुल अप एक्सरसाइज आदि को अच्छी तरह से कर पाते है।

हैण्ड ग्रिप एक्सरसाइज करते समय यह सावधानियां रखें – Precautions to do Hand grip Exercise in Hindi

ग्रिप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करते समय आपको कुछ सावधानी रखना आवश्यक है जैसे –

  • यदि आपकी कलाई में दर्द हो तो आप ग्रिप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज को ना करें।
  • अगर आपके हाथों में फ्रैक्चर है या हालही सर्जरी हुई है तो आपको इस एक्सरसाइज को नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक बीमारी है, तो आप इस एक्सरसाइज को करने पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

और पढ़े – 

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration