सौंदर्य उपचार

ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान – Glycerin Benefits and Side Effect in Hindi

Glycerin Benefits in Hindi: आप ग्लिसरीन के इस्तेमाल से बेदाग त्वचा और काले, लंबे और घने बाल पा सकते हैं। यह संभव है कि आप अभी भी ग्लिसरीन के लाभों से अनजान होंगे। इसलिए,  इस लेख में हम ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान के बारे में बात करेंगे।

इस आर्टिकल में आप जानेंगे ग्लिसरीन के फायदे, ग्लिसरीन का उपयोग और नुकसान के बारे में, आज के इस समय में हर कोई अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्या कुछ नहीं करता, अत्यधिक खर्चीले टोनर अपनाते है, विभिन्न प्रकार के उपचार अपनाते है फिर भी त्वचा पर ये लाभदायक प्रभाव नहीं डाल पाते।

शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ग्लिसरीन वह सस्ता और सर्वाधिक उत्तम प्राकतिक पदार्थ है, जो त्वचा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लाभदायक गुणों से परिपूर्ण है।

ग्लिसरीन अच्छी तरह से त्वचा की देखभाल के लिए इसके उपयोग के लिए जानी जाती है। त्वचा और सौंदर्य देखभाल के लिए इसके कई अन्य लाभ हैं। यह हमारी त्वचा कोशिकाओं को फिर से यंग करने के लिए उत्तेजित कर सकती है और इसलिए इसका उपयोग कई त्वचा देखभाल उत्पादों जैसे साबुन, बॉडी लोशन और मॉइस्चराइज़र, बॉडी स्क्रब, फेस पैक और फेस मास्क के साथ-साथ बाल धोने वाले शैंपू और कंडीशनर में किया जाता है।

विषय सूची

1. ग्लिसरीन क्या है? – What is Glycerin in Hindi
2. ग्लिसरीन के फायदे – Benefit of Glycerine in Hindi

3. ग्लिसरीन के साइड इफेक्ट्स (नुकसान) – Glycerin Side Effects in Hindi

ग्लिसरीन क्या है? – What is Glycerin in Hindi

ग्लिसरीन एक यौगिक है जिसे प्राकृतिक उत्पादों जैसे वनस्पति तेल से बनाया जाता है, या प्रोपेलीन अल्कोहल से संश्लेषित किया जाता है। भौतिक रूप से यह एक उच्च श्यानता वाला, मीठा स्वाद वाला, और पारदर्शी तरल है। यह पानी और शराब दोनों में घुलनशील है।

नतीजा एक अल्कोहल आधारित उत्पाद है जो कई त्वचा से सम्बंधित उत्पादों का एक घटक है। फिर भी ग्लिसिरिन को केमिकल की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। ग्लिसरीन, जिसे ग्लिसरॉल भी कहा जाता है, दोनों कॉस्मेटिक उद्देश्यों और त्वचा की बिभिन्न परेशानियों के इलाज के लिए उपयोग किया जा सकता है।

शुद्ध ग्लिसरीन वास्तव में त्वचा की गहरी परतों से नमी खींचकर उसे निर्जलीकृत कर सकता है। एवं यह वातावरण से भी नमी को ग्रहण कर सकता है। ग्लिसरीन को अक्सर शुद्ध रूप में उपयोग किए जाने के बजाय अन्य अवयवों के साथ उपयोग किया जाता है।

आज के इस लेख में हम ग्लिसरीन के त्वचा से संबंधित आशचर्यजनक फायदों के बारे में जानेगें।

(और पढ़े – गोरा होने के घरेलू उपाय और नुस्खे)

ग्लिसरीन के फायदे – Benefit of Glycerine in Hindi

  1. ग्लिसरीन के फायदे फोर स्किन – Glycerin Benefit for Skin in Hindi
  2. त्वचा को मॉइस्चराइज बनाने में ग्लिसरीन और गुलाब जल का उपयोग – Glycerin Benefits for Moisturizer in Hindi
  3. ग्लिसरीन का उपयोग नरम होंठ के लिए – Glycerin for Softens Dry Lips in Hindi
  4. टोनर के रूप में ग्लिसरीन के फायदे – Glycerin Benefits for Toner in Hindi
  5. ग्लिसरीन का उपयोग एंटी-एजिंग के रूप  में – Glycerin uses for Anti-ageing treatment in Hindi
  6. ग्लिसरीन के लाभ मुँहासे के उपचार में – Glycerin Benefits for Acne treatment in Hindi
  7. निम्बू ग्लिसरीन गुलाब जल बेनेफिट्स फॉर क्लींजर  – Glycerin Benefits for Cleanser in Hindi
  8. ग्लिसरीन के फायदे ब्लैकहेड उपचार में – Glycerin Benefits for Blackhead Treatment in Hindi
  9. डैंड्रफ़ को हटाने में ग्लिसरीन के उपयोग – Glycerin Use for Remove Dandruff in Hindi
  10. ग्लिसरीन के फायदे डायपर चकते के लिए – Glycerin Benefits for Diaper Rashes in Hindi
  11. रेजर बर्न्स के इलाज में ग्लिसरीन का उपयोग – Glycerin for Helps Treat Razor Burns in Hindi

ग्लिसरीन के फायदे फोर स्किन – Glycerin Benefit for Skin in Hindi

यदि आपकी त्वचा शुष्क और बेजान है, तो यह समय परेशान होने का नहीं है , क्योंकि शुष्क और बेजान त्वचा को सुंदर और कोमल बनाने का सबसे अच्छा और सस्ता माध्यम है, ग्लिसरीन। नियमित रूप से ग्लिसरीन को उपायोग में लेने से आपकी त्वचा में निखार आता है और त्वचा रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

नींबू के रस, गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, और कुछ मिनट के लिए इससे अपने पूरे चेहरे पर मालिश करें हैं। इसे रात भर चेहरे पर लगी रहने दें। और सुबह गुनगुना पानी से मुंह साफ कर ले।

सूखी त्वचा यदि सर्दियों में जलन पैदा करती है तो यह घरेलू उपचार आपके लिए सबसे उपयुक्त है।

त्वचा को मॉइस्चराइज बनाने में ग्लिसरीन और गुलाब जल का उपयोग – Glycerin Benefits for Moisturizer in Hindi

ग्लिसरीन एक प्राकृतिक humectant है। humectant वह लोशन या क्रीम है, जो त्वचा में सूखापन को रोकने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसलिए ग्लिसरीन त्वचा में नमी और पानी को बनाए रखने में मदद करता है। ग्लिसरीन को उपयोग में लाना आसान है, और इसके परिणाम पहली बार में ही दिखने लगते हैं।

गुलाब का जल और ग्लिसरीन का मिश्रण, आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र है, जिसका उपयोग किसी भी समय (दिन या रात) क्रीम का उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा पर किया जा सकता है।

ग्लिसरीन का उपयोग नरम होंठ के लिए – Glycerin for Softens Dry Lips in Hindi

आप ग्लिसरीन की कुछ बूंदों का उपयोग गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए बहुत सौम्य है। होंठों को नरम (soft) करने के लिए ग्लिसरीन को प्रति-दिन इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके होंठों को मॉइस्चराइज करता है, तथा फ्लेकिंग (flaking) और रक्तस्राव जैसे लक्षणों को कम करता है।

होंठों को मॉइस्चराइज करने के लिए, शहद और ग्लिसरीन के मिश्रण को केवल अपने होंठ पर लगाना चाहिए। सूखने के बाद, आप इसे साफ कपड़े से हटा सकते हैं। यह उपाय, होंठ नरम न होने तक प्रतिदिन अपनाये।

टोनर के रूप में ग्लिसरीन के फायदे – Glycerin Benefits for Toner in Hindi

हालांकि बाजार में हर बजट के टोनर्स उपलब्ध है। आप जो टोनर बाजार से लाते है, वे काफी खर्चीले है, और त्वचा को सूट (suits) नहीं करते हैं। अतः इन मामले में बाजार के टोनर्स के मुकाबले ग्लिसरीन सबसे अच्छा और त्वचा के अनुकूल है।

टोनर्स के रूप में उपयोग करने के लिए ग्लिसरीन के साथ सेव के सिरके (apple cider vinegar) को मिलाएं और अपने पूरी तरह से साफ चेहरे पर इस मिश्रण को टोनर के रूप में लगायें। इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसे साफ (हटाने के लिए साफ पानी के साथ धोने की) करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

ग्लिसरीन का उपयोग एंटी-एजिंग के रूप  में – Glycerin uses for Anti-ageing treatment in Hindi

यदि आपकी त्वचा लाइनों और झुर्री के कारण विरुपक हो गई है तो आप इसके उपचार में ग्लिसरीन का उपयोग कर लाभ उठा सकते है। ग्लिसरीन त्वचा की विषम परिस्थितियों, विशेष रूप से झुर्रीयों और उम्र बढ़ने के अन्य संकेतों के इलाज में प्राचीन समय से प्रयोग में लायी जाने वाली तरल है।

इसे उपयोग में लाने के लिए अंडे के सफ़ेद भाग, शहद और ग्लिसरीन सभी को एक-एक चम्मच लेकर मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाना शुरू करें। इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।

ग्लिसरीन के लाभ मुँहासे के उपचार में – Glycerin Benefits for Acne treatment in Hindi

ग्लिसरीन एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ मुँहासे (Pimples) का इलाज बहुत तेजी से कर सकती हैं। अपनी दिनचर्या में सौंदर्य के लिए ग्लिसरीन शामिल करनी चाहिए। ग्लिसरीन न केवल त्वचा को साफ करता है, बल्कि मुँहासे का इलाज भी करता है।

निम्बू ग्लिसरीन गुलाब जल बेनेफिट्स फॉर क्लींजर  – Glycerin Benefits for Cleanser in Hindi

ग्लिसरीन धीरे-धीरे त्वचा से गंदगी और धूल को हटा देता है और त्वचा को भीतर से साफ करता है। ग्लिसरीन का उपयोग आप फेसिअल क्लींजर (Glycerin can make a good facial cleanser) के रूप में भी कर सकती हैं।

एक चम्मच ग्लिसरीन में 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और कॉटन पैड (cotton pads) का उपयोग करके अपने चेहरे पर लगायें। फिर इसे सूखने पर अपने चेहरे से हटा दें। इसके बाद, अपने चेहरे पर एक बार फिर से इस मिश्रण को लगायें और इसे रात भर के लिए लगा रहने दें। आप ग्लाइसरिन के साथ संतरे का रस (साइट्रस एसिड) मिला सकते हैं और चेहरे की सफाई के रूप में इस मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – ऑयली स्किन होने के कारण और छुटकारा पाने के घरेलू उपाय…)

ग्लिसरीन के फायदे ब्लैकहेड उपचार में – Glycerin Benefits for Blackhead Treatment in Hindi

ग्लिसरीन ब्लैकहेड के इलाज में अच्छी तरह से काम करता। ब्लैकहेड से छुटकारा पाने में सबसे महंगे उत्पाद कभी-कभी असफल होते हैं। लेकिन ग्लिसरीन एक ऐसा उपाय है, जो वास्तव में ब्लैकहेड के इलाज  में काम करता है।

मुलतानी मिट्टी (fuller’s earth), बादाम पाउडर और ग्लिसरीन को आपस में मिलाएं। फिर ब्लैकहेड और व्हाइटहेड से प्रभावित अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगायें। ब्लैकहेड को प्रभावी ढंग से खत्म करने के लिए इसे चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर इसे साफ कर लें।

डैंड्रफ़ को हटाने में ग्लिसरीन के उपयोग – Glycerin Use for Remove Dandruff in Hindi

चूंकि ग्लिसरीन में एंटी-फंगल (anti-fungal) गुण होते हैं जो आपके बालों पर सीधे उपयोग किए जाने पर फ्लैकी (flaky) और खुजली का इलाज करने में मदद करते हैं। ग्लिसरीन की कुछ बूंदें तेल के साथ मिलकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन का उपयोग अपने बालों को व्यवस्थित और चिकने बनाने के लिए कंडीशनर के स्थान पर इसका उपयोग किया जा सकता है।

(और पढ़े – रूसी दूर करने के घरेलू उपाय…)

ग्लिसरीन के फायदे डायपर चकत्ते के लिए – Glycerin Benefits for Diaper Rashes in Hindi

डायपर चकते आपके बच्चे को दर्द और असुविधा में डाल सकते हैं। तेजी से और प्रभावी ढंग से चकत्ते (Rashes) का इलाज करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग करें।

रेजर बर्न्स के इलाज में ग्लिसरीन का उपयोग – Glycerin for Helps Treat Razor Burns in Hindi

शेविंग करते समय क्या आप खरोंच (निक) और घाव से पीड़ित हैं? वास्तव में कई पुरुष रेजर बर्न्स से पीड़ित होते हैं। ऐसा तब होता है जब आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और बाल बहुत मोटे होते हैं। लेकिन आप दाढ़ी बनाते समय ग्लिसरीन का उपयोग खरोंच (nicks), घाव और जलन को कम करने के लिए कर सकते हैं। तथा दाढ़ी बनाने के बाद अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग कर सकते हैं।

ग्लिसरीन के साइड इफेक्ट्स (नुकसान) – Glycerin Side Effects in Hindi

  • ज्यादातर उपयोगों में ग्लिसरीन के कोई बिशेष दुष्प्रभाव नहीं हैं और इसे त्वचा प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में तवचा पर लाली, या जलन हो सकती है।
  • अधिकांश लोग जलन का अनुभव किए बिना ग्लिसरीन को अपने चेहरे की त्वचा पर उपयोग करते हैं।
  • ग्लिसरीन मौसम की स्थिति, गर्मी और सर्दी से प्रभावित होता है, इसलिए इससे गर्मी में मिलने वाले परिणाम, सर्दी के दौरान हासिल किए गए परिणाम से अलग हो सकते हैं।
  • ग्लिसरीन का उपयोग शीत ऋतु में या कम तापमान के मौसम में करना बेहतर होता है।
  • जब मौसम बहुत सूखा होता है तो आपके बालों में ग्लिसरीन को पर्याप्त पानी वातावरण से नहीं मिलता है, तब यह बालों से बहुत अधिक नमी ले लेती है। जिससे बालों सूखकर झड़ने लगते है।
  • बालों के लिए ग्लिसरीन के प्रमुख नुकसान हैं। ध्यान रखें कि वसंत और शरद ऋतु ग्लिसरीन के उपयोग  के लिए अच्छे महीने हैं।

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Sneha

Share
Published by
Sneha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago