फिटनेस के तरीके

व्यायाम से होने वाले 10 सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ – 10 benefits of exercise in Hindi

एक्सरसाइज करने के 10 फायदे: एक स्वस्थ शरीर संतुलित आहार और व्यायाम का एक संयोजन होता है। हम भोजन के मामले में सतर्क हैं लेकिन एक्सरसाइज और शारीरिक श्रम के मामले लापरवाही करते हैं। लेकिन भोजन की तरह, व्यायाम को भी नियमित रूप से किया जाना चाहिए। व्यायाम शरीर को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है और साथ ही हमें स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। आइये व्यायाम से होने वाले 10 सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभों (10 benefits of exercise in Hindi) को जानते हैं।

विभिन्न चीजों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम हैं। कुछ शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए होते हैं और कुछ स्वस्थ और निरोगी होने में सहायक होते हैं। योग के रूप में किए गए व्यायाम बौद्धिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं।

एक्सरसाइज करने के 10 फायदे – 10 benefits of exercise in Hindi

यदि आप एक्सरसाइज से होने वाले फायदों को नहीं जानते हैं तो आज हम आपको व्यायाम से होने वाले 10 सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ (10 benefits of exercise in Hindi) के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप इनके महत्त्व को समझ जायेगें।

बौद्धिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना

नियमित रूप से 30-45 मिनट तक व्यायाम करने से आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह आपके मूड को सही करने में भी मदद करता है। एक्सरसाइज करने से नई तंत्रिका कोशिकाएँ बनती हैं, जो अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों को दूर रखती हैं। डिमेंशिया जैसे लक्षण जो की ओल्ड ऐज में विकसित होते हैं, उनसे भी हर दिन व्यायाम कर बचा जा सकता है।

चिंताओं का दूर होना

व्यायाम से मिलने वाली शांति की निरंतर भावना, मन में घर कर गयी चिंताओं को दूर करती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है, एक्सरसाइज दिमाग से समस्याओं को दूर करती है।

स्वस्थ दिल

जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं वे आसानी से घातक हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को पहले से दिल की बीमारी है, तो एक्सरसाइज और शारीरिक परिश्रम से आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

वजन नियन्त्रित रहना

स्वस्थ शरीर के लिए सही वजन बनाए रखना हर किसी के लिए एक सपने जैसा होता है और नियमित व्यायाम से आप शरीर का वांछित वजन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप पर्याप्त व्यायाम के साथ संतुलित आहार

खाते हैं, तो आप आसानी से अतिरिक्त वजन से छुटकारा पा सकते हैं।

ब्‍लड प्रेशर सामान्य रहना

उच्च रक्तचाप से गुपचुप तरीके से मृत्यु हो सकती है, अपने आप को उच्च रक्तचाप से बचाने के लिए, नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और काम करने वाली मांसपेशियों को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाता है। यह रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करने और रक्तचाप में कमी का कारण बनता है।

डायबिटीज के खतरे को कम करे

एक्सरसाइज करने से न केवल वजन कम होता है, बल्कि उम्र के साथ मोटे लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। नियमित व्यायाम से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

स्टैमिना बढ़ाने में

एक्सरसाइज करने से पसीना आता है और थकावट होती है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम प्राप्त होते हैं जैसे स्टैमिना बढ़ना और मांसपेशियों में थकावट कम होना।

इम्युनिटी मजबूत होना

नियमित व्यायाम से प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी) मजबूत होती है और आपको सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा कम होगा।

बेहतर नींद

काम पर एक थके हुए दिन के बाद शारीरिक परिश्रम के कारण बिस्तर पर जाने के बाद, आप एक बच्चे की तरह गहरी नींद में सोयेगें । लेकिन ध्यान रहे कि सोने से तुरंत पहले व्यायाम न करें।

चिरायु होना

नियमित व्यायाम करने से आपके जीवन के कई साल बढ़ जाते हैं और आपका चिरायु होने का सपना सच हो जाता है। व्यायाम न केवल आपके जीवन को लम्बा खींचता है, बल्कि आपको स्वस्थ भी बनाता है।

ये तो थे व्यायाम से होने वाले 10 सर्वोत्तम स्वास्थ्य लाभ (10 benefits of exercise in Hindi) आपको हमारा एक्सरसाइज करने के 10 फायदे का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Deepak

Share
Published by
Deepak

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago